Media24Media.com: Corona in raipur

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Corona in raipur. Show all posts
Showing posts with label Corona in raipur. Show all posts

कोरोना हॉटस्पॉट बना रायपुर, 24 घंटे में रिकॉर्ड 1024 नए केस

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। लगातार बढ़ते मरीजों के चलते राजधानी रायपुर कोरोना का हॉटस्पॉट बन गया है। प्रदेश में 24 घंटे के अंदर कोरोना के 3 हजार 455 मरीज मिले हैं, जिसमें 1024 मरीज अकेले रायपुर में मिले हैं। वहीं DME ऑफिस के 3 स्टाफ पॉजिटिव पाए गए हैं। इधर, रायपुर, धमतरी, बिलासपुर और कोरबा जिले में एक-एक मरीजों की मौत हुई है। जांजगीर थाने के 4 पुलिसकर्मी भी पॉजिटिव हो गए हैं।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के 6 से ज्यादा बच्चे कोरोना संक्रमित मिले हैं। ये सभी बच्चे आत्मानंद स्कूल मरवाही और डीएवी स्कूल के छात्र हैं। सभी की उम्र 13 से 16 साल के बीच है। जिले में सोमवार तक 1 से 8 तक की कक्षाओं को बंद कर दिया गया है। इस दौरान करीब 50 बच्चों का टेस्ट दोनों स्कूल में किया गया। वहीं दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल प्रकाश विद्यालय के 3 बच्चे कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव हुए स्वस्थ

वहीं छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव स्वस्थ हो गए हैं। सिंहदेव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि पॉजिटिव आने के बाद हुई जांच में उनकी रिपोर्ट अब निगेटिव आई है। बलौदाबाजार से छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (JCCJ) विधायक प्रमोश शर्मा कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए रायपुर के नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले वे मार्च में भी संक्रमित हो चुके हैं। चंदखुरी स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी परिसर में भी कोरोना विस्फोट हुआ है। वहां के 6 से ज्यादा रहवासी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनकी उम्र 30 से 34 साल के बीच है।

बता दें कि शुक्रवार को ही अकादमी में 10वें और 11वें बैच का पासिंग आउट परेड हुई थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इस आयोजन में शामिल हुए थे। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार को प्रदेश में 44 हजार 773 नमूनों की जांच हुई। इस दौरान 2 हजार 828 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इस हिसाब से प्रदेश की संक्रमण दर खतरे के निशान को पार कर 6.32% तक पहुंच गई है। सबसे ज्यादा 1024 केस अकेले रायपुर के हैं। इनमें 72 की उम्र से 1 साल से 18 साल के बीच है।

45 इमारतों को बनाया गया कंटेनमेंट जोन

पुलिस अकादमी के अलावा CISF के माना स्थित परिसर, पुलिस मुख्यालय, रायपुर AIIMS और जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में भी कई संक्रमितों का पता लगा है। सभी को आइसोलेट कर दिया गया है। एक महिला प्रशासनिक अधिकारी के भी संक्रमण की चपेट में आने की खबर है। इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। रायपुर शहर के हर हिस्से में कोरोना के मरीज मिले हैं। हालात ऐसे हैं कि प्रशासन ने 45 इमारतों को कंटेनमेंट जोन बना दिया है। गैर सरकारी संगठनों की मदद से सार्वजनिक स्थानों पर रोको-टोको अभियान शुरू हुआ है। इसके तहत स्वयंसेवक लोगों को मास्क पहने रहने और शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए कह रहे हैं।

10 नवजात शिशुओं को एक साथ रखने की सुविधा

रायपुर के आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में बने अस्थायी कोविड अस्पताल में शिशुओं और छोटे बच्चों के लिए विशेष तौर पर बने वार्ड और ICU को सक्रिय कर दिया गया है। 250 बेड के इस अस्पताल में नवजात बच्चों के लिए नियोनेटल मशीन से लैस कक्ष भी तैयार किए गए हैं, जहां 10 नवजात शिशुओं को एक साथ रखने की सुविधा है। तीन दिन पहले तक प्रदेश के तीन जिले कोरोना की जद से बाहर थे। अभी सभी 28 जिले में कोरोना का संक्रमण फैल चुका है। शुक्रवार को केवल नारायणपुर ही ऐसा जिला रहा जहां से कोई पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया। वहां एक एक्टिव केस है, जो एक दिन पहले मिला था। कम से कम 9 जिलों में कोरोना संक्रमण की दर 5% का आंकड़ा पार कर गई है। रायपुर में तो यह 16% से ज्यादा है।

कलेक्ट्रेट के 19 अधिकारी-कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

बीते एक हफ्ते से रायपुर के बाद बिलासपुर में सबसे ज्यादा संक्रमित मिल रहे थे। उसके बाद रायगढ़ और दुर्ग-कोरबा का नंबर था। शुक्रवार को रायगढ़ और दुर्ग ने बिलासपुर को पीछे कर दिया। रायगढ़ में 364, दुर्ग में 293, बिलासपुर में 279 और कोरबा में 268 नए मरीज मिले हैं। जशपुर जिले में 153 और जांजगीर-चांपा में 142 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। राजनांदगांव, सरगुजा, कोरिया में भी मरीजों की संख्या 50 के पार पहुंच चुकी है। कोरबा की रिपोर्ट के मुताबिक वहां कलेक्ट्रेट के 19 अधिकारी-कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 

एक हफ्ते में 5 लोगों की मौत

वहीं सलोरा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में एक छात्रा के अलावा स्टाफ के 12 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। विद्यालय में पहले भी केस मिल चुके हैं। कोरबा में शुक्रवार को 268 नए मरीज मिले थे, जिसे मिलाकर कोरबा में संक्रमितों की संख्या 695 हो गई है। रायपुर में अब तक 3 हजार 146 लोगों की जान जा चुकी है। पूरे प्रदेश में मौतों की संख्या बढ़कर 13 हजार 609 हो गई है। बीते एक हफ्ते में रायपुर में 5 लोगों की मौत हो चुकी है।  

रायपुर में 3984 एक्टिव केस 

रायपुर में अभी भी 3 हजार 984 मरीजों का इलाज चल रहा है। उनमें से सिर्फ 19 अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें से तीन की हालत बहुत गंभीर है, जिन्हें ICU या वेंटिलेटर की जरूरत पड़ी है। वहीं 6 लोगों को ऑक्सीजन देना पड़ रहा है। 6 लोगों को शुक्रवार को ही अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। सबसे ज्यादा मरीज अभी निजी अस्पतालों में ही पहुंच रहे हैं। रायपुर जिला प्रशासन ने नाइट कर्फ्यू के अपने आदेश में बदलाव किया है। इसके मुताबिक रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक के कर्फ्यू का समय एक घंटा घटा दिया गया है। अब यह कर्फ्यू रात 9 बजे की जगह रात 10 बजे से प्रभावी होगा। 

कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील

जिला प्रशासन की ओर से कहा गया है कि ठेला, गुमटी और फुटपाथ कारोबारियों ने इसके लिए आवेदन दिया था। कर्फ्यू के प्रतिबंधों से विवाह समारोहों को भी बाहर कर दिया गया है। तर्क यह है कि विवाह के आयोजन मुहुर्त पर आधारित हैं। प्रशासन ने शादी में भी ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग रात 10 बजे के बाद नहीं करने की हिदायत दी है। वहीं कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की गई है। 

Corona in chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में रविवार को मिले सिर्फ 1,259 नए मरीज, 13 लोगों की मौत

No comments Document Thumbnail

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना (Corona) का कहर जारी है। प्रदेश में रोजाना 1 हजार से ज्यादा पॉजिटिव केस (Coronavirus in Chhattisgarh) सामने आ रहे हैं, लेकिन इन सब के बीच राहत की बात यह है कि प्रदेश में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। वहीं छत्तीसगढ़ में रोजाना मिलने वाले कोरोना मरीजों की संख्या में भी कमी आने लगी है।






https://twitter.com/HealthCgGov/status/1338149801741877248




वहीं रविवार को 1,259 नए कोरोना मरीजों की पहचान (new corona positive patients found in chhattisgarh) की गई है, जिसके बाद प्रदेश में एक्टिव केसों (active cases) की संख्या 19 हजार 070 हो गई है, जिनका इलाज प्रदेश के अलग-अलग कोविड अस्पतालों और होम आइसोलेशन में जारी है। इसके साथ ही 640 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया हैं।





प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 2 लाख 57 हजार 015 के पार





रविवार को मिले नए कोरोना मरीजों (New corona patients) के बाद अब प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या (total positive cases) बढ़कर 2 लाख 57 हजार 020 हो गई है। वहीं अब तक 2 लाख 34 हजार 853 मरीज स्वस्थ (total discharged in chhattisgarh) हो चुके हैं। रविवार को कुल 24 हजार 296 सैंपल की जांच की गई थी।





राजधानी में एक्टिव केसों की संख्या 7 हजार 660 के पार





बता दें कि कोरोना की वजह से अब तक छत्तीसगढ़ में 3 हजार 097 लोगों की मौत हो चुकी हैं। इसी तरह राजधानी रायपुर में रविवार को 209 मरीजों की पुष्टि की गई है, जिसके बाद राजधानी में एक्टिव केस की संख्या 7 हजार 662 हो गई है। वहीं कोरोना के कारण राजधानी में अब तक 687 लोगों की मौत हो चुकी हैं।





स्वास्थ्य विभाग ने दी जानकारी (Chhattisgarh Covid-19 update)
स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के आंकड़ों के मुताबिक रविवार को दुर्ग में 71, राजनांदगांव में 83, बालोद में 101, बेमेतरा में 20, कवर्धा में 12, रायपुर में 209, धमतरी में 61, बलौदाबाजार में 52, महासमुंद में 49, गरियाबंद में 06, बिलासपुर में 125, रायगढ़ में 82, कोरबा में 79, जांजगीर-चांपा में 106, मुंगेली में 08, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 08, सरगुजा में 41, कोरिया में 23, सूरजपुर में 23, बलरामपुर में 08, जशपुर में 11, बस्तर में 13, कोंडागांव में 22, दंतेवाड़ा में 15 , सुकमा में 01, कांकेर में 18, नारायणपुर में 00, बीजापुर में 09 और अन्य राज्य से 03 कोरोना मरीज की पुष्टि की गई है।





कोरोना के आंकड़ों पर एक नजर





छत्तीसगढ़ में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या – 2 लाख 57 हजार 020
एक्टिव मरीजों की कुल संख्या – 19 हजार 070
छत्तीसगढ़ में कोरोना से कुल मौतें – 3 हजार 097
स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या – 2 लाख 34 हजार 853





दुनियाभर में कोरोना का हाल





दुनियाभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर लगातार जारी है। ऐसे में अब तक इस वायरस से पूरे विश्व में 7.21 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित (Corona cases in worldwide) हो चुके हैं। जबकि इससे अब तक 1,611,637 लोगों की मौत हो चुकी हैं। हालांकि राहत की बात ये है कि दुनियाभर में कोरोना को मात देकर अब तक 50,492,257 लोग ठीक हो चुके हैं। अमेरिका, भारत और ब्राजील में कोरोना वायरस के संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए हैं.





बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हुए कोरोना संक्रमित, ट्वीटर के माध्यम से दी जानकारी





वहीं भारत संक्रमित लोगों की संख्या के हिसाब से दूसरे नंबर पर है। हालांकि भारत सहित अन्य देशों में कोरोना वैक्सीन के सफल परीक्षण के बाद लोगों के मन में कोरोना से निपटने के लिए एक उम्मीद जगी है, अब देखने वाली बात होगी की कोरोना वैक्सीन कब तक लोगों तक पहुंचती है और किसे कोरोना का टीका लग पता है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.