Media24Media.com: IND vs WI

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label IND vs WI. Show all posts
Showing posts with label IND vs WI. Show all posts

WI vs IND : टीम इंडिया हुई शर्मसार, 6 साल बाद WI से हारी T20 सीरीज

No comments Document Thumbnail

 IND vs WI : भारत और वेस्टइंडीज  के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच फ्लोरिडा के लॉडरहिल के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क  स्टेडियम में खेला गया. सीरीज के शुरुआती दो मैचों में वेस्टइंडीज ने जीत दर्ज की थी, इसके बाद दो मैच टीम इंडिया ने जीतकर सीरीज में वापसी की थी. ऐसे में सीरीज का नतीजा आखिरी मैच में जाकर निकला. इस मैच में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 166 रनों का टारगेट रखा था, जिसे विंडीज ने 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया.


6 साल बाद वेस्टइंडीज ने जीती टी20 सीरीज

इस हार के साथ वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम की सीरीज जीत का सिलसिला टूट गया. इससे पहले वेस्टइंडीज आखिरी बार भारतीय टीम के खिलाफ साल 2017 में टी20 सीरीज जीती थी. उसके बाद भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज कभी टी20 सीरीज नहीं जीत पाई थी. उस सीरीज में वेस्टइंडीज ने भारत को 1-0 से हराया था. इसके बाद टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को लगातार 5 टी20 सीरीज में शिकस्त दी थी.

सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक

इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या  ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. सूर्यकुमार यादव (61 रन) के सीरीज में दूसरे अर्धशतक की मदद से भारत ने बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के बावजूद वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें और निर्णायक टी20 में नौ विकेट गंवाकर 165 रन बनाए. सूर्यकुमार ने 45 गेंद की पारी के दौरान चार चौके और तीन छक्के जड़े. पारी के दौरान बारिश की आंख मिचौली होती रही जिससे दो बार मैच थोड़ी देर के लिए रोकना पड़ा.

टीम इंडिया को मिली खराब शुरुआत

बायें हाथ के स्पिनर अकील हुसैन ने पहले ओवर में यशस्वी जायसवाल (05) और दूसरे ओवर में शुभमन गिल (09) के विकेट लेकर भारत को दोहरे झटके दिए। पिछले मैच में 84 रन की पारी खेलने वाले जायसवाल बैकफुट पर जाकर शॉट खेलने की कोशिश में हुसैन को ही कैच देकर पवेलियन पहुंचे जबकि गिल उनकी फुल लेंथ गेंद को स्वीप करने के प्रयास में पगबाधा आउट हुए. उन्होंने चौथे टी20 में 77 रन की पारी खेली थी. तिलक ने छठे ओवर में तीन चौके और एक छक्के से 19 रन जोड़े. इससे पावरप्ले में दो विकेट गंवाने के बावजूद भारत ने 51 रन बना लिए. लेकिन आठवें ओवर में भारत को 66 रन पर तीसरा झटका लगा जब रोस्टन चेस ने तिलक (27 रन) को अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया .

 

Ind Vs WI: इंडिया ने चौथे टी20 में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया, सीरीज में बराबर

No comments Document Thumbnail

 Ind Vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज की शुरुआत टीम इंडिया के लिए निराशाजनक अंदाज में हुई थी. लगातार दो मैचों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था. हार्दिक पंड्या की कप्तानी पर सवाल उठ रहे थे. कोच राहुल द्रविड़ के टीम मैनेजमेंट के तरीकों और फैसलों पर भी उंगलियां उठ रही थीं. अब रविवार 13 अगस्त को पांच मैचों की सीरीज का आखिरी मैच खेला जाएगा और ये मैच सीरीज की विजेता का फैसला करेगा क्योंकि टीम इंडिया ने लगातार दो जीत केे साथ सीरीज में जोरदार वापसी की है. सवाल ये है कि अचानक टीम इंडिया कैसे सीरीज में लौट पाई?


शनिवार 12 अगस्त को अमेरिका के फ्लोरिडा में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को चौथे टी20 मैच में 9 विकेट से हराया. वेस्टइंडीज ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 178 रन बनाए थे. इसके जवाब में भारती टीम ने यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल की विस्फोटक साझेदारी के दम पर सिर्फ 1 विकेट खोकर ही जीत दर्ज कर ली. टीम इंडिया ने 18 गेंद पहले ही मैच अपने नाम कर लिया और सीरीज में 2-2 से बराबरी हासिल की.

टीम इंडिया का हुआ था बुरा हाल

अब बात करते हैं टीम इंडिया की वापसी की कहानी पर. इसके लिए पहले दो मैचों को याद करना होगा. टीम इंडिया ने पहले मैच में पहले गेंदबाजी की थी. उसे जीत के लिए सिर्फ 150 रन बनाने थे लेकिन टीम इंडिया सिर्फ 145 रन ही बना सकी और हार गई. दूसरे मैच में भारत ने पहले बैटिंग की और सिर्फ 152 रन ही बना सकी. इस बार वेस्टइंडीज ने किसी तरह ये लक्ष्य हासिल कर लिया और सीरीज में 2-0 की बढ़त ली. इन दोनों मैचों में टीम इंडिया की बैटिंग बुरी तरह फ्लॉप रही थी.

कप्तान पंड्या की टीम को चुनौती

दूसरी हार के बाद कप्तान हार्दिक पंड्या ने खुलेआम टीम की बैटिंग को फटकार लगाई थी और कहा था कि ये बिल्कुल भी खुश करने लायक बैटिंग नहीं है. इसके बाद कप्तान ने तीसरे टी20 से पहले फिर बल्लेबाजों को चैलेंज किया था कि किसी को आगे बढ़कर जिम्मेदारी लेनी होगी. हार्दिक के इन बयानों और प्रोत्साहन का नतीजा दिखा कि भारतीय बैटिंग में जान आ गई और नतीजा लगातार दो सफलता के रूप में दिखा.

रंग में आए भारतीय बल्लेबाज

टीम इंडिया की गेंदबाजी लगातार अच्छा कर रही थी और तीसरे टी20 में भी ये सिलसिला जारी रहा. गयाना में हुए उस मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को सिर्फ 159 रन पर रोक दिया था. जवाब में शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल की ओपनिंग जोड़ी फ्लॉप रही थी. इसके बावजूद सूर्यकुमार यादव ने आते ही काउंटर अटैक शुरू कर दिया. ये काउंटर अटैक की रणनीति ही भारत की वापसी की वजह बनी. सूर्या और तिलक वर्मा ने 87 रनों की धुआंधार साझेदारी से जीत पक्की की.

यही काउंटर अटैक आखिरी मैच में भी देखने को मिला, जब सामने मुश्किल लक्ष्य था. फ्लोरिडा में इससे पहले कभी ये इतना बड़ा लक्ष्य चेज नहीं हुआ था. यशस्वी ने पारी की पहली ही गेंद को चौके के लिए भेजकर जोरदार शुरुआत की और यहीं से ताबड़तोड़ बैटिंग का सिलसिला शुरू हुआ. जायसवाल और गिल ने 165 रन जोड़े और टीम इंडिया ने 17 ओवरों में ही जीत दर्ज कर वापसी की कहानी लिखी.

 

IND vs WI: अपने 500वें अंतरराष्ट्रीय मैच को कोहली ने बनाया यादगार, जड़ा शानदार शतक

No comments Document Thumbnail

IND vs WI: विराट कोहली के 121 रनों के साथ रोहित शर्मा (80), रवींद्र जडेजा (61) और यशस्वी जयसवाल (57) और रविचंद्रन अश्विन (56) के अर्धशतक की मदद से भारत ने शुक्रवार को यहां क्वींस पार्क ओवल में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपनी पहली पारी में 438 रन बनाए।


अपने 500वें अंतरराष्ट्रीय मैच को यादगार बनाते हुए विराट कोहली ने टेस्ट करियर का 29वां शतक लगाया। कोहली ने इसके साथ ही क्रिकेट इतिहास के सबसे महान बल्लेबाज माने जाने वाले सर डॉन ब्रैडमैन के 29 टेस्ट शतकों की बराबरी कर ली।

उन्होंने टेस्ट शतकों के मामले में न्यूजीलैंड के केन विलियमसन (28), दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला (28) और ऑस्ट्रेलिया के माइकल क्लार्क (28) को पीछे छोड़ दिया है।

पांच साल बाद विदेशी धरती पर जड़ा शतक

गौरतलब है कि विराट कोहली ने इसी साल अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट शतक जड़ा था। यह शतक उनका 28वां टेस्ट शतक था। 2019 के बाद विराट ने 2023 में टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाया था। वहीं घर के बाहर विराट कोहली ने आखिरी शतक 2018 में लगाया था। दिसंबर 2018 में विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ स्टेडियम पर शतक ठोका था। अब वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में विराट ने शतक जड़ा है।



Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.