Media24Media.com: Delhi Liquor Scam

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Delhi Liquor Scam. Show all posts
Showing posts with label Delhi Liquor Scam. Show all posts

केजरीवाल के एक और मंत्री पर ED का छापा, CM केजरीवाल से पूछताछ से पहले बड़ा एक्शन

No comments Document Thumbnail

Delhi Liquor Scam: आम आदमी पार्टी के लिए बीते कुछ समय से मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। पार्टी के कई नेता पहले से ही जेल में हैं और दिल्ली के सीएम केजरीवाल को भी प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने पूछताछ के लिए समन भेजा है। वहीं, गुरुवार को सुबह-सुबह ही दिल्ली सरकार के एक और मंत्री राजकुमार आनंद पर ED ने शिकंजा कसते हुए छापेमारी कर दी है।


दिल्ली सरकार में मंत्री राजकुमार आनंद के परिसरों पर गुरुवार को सुबह-सुबह ED ने छापेमारी के लिए दस्तक दी। जानकारी के मुताबिक, राजकुमार आनंद के सिविल लाइंस वाले घर समेत 9 ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। राजकुमार आनंद साल 2020 में दिल्ली के पटेल नगर सीट से विधायक बने थे। वह वर्तमान में दिल्ली सरकार में समाज कल्याण, सहकारिता विभाग, लैंड एंड बिल्डिंग, श्रम मंत्रालय और रोजगार मंत्रालय जैसे कई विभागों का कार्यभार संभाल रहे हैं।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले की जांच में पीएमएलए कानून के तहत राजकुमार आनंद पर ये कार्रवाई की है। ये जांच DRI की ओर से दायर की गई अभियोजन शिकायत के आधार पर शुरू की गई थी। इस शिकायत में अंतर्राष्ट्रीय हवाला लेनदेन और झूठी घोषणाओं के तहत 7 करोड़ से अधिक की सीमा शुल्क चोरी जैसे आरोप भी शामिल हैं। (Delhi Liquor Scam)

सीएम केजरीवाल को समन
दिल्ली शराब घोटाला मामले में ED ने पूछताछ के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को समन भेजा था। अरविंद केजरीवाल गुरुवार को ईडी के सामने पेश हो सकते हैं। केजरीवाल ने इस समन को राजनीति से प्रेरित बताया है। बता दें कि इसी मामले में दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और सांसद संजय सिंह पहले से जेल में हैं। इसके अलावा मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को भी जेल हो चुकी है। (Delhi Liquor Scam)

 

Delhi Liquor Scam : ED ने कुर्क की मनीष सिसोदिया सहित कई लोगों की संपत्ति

No comments Document Thumbnail

Delhi Liquor Scam : दिल्ली की शराब नीति घोटाले में शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा बड़ी  कार्रवाई की खबर है। न्यूज एजेंसियों के अनुसार, ईडी ने आज मामले में मनीष सिसोदिया, उनकी पत्नी, अमनदीप सिंह ढल्ल, राजेश जोशी, गौतम मल्होत्रा ​​और अन्य की 52.24 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। हालांक, आप ने इससे इनकार करते हुए पीएम मोदी पर झूठी खबर मीडिया में प्लांट करवाने का आरोप लगाया है।


खबरों के मुताबिक, ईडी ने आज मनीष सिसोदिया के साथ उनकी पत्नी सीमा, अमनदीप ढल, राजेश जोशी, गौतम मल्होत्रा समेत कुछ अन्य की करीब 52 करोड़ 24 लाख की संपत्ति कुर्क की है। खबर के अनुसार, इस 52 करोड़ की चल अचल संपत्ति में 7 करोड़ 29 लाख रुपये की दो प्रॉपर्टी मनीष सिसोदिया और उनकी पत्नी सीमा सिसोदिया की है। वहीं शेष में अमनजीप ढल, राजेश जोशी और गौतम मल्होत्रा की जमीन और फ्लैट शामिल हैं। इसमें 44 करोड़ 29 लाख रुपये की कैश और चल संपत्ति है, जिसमें से 11 लाख 49 हजार रुपये मनीष सिसोदिया और 16 करोड़ 45 लाख रुपये बृंदको सेल्स प्राइवेट लिमिटेड और अन्य के हैं।


वहीं इस खबर पर दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। आप नेता और दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने सिसोदिया की संपत्ति जब्त किए जाने की खबरों को गलत बताया है। आतिशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा मनीष सिसोदिया जी के बारे में झूठी ख़बरें फैलाई जा रही है। मीडिया में झूठी ख़बरें प्लांट की जा रही हैं कि मनीष सिसोदिया जी की करोड़ों की संपत्ति ज़ब्त हो गई। जबकि ईडी के कागजात तो कुछ और दिखा रहे हैं।


अब तक दिल्ली को शराब नीति घोटाले में कुल 128.78 करोड़ की संपत्ति की कुर्की हो चुकी है। इस मामले में कुल 1934 करोड़ रुपये से ज्यादा का घोटाला करने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में ईडी ने अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। अभी भी इस मामले में जांच चल रही है। वहीं इसी मामले में सीबीआई अलग से केस दर्ज कर जांच कर रही है। इसी घोटाले में मनीष सिसोदिया लंबे समय से जेल में बंद हैं।


Delhi Liquor Scam : सिसोदिया की गर्दन पकड़कर पेशी के लिए ले गई Police, दिल्ली पुलिस पर भड़के केजरीवाल

No comments Document Thumbnail

Delhi Liquor Scam : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में मनीष सिसोदिया के साथ 'दुर्व्यवहार' करने के लिए दिल्ली पुलिस की आलोचना की। केजरीवाल ने आप मंत्री आतिशी द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो को रीट्वीट करते हुए पूछा, क्या पुलिस को मनीष जी के साथ इस तरह दुर्व्यवहार करने का अधिकार है? क्या पुलिस को ऊपर से ऐसा करने के लिए कहा गया है?


अपने ट्वीट में आतिशी ने कहा था, राउज एवेन्यू कोर्ट में इस पुलिसकर्मी द्वारा मनीष जी के साथ दुर्व्यवहार चौंकाने वाला है। दिल्ली पुलिस को उन्हें तुरंत निलंबित करना चाहिए। जवाब में, दिल्ली पुलिस ने आरोप को खारिज करते हुए दावा किया कि यह प्रोपैगैंडा था।

दिल्ली पुलिस ने हिंदी में ट्वीट किया, राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी के दौरान मनीष सिसोदिया के प्रति पुलिस के दुर्व्यवहार के आरोप दुष्प्रचार हैं। पुलिस की प्रतिक्रिया, जैसा कि वीडियो में देखा गया है, सुरक्षा कारणों से आवश्यक थी। न्यायिक हिरासत में मीडिया को बयान देना कानून द्वारा प्रतिबंधित है।

इससे पहले राउज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी द्वारा जांच की जा रही दिल्ली आबकारी नीति मामले में सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 1 जून तक बढ़ा दी। जेल अधिकारियों को कहा गया है कि पढ़ने के लिए सिसोदिया को कुर्सी और टेबल मुहैया करने उनके अनुरोध पर विचार करे।

मनीष सिसोदिया की  1 जून तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

आबकारी नीति से जुड़े मनी लांड्रिंग के मामले में कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत की अवधि फिर से 14 दिनों के लिए बढ़ा दी है। कोर्ट ने सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 1 जून तक के लिए बढ़ाई है। साथ ही पेशी के दौरान सिसोदिया ने चेयर, टेबल और किताबों की मांग की जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।

वहीं, कोर्ट से बाहर निकलते समय मीडिया ने जब दिल्ली सर्विसेज पर केंद्र सरकार के ऑर्डिनेंस को लेकर मनीष सिसोदिया से सवाल किया तो उन्होंने कहा, "पीएम मोदी को बहुत अहंकार हो गया है, वो लोकतंत्र को नहीं मानते हैं।"

बता दें कि आबकारी घोटाले के ईडी के मनी लॉड्रिंग केस में सिसोदिया की न्यायिक हिरासत खत्म होने के बाद आज उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से न्यायिक हिरासत एक बार फिर बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही जेल अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अध्ययन के उद्देश्य से कुर्सी और टेबल प्रदान करने के उनके अनुरोध पर विचार करें।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.