Media24Media.com: Chhattisgarh Board of Secondary Education

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Chhattisgarh Board of Secondary Education. Show all posts
Showing posts with label Chhattisgarh Board of Secondary Education. Show all posts

10-12वीं के बोर्ड परीक्षार्थियों को अब 4 के बजाय 3 असाइनमेंट जमा करना अनिवार्य

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (Chhattisgarh Board of Secondary Education) ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए कम से कम चार असाइनमेंट जमा करने की बाध्यता को शिथिल कर दिया है। अब बोर्ड परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए कम से कम 3 असाइनमेंट अनिवार्य रूप से जमा करने होंगे। इसमें चूक करने वाले परीक्षार्थियों को बोर्ड की मुख्य परीक्षा 2020-21 के लिए अपात्र माना जाएगा।





यह भी पढ़ें:- ब्रेकिंग- छत्तीसगढ़ में जल्द शुरू होंगी 9वीं और 11वीं की परीक्षा, पढ़िए इससे जुड़े सभी निर्देश





माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बोर्ड परीक्षा शैक्षणिक सत्र 2020-21 में शामिल होने की पात्रता के संबंध में विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिसके मुताबिक हर विद्यार्थी को प्रत्येक विषय में अब कम से कम 3 असाइनमेंट जमा करना अनिवार्य होगा। बता दें कि असाइनमेंट जमा करने की संख्या में शिथिलता बोर्ड द्वारा वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर परीक्षार्थियों के हित को देखते हुए लिया गया है।





बोर्ड परीक्षा के लिए असाइनमेंट संबंधी विशेष दिशा-निर्देश





माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी दिशा-निर्देश में कहा गया है कि पूर्व में मुख्य परीक्षा शैक्षणिक सत्र 2020-21 में शामिल होने की पात्रता के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं के हर विषय के 6 असाइनमेंट में से कम से कम 4 असाइनमेंट (70 प्रतिशत) प्रत्येक विद्यार्थी द्वारा जमा किया जाना अनिवार्य किया गया था। वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर मंडल द्वारा छात्रहित में प्रत्येक विषय के 4 असाइनमेंट की बाध्यता को शिथिल करते हुए 3 असाइनमेंट (50 प्रतिशत) की अनिवार्यता सुनिश्चित की गई है। इससे यह स्पष्ट है कि जो बोर्ड परीक्षार्थी प्रत्येक विषय में कम से कम 3 असाइनमेंट जमा नहीं करेंगे, वे मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए पात्र नहीं होंगे।





यह भी पढ़ें:- सावधान : डेटिंग एप से बढ़ रहे हैं ठगी के मामले, इंटरपोल ने जारी किया नोटिस





लिखित और असाइनमेंट परीक्षा के अंकों को जोड़कर उत्तीर्ण की पात्रता





माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि प्रत्येक विषय के विद्यार्थी के सर्वाधिक अंक वाले 3 असाइनमेंट के प्राप्तांकों के आधार पर 30 प्रतिशत अधिभार को आंतरिक मूल्यांकन के लिए मान्य किया जाएगा। मुख्य परीक्षा परीक्षा में सैंद्धातिक अंकों के 70 प्रतिशत अंक लिखित परीक्षा (बाह्य परीक्षा) और सैंद्धातिक अंकों के 30 प्रतिशत अंक असाइनमेंट परीक्षा (आंतरिक परीक्षा) के आधार पर मान्य किए जाएंगे। छात्र को लिखित परीक्षा और असाइनमेंट परीक्षा के अंकों को जोड़कर सैंद्धातिक विषय में उत्तीर्ण की पात्रता होगी।





ओपन स्कूल परीक्षा में प्रवेश की अंतिम तिथि अब 13 फरवरी





छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल की मुख्य और अवसर परीक्षा 2021 में सम्मिलित होने के लिए विलम्ब शुल्क के साथ प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 13 फरवरी कर दी गई है। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य और अवसर परीक्षा में शामिल होने के लिए पूर्व में अंतिम तिथि सामान्य शुल्क के साथ 31 जनवरी तक निर्धारित की गई थी। इसके बाद विलंब शुल्क 500 रूपए के साथ प्रवेश की अंतिम तिथि 6 फरवरी से 13 फरवरी तक निर्धारित की गई है।


छत्तीसगढ़ में 9वीं से 11वीं की परीक्षा पर असमंजस हुआ खत्म, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया पत्र

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 9वीं और 11वीं की परीक्षा (9th & 11th Exam in Chhattisgarh) को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। राज्य सरकार से अनुमति के बाद छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (Chhattisgarh Board of Secondary Education) ने साफ कर दिया है कि प्रदेश में 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं आयोजित की जायेगी।





ये परीक्षा स्थानीय स्तर पर आयोजित की जायेगी। इस बाबत सभी प्राचार्यों को माध्यमिक सिक्षा मंडल (Chhattisgarh Board of Secondary Education) की तरफ से पत्र जारी कर दिया गया है।





हालांकि परीक्षा को लेकर डेटशीट अभी जारी नहीं किया गया है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं छत्तीसगढ़ में (9th & 11th Exam in Chhattisgarh) स्थानीय स्तर पर होगी और ये परीक्षा छात्र अपने-अपने स्कूलों में ही देंगे। स्कूल की तरफ से परीक्षा के प्रश्न पत्र तैयार किये जायेंगे और समय सारिणी तैयार की जायेगी।





दंगे की आड़ में निर्दोष किसान नेताओं को न बनाएं बलि का बकरा : मायावती





स्कूलों को ही परीक्षा के लेकर परिणाम तक जारी करने की जिम्मेदारी दी गयीहै। माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव व्ही के गोयल के मुताबिक परीक्षा के दौरान कोरोना के प्रोटोकॉल का नियम पालन करना जरूरी होगा।


छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा की समय-सारणी घोषित, 10 फरवरी से प्रारंभ होगी प्रायोगिक परीक्षाएं

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल (Chhattisgarh Board of Secondary Education) आयोजित की जाने वाली बोर्ड परीक्षाओं की समय-सारणी (CG-Board Exam Time Table) आज घोषित कर दी गई है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल से प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा 10वीं की परीक्षा 15 अप्रैल से प्रारंभ होकर एक मई को समाप्त होगी। कक्षा 12वीं की मुख्य परीक्षा 3 मई से प्रारंभ होकर 24 मई को समाप्त होगी।





छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के सचिव प्रो. व्ही.के. गोयल ने बताया कि मुख्य परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। इसके लिए इस वर्ष छात्रों को उन्हीं के स्कूलों में परीक्षा केन्द्र बनाकर, परीक्षा देने की व्यवस्था की जाएगी। परीक्षा केन्द्रों पर केन्द्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी किए गए कोरोना महामारी संक्रमण के बचाव के लिए सभी बिन्दुओं को पालन किया जाना अनिवार्य होगा। मुख्य परीक्षा की समय-सारणी मंडल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर उपलब्ध है।





10 फरवरी को आयोजित होंगी प्रायोगिक परीक्षाएं(CG-Board Exam Time Table)





प्रो. गोयल ने बताया कि इस वर्ष प्रायोजना कार्य और प्रायोगिक परीक्षाएं 10 फरवरी से प्रारंभ होंगी। इन परीक्षाओं में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए एक विषय की प्रायोगिक परीक्षा एक दिन में 2-3 शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी और छात्र संख्या अधिक होने की स्थिति में उसी विषय की परीक्षा एक से अधिक दिनों में भी ली जा सकेंगी ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके। कोरोना महामारी के मद्देनजर प्रायोगिक परीक्षा में बाह्य परीक्षक की अनिवार्यता को समाप्त किया गया है। यथासंभव 10 मार्च तक परियोजना कार्य और प्रायोगिक परीक्षाएं पूर्ण कर ली जाएंगी। इस संबंध में सभी स्कूलों के लिए निर्देश जारी किए जा रहे हैं।





अब किसी भी अस्पताल में इलाज के लिए जरूरी नहीं होगी कोरोना जांच रिपोर्ट





कक्षा 9वीं और 11वीं के परीक्षाएं स्थानीय स्तर पर (होम एक्जामिनेशन) आयोजित की जाएंगी, अर्थात् छात्र अध्ययनरत स्कूल में ही परीक्षा देंगे, संबंधित स्कूल के द्वारा ही परीक्षा के प्रश्न पत्र तैयार कराए जाएंगे, समय-सारणी तैयार की जाएगी और मूल्यांकन कराकर परिणाम घोषित किए जाएंगे। सभी कार्य संबंधित स्कूल स्तर पर ही किए जाएंगे। इस संबंध में भी अलग से निर्देश जारी किए जा रहे हैं।


हाई स्कूल सर्टिफिकेट पूरक परीक्षा और डीएलएड का रिजल्ट घोषित

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाई स्कूल सर्टिफिकेट पूरक परीक्षा 2020 और डीएलएड का रिजल्ट सोमवार को घोषित कर दिए है। परीक्षार्थी परीक्षा के परिणाम छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर देख सकते हैं।





छत्तीसगढ़ राज्य औषधि पादप बोर्ड का बदला नाम





हाई स्कूल सर्टिफिकेट पूरक परीक्षा 2020 में कुल 44 हजार 512 परीक्षार्थि शामिल हुए थे। जिसमें से 44 हजार 390 छात्रों के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। घोषित परिणाम से कुल 33 हजार 173 परीक्षार्थी पास हुए हैं। जो कुल परीक्षार्थियों का 74.73 प्रतिशत है। परीक्षार्थियों में 7 हजार 573 छात्र प्रथम श्रेणी, 24 हजार 525 द्वितीय श्रेणी और 1 हजार 75 स्टूडेंट्स तृतीय श्रेणी से पास हुए हैं।





डीएलएड (प्रथम वर्ष) का परिणाम घोषित





इसी तरह डीएलएड (प्रथम वर्ष ) मुख्य परीक्षा 2020 में कुल 5 हजार 317 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जिसमें से 5 हजार 312 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। इसमें कुल डीएलएड का रिजल्ट घोषित परिणाम में 3 हजार 605 परीक्षार्थी पास हुए हैं। जो कुल परिक्षार्थीयों का 67.86 प्रतिशत है।
28 नवंबर से आयोजित हुए थी परीक्षा





छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी, हायर सेकेंडरी व्यावसायिक पूरक परीक्षा 2020 और डीएलएड (प्रथम वर्ष) मुख्य परीक्षा 28 नवंबर से आयोजित की गई थी।





कोविड 19 के मद्देनजर की गई थी व्यवस्था





कोरोना वायरस के मद्देनजर शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की पूरक परीक्षा के लिए विशेष प्रोटोकाल जारी किया था। परीक्षा में एक कमरे में केवल 10 परीक्षार्थीयों को बैठने की अनुमति थी।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.