Media24Media.com: CM Bhupesh statement

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label CM Bhupesh statement. Show all posts
Showing posts with label CM Bhupesh statement. Show all posts

CM भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा, शहीदों के सम्मान में रायपुर में प्रज्ज्वलित होगी छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति

No comments Document Thumbnail

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहीदों के सम्मान में राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति का निर्माण कराने की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ अमर जवान  ज्योति का निर्माण चैथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल माना रायपुर के परिसर में किया जाएगा। शहीदों के सम्मान में छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति अनवरत जलती रहेगी। छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति का भूमिपूजन सांसद राहुल गांधी के हाथों आगामी 3 फरवरी को किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि कांग्रेस बलिदानियों की पार्टी रही है और बलिदान का सम्मान करना जानती है। इतिहास गवाह रहा है कि जो भी समाज अपने शहीदों का सम्मान नहीं बनाए रखता, उनकी कुर्बानियों की यादों को संजोकर नहीं रखता, उनकी निशानियों का अपमान करता है, वो समाज मिट जाता है।

छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति होगी प्रज्ज्वलित 

साल 1972 में हमारी प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी ने देश के शहीद वीर सैनिकों के सम्मान में नई दिल्ली में अमर जवान ज्योति प्रज्ज्वलित की थी, जो 1972 से लगातार जलती आ रही थी, लेकिन केंद्र सरकार ने अमर जवान ज्योति को इंडिया गेट से हटाकर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में शिफ्ट कर दिया। इंडिया गेट पर जलती हुई अमर जवान ज्योति आने जाने वालों को दिखती रहती थी उनमें देश के शहीदों के प्रति गर्व और कृतज्ञता का भाव पैदा करती थी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में इंडिया गेट स्थित अमर ज्योति बुझाए जाने से वे आहत हुए हैं, लेकिन अब राजधानी रायपुर में भी शहीदों के सम्मान में छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति प्रज्ज्वलित होगी। 

शहीदों की नामावली सूची की दीवार

छत्तीसगढ़ के जिन सपूतों ने वर्दीधारी सेवाओं में जाकर देश के लिए प्राण न्यौच्छावर किए। साथ ही छत्तीसगढ़ में देशभर के जिन वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी उनकी शहादत का सम्मान हम 'छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति' के माध्यम से करेंगे। छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति में शहीदों की नामावली सूची की दीवार, मेमोरियल टावर और VVIP मंच भी तैयार किया जाएगा । शहीदों की नामावली सूची की दीवार का निर्माण ब्राउन मार्बल से शहीदों के नाम को उसी मार्बल में खुदाई कराकर लिखा जाएगा। ये दीवार लगभग 25 फीट ऊंची और लगभग 100 फीट की लंबाई के अर्धचंद्राकार रूप में रहेगी।

ईंधन सप्लाई द्वारा 24 घंटे प्रज्वलित

इस दीवार की मोटाई 3 फीट होगी। मेमोरियल टावर की स्थापना अर्धचंद्राकार दीवार के सामने बलुआ पत्थर ब्राउन व्हाइट मार्बल ग्रेनाइट से की जाएगी। इसके शीर्ष में स्मृति चिन्ह का निर्माण कराया जाएगा । मेमोरियल टावर के सामने आधार पर राइफल और हेलमेट प्रतीक चिन्ह के रूप में रहेगा। इसी प्रतीक चिन्ह के सामने छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति प्रज्वलित होगी, जो भूमिगत पाइप लाइन के माध्यम से ईंधन सप्लाई द्वारा 24 घंटे प्रज्वलित होगी।

गौरव स्थल के रूप में स्थापित

मेमोरियल टावर के ठीक सामने किलानुमा दो मंजिला भवन का निर्माण कराया जाएगा, जिस भवन के आधार की लंबाई 150 फीट और चैड़ाई 90 फीट होगी। इस भवन की ऊंचाई 40 फीट होगी। भवन के सामने 16 बिगुलरों के खड़े होने के लिए 6 गुंबदों का निर्माण कराया जाएगा। इस भवन के प्रथम तल पर शहीदों की चित्र प्रदर्शनी और द्वितीय तल पर शस्त्र प्रदर्शनी रखी जाएगी। इस इकाई में हर साल 21 अक्टूबर को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय पुलिस स्मृति दिवस के दौरान सम्मिलित शहीदों के परिजनों के ठहरने के लिए सर्व सुविधा युक्त मेस और आवासीय कमरों का निर्माण कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति देश प्रदेश के एक गौरव स्थल के रूप में स्थापित हो जाएगी।

किसी भी राज्य के विकास के लिए शांति व्यवस्था जरूरी: CM बघेल

No comments Document Thumbnail

रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में आयोजित कलेक्टर कॉन्फ्रेंस की मैराथन बैठक में कानून व्यवस्था के मुद्दे की गहन समीक्षा हुई। ये बैठक लगभग 9 घंटे तक चली। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि किसी भी राज्य के विकास के लिए शांति व्यवस्था बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि राज्य में हर हाल में सौहार्द्र का वातावरण बनाए रखने की जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की है। उन्होंने कलेक्टर्स को समाज के सभी वर्ग के लोगों से सीधा संवाद बनाए रखने और स्थानीय परिस्थितियों पर निरंतर निगाह रखने के निर्देश दिए।  

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को बिगाड़ने के लिए प्रायोजित घटनाएं की जा रही है। इसकी रोकथाम के लिए शासन-प्रशासन को अलर्ट रहने की जरूरत है। उन्होंने बैठक में कहा कि राज्य सरकार के विकास और कल्याणकारी कार्यक्रमों से आम जनता को मिल रहे लाभ को कतिपय लोग बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। सरकार के जनकल्याण के कार्यक्रमों से परेशान कुछ लोग राज्य में कानून व्यवस्था को बिगाड़ने में लगे हैं। ऐसे लोगों को चिन्हित करने और उनके मंसूबों को नाकाम करने की जरूरत है। 

कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार में सहयोग के निर्देश

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने सभी कलेक्टरों को मीडिया से सतत संवाद स्थापित करते हुए उनसे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार में आवश्यक सहयोग प्राप्त करने के निर्देश दिए। 

शासकीय योजनाओं के लाभ उठाने के लिए करें प्ररित: CM

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आम जनता की भलाई के लिए अनेक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। इसका लाभ भी आम लोगों को सुलभ हुआ है। राज्य का कोई भी ऐसा जिला और क्षेत्र नहीं है, जहां विकास के काम न हुए हो। शासन के विकास और निर्माण के कार्यों और फ्लेगशिप योजनाओं के लाभान्वितों से संबंधित सकारात्मक खबरों की मीडिया के सभी माध्यमों का उपयोग करते हुए प्रचारित-प्रसारित किया जाना चाहिए, ताकि अन्य लोग भी शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित हो। 

भ्रामक सूचनाओं का रोकथाम

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया का प्लेटफार्म काफी प्रभावी हो गया है। कतिपय लोग इस प्लेटफार्म का दुरूपयोग नकारात्मक और भ्रामक बातों को फैलाने में करने लगे हैं। झूठी और भ्रामक सूचनाओं के मामले में तत्परता से सही जानकारी लोगों के सामने लाना जरूरी है। इसके लिए प्रशासन को अलर्ट रहने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नकारात्मक, झूठी और भ्रामक सूचनाओं की रोकथाम के लिए हम सबकी यह जिम्मेदारी है कि अविलंब सही तथ्य जनता के सामने लाया जाए। जिससे लोगों को वास्तविक स्थिति की जानकारी हो सके और राज्य में सामाजिक सद्भाव और कानून व्यवस्था की स्थिति बनी रहे। 

चिटफंड कंपनियों के निवेशकों की धन वापसी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में चिटफंड कंपनियों के निवेशकों की धन वापसी और कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई से लोगों में एक विश्वास जगा है। उन्होंने चिट फंड कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का एकलौता राज्य है, जहां चिटफंड कंपनियों की धोखाधड़ी के शिकार लोगों की राशि लौटाने का अभियान संचालित किया जा रहा है। 

मामलों का तेजी से निराकरण करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने निवेशकों से मिले आवेदनों का परीक्षण और उनके द्वारा कंपनियों में डिपॉजिट राशि का आंकलन करने भी निर्देश दिए। उन्होंने कलेक्टर्स को चिटफंड कंपनियों के एजेंट और हितग्राहियों के साथ जिला स्तर पर बैठक कर चिटफंड कंपनियों की परिसंपत्ति की जानकारी भी तैयार करने के निर्देश दिए। चिटफंड कंपनियों की परिसंपत्ति की कुर्की और उनके खिलाफ संचालित मामलों का तेजी से निराकरण करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में ये रहे उपस्थित

बैठक में कृषि मंत्री  रविंद्र चौबे, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक डी. एम. अवस्थी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव  रेणु जी.पिल्ले, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव  सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के सचिव डी.डी. सिंह, मुख्यमंत्री सचिवालय में उप सचिव सौम्या चौरसिया सहित प्रमुख सचिव, विभिन्न विभागों के सचिव, कमिश्नर, जिलों के कलेक्टर और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.