Media24Media.com: CG Nikay Chunav

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label CG Nikay Chunav. Show all posts
Showing posts with label CG Nikay Chunav. Show all posts

नगरीय निकाय चुनाव : आज कत्ल की रात, होंगे बड़े उलटफेर, मतदान के लिए कुछ घंटे ही शेष

No comments Document Thumbnail

 CG Nikay Chunav 2025 : महासमुंद नगरीय निकाय चुनाव के मतदान के लिए 24 घंटे शेष बचे हुए है और प्रत्याशित मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। प्रत्याशी मतदाताओं की सेवा करने के लिए घर घर पहुंच रहे हैं।


हम आपको बता दें कि महासमुंद में नगर पालिका क्षेत्र में 30 वार्ड है। इस 30 वार्डों में 47178 मतदाता निवास करते हैं और अध्यक्ष पद के लिए 5 प्रत्याशी मैदान में हैं। कांग्रेस भाजपा और आप पार्टी के अलावा कांग्रेस और भाजपा के दो बागी प्रत्याशी प्रकाश चंद्राकर और राशि त्रिभुवन महिलांग निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में है। जिस वजह से चुनाव में मुकाबला पंच कोणी हो गया है। निर्दलीयों के मैदान में होने से भाजपा कांग्रेस के प्रत्याशियों का मुकाबला कांटे की टक्कर में बदल गई है। पूरे शहर में शराब शबाब और कबाब का दौर चावल रहा है।

बीते दो दिनों में सभी प्रत्याशियों ने ढोल बाजे गाजे के साथ अपना शक्ति प्रदर्शन जमकर किया है। कल सुबह 8 बजे से मतदान का दौर शुरू होगा जो शाम 5 बजे तक चलेगा। प्रत्याशियों। द्वारा शहर के महिला समूह और अन्य दलों को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए वार्ड वार्ड पार्टियों के नेता बैठक कर विभिन्न प्रकार के प्रलोभन दे रहे हैं। सूत्रों के हवाले यह खबर पहुंच रही है के मतदाताओं को प्रति वोट पीछे एक हजार से 15 सौ रूपए बांटा जा रहा है।

CG Nikay Chunav 2025: कलेक्टर ने गुलाब फूल भेंटकर मतदान दलों को किया रवाना

No comments Document Thumbnail

 CG Nikay Chunav 2025: राजधानी रायपुर के सेजबहार स्थित शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय से नगरपालिका निगम रायपुर निर्वाचन के संलग्न मतदान दलों को सामग्री दी जा रही है।


कल होने वाले मतदान के लिए यहां से कर्मियों को रवाना किया जा रहा है। इस मौके पर पहुंचे कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव सिंह ने गुलाब का फूल भेंट किया। इससे यहां मौजूद मतदान कर्मी काफी खुश नजर आये। विशेष कर महिला कर्मियों की यहां भीड़ जुट गई और इनमें से कई ने कलेक्टर संग सेल्फी भी बनाई। 

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय, पंचायत चुनावी बदलाव, बैलेट पेपर से होगा मतदान

No comments Document Thumbnail

 CG Nikay Chunav : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। राज्य के नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने घोषणा की है कि इस बार चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से संपन्न कराए जाएंगे। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि 7 जनवरी के बाद कभी भी आचार संहिता लागू हो सकती है।


मंत्री अरुण साव ने कहा कि बोर्ड परीक्षाएं मार्च में शुरू हो रही हैं। इसे ध्यान में रखते हुए चुनावी प्रक्रिया को जल्द पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने भरोसा जताया कि परीक्षाओं से पहले ही चुनाव संपन्न करा लिए जाएंगे। विद्यार्थी चुनावों की तैयारियों पर तेजी गतिसे काम किया जा रहा है।

हर तीन महीने में अपडेट होगी मतदाता सूची

चुनावी प्रक्रिया को और अधिक समावेशी बनाने के उद्देश्य से मंत्री ने बताया कि अब हर तीन महीने में मतदाता सूची का अपडेट किया जाएगा। इस पहल से ऐसे लोगों के नाम सूची में जोड़े जा सकेंगे, जो पहले किसी कारणवश छूट गए थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.