Media24Media.com: India vs New Zealand

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label India vs New Zealand. Show all posts
Showing posts with label India vs New Zealand. Show all posts

India vs New Zealand: सरफराज ने जड़ा करियर का पहला शतक, भारत की कराई वापसी

No comments Document Thumbnail

 India vs New Zealand: सरफराज खान के पहले नाबाद शतक और ऋषभ पंत की नाबाद 53 रन की तेज पारी से न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार को शुरुआती सत्र में भारत ने अपनी मजबूत वापसी जारी रखते हुए तीन विकेट पर 344 रन बना लिये।


सरफराज 154 गेंद में 16 चौके और तीन छक्के की मदद से 125 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। विकेटकीपिंग के दौरान घुटने में चोट लगने के कारण मैच के तीसरे दिन मैदान से बाहर रहे पंत ने वापसी करते हुए अब तक की 56 गेंद की पारी में पांच चौके और तीन छक्के लगाए हैं। इन दोनों ने दिन के पहले सत्र में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को सफलता से दूर रखते हुए चौथे विकेट के लिए अब तक 113 रन की अटूट साझेदारी कर ली है।

दिन की शुरुआत तीन विकेट पर 231 रन से करने वाली भारतीय टीम अब न्यूजीलैंड से महज 12 रन पीछे है। अपना पांचवां टेस्ट खेल रहे सरफराज ने दिन की शुरुआत 70 रन की। दिन के पहले घंटे में जब न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों को पिच से मदद मिल रही थी तब उन्होंने लेट कट के शानदार इस्तेमाल से उनकी घार को कुंद किया। भारत ने इस दौरान शुरुआती एक घंटे में 63 रन जोडें।

सरफराज के शुरुआती 100 रन में से 40 थर्ड मैन और प्वाइंट के बीच से आये। न्यूजीलैंड के कप्तान ने जब गेंद स्पिनरों को थमाई तब मुंबई के इस बल्लेबाज ने स्वीप शॉट का शानदार इस्तेमाल कर आसानी से रन बटोरे। उन्होंने टिम साउथी गेंद पर बैकफुट पंच की मदद से कवर क्षेत्र में चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया और फिर मैदान में दौड़ते हुए टेस्ट करियर के पहले शतक का जश्न मनाया।

दूसरे छोर से शुरुआती ओवर में संयमित रहे पंत को विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल ने रन आउट का मौका गंवाकर आसान जीवन दान दिया। उन्होंने साउथी गेंद को दर्शकों के पास भेजने के बाद एजाज पटेल के एक ही ओवर में ओवर में गेंदबाज के ऊपर से दो छक्के लगाकर अपनी फिटनेस की चिंताओं को दूर किया।

India vs New Zealand semi final : न्यूजीलैंड से आज पिछला हिसाब चुकता करने उतरेगी भारतीय टीम

No comments Document Thumbnail

 India vs New Zealand Semi final : वर्ल्ड कप 2023 में पहला सेमीफाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने जा रहा है। लीग स्टेज में भी ये दोनों धर्मशाला में एक दूसरे से टकराई थी, जिसमें भारत ने धमाकेदार अंदाज में जीत हासिल की। वहीं अब दोनों की टक्कर सेमीफाइनल में होने जा रही है। आईसीसी वनडे विश्व कप में हालांकि टीम इंडिया का पिछला रिकॉर्ड कुछ खास नहीं था, लेकिन 20 साल के लंबे अंतराल के बाद आखिरकार भारत ने न्यूजीलैंड को पटक ही दिया।


हालांकि, इसके बावजूद घरेलू सरजमीं पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। ऐसे में एक बार फिर से भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ फेवरेट बनती हुई दिख रही है। भारत के खिलाफ उसके घर में न्यूजीलैंड की टीम हार की हैट्रिक लगा चुकी है। ऐसे में अब रोहित शर्मा की कोशिश की होगी कि वह सेमीफाइनल में भी जीत हासिल करते हुए टीम इंडिया के इस रिकॉर्ड को और बेहतर करें।

विश्व कप में क्या है दोनों टीमों का रिकॉर्ड

इसमें कोई शक नहीं है कि न्यूजीलैंड एक मजबूत टीम है। भारतीय टीम किसी भी सूरत में कीवी टीम को कोई मौका नहीं देना चाहेगी। अगर बात करें विश्व कप में दोनों टीमों के बीच भिड़ंत की तो कुल 9 बार दोनों एक दूसरे से टकराई है। इस दौरान न्यूजीलैंड की टीम ने पांच मैचों में जीत हासिल की है, जबकि भारत को सिर्फ चार मौकों पर ही सफलता मिली है। ऐसे में भारतीय टीम की कोशिश होगी कि वह इन आंकड़ों को बराबरी पर लाए।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.