Media24Media.com: EVM

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label EVM. Show all posts
Showing posts with label EVM. Show all posts

सुप्रीम कोर्ट ने भी ईवीएम पर फैसला सुना दिया है अब कांग्रेस के पास हार के लिए कोई बहाना नहीं बचा है : अरुण साव

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने EVM पर सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसलें, दूसरे चरण के मतदान समेत कई महत्पूर्ण बिंदुओं पर मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि “प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस का सूपड़ा साफ होगा।”साव ने सबसे पहले EVM पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कहा कि “अब तो सुप्रीम कोर्ट ने भी ईवीएम पर फैसला सुना दिया है। अब कांग्रेस के पास हार के लिए कोई बहाना नहीं बचा है।


उन्होंने कहा कि आज तक एंटी इंकमबेंसी जनता ने सुनी थी, प्रो. इंकमबेंसी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल की उपलब्धि है। आज के मतदान से स्पष्ट है कि कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ में शून्य पर आऊट होने वाली है और देश में कांग्रेस पार्टी विपक्ष बनने लायक भी नहीं बची है।”

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के पूर्ण हुए मतदान के बाद भाजपा को अभूतपूर्व जनसमर्थन मिलने का विश्वास व्यक्त करते हुए कहा है कि बस्तर के बाद अब कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद लोकसभा की जनता-जनार्दन ने पूरे छत्तीसगढ़ के विकास के लिए भाजपा के पक्ष में भारी संख्या में स्वस्फूर्त मतदान किया है। साव ने कहा कि शुक्रवार को मतदान के दूसरे चरण में मतदान का प्रतिशत भाजपा के लिए काफी उत्साहजनक हैं और भाजपा का यह विश्वास फलीभूत होने जा रहा है कि प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो रहा है।

साधुवाद देते हुए जताया आभार

साव ने छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभा क्षेत्रों कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद में शुक्रवार को शांतिपूर्वक मतदान संपन्न कराने के लिए मतदान दल, सुरक्षा बलों के जवान, राजनैतिक कार्यकर्ताओं को साधुवाद देते हुए आभार जताया। तीनों लोकसभा क्षेत्रों में भारी मतदान न केवल मतदाताओं का लोकतंत्र के उत्सव के प्रति उत्साह को दर्शाता है बल्कि छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार के सुशासन और “मोदी की गारंटी“ के प्रति जनता का भरोसा भी इससे स्पष्ट हो गया है भाजपा कार्यकर्ताओं ने मौसम की प्रतिकूलता और नक्सल हिंसा की परवाह किए बगैर अथक परिश्रम किया। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को भी साव ने बधाई दी।

प्रचंड मतों से विजयी होगी भाजपा

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि पहले और दूसरे चरण के रूझान से यह स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश में मतदान के तीसरे और अंतिम चरण में कार्यकर्ता और अधिक उत्साह के साथ भाजपा के पक्ष में अभूतपूर्व जनसमर्थन जुटाएंगे और दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, सरगुजा, जांजगीर-चाँपा और कोरबा में भी भाजपा की ऐतिहासिक जीत की पटकथा लिखेंगे और छत्तीसगढ़ की सभी सीटों पर भाजपा प्रचंड मतों से विजयी होगी।

नक्सलवाद के दंश से लहूलुहान बस्तर संभाग के काँकेर संसदीय क्षेत्र के साथ ही राजनांदगाँव संसदीय क्षेत्र की जनता ने एक ओर जहाँ अब छत्तीसगढ़ को कांग्रेसमुक्त राज्य बनाने के अभियान को आगे बढ़ाया है। साव ने कहा कि राजनांदगाँव में कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लेकर इस संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ही काफी आक्रोश है, वहीं अपने शासनकाल में भूपेश सरकार के भ्रष्ट कारनामों ने जनाक्रोश बढ़ाने का काम किया है। प्रदेश के गृह मंत्री और महासमुंद जिले के प्रभारी मंत्री रहे महासमुंद संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी की कार्यप्रणाली से न केवल कांग्रेस कार्यकर्ता, अपितु साहू समाज में भी काफी आक्रोश साफ नजर आया है।

भाजपा कार्यालय में फोड़े गए पटाखे

दूसरे चरण के मतदान के बाद सामने आ रहे मतदान प्रतिशत के आधार पर भाजपा की शानदार व ऐतिहासिक विजय का दावा करते हुए उत्साहित भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार की शाम एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में जमकर आतिशबाजी की और परस्पर बधाइयों का आदान-प्रदान किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प दुहराते हुए कहा कि इस बार भाजपा “400 पार“ का लक्ष्य अर्जित करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनना तय है। इस दौरान प्रेसवार्ता में प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता, उमेश घोरमोड़े, जिला महामंत्री सत्यम दुवा मौजूद थे।

 

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने EVM पर उठाए सवाल, कहा- ईवीएम को किया जा सकता है हैक

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : लोकसभा चुनाव  से पहले देशभर में ईवीएम (EVM) के खिलाफ माहौल बनने लगा है. कई सामाजिक संगठनों ने ईवीएम के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. इन संबंध में केंद्रीय चुनाव आयोग  के खिलाफ दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर भी पिछले दिनों बड़ा प्रदर्शन भी हो चुका है. इस बीच छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी ईवीएम पर कई गंभीर सवाल उठाए हैं.


पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से वोट कराने की मांग की है. उन्होंने Evm के हैक होने की आशंका जाहिर करते हुए कहा है कि जब दूसरे ग्रह पर यहां से बैठकर मशीन को ठीक किया जा सकता है. अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन और प्रधानमंत्री का अकाउंट हैक हो सकता है, तो EVM कौन सी बड़ी बात है.

उन्होंने कहा कि हम पर सवाल उठाया जाता है कि जब हार जाते हैं, तो  EVM  पर सवाल उठाते हैं. लेकिन, सच्चाई ये है कि कांग्रेस पार्टी का शुरू से स्टैंड रहा है कि बैलेट से चुनाव होना चाहिए, क्योंकि ईवीएम को हैक किया जा सकता है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 2018 में जब हमने विधानसभा चुनाव जीत कर सरकार बनाई, तो उसके बाद निकाय चुनाव बैलट से कराया, जिसमें हमने जीत भी दर्ज की.


BIG NEWS : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए EVM की प्रथम स्तरीय जांच शुरू

No comments Document Thumbnail

कांकेर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए आज से ई.सी.आई.एल. के इंजीनियरों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) का प्रथम स्तरीय जांच शुरू की गई, जो 27 जून तक चलेगा।


इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) के प्रथम स्तरीय जांच के लिए वेयर हाउस एवं व्ही.व्ही.पैट के वेयर हाउस को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला तथा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की उपस्थिति में आज प्रातः 09 बजे खोला गया।

इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रतिनिधि सुनील गोस्वामी, भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि राजेन्द्र गौर एवं बहुजन समाज पार्टी के प्रतिनिधि अजय करायत, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार मारबल, एसडीएम कांकेर मनीष साहू, डिप्टी कलेक्टर हर्षलता वर्मा, नायब तहसीलदार कांकेर उमाकांत जायसवाल सहित जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.