Media24Media.com: Elections 2023

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Elections 2023. Show all posts
Showing posts with label Elections 2023. Show all posts

Elections 2023 : उम्मीदवार ने आत्महत्या की 'धमकी' दी, चुनाव आयोग ने रिपोर्ट मांगी

No comments Document Thumbnail

 Elections 2023 : तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार प्रसार थम गया है। राज्य में गुरुवार को वोटिंग होगी। इसी बीच बीआरएस के एक उम्मीदवार के बयान से राज्य में हलचल मच गई है। दरअसल चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मंगलवार को सत्तारूढ़ बीआरएस के एक उम्मीदवार ने यह कहकर हलचल मचा दी कि यदि वह चुनाव हार गए तो परिवार समेत आत्महत्या कर लेंगे। 


यह ऐलान हुजूराबाद निर्वाचन क्षेत्र से बीआरएस के उम्मीदवार पी कौशिक रेड्डी ने की। उनके इस बयान पर चुनाव आयोग भी हरकत में आ गया है। चुनाव आयोग ने कौशिक रेड्डी द्वारा मतदाताओं को दी गई कथित धमकी पर रिपोर्ट मांगी है । चुनाव आयोग ने करीमनगर जिले के हुजूराबाद निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी को जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया।

बता दें कि मंगलवार को प्रचार के आखिरी दिन एक चुनावी रैली में बीआरएस उम्मीदवार पी. कौशिक रेड्डी ने कहा था कि अगर वह जीतते हैं तो विजय जुलूस निकाला जाएगा, लेकिन अगर हार गए तो 4 दिसंबर को अंतिम संस्कार जुलूस निकाला जाएगा।

अपनी पत्नी और बेटी के साथ कौशिक रेड्डी ने लोगों से कहा कि अगर वे उन्हें फांसी पर लटकते हुए देखना चाहते हैं तो यह उनकी इच्छा है। उन्होंने कहा, "यह आप पर निर्भर है कि आप क्या चाहते हैं। अगर आप मुझे वोट नहीं देंगे तो आप हमारी लाशें देखेंगे।"

बाद में बीआरएस ने कौशिक रेड्डी को विधान परिषद के लिए नामित किया था। हालांकि, सत्तारूढ़ दल ने उन्हें राजेंद्र का मुकाबला करने के लिए मैदान में उतारा। बीजेपी विधायक गजवेल निर्वाचन क्षेत्र में बीआरएस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री केसीआर के खिलाफ भी चुनाव लड़ रहे हैं।


Elections 2023: मध्य प्रदेश में कांग्रेस की पहली लिस्ट, कमलनाथ सहित 144 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान, देखें पूरी लिस्ट

No comments Document Thumbnail

Elections 2023:  लम्बे इंतजार के बाद आखिरकार एमपी कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। आज नवरात्रि के पहले दिन कांग्रेस ने 144 नामों के साथ पहली सूची जारी की है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, जयवर्धन सिंह, गोविंद सिंह, तरुण भनोट, विजयलक्ष्मी साधौ, सज्जन वर्मा, उमंग सिंघार, विक्रांत भूरिया, बाला बच्चन, हिना कावंरे, संजय यादव, जयवर्धन, सतीश सिकरवार, केपी सिंह, सुरेश राजे, प्रवीण पाठक और जीतू पटवारी सहित कई दिग्गज कांग्रेसी नेताओं के नाम शामिल हैं।


दिल्ली में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। कांग्रेस ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है। कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट में पुराने चेहरों पर दांव लगाया है।


Madhya Pradesh Congress candidates list:

  • श्योपुर से बाबू जंडेल
  • विजयपुर से रामनिवास रावत
  • सबलगढ़ से बैजनाथ कुशवाह
  • जौरा से पंकज उपाध्याय
  • अटेर से हेमंत कटारे
  • लहार से डा गोविंद सिंह
  • मेहगांव से राहुल भछौरिया
  • ग्वालियर ग्रामीण से साहब सिंह गुर्जर
  • ग्वालियर पूर्व से सतीश सिकरवार
  • ग्वालियर दक्षिण से प्रवीण पाछक
  • भितरवार से लखन सिंह यादव
  • डबरा- एससी सीट से सुरेश राजे
  • सेंवढ़ा से घनश्याम सिंह
  • भांडेर एससी सीट से फूलसिंह बरैया
  • दतिया से अवधेश नायक
  • करेरा एससी सीट से परागीलाल जाटव
  • पोहरी से कैलाश कुशवाह
  • शिवपुरी से केपी सिंह
  • पिछोर से शैलेंद्र सिंह
  • कोलारस से बैजनाथ यादव
  • बमोरी से ऋषी अग्रवाल
  • चाचौड़ा से लक्ष्मण सिंह
  • राघोगढ़ से जयवर्धन सिंह
  • अशोकनगर एससी सीट से हरीबाबू राय
  • चंदेरी से गोपाल सिंह चौहान
  • मुंगावली से राव यदवेंद्र यादव
  • सुरखी से नीरज शर्मा
  • देवरी से हर्ष यादव
  • नरयावली एससी सीट से सुरेंद्र चौधरी
  • बंडा से तरवार सिंह लोधी
  • टीकमगढ़ से यदवेंद्र सिंह
  • जतारा से किरण अहिरवर
  • पृथ्वीपुर से नरेंद्र सिंह राठौर
  • खरगापुर से चंदा सिंह गौर
  • महाराजपुर से नीरज दीक्षित
  • चांदला से हरप्रसाद अनुरागी
  • राजनगर से विक्रम सिंह नाती राजा
  • छतरपुर से आलोक चतुर्वेदी
  • बिजावर से चरण सिंह यादव
  • मलहरा से साध्व राम सिया भारती
  • पथरिया से राव बृजेंद्र सिंह
  • जबेरा से प्रताप सिंह लोधी
  • हटा से प्रदीप खटीक
  • पवई से मुकेश नायक
  • गुन्नौर से जीवन लाल सिद्धार्थ
  • चित्रकूट से नीलांशु चतुर्वेदी
  • रायगांव से कल्पना वर्मा
  • सतना से सिद्धार्थ कुशवाह
  • नागौद से डा रश्मि सिंह पटेल
  • अमरपाटन से राजेंद्र कुमार सिंह
  • त्योंथर से रमाशंकर सिंह पटेल
  • मऊगंज से सुखेंद्र सिंह बन्ना
  • मनगवां से बबीता साकेत
  • गुढ़ से कपिध्वज सिंह
  • चुरहट से अजय सिंह राहुल
  • सिंहवाल से कमलेश्वर पटेल
  • चितरंगी से मनिक सिंह
  • सिंगरौली से रेनू शाह
  • जैतपुर से उमा धुर्वे
  • अनूपपुर से रमेश‍ सिंह
  • पुष्पराजगढ़ से फुंदेलाल मार्को
  • बड़वारा से निलेश अवस्थी
  • बरगी से संजय यादव
  • जबलपुर पूर्व से लखन घनघोरिया
  • जबलपुर उत्तर से विनय सक्सेना
  • जबलपुर पश्चिम से तरुण भनोत
  • सिहोरा से एकता ठाकुर
  • शाहपुरा से भूपेंद्र मरावी
  • डिंडौर से ओंकार सिंह मरकाम
  • बिछिया से नारायण सिंह पाटा
  • बैहर से संजय उईके
  • लांजी से हिना कांवरे
  • परसवाड़ा से मधु भगत
  • बालाघाट से अनुभा मुंजारे
  • कटंगी से बोध सिंह भगत
  • बरघाट से अर्जुन सिंह काकोड़िया
  • सिवनी से आनंद पंजवानी
  • केवलारी से रजनीश सिंह
  • लखनादौन से योगेंद्र सिंह बाबा
  • गोटेगांव से शेखर चौधरी
  • नरसिंहपुर से लखन सिंह पटेल
  • तेंदुखेड़ा से संजय शर्मा
  • छिंदवाड़ा से कमलनाथ
  • मुल्‍ताई से सुखदेव पांसे
  • बैतूल से निलय डागा
  • घोड़ाडोंगरी से राहुल उईके
  • भैंसदेही से धर्मु सिंह सिरसाम
  • टिमरनी से अभिजीत शाह
  • हरदा से राम किशोर डोंगे
  • उदयपुरा देवेंद्र पटेल गडरवास
  • सिलवानी से देवेंद्र पटेल
  • विदिशा से शशांक भार्गव
  • बासौदा निशंक जैन
  • शमशाबाद सिंधु विक्रम सिंह
  • बैरसिया से जयश्री हरिकिरण
  • नरेला से मनोज शुक्‍ला
  • भोपाल से मध्‍य आरिफ मसूद
  • बुधनी से विक्रम मस्‍ताल
  • आष्‍टा से कमल चौहान
  • सीहोर से शशांक सक्‍सेना
  • राजगढ़ से बापू सिंह तंवर
  • खिलचीपुर से प्रियव्रत सिंह
  • सुसनैर से भेरू सिंह बापू
  • आगर से विपिन वानखेड़े
  • शाजापुर से हुकुम सिंह कराड़ा
  • कालापीपल से कुणाल चौधरी
  • सोनकच्छ से सज्जन सिंह वर्मा
  • हाटपिपलिया से राजवीर सिंह बघेल
  • मांधाता उत्तम पाल सिंह
  • पंधाना से रूपाली बारे
  • भीकनगांव से झूमा सोलंकी
  • बड़वाह से नरेंद्र पटेल
  • महेश्वर से विजयलक्ष्मी साधौ
  • कसरावद से सचिन यादव
  • खरगोन से रवि जोशी
  • भगवानपुरा से केदार डावर
  • राजपुर से बाला बच्‍चन
  • बड़वानी से राजन मंडलोई
  • अलीराजपुर मुकेश पटेल
  • जोबट से सेना पटेल
  • झाबुआ से विक्रांत भूरिया
  • थांदला से वीर सिंह भूरिया
  • पेटलवाद वाल सिंह मेड़ा
  • सरदारपुर से प्रताप ग्रेवाल
  • गंधवानी से उमंग सिंघार
  • कुक्षी से सुरेंद्र सिंह बघेल हनी
  • धरमपुरी से पांचीलाल मेड़ा
  • देपालपुर विशाल पटेल
  • इंदौर 1 संजय शुक्‍ला
  • इंदौर 2 चिंतामणी चौकसे चिंटू
  • इंदौर 4 राजा मंधवानी
  • राऊ जीतू पटवारी
  • सांवेर से रीना बौरासी
  • नागदा खाचरोद दिलीप सिंह गुर्जर
  • महिदपुर से दिनेश जैन बोस
  • तराना से महेश परमार
  • घट्टिया से रामलाल मालवीय
  • उज्जैन उत्तर से माया राजेश त्रिवेदी
  • सैलाना से हर्ष विजय गहलोत
  • आलोट से मनोज चावला
  • मंदसौर से विपिन जैन
  • सुवासरा से राकेश पाटीदार
  • मनासा से नरेंद्र नाहटा
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.