Media24Media.com: Chhattisgarh Assembly Elections

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Chhattisgarh Assembly Elections. Show all posts
Showing posts with label Chhattisgarh Assembly Elections. Show all posts

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव : जनता कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, इन 16 उम्मीदवारों को दिए टिकट

No comments Document Thumbnail

Chhattisgarh Assembly Elections : छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। चुनाव तारीख (7 और 17 नवंबर) की घोषणा हो चुकी है। चुनावी रण जीतने के लिए पार्टियों ने जोर शोर से तैयारियां करना शुरू कर दिया है। राजनैतिक पार्टियां लिस्ट जारी कर अपने कैंडिडेट घोषित कर रही है। इसी कड़ी में प्रदेश में चुनाव लड़ने वाली पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने अपने प्रत्याशी घोषित किए है।


जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें से 16 विधानसभा सीटों में अपने प्रत्याशी उतारे है। प्रदेश में होने वाले दो चरणों के लिए पहले चरण के मतदान में 20 में से 16 सीटों पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (JCCJ) चुनाव लड़ेगी।

दो चरणों में होना है चुनाव

बता दें कि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव होने है। इनमें 7 नवंबर को और 17 नवंबर की तारीख निर्वाचन आयोग ने मतदान के लि घोषित की है। वहीं, इसके परिणाम 3 दिसंबर के दिन होने है। प्रदेश में कई पार्टियां अपनी किस्मत आजमा रही है। इसमें से मुख्य टक्कर कांग्रेस और बीजेपी के बीच मानी जा रही है।

देखे सूची



छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, देखिए किस क्षेत्र से कौन होंगे प्रत्याशी

No comments Document Thumbnail

Chhattisgarh Assembly Elections 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ बहुजन समाज पार्टी ने विधानसभा चुनाव को लेकर अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। बसपा ने अपनी पहली सूची में कुल 9 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। 


बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती के आदेशानुसार जारी की गई सूची में बिलासपुर जिले के मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र से बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दाऊराम रत्नाकर, बेमेतरा जिले के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र से ओमप्रकाश बाजपेई, जांजगीर-चांपा से राधेश्याम सूर्यवंशी, सक्ती जिले के जैजैपुर से केशवप्रसाद चंद्रा, जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ से इंदु बंजारे, जांजगीर -चांपा जिले के अकलतरा से डॉक्टर विनोद शर्मा, सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ से श्याम टंडन, बिलासपुर जिले के बेलतरा से राजकुमार सूर्यवंशी और रामानुजगंज-बलरामपुर जिले के सामरी विधानसभा सीट से आनंद तिग्गा बसपा के प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।

 देखिए किस क्षेत्र से कौन होंगे प्रत्याशी



Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.