Media24Media.com: IPL सट्टा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label IPL सट्टा. Show all posts
Showing posts with label IPL सट्टा. Show all posts

महासमुंद : IPL में सट्टेबाजी कराने वाले गिरोह का भांडाफोड़, पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद। शहर के कोतवाली पुलिस और सायबर सेल ने IPL सट्टा खिलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 6 लोगो को गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों के पास से पुलिस ने 3 नग लैपटाॅप, 13 नग मोबाइल, 20 नग सीम कार्ड, 1 नग बैंक पासबुक , 3 चेक बुक जब्त करने के साथ 5 चालू खाता मे 5 लाख रुपये को फ्रीज किया है.


दरअसल कोतवाली पुलिस को 9 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुभाष नगर महासमुंद में एक व्यक्ति अपने मोबाईल से आनलाईन IPL सट्टा खिला रहा है. पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर छापा मारा तो मौके पर एक व्यक्ति मिला. जिसने अपना नाम साकेत साहू (उम्र 25 वर्ष) निवासी वार्ड नं 22 सुभाष नगर बताया. जिसके कब्जे से एक नग मोबाईल और 1700 रूपये नकद बरामद किया. पुलिस ने आरोपी के मोबाइल का अवलोकन किया तो APPA बुक एप नामक साईट के जरिए आनलाईन सटटा संचालित करना पाया गया.

पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपी साकेत साहु ने अपने मोबाईल में एप के जरिए सटटा खिलाना और अपने बैंक अकाउंट को किसी अन्य व्यक्ति को देना स्वीकार किया। पुलिस ने जब उससे जब इससे संबंधित कोई वैध दस्तावेज की मांग की तो वह कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया. जिसके आधार पर कोतवाली पुलिस ने धारा 7, 8 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया.

विवेचना के दौरान पुलिस ने प्राप्त सबूत के आधार पर पड़ोसी राज्य झारखंड के जमशेदपुर जिले में घाटशीला जाकर छापामार कार्यवाही करते हुए मौके से 4 और आरोपियो को गिरफ्तार किया. पकड़े गए आरोपियों मे राहुल शर्मा (उम्र 22 वर्ष) निवासी खुर्सीपार भिलाई जिला दुर्ग, मुकेश चौहान (उम्र 22 वर्ष) निवासी केकराघाट धुरकोट जिला जांजगीर चांपा, जेागेन्द्र छुरा (उम्र 30 साल) निवासी सुभाष नगर महासमुंद और एक नाबालिग बालक शामिल है. सभी आरोपियों ने APPA बुक एप नामक साईट से ऑनलाईन सटटा खिलाने की बात कबूल की है.


CG NEWS : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 अंतर्राज्यीय सटोरिये गिरफ्तार,महादेव पैनल से खेला रहे थे IPL सट्टा

No comments Document Thumbnail

 RAIPUR : रायपुर पुलिस ने महादेव 364 पैनल से IPL सट्टा खिलाने वाले आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई की है। मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने कोलकाता में बैठकर महादेव पैनल-364 आईडी पैनल से आईपीएल क्रिकेट मैच सट्टाबाजी करते पांच अंतर्राज्यीय सटोरियों को गिरफ्तार किया है। इस केस में पांच सटोरियों के साथ अब तक कुल 13 सटोरिये गिरफ्तार किये गये हैं। सभी सटोरिये बिहार के रहने वाले हैं और कोलकाता में किराये पर फ्लैट लेकर पैनल चला रहे थे। 


गिरफ्तार 13 सटोरियों से मिले लैपटॉप और मोबाइल फोन में लगभग 32 करोड़ रुपये से अधिक के लेन-देन की जानकारी मिली है। पैनल चलाने के लिए कुल 35 बैंक खाताओं ट्रांजैक्शन किया जा रहा था। पुलिस सटोरियों के खिलाफ गंज थाने में अपराध क्रमांक 188/24 धारा 4(क) जुआ एक्ट एवं छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। प्रकरण में धारा 420, 120बी भादवि. एवं भारतीय तार अधिनियम की धारा 25सी एवं आईटी एक्ट की धारा 66सी जोड़ी जाकर विवेचना कर रही है।

रायपुर रेंज आईजी अमरेश मिश्रा और एसएसपी संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम कोलकाता गई थी। एंटी क्राइम एंड सायबर यूनिट की टीम ने कोलकाता के न्यू टाउन गोलाबारी 24 परगना स्थित एक फ्लैट में रेड मारकर 8 सटोरियों को धर दबोचा। आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने सटोरियों के कब्जे से 7 नग लैपटॉप, 19 नग मोबाइल, 7 पास बुक, 5 चेक बुक और 10 नग एटीएम जब्त किये हैं। जब्त मशरूका की कुल कीमत 6 लाख 60 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने पूर्व में कलकत्ता से ही 8 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त 5 नग लैपटॉप, 36 नग मोबाइल फोन जुमला कीमती लगभग 12 लाख रूपये और 24 बैंक पास बुक, 24 नग एटीएम कार्ड जब्त किये थे।

गिरफ्तार आरोपी

गोपी यादव उम्र 23 साल निवासी बारहाठाह पोस्ट सुईया थाना कटोरिया जिला बांका बिहार।
महेश यादव उम्र 19 साल निवासी ग्राम धनोछी पोस्ट पिड़रा थाना चांदन जिला बांका बिहार।
मिथुन कुमार उम्र 24 साल निवासी ग्राम घाटीबरन पोस्ट व थाना कटोरिया जिला बांका बिहार।
मुकेश कुमार यादव उम्र 29 साल निवासी ग्राम बोड़ा पोस्ट व थाना सुईया जिला बांका बिहार।
रूपेश कुमार यादव उम्र 21 साल निवासी चांदोली पोस्ट बोरहारा थाना बेल्हर जिला बांका बिहार।

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.