Media24Media.com: Independence Day

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Independence Day. Show all posts
Showing posts with label Independence Day. Show all posts

सीएम भूपेश ने पुलिस परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण, देखें LIVE

No comments Document Thumbnail

 77th Independence Day LIVE : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज देश की आजादी की 76 वीं वर्षगांठ पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर बधाई और शुभकामनाएं दी।


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज सवेरे यहां अपने निवास परिसर में ध्वजारोहण किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री सचिवालय के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन और अंकित आनंद सहित मुख्यमंत्री सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री निवास में स्वतंत्रता दिवस मनाने पहुंचे अधिकारियों-कर्मचारियों के नन्हें बच्चों से मुख्यमंत्री ने बड़ी ही आत्मीयता के साथ मुलाकात की। बच्चों के नाम पूछे और उन्हें स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।

Independence Day LIVE: लाल किले से PM मोदी बोले- मणिपुर में चला हिंसा का दौर, मां-बेटियों के सम्मान से हुआ खिलवाड़

No comments Document Thumbnail

 Independence Day LIVE : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले की प्राचीर से 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराने के बाद देश के नाम संबोधन दिया है। उन्होंने इस संबोधन में मणिपुर हिंसा पर सबसे पहले चर्चा की। उन्होंने कहा कि मणिपुर में बीते दिनों हिंसा का दौर चला, लेकिन पिछले कुछ दिनों से लगातार शांति की खबरें आ रही हैं। पूरा भारत मणिपुर के लोगों के साथ है। मां बेटियों के सम्मान से खिलवाड़ हुआ। उन्होंने अपील की कि मणिपुर के लोग शांति के पर्व को आगे बढ़ाए। शांति से ही हर हल निकलता है। केंद्र और राज्य सरकार शांति बनाए रखने के लिए भरपूर प्रयास कर रही और करती रहेगी।


इससे पहले उन्होंने लाल किले पर पहुंचकर गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। लाल किले पर पहुंचने और तिरंगा फहराने से पहले प्रधानमंत्री राजघाट पहुंचे थे और उन्होंने यहां बापू महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की थी।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लाल किले पर तिरंगा फहराने के बाद 21 तोपों की सलामी दी गई। इससे पहले, लाल किला पहुंचने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। लाल किला पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री ने सलामी गारद का निरीक्षण किया।

इसके बाद, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष जनरल अनिल चौहान, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार और वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने उनका स्‍वागत किया। प्रधानमंत्री ने जैसे ही राष्ट्रीय ध्वज फहराया, भारतीय वायु सेना के दो उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर मार्क-III ध्रुव ने कार्यक्रम स्थल पर पुष्‍प वर्षा की।


Independence Day 2023 : रायपुर पुलिस ने 15 अगस्त के लिए बनाया रुट प्लान

No comments Document Thumbnail

Independence Day 2023 : रायपुर पुलिस ग्राउंड में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। परेड ग्राउंड में परेड एवं स्कूली छात्र- छात्राओं का आकर्षक कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में सम्मिलित होने शहर के छात्र-छात्रा, आमंत्रित विशिष्ट नागरिकों के अतिरिक्त आम नागरिकों का काफी भीड़ होने की संभावना है। स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मिलित होने एवं देखने आने वाले आगंतुकों के वाहनों के लिए मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था की है, जो इस प्रकार है.


लाल कार पास धारी वाहन

लाल कार पास धारी वाहन पीडब्ल्यूडी चौक -छत्तीसगढ़ कॉलेज -कुंदन पैलेस- पीडब्ल्यूडी कॉलोनी होकर एमटी वर्कशॉप गेट से वायरलेस ऑफिस के सामने हैंडबॉल ग्राउंड या स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के पास वाहन पार्क कर सकेंगे।

हरा कार पास धारी वाहन

हरा कार पास धारी वाहनों के लिए पार्किंग सेंट पॉल स्कूल ग्राउंड में निर्धारित की गई है,01. पीडब्ल्यूडी चौक की ओर से आने वाले छत्तीसगढ़ कॉलेज चौक- कुंदन पैलेस - आर आई ऑफिस गेट से दाहिने टर्न कर सेंट पॉल स्कूल गेट से अंदर प्रवेश कर सेंट पॉल स्कूल मैदान में पार्किंग कर सकेंगे। 02. महिला थाना की ओर से आने वाले वाहन चालक अपना वाहन सेंट पॉल स्कूल मैदान में पार्क कर आर आई ऑफिस गेट से प्रवेश कर पैदल कार्यक्रम स्थल प्रवेश करेंगे।

परेड में शामिल होने वालों पुलिस जवानों के वाहन एवं स्कूल बसों का मार्ग व पार्किंग

परेड में शामिल होने वाले पुलिस जवानों एवं छात्र-छात्राओं का परिवहन करने वाले बस पुलिस लाइन पिछला गेट से प्रवेश कर स्केटिंग ग्राउंड के बगल मैदान में किनारे पार्क करेंगे, रोड पर बसों की पार्किंग नहीं होगी।

मीडिया-ओबी वैन मार्ग एवं पार्किंग

मीडिया एवं ओबी वैन पुलिस लाइन पिछला गेट होकर प्रवेश करेगा एवं हेलीपैड के बगल मैदान में पार्किंग होगी।

यातायात डायवर्सन

पेंशन बाड़ा चौक से पुलिस लाइन की ओर सभी प्रकार के वाहन, 02. पीडब्ल्यूडी चौक एवं महिला थाना चौक से पुलिस लाइन की ओर बिना पास धारी वाहन एवं स्कूल बस, उपरोक्त मार्गों से पुलिस लाइन की ओर जाने वाले अन्य वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सकेंगे।

परेड ग्राउंड अंदर माचिस, लाइटर, ज्वलनशील पदार्थ, छाता, बोर्ड, वाद्य यंत्र, आग्नेय अस्त्र, फटाका, चाकू, कटार, तलवार, कैंची, ब्लैड्स, काटने वाले तेज धारदार वस्तु, खतरनाक वस्तु, भड़काऊ एवं संकट पैदा करने वाले संकेत, गेंद, लकड़ी की लाठी, हॉकी स्टिक, प्रचार उत्पाद सामग्री, लाउड हेलर, रेडियो, पालतू जानवर, गुटका, तंबाकू, बीड़ी,सिगरेट शराब इत्यादि ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।

Independence Day: स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे 1800 मेहमान, नर्स, किसान और मछुआरे होंगे स्पेशल गेस्ट

No comments Document Thumbnail

 Independence Day: 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को संबोधित करेंगे। उन्होंने सुनने के लिए और इस कार्यक्रम शामिल होने के वास्ते विशेष अतिथियों की लिस्ट तैयार की जा रही है। लगभग 1800 लोगों को आमंत्रण पत्र  भेजने की तैयारी है। इन विशिष्ट अतिथियों में इस साल 50 नर्सें और उनके परिवार के लोग भी शामिल हैं। सरकार का मकसद समाज के हर वर्ग के लोगों को इस कार्यक्रम में शामिल करना है।


दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल की वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी निधि बेला ने कहा, “यह अच्छा है कि नर्सिंग पेशे को सम्मान दिया जा है। कोविड के बाद लोग अस्पताल को चलाने में नर्सों के महत्व के बारे में अधिक जागरूक हो गए हैं। उसके परिवार के साथ समारोह में भाग लें।”

सविता रानी फरीबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल में नर्सिंग अधिकारी के रूप में काम करती हैं। वह भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित सदस्य हैं। कोविड-19 संकट के दौरान उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए नर्सिंग दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा उन्हें सम्मानित भी किया गया है।

हिंदू राव अस्पताल में सहायक नर्सिंग अधीक्षक वीरमती को भी 15 अगस्त के समारोह में शामिल होने के लिए भी आमंत्रित किया गया है। वह कोविड-19 प्रबंधन की प्रभारी थीं। उन्होंने कहा, “महामारी एक कठिन दौर था। हमने अपने प्रयासों से इसे आसान बनाया। कभी-कभी अपने परिवार की जरूरतों को त्यागने की भी नौबत आई। मुझे खुशी है कि सरकार हमें इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित करके हमारे प्रयासों को सम्मान दे रही है।”

आपको बता दें कि नर्स के अलावा स्वतंत्रता दिवस समारोह में आमंत्रित सदस्यों में गांवों के सरपंच, शिक्षक, किसान और मछुआरे भी शामिल हैं।

BREAKING : स्वतंत्रता दिवस पर CM बघेल की बड़ी घोषणा, 4 नए जिलों सहित 25 नई तहसीलों का ऐलान, छत्तीसगढ़ में कुल जिलों की संख्या हुई 32

No comments Document Thumbnail

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर CM भूपेश बघेल ने 4 नए जिले बनाने की घोषणा की है। नए जिलों में सक्ती, मनेंद्रगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, मोहला-मानपुर के नाम शामिल है। रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड में  CM ने कहा कि 25 नई तहसीलों के गठन की घोषणा करता हूं। लोगों की सुविधा के लिए जिला बेमेतरा में नांदघाट, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में सुहेला और भटगांव, जिला बिलासपुर में सीपत और बोदरी, जिला सूरजपुर में बिहारपुर, जिला, बलरामपुरटी में रामानुजगंज में चांदो, रघुनाथ नगर, डौरा-कोचली एवं कोटमी-सकोला, जिला रायगढ़ में सरिया और छाल, जिला कोरबा में अजगरबहार और बरपाली, जिला दुर्ग में अहिवारा, जिला उत्तर बस्तर कांकेर में सरोना और कोरर, जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में बारसूर, जिला कोंडागांव में मर्दापाल और धनोरा, जिला जांजगीर चांपा में अड़भार, जिला बीजापुर में कुटरू और गंगालूर, जिला राजनांदगांव में लालबहादुर नगर और जिला सुकमा में तोंगपाल को नवीन तहसील बनाया जाएगा।

 


CM बघेल ने चार नए जिले के अलावा हर जिलों और तहसील में महिलाओं के लिए मिनी माता पार्क बनाने की भी घोषणा की है। डॉयल 112 का विस्तार पूरे प्रदेश में किया जाएगा। राजस्व संबंधी कामकाज की जटिलता से जनता को राहत दिलाने के लिए नामांतरण की प्रक्रिया का सरलीकरण किया जाएगा। प्रचलित व्यवस्था के अनुसार प्रदेश के महाविद्यालयों में, स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयु-सीमा का बंधन है। उच्च शिक्षा के लिए आगे बढ़ने वाले युवाओं के हित में आयु-सीमा के इस बंधन को समाप्त करने की घोषणा। प्रदेश की जनता को रियायती दर पर दवा उपलब्ध कराने के लिए 'मुख्यमंत्री सस्ती दवा योजना' नगरीय क्षेत्रों में लागू है। अब यह 'श्री धन्वन्तरी योजना' के नाम से जानी जाएगी। बिजली कंपनियों में विभिन्न पदों पर 2 हजार 500 से अधिक कर्मियों की भर्ती की जाएगी। 

263 नए धान खरीदी केंद्र

ध्वजारोहण के बाद सीएम ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत ने दो शताब्दी से अधिक अंग्रेजों की प्रताड़ना सहा है। ग़ुलामी की जंजीरों को तोड़ने के लिए भारत माता के हजारों हजार सपूतों और पुत्रियों ने अपना सर्वस्व परित्याग किया है। उन वीरों को याद करते ही हमारे नेताओं में अपने महान पुरखों का खून उबालने लगता है और उन सबके त्याग के बारे सोचकर आंखें नम हो जाती है। मुख्यमंत्री ने बताया कि 44 हजारी से अधिक सामुदायिक और 2500- से अधिक सामुदायिक वन संसाधान अधिकार पत्र दिए हैं। 52 लघु वन उपजों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ख़रीदने की व्यवस्था की है। 500 करोड़ सालाना आदिवासी एवं वन आश्रित परिवारों को प्राप्त हों रहे हैं। विगत एक साल में 263 नए धान खरीदी केन्द्र खोला गया है। 20 लाख 53 हज़ार किसानों से 92 लाख मैट्रिक टन धान की खरीदी की गई। 244 करोड़ सिंचाई जलकर माफ़ किया गया।

6000 सालाना अनुदान सहायता

भूपेश बघेल ने कहा कि मैं बहुत ही विनम्रता और भरे हुए दिल से कहना चाहता हूं कि कृषि मजदूरों की व्यथा को नहीं समझा जाना  आमानवीयता की श्रेणी में आएगा। मुझे संतोष है कि देश के 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर साल भर होने वाले कार्यक्रमों में जब देश राष्ट्रीय पर्व का उल्लास मनाएगा तो उसमें हमारे छत्तीसगढ़ के मजदूर भी शरीक होंगे। जिन्हें राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन मजदूर न्याय योजना का लाभ मिलेगा। इस योजना के तहत लगभग 10 लाख मजदूर भाई बहनों को ₹6000 सालाना अनुदान सहायता दी जाएगी।

सार्वभौम पीडीएस का वादा

ग्रामीण क्षेत्र में आबादी भूमि पर निवासरत लोगों को उसकी जमीन का हक दिलाने के लिए स्वामित्व योजना प्रारंभ की जाएगी। हर वर्ग के लोगों का अपनी जमीन अपना मकान और अपने सिर पर छाव का सपना जल्द पूरा करने के लिए हमारी सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं। जमीन की गाइडलाइन दरों में 30% कमी को आगामी। 1 साल के लिए और बढ़ा दिया गया है। आवासीय भवनों के किराए पर पंजीयन शुल्क में 2% की कमी तथा महिलाओं के पक्ष में पंजीयन कराए जाने पर स्टांप शुल्क में 1% की अतिरिक्त छूट को भी जारी रखा गया है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के माध्यम से राजीव नगर आवास योजना लागू की गई है। हमें जो सार्वभौम पीडीएस का वादा किया था उसे भी प्राथमिकता से पूरा किया गया है जिसके कारण प्रदेश में 2 करोड़ 52 लाख लोगों को रियायती दर पर राशन सामग्री दी जा रही है और पीडीएस का कवरेज बढ़कर 99% हो गया है।

मुख्यमंत्री सुपोषण योजना

मेरा मानना है कि बीमारी और आर्थिक तंगी के भंवर जाल में छोड़ देना हमारी बहनों और नवजात शिशुओं के साथ सबसे बड़ा अन्याय था। ईश्वर और प्रदेश की जनता को धन्यवाद, उनके आशीर्वाद से हमारी सरकार बनी और कुपोषण तथा एनीमिया से मुक्ति दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता बन गई। मुख्यमंत्री सुपोषण योजना के कारण प्रदेश में कुल कुपोषित बच्चों की संख्या में 32% तक की कमी आ गई। लॉकडाउन के दौरान इस अभियान को जारी रखना बहुत बड़ी चुनौती थी लेकिन अपने काम के प्रति समर्पित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने इनका 51 हजार 583 केंद्रों में दर्ज 26 लाख 27 हजार हितग्राहियों को घर पहुंच रेडी टू ईट सामग्री प्रदान की और इस तरह के संकट की घड़ी में घर पहुंचकर अभियान को जारी रखा।

75वां स्वतंत्रता दिवस 

CM ने कहा कि 75वां स्वतंत्रता दिवस एक ऐसा पड़ाव है, जहां पर खड़े होकर हमें अपनी विरासत पर गर्व भी होता है और जिसके आगे ‘नवा भारत’ गढ़ने की जिम्मेदारी भी हमें उठानी है। मुझे खुशी है कि अपनी धरोहर का सम्मान करते हुए हमने ‘नवा छत्तीसगढ़’ गढ़ने का जो अभियान पौने तीन वर्ष पहले शुरू किया था, उसका असर न सिर्फ हमारे प्रदेश में दिख रहा है, बल्कि नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने के हमारे प्रयासों ने पूरे देश में भी एक नई उम्मीद जगाई है। मुझे यह कहते हुए भी बहुत खुशी हो रही है कि विकास का ‘छत्तीसगढ़ मॉडल’ वास्तव में आजादी के दीवानों के सपनों को साकार कर रहा है।

'अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी'

विकास की हमारी समझ, उन मानवीय मूल्यों से प्रेरित है, जो आजादी के आंदोलन की बुनियाद थे। आइए, एक बार फिर याद करें हमारे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अमर वचन। सत्य और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी ने कहा था-हिंसक तरीकों से हमेशा हिंसक आजादी ही मिलेगी और यह भारत और दुनिया के लिए एक गंभीर खतरा पैदा करेगी। मैं बार-बार कहूंगा कि छत्तीसगढ़ के किसानों की जान धान में बसती है, इसलिए हमने धान खरीदी को भी न्याय का मुद्दा बनाया। विगत एक वर्ष में 263 नए धान खरीदी केन्द्र खोले गए और 20 लाख 53 हजार किसानों से 92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर की गई। इस तरह से किसानों को समर्थन मूल्य के हिसाब से 17 हजार 240 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया, जो छत्तीसगढ़ के इतिहास में अब तक सबसे बड़ा कीर्तिमान है। ‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना’ के तहत पहले वर्ष में 5 हजार 628 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि समर्थन मूल्य पर धान सहित विभिन्न फसलें बेचने वाले किसानों को दी गई है।  

सिंचाई जलकर राशि 244 करोड़ रुपए माफ

पहले हमने 1 नवम्बर 2018 की स्थिति में 17 लाख से अधिक किसानों की लंबित सिंचाई जलकर राशि 244 करोड़ रुपए माफ किए थे और अब एक बार फिर 30 जून 2020 तक लंबित सिंचाई जलकर की राशि लगभग 80 करोड़ रुपए माफ करने का निर्णय लिया है। ‘सुराजी गांव योजना’ के माध्यम से ‘नरवा-गरुवा-घुरुवा-बारी’ के संरक्षण और विकास में मिल रही सफलता मील का पत्थर है। इसके विस्तार में ‘गोधन न्याय योजना’ से गौवंश के संरक्षण, गौठान की गतिविधियों को प्रोत्साहन मिला है। जब गोबर के कामकाज से बरसने वाला धन, सवा सौ करोड़ रुपए के पार हो गया है तो आज मैं यह कहना चाहता हूं कि हमने गोबर को गोधन बनाकर दिखा दिया है। मैं दावे के साथ कहता हूं कि गोधन ग्रामीण व शहरी जरूरतमंद तबकों के लिए वरदान साबित होगा। वर्मी कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट प्लस जैसे नए उत्पाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में समृद्धि के सूत्रधार बन रहे हैं। इस सफलता से यह विश्वास हो गया है कि हम छत्तीसगढ़ की माटी को जहरीले रसायनों से आजादी दिलाने में भी सफल होंगे और अच्छे पोषणयुक्त खाद्यान्नों के उत्पादन में भी नया मुकाम हासिल करेंगे। मैं बहुत विनम्रता और भरे हुए दिल से कहना चाहता हूं कि भूमिहीन कृषि मजदूरों की व्यथा को नहीं समझा जाना अमानवीयता की श्रेणी में आएगा।

विभिन्न क्षेत्रों में न्याय की खुशखबरी   

नई प्रशासनिक इकाइयों का गठन विभिन्न क्षेत्रों में न्याय की खुशखबरी लेकर आता है। पहले भी हमने 4 नये अनुविभाग और 29  तहसीलें बनाई हैं। 25 तहसीलों के गठन का कार्य शीघ्र पूरा किया जाएगा और आज मैं 18 नई तहसीलों के गठन की घोषणा करता हूं। प्रशासन की सुविधाओं को जनता के अधिक से अधिक निकट लाना हमारा प्रमुख लक्ष्य है, इसलिए मैंने मुख्यमंत्री बनने के 8 माह के भीतर 15 अगस्त 2019 को ‘गौरेला- पेण्ड्रा-मरवाही’ जिला बनाने की घोषणा की थी। नए जिले का शुभारम्भ भी 6 माह के भीतर कर दिया गया था। आज मैं विकेन्द्रीयकरण के सिलसिले को और आगे बढ़ाते हुए जिलों का पुनर्गठन करते हुए चार नए जिलों ‘मोहला-मानपुर’, ‘सक्ती’, ‘सारंगढ़-बिलाईगढ़’ और‘मनेन्द्रगढ़’ के गठन की घोषणा करता हूं।

छत्तीसगढ़ मॉडल 

मुझे विश्वास है कि छत्तीसगढ़ मॉडल से देश में विकास की जो नई अवधारणा विकसित हो रही है, समरसता और भागीदारी के साथ विकास का जो नया वातावरण बन रहा है, उससे न सिर्फ छत्तीसगढ़ के प्रति देश का विश्वास मजबूत होगा, छत्तीसगढ़ न सिर्फ देश और दुनिया के लिए नई आशाओं का गढ़ बनेगा बल्कि इसका लाभ भारत को अपनी विरासत, मूल्यों और सिद्धांतों के अनुरूप आगे बढ़ाने में भी मिलेगा। छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय गौरव के केन्द्र के रूप में सम्मानित होगा। हम ऐसा ही ‘नवा छत्तीसगढ़’ गढ़ने को प्रतिबद्ध हैं।

स्वतंत्रता दिवस: PM मोदी ने किया देश को संबोधित, जानिए भाषण की बड़ी बातें

No comments Document Thumbnail

देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर PM नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद PM मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए पूरे देशवासियों को शुभकामनाएं दी। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही सरकार की नई योजनाओं के बारे में जानकारी दी। 


PM मोदी  का संबोधन

  • PM नरेंद्र मोदी ने आज लाल किले से सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास का नया नारा दिया।
  • संबोधन के दौरान PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमें नागरिक के तौर पर खुद को बदलना होगा।
  • PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम आजादी का जश्न मनाते हैं, लेकिन बंटवारे का दर्द आज भी हिंदुस्तान के सीने को छलनी करता है। यह पिछली शताब्दी की सबसे बड़ी त्रासदी में से एक है। कल ही देश ने भावुक निर्णय लिया है। अब से 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में याद किया जाएगा।
  • हर देश की विकासयात्रा में एक समय ऐसा आता है, जब वो देश खुद को नए सिरे से परिभाषित करता है, खुद को नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ाता है। भारत की विकास यात्रा में भी आज वो समय आ गया है।
  • भारत ने सदियों तक मातृ-भूमि, संस्कृति और आजादी के लिए संघर्ष किया है। आजादी की ललक इस देश ने सदियों तक छोड़ी नहीं। जय-पराजय आते रहे, लेकिन मन मंदिर में बसी आजादी की आकांक्षा कभी खत्म नहीं होने दी।
  • यहां से शुरू होकर अगले 25 साल की यात्रा जब हम आजादी की शताब्दी मनाएंगे, नए भारत के सृजन का ये अमृत काल है। इस अमृत काल में हमारे संकल्पों की सिद्धि हमें आजादी के 100 साल तक ले जाएगी, गौरवपूर्ण रूप से ले जाएगी।
  • संकल्प तब तक अधूरा होता है, जब तक संकल्प के साथ परिश्रम और पराक्रम की पराकाष्ठा न हो। इसलिए हमें हमारे सभी संकल्पों को परिश्रम और पराक्रम की पराकाष्ठा करके सिद्ध करके ही रहना है।
  • हमें अभी से जुट जाना है। हमारे पास गंवाने के लिए एक पल भी नहीं है। यही समय है, सही समय है। बदलते हुए युग के अनुकूल हमें भी अपनेआप को ढालना होगा। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास इसी श्रद्धा के साथ हम सब जुट चुके हैं।
  • PM मोदी ने कहा कि देश के तौर पर हमें पूर्णता की ओर जाना है।
  • PM ने कहा कि देश के हर व्यक्ति तक हर सुविधा पहुंचे।
  • PM ने कहा कि हमें शत प्रतिशत के मंत्र पर काम करना है। 
  • भाषण के दौरान PM ने कहा कि सबका प्रयास ही देश को आगे ले जाएगा।
  • PM ने  कहा कि तय सीमा में संकल्प को साकार करना है।
  • लाल किले से अपने संबोधन में PM मोदी ने कहा कि देश के 100 फीसदी घरों में बिजली पहुंची है।
  • PM ने कहा कि परिश्रम और पराक्रम की पराकाष्ठा के बिना संकल्प अधूरा है।
  • PM ने कहा कि हजारों अस्पताल के पास अपने ऑक्सीजन प्लांट होंगे।
  • गरीबों के लिए सस्ती दवाओं का इंतजाम होगा।
  • PM ने कहा कि ब्लॉक स्तर पर मेडिकल सुविधा बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।
  • PM ने कहा कि गरीबों को पोषण युक्त चावल मिलेगा।
  • PM मोदी ने कहा कि गांव-गांव तक क्वालिटी हॉस्पिटल्स होंगे।
  • 75 हजार से ज्यादा वेलनेस सेंटर बनाए गए।
  • मेडिकल शिक्षा में OBC आरक्षण का लाभ।
  • विकास के रास्ते पर सबको साथ लेकर चलना है।
  • नॉर्थ-ईस्ट की सभी राजधानियों तक ट्रेन सुविधा।
  • नॉर्थ-ईस्ट अमन चैन के लिए फैसले लिए गए।    
  • PM ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में डिलिमिटेशन का काम पूरा हुआ।
  • लद्दाख आधुनिक विकास का लक्ष्य पूरा कर रहा है।
  • किसानों के छोटे-छोटे खर्च को ध्यान में रखते हुए पीएम किसान सम्मान निधि योजना चलाई।
  • PM ने कहा कि 10 करोड़ से अधिक किसान परिवार के खातों में अब तक डेढ़ लाख करोड़ से ज्यादा रकम उनके अकाउंट में डाली गई।
  • PM ने कहा कि छोटा किसान अब हमारे लिए हमारा मंत्र है हमारा संकल्प है।

  • PM मोदी ने कहा कि सरकार अपनी अलग-अलग योजनाओं के तहत जो चावल गरीबों को देती है, उसे फोर्टिफाई करेगी, गरीबों को पोषणयुक्त चावल देगी। राशन की दुकान पर मिलने वाला चावल हो, मिड डे मील में मिलने वाला चावल हो, 2024 तक हर योजना के माध्यम से मिलने वाला चावल फोर्टिफाई कर दिया जाएगा।
  • हम आजादी का जश्न मनाते हैं, लेकिन बंटवारे का दर्द आज भी हिंदुस्तान के सीने को छलनी करता है। यह पिछली शताब्दी की सबसे बड़ी त्रासदी में से एक है। कल ही देश ने भावुक निर्णय लिया है। अब से 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में याद किया जाएगा।
  • आज नॉर्थ ईस्ट में कनेक्टिविटी का नया इतिहास लिखा जा रहा है। ये कनेक्टिविटी दिलों की भी है और इंफ्रास्ट्रक्चर की भी है। बहुत जल्द नॉर्थ ईस्ट के सभी राज्यों की राजधानियों को रेलसेवा से जोड़ने का काम पूरा होने वाला है।
  • लद्दाख भी विकास की अपनी असीम संभावनाओं की तरफ आगे बढ़ चला है। एक तरफ लद्दाख, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण होते देख रहा है तो वहीं दूसरी तरफ ‘सिंधु सेंट्रल यूनिवर्सिटी’ लद्दाख को उच्च शिक्षा का केंद्र भी बनाने जा रही है।
  • हमारे वैज्ञानिकों और उद्यमियों की ताकत का ही परिणाम है कि आज भारत को किसी और देश पर निर्भर नहीं होना पड़ा। आज हम गौरव से कह सकते हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन कार्यक्रम भारत में चल रहा है। हम 54 करोड़ से ज़्यादा लोगों को वैक्सीन लगा चुके हैं।
  • आज हम अपने गांवों को तेजी से परिवर्तित होते देख रहे हैं। बीते कुछ साल, गांवों तक सड़क और बिजली जैसी सुविधाओं को पहुंचाने रहे हैं। अब गांवों को ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क, डेटा की ताकत पहुंच रही है, इंटरनेट पहुंच रहा है। गांव में भी डिजिटल Entrepreneur तैयार हो रहे हैं।
  • गांव में जो हमारी सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी 8 करोड़ से अधिक बहनें हैं, वो एक से बढ़कर एक प्रॉडक्ट्स बनाती हैं। इनके प्रॉडक्ट्स को देश में और विदेश में बड़ा बाजार मिले, इसके लिए अब सरकार ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म तैयार करेगी।
  • छोटा किसान बने देश की शान, ये हमारा सपना है। आने वाले सालों में हमें देश के छोटे किसानों की सामूहिक शक्ति को और बढ़ाना होगा। उन्हें नई सुविधाएं देनी होंगी।
  • देश के 80 प्रतिशत से ज्यादा किसान ऐसे हैं, जिनके पास 2 हेक्टेयर से भी कम जमीन है। पहले जो देश में नीतियां बनीं, उनमें इन छोटे किसानों पर जितना ध्यान केंद्रित करना था, वो रह गया। अब इन्हीं छोटे किसानों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिए जा रहे हैं।
  • भारत को आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण में होलिस्टिक अप्रोच अपनाने की भी जरूरत है। भारत आने वाले कुछ ही समय में प्रधानमंत्री गतिशक्ति- नेशनल मास्टर प्लान को लॉन्च करने जा रहा है।
  • देश ने संकल्प लिया है कि आजादी के अमृत महोत्सव के 75 सप्ताह में 75 वंदेभारत ट्रेनें देश के हर कोने को आपस में जोड़ रही होंगी। आज जिस गति से देश में नए एयरपोर्ट्स का निर्माण हो रहा है, उड़ान योजना दूर-दराज के इलाकों को जोड़ रही है, वो भी अभूतपूर्व है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.