Media24Media.com: ED की छापेमारी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label ED की छापेमारी. Show all posts
Showing posts with label ED की छापेमारी. Show all posts

चांवल घोटाले पर बोले मुख्यमंत्री , गृह मंत्री के इशारे पर ED लगा रही आरोप

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। ED की छापेमारी और चांवल घोटाले के मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह सब भाजपा नेता और गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर हो रहा है। एक्स (ट्वीटर) पर उन्होंने लिखा कि ईडी ने एक बार फिर मनगढंत आरोप लगाकर भाजपा को एक चुनावी मुद्दा दिया है। शाह के इशारे पर ही अब की बार वे चावल घोटाले की बात कर रहे हैं। ईडी ने 10-12 राइस मिलरों से बयान लेकर अनुमान लगा लिया है। एजेंसी 2,200 मिलरों के बयान दर्ज कर ले, फिर किसी आंकड़े की बात करे।


सीएम बघेल ने कहा, केवल सरकार को बदनाम करने (ED) के लिए आंकड़े जारी न करें। रमन सिंह जब सीएम थे तो हर साल किसानों से खरीदे गए 60-70 लाख टन धान की मिलिंग भी नहीं हो पाती थी। सूखत, चोरी और धान के खराब होने से सैकड़ों करोड़ की हानि होती थी। वे यह नहीं बताएंगे कि कांग्रेस सरकार में कस्टम मिलिंग की नई प्रणाली शुरू होने से 97 लाख टन धान का उठाव बारिश से पहले ही हो गया।

घोटाले की परत खुलते ही रटारटाया जवाब

मुख्यमंत्री के बयान पर भाजपा ने एक्स पर प्रतिक्रिया दी है कि घोटाले की परत खुलते ही भूपेश बघेल रटारटाया जवाब देते हैं। प्रदेश (ED) की जनता को पता है कि पिछले पांच साल में कांग्रेस सरकार ने जो भी योजना बनाई, उसका उद्देश केवल और केवल भ्रष्टाचार कर पैसे इकट्ठा करना था। पहले कोयला में मुंह और हाथ दोनों काला किए फिर शराब घोटाले में डूबे। कस्टम मिलिंग में कमीशनखोरी करने के लिए 40 रुपये प्रति क्विंटल लूट लिए। सभी के प्रमाण मिले हैं।

राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर ED की छापेमारी, एक्साइज पॉलिसी केस में चल रही है तलाशी

No comments Document Thumbnail

आज सुबह  बुधवार आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम पहुंची है। ईडी टीम आप नेता के घर तलाशी ले रही है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि प्रवर्तन निदेशालय की यह कार्रवाई दिल्ली एक्साइज घोटला मामले को लेकर की जा रही है।


दिल्ली एक्साइज घोटाला मामले में दाखिल किए गए आरोपपत्र में 3 जगह पर आप नेता का नाम सामने आया है। प्रवर्तन निदेशालय की यह कार्रवाई लगभग 1 घंटे से चल रही है। एजेंसी के आला अधिकारी उनके घर की तलाशी ले रहे हैं।

बता दें कि इसी साल मई महीने में दिल्ली आबकारी नीति मामले में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में करीब आधा दर्जन जगहों पर छापेमारी की जा रही है। ईडी ने इस कार्रवाई में संजय सिंह के करीबियों के घर भी छापा मारा था। बता दें कि दिल्ली शराब नीति घोटाला 2021-22 के लिए दिल्ली सरकार की शराब नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच चल रही है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.