Media24Media.com: Karnataka Election

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Karnataka Election. Show all posts
Showing posts with label Karnataka Election. Show all posts

कर्नाटक का किंग कौन - BJP या कांग्रेस, अबकी बार, किसकी सरकार जाने

No comments Document Thumbnail

Karnataka Election Result 2023 : आज कर्नाटक के लिए ऐतिहासिक दिन है। सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। 10 मई को सूबे की 224 विधानसभा सीटों पर 72.82 फीसदी लोगों ने वोट डाले थे। इस बार चुनाव में कुल 2,615 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई है।


मतगणना से पहले क्या बोले कुमारस्वामी

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने मतगणना से पहले अपने पत्ते खोलने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि 2-3 घंटे और नतीजों का इंतजार करते हैं...हमें अच्छी चीजों की उम्मीद हैं। मेरी कोई मांग नहीं है, मेरी एक छोटी पार्टी है, मैं कैसे मांग कर सकता हूं?

कर्नाटक सीएम के घर के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणामों के मद्देनजर हुबली में राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के आवास के बाहर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री बोले- लोग बदलाव चाहते हैं

कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री के रहमान खान ने कहा कि आज बहुत बड़ा दिन है। हमें उम्मीद है कि कांग्रेस विजयी होगी। हमें 120 से अधिक सीटों के साथ पर्याप्त बहुमत मिलना चाहिए। केवल एग्जिट पोल ही नहीं जो कांग्रेस की जीत की भविष्यवाणी करते हैं, वही जमीनी स्तर पर भी दिखाई दे रहा है, लोग बदलाव चाहते हैं।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

बेंगलुरु अर्बन के डीसी दयानंद केए ने कहा कि प्रत्येक स्ट्रांग रूम, मतगणना हॉल और मतगणना केंद्र परिसर में योजना के अनुसार पर्याप्त पुलिस कर्मी तैनात हैं।

विभिन्न पोल में भी कांग्रेस भाजपा से कहीं आगे

हालांकि अबतक हुए एग्जिट पोल में भी कांग्रेस के प्रदर्शन की संभावनाओं अच्छा बताया गया है. विभिन्न पोल में भी कांग्रेस भाजपा से कहीं आगे निकलती हुई दिखाई दे रही है. एबीपी न्यूज-सीवोटर ने कांग्रेस को अधिकतम 112 सीटें यानी बहुमत से एक कम सीट मिलने का अनुमान जताया है. वहीं ज़ी न्यूज़ मैट्रीज़ ने 118 सीटें, टाइम्स नाउ-ईटीजी ने 113 सीटें, टीवी9 भारतवर्ष-पोलस्ट्रैट ने 109 सीटें बहुमत से 4 कम, रिपब्लिक टीवी-पी मार्क ने 108 सीटें बहुमत से 5 सीटें कम, सुवर्णा न्यूज-जन की बात ने 106 सीटें बहुमत से 6 कम, और न्यूज नेशन-सीजीएस ने कांग्रेस के लिए 86 अधीकतम सीटें मिलने का अंदेशा जताया है. कुल मिलाकर यह है कि कांग्रेस को या तो बहुमत मिलेगा या फिर वो उसके करीब पहुंच सकती है.

 

 

Karnataka Election : कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू

No comments Document Thumbnail

Karnataka Election  : कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए आज सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई और शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। 224 सीटों पर हो रहे इस चुनाव के नतीजे 13 मई से आएंगे। इस बार चुनाव में कुल 2615 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इन उम्मीदवारों में बीजेपी से मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, कांग्रेस से प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार, पूर्व सीएम सिद्धारमैया और जेडीएस प्रमुख एचडी कुमारस्वामी जैसे बड़े नाम शामिल हैं।


अभिनेता प्रकाश राज वोट डालने के लिए पहुंचे

अभिनेता प्रकाश राज कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अपना वोट डालने के लिए बेंगलुरु के शांति नगर में सेंट जोसेफ स्कूल के मतदान केंद्र पर पहुंचे।

सिद्धलिंगा स्वामी ने डाला वोट

सिद्धगंगा मठ के सिद्धलिंगा स्वामी ने तुमकुरु में अपने मताधिकार का प्रयोग किया. पोलिंग बूथ से तस्वीरें सामने आई हैं.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की वोट डालने की अपील

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक के लोगों से वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि आपका एक वोट एक जन-समर्थक और प्रगति-समर्थक सरकार सुनिश्चित कर सकता है जो राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

पीएम मोदी ने की वोटर्स से अपील

पीएम मोदी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर सभी वोटर्स से अपील की है कि वे वोट जरूर डालें।

कर्नाटक चुनाव में कुल इतने उम्मीदवार

कर्नाटक की 224 सीटों पर 2,615 उम्मीदवारों के बीच टक्कर हो रही है. जिसमें BJP और कांग्रेस के बीच मुख्य लड़ाई है. ओल्ड मैसूर रीजन और कई सीटों पर JDS भी टक्कर में शामिल है.

कुल इतने मतदान केंद्रों में होगी वोटिंग

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मतदान से पहले कुछ आंकड़े जान लीजिए. कर्नाटक में कुल मतदान केंद्र 58,545 हैं, जिनमें कुल 5,31,33,054 मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करेंगे. कर्नाटक में इस बार 2,67,28,053 पुरुष मतदाता, 2,64,00,074 महिला मतदाता और 11,71,558 युवा मतदाता शामिल हैं.

 

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.