Media24Media.com: Covid 19 vaccination

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Covid 19 vaccination. Show all posts
Showing posts with label Covid 19 vaccination. Show all posts

Good News: Corona के खिलाफ जंग में अब मिली एक और वैक्सीन, 90 फीसदी तक कारगर...

No comments Document Thumbnail

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए एक और वैक्सीन असरदार साबित हो रही है। वैक्सीन निर्माता कंपनी नोवावैक्स ने दावा किया है कि उनकी वैक्सीन कोविड-19 के खिलाफ 90 फीसदी तक प्रभावी है। यही नहीं यह कोरोना वायरस के सभी स्वरूपों के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करती है। अमेरिका और मेक्सिको में किए गए बड़े और आखिरी चरण के अध्ययन में ये बात सामने आई है। कंपनी ने कहा कि टीका कुल मिलाकर 90 फीसदी असरदार है।





शुरुआती आंकड़े बताते हैं कि यह सुरक्षित है। नोवैक्स वैक्सीन को फ्रिज के मानक तापमान पर रखा जा सकता है और यह वितरण करने में आसान है।नोवावैक्स वैक्सीन को रखना और ले जाने आसान है और उम्मीद की जा रही है कि यह विकासशील देशों में टीके की आपूर्ति को बढ़ाने में अहम किरदार निभाएगा।





बता दें कि अमेरिकी कंपनी नोवावैक्स ने पिछले साल अगस्त में पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साथ एक डील पर साइन किया था। जिसके तहत 200 करोड़ वैक्सीन की डोज तैयार की जानी थी।कंपनी ने कहा, ”टीका कुल मिलाकर लगभग 90% प्रभावी पाया गया है और शुरुआती आंकड़ों से पता चलता है कि यह सुरक्षित है ” नोवावैक्स टीके को लेकर यह आंकड़े उस समय सामने आए हैं, जब दुनिया में वैक्सीन की खपत लगातार बढ़ रही है।





Novavax के मुख्य कार्यपालक स्टेनली एर्क ने कहा, ‘हमारी शुरूआती कई खुराकें निम्न और मध्य आय वाले देशों में जाएंगी।’


कोविड 19 टीकाकरण के लिए सावधानियां और नियम, निजी अस्पतालों में जांच और इलाज के लिए शुल्क निर्धारित

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में आज से कोविड 19 टीकाकरण (Precautions for Covid Vaccination) की शुरूआत हो रही है। कोविड 19 टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कुछ सावधानियां और नियम जारी किए हैं, जिसके मुताबिक गर्भवती और शिशुवती महिलाओं, 18 साल से कम उम्र के बच्चों को कोविड 19 वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी। इसके अलावा कोविड 19 वैक्सीन की पहली खुराक लेने के बाद एनाफिलेक्टिक रिएक्शन या एलर्जी की शिकायत होने पर दूसरी खुराक नहीं दी जाएगी।





साहू समाज के सम्मेलन में आएंगे भूपेश बघेल, होगा परिचय सम्मेलन और पुस्तिका का विमोचन





ऐसे व्यक्ति जिनमें कोरोना वायरस के सक्रिय लक्षण पाए गए हैं या जो व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाया गया है, ऐसे कोविड पॉजिटिव मरीज जिन्हें कान्वलेसेंट प्लाज्मा या एंटी -सार्स कोव 2 मोनो क्लोनल एंटी बाडी दिया गया हो, ऐसे व्यक्तियों को 4से 8 हफ्ते बाद कोविड 19 का टीका लगाया जाएगा।





विशेष सावधानियों के साथ लगाया जाएगा कोविड 19 का टीका (Precautions for Covid Vaccination)





वर्तमान में अस्वस्थ व्यक्ति और अस्पताल में भर्ती व्यक्तियों को स्वस्थ होने पर टीका लगाया जा सकता है। ऐसे व्यक्ति जिनके शरीर में कभी रक्त स्त्राव या खून के जमने जैसी परेशानियां आई हैं,उन्हें विशेष सावधानियों के साथ कोविड 19 का टीका लगाया जाएगा।





निजी अस्पतालों और लैब में कोविड-19 की जांच और इलाज के लिए शुल्क निर्धारित





राज्य शासन की डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना और केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत निजी अस्पतालों में कोविड-19 संक्रमित व्यक्ति के इलाज और कोविड टेस्ट की दरें निर्धारित की गई हैं। कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य (Collector Jayaprakash Maurya) ने बताया कि राज्य के निजी अस्पतालों में लैब में गैर योजनांतर्गत कोविड-19 टेस्ट की दरें और संक्रमित व्यक्ति के इलाज के लिए शुल्क का निर्धारण किया गया है।





कोविड-19 के इलाज के लिए संशोधित दर





  • HDU (ऑक्सीजन सहित) 5500 रूपए प्रतिदिन
  • ICU (बिना वेंटिलेटर) 7000 रूपए प्रतिदिन
  • ICU (वेंटिलेटर सहित) 9000 रूपए प्रतिदिन
  • कोविड-19 जांच के लिए RT-PCR टेस्ट 1200 रूपए (योजना के तहत)
  • निजी अस्पतालों और लैब में टेस्टिंग दर 1300 रूपए
  • घर से सैंपल लिए जाने पर 1500 रूपए




वहीं राज्य के निजी चिकित्सालयों में गैर योजना के तहत कोविड-19 संक्रमितों के इलाज के लिए भी शुल्क का निर्धारण किया गया है, जिसके मुताबिक NABH अधिमान्यता प्राप्त अस्पतालों में बिना ICU इलाज के लिए 4000 रूपए प्रतिदिन, ICU (बिना वेंटिलेटर) में 8500 रूपए और ICU (वेंटिलेटर सहित) 11000 रूपए प्रतिदिन के मान से शुल्क लिया जा सकेगा।





मैट्रिमोनियल साइट से हुई शादी, फिर पति ने किया कुछ ऐसा कि…





गैर NABH अधिमान्य अस्पतालों में बिना ICU उपचार के लिए 3500 रूपए प्रतिदिन, ICU में (बिना वेंटिलेटर) 7500 रूपए और ICU (वेंटिलेटर सहित) 11000 रूपए प्रतिदिन की दर से शुल्क लिया जाएगा। इसमें PPE किट का शुल्क 1200 रूपए भी शामिल है।


Covid-19 टीकाकरण की तैयारियों को लेकर मुख्यसचिव ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक

No comments Document Thumbnail

रायपुर: मुख्यसचिव अमिताभ जैन (Chief Secretary Amitabh Jain) की अध्यक्षता में गुरुवार को मंत्रालय महानदी भवन में कोविड-19 टीकाकरण के सफल क्रियान्वयन के लिए गठित राज्यस्तरीय स्टेरिंग कमेटी (State level steering committee) की पहली बैठक हुई।





यह भी पढ़ें : –राज्य में Covid-19 वैक्सीन के टीकाकरण की तैयारियां शुरू





वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित इस बैठक में कोविड-19 टीकाकरण (Covid-19 Vaccination)  के संबंध में अपनाई जाने  वाली प्रकिया और कार्ययोजना (work plan) के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में अपर मुख्यसचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग रेणु पिल्ले ने कोविड-19 टीकाकरण  की प्रांरभिक  तैयारियों के  बारे  में विस्तार से जानकारी दी।





मुख्यसचिव ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश





बैठक में अपर मुख्यसचिव सुब्रत साहू (Additional Chief Secretary Subrata Sahu)  भी उपस्थित थे। बैठक के दौरान मुख्यसचिव ने कोविड-19 के टीकाकरण के लिए सभी जरूरी मार्गदर्शन और गाइडलाइन मैदानी स्थल पर तैनात टीकाकरण कर्मियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि  कोविड -19 के टीकाकरण के लिए प्राथमिकता के आधार पर  समूहों का निर्धारण किया जाए और सर्वे के माध्यम से जानकारी  संकलित की जाए।





प्रस्तावित स्थल का निराक्षण कर जरूरी व्यवस्था बनाने के निर्देश





मुख्यसचिव ने टीकाकरण की दवाईयों को सुरक्षित रखने के लिए मैदानी स्थल पर कोल्डचैन पॉइन्ट का चिंहाकन करने और उनकी सूची ऊर्जा विभाग को देने के निर्देश दिए है। मुख्यसचिव जैन ने ऊर्जा विभाग के आधिकारियों को कहा है कि समस्त कोल्डचैन पॉइन्ट पर बिजली की उपलब्धता निरंतर और निर्बाध रूप से सुनिश्चित की जाए। इसके लिए प्रस्तावित स्थल का निराक्षण कर जरूरी व्यवस्था बनाने के भी निर्देश दिए गए है।





राज्यस्तर पर कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश





मुख्यसचिव ने टीकाकरण के बाद होने वाले प्रतिकूल प्रभाव के प्रबंधन के लिए राज्यस्तर पर कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश दिए है। राज्यस्तरीय कंट्रोल रूम में विशेषज्ञ चिकित्सकों को तैनात किया जाएगा, जो नियमित रूप से जिलों के सर्म्पक में रहेगें।





यह भी पढ़ें : –मास्क ही सुरक्षा कवच है अभी कोरोना के खिलाफ






वैक्सीन की सुरक्षा के साथ ही टीकाकरण केन्द्र के  आस-पास के क्षेत्र को संक्रमण मुक्त रखने के लिए जरूरी उपाय करने के  निर्देश नगरीय प्रशासन विभाग को  दिए गए है। टीकाकरण केन्द्रों से टीकाकरण के बाद निकले बायोमेडिकल वेस्ट (दवाई की खाली शीशी, शिरिंज निडील और रूई जैसे वस्तु) का सुरक्षित तरिके से उठाव करने के विशेष निर्देश अधिकारियों को  दिए गए है।





बैठक में ये रहे उपस्थित





मुख्यसचिव जैन ने टीकाकरण कर्मियों को प्रशिक्षित करने  और उनसे सतत सर्म्पक में रहने के लिए कहा है। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से  महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय प्रशासन,राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, गृह, समाज कल्याण, खेल एवं युवा कल्याण, स्कूल शिक्षा, उचशिक्षा, सूचना एवं प्रौद्योगिकी, जनसर्म्पक, श्रम कौशल विकास, परिवाहन,खनिज ,आदिवासी विकास विभाग के सचिव, युनिसेफ यू.एन.डी.पी के प्रतिनिधि, राष्ट्रीय कैडेट कोर , नेहरू युवा केन्द्र और राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रतिनिधि शामिल रहे।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.