Media24Media.com: CM विष्णुदेव

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label CM विष्णुदेव. Show all posts
Showing posts with label CM विष्णुदेव. Show all posts

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई समीक्षा बैठक, CM विष्णुदेव हुए शामिल

No comments Document Thumbnail

 नई दिल्ली: सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली के भारतमंडपम में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस समीक्षा बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। इस दौरान छत्तीसगढ़ में चल रही राजमार्ग परियोजनाओं के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई।


विष्णुदेव साय ने एक्स हैंडल पर लिखा, 'केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक प्रारंभ हुई। बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव के साथ सम्मिलित हूं। जिसमें छत्तीसगढ़ में चल रहे राजमार्ग परियोजनाओं के निर्माण कार्यों की समीक्षा की जाएगी।'

CG POLITICS : कल फिर दिल्‍ली जाएंगे CM विष्णुदेव, मंत्रियों के नामों पर लगेगी अंतिम मुहर

No comments Document Thumbnail

 CG POLITICS : मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय कल  को फिर दिल्‍ली जा रहे हैं। साय कैबिनेट मंत्रियों के संभावित नामों की सूची लेकर कल सुबह ही दिल्‍ली जाएंगे।


वहीं दूसरी तरफ खाली पड़े 2 मंत्री पद के लिए मौजूदा वक्त में एक अनार-सौ बीमार वाली स्थिति है। 

ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यहीं है कि क्या मुख्यमंत्री साय आगामी निकाय चुनाव से पहले मंत्रिमंडल विस्तार का रिस्क लेंगे ? या फिर लोकसभा चुनाव की तरह ही नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी का परचम लहराने के बाद मंत्रिमंडल के विस्तार पर अंतिम और फाइनल मुहर लगेगी ?

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन कर 11 में से 10 सीटों पर जीत दर्ज की। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही राजनीतिक घटनाक्रमों पर गौर करे, तो सबसे पहले बृजमोहन अग्रवाल के मंत्रिमंडल से इस्तीफ की अटकलों ने सबका ध्यान खींचा। बृजमोहन अग्रवाल के मंत्रिमंडल से इस्तीफे के बाद अगले शिक्षा मंत्री को लेकर राजनीतिक गलियारों से लेकर ब्यूरोक्रेंसी तक चर्चाओं का दौर सरगर्म रहा। 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.