Media24Media.com: Chhattisgarh Congress

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Chhattisgarh Congress. Show all posts
Showing posts with label Chhattisgarh Congress. Show all posts

Chhattisgarh Congress 2nd List : कांग्रेस की दूसरी सूची में इन 36 उम्मीदवारों के नाम तय

No comments Document Thumbnail

Chhattisgarh Congress 2nd List : कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लगभग सभी सीटों पर नाम तय कर लिया गया है। 15 से 20 सीटों पर अभी असमंजस बरकरार है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक 36 उम्मीदवारों के नाम तय हो चुके हैं। दूसरी सूची में भी कई विधायकों के टिकट कट सकते हैं।


इन प्रत्याशियों के नाम लगभग तय

भरतपुर से गुलाब कमरो
मनेंद्रगढ़ से प्रभा पटेल
बैकुंठपुर से अंबिका सिंहदेव
प्रेमनगर से भानुप्रताप सिंह
भटगांव से पारसनाथ राजवाड़े
रामानुजगंज से अजय तिर्की
लुंड्रा से डॉ. प्रीतम राम
लैलूंगा से चक्रधर सिंह सिदार
सारंगढ़ कांग्रेस पदमा मनहर या उत्तरी जांगड़े
धरमजयगढ़ से लालजीत सिंह
रामपुर से श्यामलाल कंवर
कटघोरा से पुरुषोत्तम कंवर
लोरमी से थानेश्वर साहू
मुंगेली कांग्रेस रूपलाल कोसरे या संजीत बनर्जी
बिलासपुर से शैलेष पांडेय
अकलतरा से कांग्रेस राघवेंद्र सिंह
चंद्रपुर से रामकुमार यादव
जैजैपुर से चौलेश्वर चंद्राकर या टेकचंद चंद्रा
पामगढ़ से शेशराज हरबंश या रवि भारद्वाज
बसना से देवेंद्र बहादुर
बिलाईगढ़ से पीयूष कोसरे या कविता प्राण लहरे
कसडोल से संदीप साहू या रोहित साहू
बलौदाबाजार से छाया वर्मा या शैलेश नितिन त्रिवेदी
धरसींवा से चंद्रशेखर शुक्ला या देवव्रत नायक
रायपुर ग्रामीण से पंकज शर्मा
रायपुर पश्चिम कांग्रेस विकास उपाध्याय
रायपुर दक्षिण से रामसुंदर दास या प्रमोद दुबे
अभनपुर से धनेंद्र साहू
राजिम से अमितेश शुक्ला
बिंद्रानवागढ़ से संजय नेताम
गुंडरदेही से कुंवर सिंह निषाद या प्रतिमा चंद्राकर
दुर्ग शहर से अरुण वोरा
भिलाई नगर से श्रुति यादव
वैशाली नगर कांग्रेस तुलसी साहू या मुकेश चंद्राकर
अहिवारा कांग्रेस निर्मल कोसरे
बेमेतरा से आशीष छाबड़ा
रायपुर उत्तर से डॉ. राकेश गुप्ता, कुलदीप जुनेजा या अजीत कुकरेजा

छत्तीसगढ़ कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग में पदाधिकारियों की नियुक्ति

No comments Document Thumbnail

रायपुर । छत्तीसगढ़ कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग में पदाधिकारियों की नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस द्वारा कर दी गयी है। जिसमे प्रदेश उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव और जिला अध्यक्षों को नियुक्त किया गया है।अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश प्रभारी ने इन नियुक्तियों को किया हैं।


इन पदों पर हुई नियुक्तियां

जिसमे अल्पसंख्यक विभाग द्वारा 15 उपाध्यक्ष, 40 महासचिव, 78 सचिव और 25 जिला अध्यक्षों के नाम इस आदेश में जारी किये गए हैं। जिसमें गरियाबंद, महासमुंद, धमतरी,बिलासपुर जैसे कई जिलों में अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। फिलहाल अभी बस्तर संभाग और दुर्ग ग्रामीण, भिलाई, बेमेतरा, मोहला मानपुर, रायपुर, मुंगेली जिलों में अध्यक्षों की नियुक्त नहीं हुई है। आपको बता दें की कल प्रदेश कांग्रेस कमिटी की बैठक थी, जिसमे पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं और चुनावी रणनीतियों को लेकर रूप-रेखा तैयार की गई।





चुनाव को लेकर एक्शन मोड पर कांग्रेस, दो जिलों में करेगी संभागीय सम्मेलन

No comments Document Thumbnail

रायपुर : छत्तीसगढ़ में इस वर्ष विधानसभा चुनाव होने वाले है। जिसे लेकर सभी राजनेतिक पार्टियां तैयारियों में जुट गए है। वहीं सीएम भूपेश बघेल समेत कांग्रेस के दिग्गज नेता एक्टिव मोड पर है। कांग्रेस ने प्रदेश में संभागीय सम्मलेन की शुरुआत की है। विधानसभा चुनाव 2023 के पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश में 75 पार की जीत के प्लान में लग गए हैं।


कांग्रेस का पहला संभागीय सम्मलेन बस्तर में हुआ। वहीं अब कांग्रेस का अगला संभागीय सम्मेलन बिलासपुर और दुर्ग में होगा। मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर में 7 जून को संभागीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा और दुर्ग में 8 जून को इस कार्यक्रम का आयोजन होगा।

कांग्रेस के इस संभागीय सम्मलेन में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, सीएम भूपेश बघेल समेत कई बड़े नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे और आगामी चुनाव की रणनीति तैयार करेंगे। बता दें कि, कांग्रेस द्वारा 15 जून तक छत्तीसगढ़ के 5 संभागों में संभागीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।


PCC ने किया किसान चक्काजाम आंदोलन को समर्थन का ऐलान

No comments Document Thumbnail

बिलासपुर. अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के दिशा निर्देश पर पीसीसी ने प्रदेश स्तर पर किसानों के चक्काजाम आंदोलन को समर्थन का एलान किया है। जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि 6 फरवरी को किसानों के चक्काजाम आंदोलन को जिला, शहर, ब्लाक स्तर पर समर्थन देने पदाधिकारियों के बीच जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि आंदोलन के दौरान एम्बुलेन्स सेवा को किसी भी सूरत में बाधित नहीं किया जाएगा।





जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस के निर्देश पर पीसीसी ने प्रदेश स्तर से शहर और ब्लाक तक किसान आंदोलन के समर्थन का एलान किया है। इसी क्रम में बिलासपुर जिलासतर पर प्रत्येक ब्लाक और शहर के कांग्रेस पदाधिकारियों को किसानों के आंदोलन को सफल बनाने जरूरी निर्देश दिया गया है। साथ ही संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं को यह भी निर्देश दिया गया है कि आंदोलन के दौरान एम्बुलेन्स सेवा को किसी प्रकार की बाधा नहीं पहुंचाएंगे।





केन्द्र पर बनाएंगे दबाव
केशरवानी ने बताया कि 6 फरवरी को दोपहर 12 से तीन बजे तक देश भर के किसान मोदी सरकार के तीनों काले कृषि कानून के खिलाफ चक्काजाम क नाराजगी जाहिर करेंगे। साथ ही तीनों बिल को वापस लेने सरकार पर दबाव बनाएंगे।





किसानों के साथ अत्याचार
विजय ने बताया कि करीब ढाई महीने से अधिक समय हो चुके हैं। देश के किसान दिल्ली बार्डर पर तीनों काले कानून को वापस लेने के लिए सरकार पर दबाव बना रहे हैं। लेकिन केन्द्र सरकार आंदोलन में बैठे किसान संगठनों के साथ मनमानी कर रही है। इस दौरान 11 दौर की वार्ता हो चुकी है। लेकिन सरकार झूठी शान के चलते झुकने को तैयार नहीं है। किसान संगठनों ने एकजुट होकर 6 फरवरी को दोपहर 12 से 3 बजे तक सरकार के खिलाफ तीन घंटे के लिए देश भर में चक्काजाम का एलान किया है।





आंदोलन को समर्थन का एलान
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने किसान संगठनों के चक्काजाम को समर्थन देने का फैसला किया है। एआईसीसी ने निर्देश पर पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि आंदोलन को सफल बनाने प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष रूप से किसानों के साथ कंधा से मिलाकर चलें।





एम्बुलेन्स को छूट
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि चक्काजाम के दौरान एम्बुलेन्स समेत स्वास्थगत सेवाओं में जुड़े वाहनों को आंदोलन से दूर रखा जाएगा। पीसीसी ने निर्देश दिया है कि आंदोलन के दौरान इमरजेन्सी सेवाओं को किसी प्रकार की बाधा नहीं पहुंचाई जाए। इसलिए कार्यकर्ताओं को पीसीसी के निर्देशों को अक्षरश: पालन करने को कहा गया है।





संगठन को समर्थन का निर्देश
विजय ने जानकारी दी कि सभी किसान संगठित होकर राष्ट्रीय और राजकीय राजमार्ग में दोपहर 12 से 3 बजे तक चक्काजाम करेंगे। चक्काजाम को सफल बनाने पीसीसी के निर्देश पर सभी ब्लाक अध्यक्षों, स्थानीय पदाधिकारियों, किसान कांग्रेस पदाधिकारियों, स्थानीय प्रदेश पदाधिकारियों, प्रतिनिधियों, सांसद, पूर्व सांसद प्रत्याशी, विधायक, पूर्व प्रत्याशी, पूर्व विधायकों, जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों, समन्वय समिति के सदस्यों, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पदाधिकारियों, मोर्चा, प्रकोष्ठ, विभाग के जिला , ब्लाक पदाधिकारियों, सोशल मीडिया के प्रशिक्षिति सदस्यों, नगरीय निकाय, त्रि- स्तरीय पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, सहकारिता क्षेत्र के पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेसजन/कार्यकर्ताओं को समर्थन करने को कहा गया है।





कहां किसको मिली जिम्मेदारी
विजय ने बताया कि कांग्रेस पदाधिकारियों के बीच किसान आंदोलन को सफल बनाने विभिन्न स्थानों पर किसानों के समर्थन की जिम्मेदारी दी गयी है। जयस्तंभ नाका चौक कोटा में आदित्य दीक्षित, बिहारी देवांगन और घनश्याम शिवहरे बेलसरी नाका मेडहे मार्ग - तखतपुर, गीतांजलि कौशिक पेंड्रीडीह बायपास-बिल्हा, झगरराम सूर्यवंशी और राजेन्द्र धीवर -मटियारी चौक बेलतरा के साथ सीपत, लक्ष्मीनाथ साहू - बन्नाक चौक के पास सिरगिट्टी, नागेंद्र राय - दर्रीघाट लावर मोड़ मस्तूरी, राजू साहू - सकरी कोटा मार्ग कानन पेंडारी के पास किसानों का समर्थन करने को कहा गया है।





इसी तरह रामचंद्र पैकरा को केंदा चौक बेलगहना, रमेश सूर्या और महेत्तर लाल कश्यप को खंडोबा बाबा मंदिर के पास हाइये रतनपुर में किसानों के चक्काजाम को समर्थन देने को कहा गया है।


केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस की ट्रैक्टर रैली आज

No comments Document Thumbnail

कांग्रेस केंद्र सरकार के खिलाफ 15 जनवरी यानि आज राजधानी रायपुर में बड़ा विरोध प्रदर्शन करने जा रही है। कांग्रेस केंद्र सरकार के लाए गए तीन कृषि कानून (Agricultural Law) को वापस लेने सहित पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी की मांग को लेकर ट्रैक्टर रैली (Congress tractor Rally) निकालकर प्रदर्शन करेगी।






इस प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। इस रैली में हजारों की संख्या में ट्रैक्टर शामिल होने की संभावना है।





छत्तीसगढ़ में 13 जनवरी तक 71.48 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी





कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता विकास तिवारी ने बताया कि 15 जनवरी को एक ट्रेक्टर रैली कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन से राजभवन तक निकली जाएगी। जहां कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेगा।





किसान महासंघ ने जलाई थी प्रतियां (Congress tractor Rally)





छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ के बैनर तले रायपुर में लंबे समय से केंद्र के इस कानून को लेकर धरना प्रदर्शन चल रहा है। लगातार किसान संगठनों के पदाधिकारी और किसान धरना देकर क्रमिक भूख हड़ताल कर आंदोलन कर रहे हैं। किसानों ने आज कृषि कानून की प्रतियां जलाकर अपना विरोध जताया है।


निगम मंडल की सूची को लेकर नहीं बन पा रही सहमति, पीसीसी चीफ भी हुए नाराज !

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में निगम मंडलों (Chhattisgarh list of corporates) की सूची को लेकर चर्चा जारी है। ऐसा माना जा रहा है कि निगम मंडल की तीसरी सूची लगभग तैयार है। इसमें चार विधायकों को भी जगह मिली है। ऐसी चर्चा है कि लगभग सभी नामों पर सहमति बन गई है। इस बीच पीसीसी चीफ के नाराजगी की भी खबर सामने आ रही है। सूत्रो की माने तो पीसीसी चीफ के सुझाए नामों को प्राथमिकता नहीं दिए जाने की वजह से वे बैठक से पहले ही कोंडागांव के लिए रवाना हो गए। हालांकि पार्टी की ओर से अब तक इसे लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है।





सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 25 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन





निगम मंडल की सूची को लेकर ये बात सामने आ रही है कि जिन नेताओं ने पिछले 15 साल में पार्टी का साथ दिया है उन सभी को किसी न किसी रूप में जगह दी जा रही है। इस सूची में चार विधायकों को जगह दी जा रही है जिसमें जशपुर विधायक विनय भगत और बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा का नाम सामने आ रहा है। इसमें ये भी चर्चा सामने आ रही है कि 2 पत्रकारों को भी सूची में जगह दी गई है, इसके अलावा आरपी सिंह, अजय साहू, रमेश वर्ल्यानी, पंकज शर्मा का नाम भी शामिल होने की बात सामने आ रही है।





Airtel ने सस्ते किए प्लांस, 200 रुपये में मिलेगी अनलिमिटेड इंटरनेट और कॉलिंग की सुविधा





यहां होनी है नियुक्तियां





कृषक कल्याण परिषद में 15 सदस्यों की नियुक्ति की जा रही है। इसके अलावा आरडीए में दो उपाध्यक्ष और 5 सदस्यों की नियुक्ति हो रही है। इसके अलावा पर्यटन बोर्ड में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संचालक के अलावा महिला आयोग में सदस्यों की नियुक्ति की जा रही है।





सभी नेताओं से मांगे गए थे नाम





पार्टी के सभी नेताओं से निगम मंडल (Chhattisgarh list of corporates) के लिए नाम मांगे गए थे, इसमें चरणदास महंत, मोहन मरकाम और प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने भी नाम दिए थे। इन नामों पर चर्चा के बाद लगभग 200 से अधिक कार्यकर्ताओं को पद दिया जा रहा है। इस नियुक्ति में क्षेत्र का भी विशेष ध्यान रखा गया है। ऐसा माना जा रहा कि हर जिले के कार्यकर्ता को इस सूची में स्थान मिला है।





मंत्रालय ने जारी किए स्कूल बैग का वजन कम करने के आदेश, होमवर्क की लिमिट भी तय





मोहन मरकाम कोंडागांव हुए रवाना





सूत्रों की माने तो निगम मंडल आयोग की सूची में मोहन मरकाम की ओर से सुझाए गए नाम को प्राथमिकता नहीं दी जा रही है। यही वजह है कि वे अचानक बैठक के पहले कोंडागांव की ओर कूच कर गए हैं। सीएम हाउस में चल रही बैठक से पहले इस मुद्दे पर पीसीसी चीफ मोहन मरकाम नाराज हो गए हैं। ऐसा माना जा रहा कि तीसरी सूची को लेकर सहमति नहीं बन पा रही है।






Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.