Media24Media.com: India News in Hindi

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label India News in Hindi. Show all posts
Showing posts with label India News in Hindi. Show all posts

बड़ी खबर- दिल्ली हाईकोर्ट ने सेन्ट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर रोक की याचिका को किया ख़ारिज, कहा - यह कोई जनहित याचिका नहीं

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली। सेन्ट्रल विस्टा प्रोजेक्ट मामले में आज दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान सेंट्रल विस्टा के निर्माण कार्य पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता पर भी एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।






https://twitter.com/ANI/status/1399231722185576449?s=20




कोर्ट के अनुसार यह एक प्रेरित याचिका है। यह एक जनहित याचिका नहीं थी। हाई कोर्ट ने यह भी तय कर दिया कि सेंट्रल विस्टा का काम आगे भी निरंतर जारी रहेगा।





बता दें कि याचिकाकर्ता ने कोरोना महामारी को आधार बनाकर इस प्रोजेक्ट पर रोक लगाने की मांग याचिका में की गई थी। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डीएन पटेल और जस्टिस ज्योति सिंह की बेंच ने इस याचिका खारिज करते हुए यह फैसला सुनाया है।





केद्र सरकार ने दी ये दलील





केंद्र ने सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट मामले की द‍िल्‍ली हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान कहा था क‍ि परियोजना के निर्माण को रोकने की मांग करने वाली याचिका 'कानून की प्रक्रिया का सरासर दुरुपयोग है और परियोजना को रोकने के लिए एक और प्रयास है.' केंद्र ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि 19.04.2021 के डीडीएमए आदेश के अनुसार, कर्फ्यू के दौरान उन निर्माण कार्यों की अनुमति है जहां मजदूर निर्माण स्थल पर ही रहते हैं। सरकार ने इस दावे का भी खंडन किया कि सराय काले खा कैंप से श्रमिकों को रोज लाया जाता है। सेंट्रल विस्टा एवेन्यू में काम नवंबर 2021 तक पूरा होना है। केंद्र ने आगे कहा, 'परियोजना पर काम करने वाले श्रमिक सोशल डिस्टेंसिंग के साथ अन्य सभी कोविड नियमों का पालन कर रहे हैं।


भारत ने कंगारुओं को उनके ही घर में 3 विकेट से दी मात, 32 साल बाद पहली बार हारा आस्ट्रेलिया

No comments Document Thumbnail

ब्रिसबेन टेस्ट में टीम इंडिया ने कमाल कर दिखाया है। भारत ने मेजबान ऑस्ट्रेलिया (India Beat Australia) को 3 विकेट से हराकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) 2-1 से अपने नाम कर ली है। इस ऐतिहासिक मैदान पर यह टीम इंडिया की पहली जीत (India latest match update) है।





भारत ने ऑस्ट्रेलिया में अपना सबसे बड़ा 328 रन का टारगेट चेज किया और चौथा टेस्ट जीतकर 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली।  बता दें ब्रिस्बेन में 32 साल से अब तक ऑस्ट्रेलिया नहीं हारा है। लेकिन टीम इंडिया इसको भी मुमकिन कर दिया है और गाबा के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत को ख़त्म कर दिया।





इस मैदान पर भारत की यह पहली जीत (India latest match update)





वहीं, भारतीय टीम ने ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर पहला टेस्ट जीता है। इस टेस्ट से पहले टीम इंडिया ने 6 टेस्ट खेले थे, जिसमें से 5 हारे और एक ड्रॉ कराया।





गाबा के मैदान में पहली बार किसी टीम ने 300+ रन का टारगेट चेज किया है। इससे पहले यहां सबसे बड़ा 236 रन का टारगेट चेज किया गया था। यह उपलब्धि ऑस्ट्रेलिया ने ही नवंबर 1951 में हासिल की थी। तब मेजबान ने वेस्टइंडीज को 3 विकेट से हराया था।





ऑस्ट्रेलिया ने दिया था 328 रन का टारगेट





मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 369 रन बनाए थे। जवाब में टीम इंडिया सिर्फ 336 रन ही बना सकी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 294 रन बनाए। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया को 33 रन की बढ़त मिली थी। इस आधार पर 328 रन का टारगेट दिया था। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 7 विकेट गंवाकर 329 रन बनाते हुए मैच जीत लिया।





कोरोना वैक्सीन को लेकर ICMR ने जारी की नई गाइडलाइन, टीके न लगवाएं अगर आप…


कर्नाटक विधान परिषद में हाई वोल्टेज ड्रामा, कांग्रेस ने कुर्सी पर बैठे डिप्टी चेयरमैन को बलपूर्वक उठाया

No comments Document Thumbnail

कर्नाटक विधान परिषद के एक दिन के विशेष सत्र में भारी हंगामा हुआ। सत्तापक्ष और विपक्ष खासकर कांग्रेस के एमएलसी के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। ये इतनी ज्यादा बढ़ गई कि विधानसभा सदस्य हाथापाई पर उतर आए। कांग्रेस के सदस्यों ने सभापति यानी चेयरमैन की कुर्सी पर बैठे डिप्टी चेयरमैन को बलपूर्वक उठा दिया। उनके साथ धक्का-मुक्की व खींचतान की गई। वह कांग्रेस नेता व सदन के चेयरमैन के. प्रतापचंद्र शेट्टी के आसंदी पर बैठने से पहले उनकी कुर्सी पर बैठ गए थे। भारी हंगामे के बीच चेयरमैन शेट्टी ने विधान परिषद की बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी। 





अब छत्तीसगढ़ में NGDRS प्रणाली से होगा जमीन के दस्तावेजों का रजिस्ट्रेशन , नए व्यवस्था के लागू होने से होगा ये फायदा






इस पर कांग्रेस ने सफाई दी है कि डिप्टी चेयरमैन अवैध तरीके से चेयरमैन की कुर्सी पर बैठे थे इसलिए उन्हें उठा दिया गया। कांग्रेस एमएलसी प्रकाश राठौड़ ने कहा, ‘भाजपा और जेडीएस ने डिप्टी चेयरमैन को गैरकानूनी तरीके से उस वक्त चेयरमैन बना दिया, जब सदन में कामकाज नहीं चल रहा था। दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा इस तरह की असंवैधानिक चीजें कर रही है। कांग्रेस ने उन्हें चेयर से नीचे उतरने को कहा, हमें उन्हें बेदखल करना पड़ा क्योंकि वह अवैध तरीके से इस पर बैठे थे।'






बीजेपी ने लगाए गुंडागर्दी के आरोप






बीजेपी विधायक लेहर सिंह सिरोया ने कहा, ‘कुछ एमएलसी ने विधान परिषद के चेयरमैन को जबरन हटाकर गुंडों की तरह व्यवहार किया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। हमने अपने परिषद के इतिहास में ऐसा शर्मनाक दिन कभी नहीं देखा। मुझे शर्म आ रही है कि जनता हमारे बारे में क्या सोच रही है।' 


Indian Navy Day 2020 : PM मोदी ने कहा- निडर होकर रक्षा करने वाली सेना को शुभकामनाएं

No comments Document Thumbnail

नई दिल्‍ली :  देश आज नौसेना दिवस ( Indian navy day) मना रहा है। हर साल चार दिसंबर को देश के जाबांज जवानों को याद करते हुए नौसेना दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश के जवानों को नौसेना दिवस की बधाई दी और जवानों के जज्बे को सलाम किया। 





यह भी पढ़ें : –PM मोदी : अगले कुछ हफ्तों में आ जाएगी कोरोना वैक्सीन





उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने जवानों (Indian navy day) को बधाई देते हुए कहा, ‘शं नो वरुण: “जल के देवता हमारे लिए शुभ हों” नौसेना दिवस के अवसर पर भारत की समुद्री सीमाओं के सजग प्रहरियों के शौर्य को नमन, उनके परिजनों के धैर्य को नमन! कृतज्ञ देश, राष्ट्र की सुरक्षा और सेवा में आपके अदम्य साहस और समर्पण पर सदैव विश्वास करता है, आप पर गर्व करता है। जय हिन्द!





प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा





‘हमारे सभी बहादुर नौसेना कर्मियों और उनके परिवारों को नौसेना दिवस की शुभकामनाएं। भारतीय नौसेना निडर होकर हमारे तटों की रक्षा करती है और जरूरत के समय मानवीय सहायता भी प्रदान करती है। हमें सदियों से भारत की समृद्ध समुद्री परंपरा भी याद है।’





Navy Day greetings to all our valorous navy personnel and their families. The Indian navy fearlessly protects our coasts and also renders humanitarian assistance in times of need. We also remember India’s rich maritime tradition over centuries. pic.twitter.com/k2PMgvc0F3— Narendra Modi (@narendramodi) December 4, 2020





वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नौसेना दिवस पर बधाई देते हुए कहा, ‘भारतीय नौसेना दिवस 2020 के अवसर पर इस उत्कृष्ट बल के सभी कर्मियों को मेरी शुभकामनाएं। समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करके हमारे समुद्र को सुरक्षित रखने में भारतीय नौसेना सबसे आगे है। मैं उनकी वीरता, साहस और व्यावसायिकता को सलाम करता हूं।





On the occasion of #indiannavyday2020 my greetings and best wishes to all personnel of this outstanding force. The @indiannavy is at the forefront of keeping our seas safe by ensuring maritime security. I salute their valour, courage and professionalism. pic.twitter.com/2iJzAWSnAH

— Rajnath Singh (@rajnathsingh) December 4, 2020


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.