Media24Media.com: Crime in increasing in india

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Crime in increasing in india. Show all posts
Showing posts with label Crime in increasing in india. Show all posts

लॉकडाउन में नौकरी जाने के बाद डेटिंग एप के जरिए फंसाने लगी लड़के, झांसे में आए 16 लड़के, जाने पूरा मामला

No comments Document Thumbnail

एक अच्छी खासी कंपनी में अच्छे पैकेज पर काम करने वाली लड़की की जब लॉकडाउन के कारण नौकरी चली गई तो उसने पैसे कमाने का एक बहुत ही शातिर तरीका ढूंढ निकाला। उसके तरीके को जानकर आपके होश ही उड़ जाएंगे। पुणे की एक लड़की ने लॉकडाउन में नौकरी जाने के बाद डेटिंग एप के जरिए लड़कों को फसाने (Girl Coned boys by Dating App) का काम शुरू कर दिया। एक बार जब कोई लड़का उसके जाल में फस जाता तो वो उससे सबकुछ लूट लेती थी। आइए जानते हैं पूरा मामला…





16 लड़कों को दिया झांसा





सयाली काले ने डेटिंग ऐप के जरिए 16 युवाओं को प्यार के जाल में फंसाया। चेन्नई के आशीष कुमार ने पिछले हफ्ते पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। सयाली ने आशीष कुमार के साथ डेटिंग ऐप के जरिए परिचय प्राप्त किया। उसके बाद, उन्हें पुणे बुलाया गया और एक होटल में जाने के बाद, आशीष कुमार की कोल्ड ड्रिंक्स में नशे की दवाई देकर बेहोश कर दिया गया। फिर उसके शरीर से गहने और नकदी लूट ली, ऐसी शिकायत दर्ज की गई है





प्रेमी ने की प्रेमिका के घर में लाखों की चोरी, घर की दूसरी चाबी का इस्तेमाल कर दी वारदात को अंजाम





डेंटिंग एप के जरिए होती थी मुलाकात





मामले के बारे में अधिक जानकारी देते हुए, पिंपरी चिंचवाड़ शहर के आयुक्त श्री कृष्ण प्रकाश ने बताया कि इस घटना में गिरफ्तार महिला अपराधी का नाम सयाली उर्फ ​​(शिखा) काले है, जो सोशल मीडिया के टिंडर और बम्बल डेटिंग ऐप पर है युवाओं के लिए संपर्क में आते थे और उनके साथ संपर्क बनाते थे और उनका संपर्क बढ़ाते थे। अपने घर में घुसने के बाद वह खाने-पीने की चीजों में बेहोशी की दवा मिलाकर घर से कीमती सामान चुरा लेता था।





इस तरह, उसने पिंपरी चिंचवाड़ और आसपास के इलाकों में लगभग 16 आपराधिक अपराधों को अंजाम दिया, जिसके बाद क्राइम ब्रांच यूनिट 4 को मंगलवार को बहुत ही शातिराना तरीके से गिरफ्तार किया गया।





सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने होगा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन





पुलिस कर रही है मामले की जांच





पुलिस द्वारा कड़ी पूछताछ में यह पता चला है कि 16 युवकों को कैसे प्यार (Girl Coned boys by Dating App) के जाल में फंसाकर लूटपाट की गई है। पुलिस ने अपील की है कि सयाली ने जिस किसी के साथ भी धोखाधड़ी की है उसने सामने आकर शिकायत दर्ज कराई है। उसके खिलाफ चार लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अब तक इस महिला के पास से 15,25,000 मूल्य के सोने के गहने और कीमती सामान चोरी कर लिया है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस डेटिंग ऐप की मदद से इस महिला ने 16 लोगों के अलावा दूसरे लोगों को भी अपना शिकार बनाया है।


लिव-इन में रह रहे प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, जानिए क्या है पूरा मामला

No comments Document Thumbnail

देश में क्राइम लगातार (Crime in increasing in india) बढ़ते ही जा रहे है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से हत्या, लूटपाट, रेप और चोरी की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला यूपी के महाराजगंज जिले का है, जहां लिव इन रिलेशन में रहने के दौरान प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या (Girlfriend murder by lover) कर दी।





नए साल की पार्टी में दो दोस्तों ने मिलकर की तीसरी दोस्त की हत्या, जानिए क्या है पूरा मामला





बता दें कि आरोपी वीरेंद्र साहनी (Accused Virendra Sahni) तलाकशुदा महिला शर्मिली के साथ लिव इन रिलेशन में रह रहा था। इस दौरान महिला तीन बच्चों की मां भी बनी। पुलिस ने छह महीने से लंबित चल रहे इस मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं हत्या के मामले में आरोपी को जेल भेज दिया गया है।





साल 2020 में इस शहर में हुई सबसे ज्यादा पत्रकारों की हत्या, लगातार बढ़ रहा पत्रकारों पर हमला






यह घटना पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ी घाट गांव (Terdi Ghat village of Purandarpur police station area) की है। जहां लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला छह महीने पहले गायब हो गई थी। उस दौरान महिला की मां की शिकायत पर पुलिस ने जुलाई 2020 में ही उत्पीड़न और अपहरण का केस दर्ज (Case of harassment and kidnapping filed) किया था। वहीं कोरोना के कारण पुलिस तत्परता से एक्शन नहीं ले पाई थी। 





आरोपी ने कबूला जुर्म (Girlfriend murder by lover)





कोरोना काल के दौरान आरोपी को सर्दी जुकाम होने की वजह से पुलिस सख्ती नहीं दिखा पाई थी। इसके कारण आरोपी बच गया था, लेकिन इधर लंबित विवेचना की फिर से जांच शुरू हुई तो मामला खुलने लगा। पुलिस ने महिला के लिव इन पार्टनर को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। 





तंत्र-मंत्र के चक्कर में पति ने की पत्नी की हत्या, आंगन में दफनाया शव, ऐसे हुआ खुलासा






आरोपी ने बताया कि वारदात वाली रात झगड़े के बाद महिला घर से जाने लगी. टेढ़ी घाट बांध पर विवाद शुरू हुआ। इस दौरान आरोपी ने ईंट से महिला के सिर पर वार कर दिया। बेहोश होने के बाद वह गिर गई। आरोपी ने फिर महिला को उठाकर नदी में फेंक दिया। जुर्म स्वीकार करने के बाद पुलिस ने वीरेंद्र साहनी (Accused Virendra Sahni)को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है।





एसओ ने दी मामले के बारे में जानकारी





पुलिस के मुताबिक महिला के अकेले एक दो बार मुंबई और दिल्ली जाने से वीरेंद्र ( Virendra Sahni)  नाराज था। उसे अपनी पार्टनर के चरित्र पर शक होने लगा था। पुरंदरपुर के एसओ आशुतोष सिंह (SO Ashutosh Singh of Purandarpur) ने बताया कि वीरेंद्र ने आठ साल पहले तलाकशुदा महिला को घर में पनाह दी थी। बिना शादी किए लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगा। इस दौरान तीन बच्चियां भी पैदा हुईं. बाद में महिला और वीरेंद्र के बीच अक्सर विवाद होने लगा। वीरेंद्र ने महिला की हत्या 27 जून 2020 को ही कर दी थी। बाद में यह अफवाह फैला दी कि वह कहीं भाग गई है। 


Honor killing : झूठी शान के खातिर चाचा ने भतीजी को मारी गोली, मौके पर ही मौत

No comments Document Thumbnail

देश में क्राइम लगातार (Crime in increasing in india) बढ़ते जा रहे है। रोजाना देश के अलग-अलग हिस्सों से हत्या, लूटपाट रेप और चोरी की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला हरियाणा (honour killing in Rohtak Haryana)के रोहतक का है, जहां झूठी शान के खातिर चाचा ने भतीजी और उसके प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया है।





Honor killing : धारदार हथियार से हमला कर दामाद को उतारा मौत के घाट, दो गिरफ्तार





दरअसल रोहतक में बुधवार को घरवालों से छिपकर शादी करने आए प्रेमी जोड़े को लड़की के चाचा और भाइयों ने गोली मार (honour killing in Rohtak Haryana) दी। ये पूरी घटना CCTV में कैद हो गई। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक फरार है, जिसकी तलाश जारी है।





लड़की के भाई का है राजनीतिक कनेक्शन





जानकारी के मुताबिक मृतक लड़की के भाई मनजीत का राजनीतिक कनेक्शन सामने आया है। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा के बेटे और राज्यसभा सांसद दीपेंदर हुड्डा के साथ आरोपी मनजीत के पूरे शहर में पोस्टर लगे हुए हैं। मुख्य आरोपी का कहना है कि उसने बेटी को समझाने की कोशिश कि लेकिन वो नहीं मानी।





Crime : दुल्‍हन बन चुकी गर्लफ्रेंड को लेने उसके घर पहुंचा प्रेमी, गंवानी पड़ी जान





माता-पिता और भाई की मौत के बाद चाचा पर ही मृतक लड़की की जिम्मेदारी थी। तीन साल पहले मृतक की शादी झज्जर जिले के खेड़ी जट में हुई थी। पति के साथ अनबन के कारण उसने पति को छोड़ दिया था। इसके बाद मृतक लड़की और रोहित एक दूसरे के करीब आ गए। फिर उन्हें एक दूसरे से प्यार हो गया। ये बात चाचा कुलदीप को न मंजूर थी।





लड़की की मौके पर ही मौत (Girl died on the spot)





कुलदीप ने लड़की को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। आखिर में झूठी शान के लिए कुलदीप ने प्रेमी जोड़े को खत्म करने की साजिश रची। कुलदीप ने बहला फुसला कर लड़की और उसके प्रेमी रोहित को परिवार सहित रोहतक बुलाया। वहां उनकी शादी के लिए सहमति जताई। दोनों परिवार रोहतक के दिल्ली बाईपास पर आए, जिसके बाद ताक में बैठे कुलदीप, लड़की के भाई मंजीत और विकास ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर (honour killing in Rohtak) दी। जिसके बाद लड़की की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रोहित ने PGI में दम तोड़ दिया। वहीं रोहित का भाई मोहित को तीन गोलियां लगी है। जिसकी हालत अभी गंभीर है।





आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज (case has been registered against accused)





मुख्य आरोपी कुलदीप ने कहा कि लड़की की शादी के बाद पति के साथ अनबन चल रही थी। फिर पूजा और रोहित का प्रेम परवान चढ़ने लगा, काफी बार लड़की को समझाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं मानी इसलिए बर्दाश्त नहीं हुआ। वहीं पुलिस का कहना है कि फिलहाल कुलदीप, मुन्नी देवी, मंजीत, और विक्की को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। वहीं सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज (case has been registered against accused) कर लिया है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.