Media24Media.com: G-20 Summit 2023

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label G-20 Summit 2023. Show all posts
Showing posts with label G-20 Summit 2023. Show all posts

पत्नी के साथ अक्षरधाम मंदिर पहुंचे ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक, भक्तिभाव से की पूजा-अर्चना

No comments Document Thumbnail

G-20 summit 2023:  ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षिता मूर्ति आज सुबह दिल्ली के स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर पहुंचे और वहां उन्होंने भगवान स्वामीनारायण की पूजा-अर्चना की। ऋषि सुनक ने जी-20 शिखर बैठक के लिए दिल्ली पहुंचने के बाद ही बताया था कि वो अपने व्यस्त कार्यक्रम में से कुछ समय निकालकर मंदिर जाएंगे। हालांकि, तब उन्होंने ये नहीं बताया था कि किस मंदिर जाएंगे, लेकिन आज सुबह उनका काफिला अक्षरधाम मंदिर पहुंचा। जहां ब्रिटेन के पीएम सुनक और उनकी पत्नी ने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। ऋषि सुनक लगातार ये बताते रहे हैं कि वो हिंदू हैं और पूजा-पाठ करते हैं। दिल्ली आने पर उन्होंने मीडिया को कलाई में बंधी राखी भी दिखाई थी, जिसे उनकी बहन ने बांधा था।


ऋषि सुनक इससे पहले लंदन के कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी भी गए थे। वहां मशहूर कथावाचक मोरारी बापू का कार्यक्रम था। ऋषि सुनक ने मोरारी बापू के कार्यक्रम में ‘जय सियाराम’ का नारा भी लगाया था और वहां भी कहा था कि वो हिंदू धर्म का पालन करते हैं। मोरारी बापू को उन्होंने ये भी बताया था कि ब्रिटिश पीएम के सरकारी आवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट में जो उनकी टेबल है, उस पर भगवान गणेश की मूर्ति रखी हुई है। ऋषि सुनक को मोरारी बापू ने गुजरात के सोमनाथ से लाए भगवान शिव की प्रतिकृति भी उस वक्त भेंट में दी थी।

पहली बार ब्रिटेन में किसी भारतवंशी ने सरकार की कमान संभाली है। इससे पहले कोई भी भारतवंशी कभी ब्रिटेन के पीएम पद पर नहीं रहा। जबकि, इसी ब्रिटेन ने 200 साल तक भारत को अपनी गुलामी की जंजीरों में जकड़ रखा था। ब्रिटेन पर ऋषि सुनक की सरकार के काबिज होने से भारत में भी काफी खुशियां मनाई गई थीं। खास बात ये भी है कि अब ऋषि सुनक ने भगवान स्वामीनारायण मंदिर में पूजा-पाठ कर उस सनातन धर्म में अपनी आस्था जताई है, जिसे लेकर भारत में अभी सियासी विवाद छिड़ा हुआ है।


बाइडेन-मोदी मीटिंग से पहले भारत ने अमेरिका से मांगे 31 हंटर किलर ड्रोन, जानें- क्या हैं खूबियां?

No comments Document Thumbnail

 G-20 Summit 2023 : जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन आज भारत आ रहे हैं। वह 9 और 10 सितंबर को इस सम्मेलन में शिरकत करेंगे। उससे पहले 8 सितंबर यानी आज अमेरिका और भारत के बीच द्विपक्षीय बातचीत होनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जो बाइडेन द्विपक्षीय बैठक में भाग लेंगे। इस बैठक से पहले, भारत ने अमेरिका से 31 टॉप हथियारयुक्त MQ-9B हंटर किलर ड्रोन का अधिग्रहण करने के लिए औपचारिक अनुरोध किया है। भारत का लक्ष्य मौजूदा वित्तीय वर्ष में 31 MQ-9B हंटर किलर ड्रोन की खरीद के अंतिम अनुबंध पर हस्ताक्षर करना है।


रक्षा मंत्रालय ने कुछ दिनों पहले ही दूर से संचालित विमान प्रणाली वाले 31 ‘हंटर-किलर’ की खरीद के लिए विस्तृत LoR भेजा है। सूत्रों ने TOI को बताया कि बाइडेन प्रशासन अब अपने विदेशी सैन्य बिक्री (FMS) कार्यक्रम के तहत अमेरिकी कांग्रेस को लागत और अपेक्षित अधिसूचना के साथ एक या दो महीने के भीतर LoA के साथ जवाब देगा।

भारत सरकार ने 31 किलर ड्रोन की खरीद का प्रस्ताव दिया है। इनमें से 15 नौसेना को और 8-8 सेना और भारतीय वायुसेना को दिए जाने हैं। 15 जून को रक्षा मंत्रालय की प्रारंभिक मंजूरी में सौदे के लिए लगभग 3.1 अरब डॉलर की अनुमानित लागत लगाई गई थी। एक सूत्र ने कहा, सुरक्षा पर कैबिनेट समिति से मंजूरी के बाद मौजूदा वित्तीय वर्ष के भीतर ही इस ड्रोन के लिए वास्तविक अनुबंध पर हस्ताक्षर करने पर जोर दिया जा रहा है। भारतीय सशस्त्र बल अगले छह से सात वर्षों में सभी ड्रोनों को अपने बेड़े में शामिल करने का काम पूरा करने का इच्छुक है। इन ड्रोन्स को जनरल एटॉमिक्स (जीए) द्वारा भारत में ‘असेंबल’ किया जाएगा।

अमेरिका से आने वाला MQ-9B घातक ड्रोन चीन के मौजूद सशस्त्र ड्रोनों- काई होंग-4 और विंग लूंग-II ड्रोन की तुलना में कहीं अधिक सक्षम और घातक है। चीन पाकिस्तान को इसकी आपूर्ति कर रहा है। अमेरिकी घातक ड्रोन हिंद महासागर में भारत की लंबी दूरी की निगरानी और सटीक हमले की क्षमताओं में नई ताकत जोड़ेगा। यह हिन्द महासागर क्षेत्र के साथ-साथ चीन और पाकिस्तान के साथ लगी सीमाओं की भी निगरानी करेगा।

क्या हैं खूबियां
MQ-9B घातक ड्रोन 40 से 50 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर उड़ान भर सकता है। चीन से लगती LAC पर भी यह कारगर होगा। ड्रोन की क्षमता 30 से 40 घंटे तक लगतार उड़ान भरने की है। यह अपने साथ 5,670 किलो तक का वजन ले जा सकता है। इसकी ईंधन क्षमता 2,721 किलो है। पनडुब्बी रोधी, सतह रोधी और सर्जिकल स्ट्राइक जैसे ऑपरेशन में MQ-9B घातक ड्रोन कारगर है।

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.