Media24Media.com: CG Assembly Election

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label CG Assembly Election. Show all posts
Showing posts with label CG Assembly Election. Show all posts

कांग्रेस को मिली बड़ी हार, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत 17600 वोट से हारे

No comments Document Thumbnail

CG Assembly Election : छत्तीसगढ़ में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत चुनाव हार गए हैं। उनको भाजपा प्रत्याशी और पूर्व सैनिक रामकुमार टोप्पो ने उन्हें 17600 वोटों से करारी शिकस्त दी है। वहीं 5 मंत्री अभी पीछे चल रहे हैं।


कांग्रेस के खाते में कांकेर की भानुप्रतापपुर, धरमजयगढ़, खरसिया और खुज्जी की सीटें गई हैं। दूसरी ओर भाजपा 12 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है।

कांग्रेस की ओर से खरसिया से से मंत्री उमेश पटेल, धरमजयगढ़ से लालजीत सिंह राठिया, सरायपाली से चातुरीनंद और खुज्जी से भोला राम साव ने जीते हैं। वहीं भाजपा से पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव, बिलासपुर से अमर अग्रवाल, सरगुजा के लुंड्रा में प्रबोध मिंज, प्रेमनगर से भूलन सिंह मराबी, जशपुर से विष्णु देव साय, कांकेर से आशाराम नेताम, बसना से संपत अग्रवाल, रायपुर के अभनपुर से इंद्र कुमार साहू व धरसींवा से अनुज शर्मा को जीत मिली है।

अभनपुर सीट से हारने के बाद विधायक और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने ईवीएम पर संदेह जताया है। उनके अलावा एक और विधायक की हार हुई है। डिप्टी सीएम सिंहदेव और 6 मंत्री पिछड़ गए हैं। फिलहाल मतों की गिनती अभी जारी है। वहीं भाजपा ने 4 सांसदों को टिकट दिया था। इनमें विजय बघेल पीछे चल रहे हैं।


CG Assembly Election : 50 विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में किया ज्यादा मतदान

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 में अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले कुल महिला मतदाताओं की संख्या अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले कुल पुरुष मतदाताओं की संख्या से अधिक है। छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा क्षेत्रों में से 50 विधानसभा क्षेत्रों में पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने ज्यादा मतदान किया है।




छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत 7 और 17 नवंबर को हुए दो चरणों में मतदान के आंकड़ों के अवलोकन से यह स्पष्ट है कि अपने मताधिकार का प्रयोग करने में महिलाओं की सहभागिता और जागरूकता पुरुषों से कम नहीं है। छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा क्षेत्रों में से 50 विधानसभा क्षेत्रों मे अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाली महिलाओं की संख्या अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले  पुरुषों की संख्या से कहीं अधिक है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार भरतपुर-सोनहत, प्रतापपुर, रामानुजगंज, सामरी, लुण्ड्रा, अंबिकापुर, सीतापुर, जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, लैलूंगा, सारंगढ़, खरसिया, धर्मजयगढ़, रामपुर, पालीतानाखार, जैजैपुर, मरवाही, सरायपाली, बसना, खल्लारी, महासमुंद, बिलाईगढ, राजिम, बिंद्रानवागढ़, सिहावा, डोंडीलोहारा, गुंडरदेही, संजारी-बालोद, धमतरी, दुर्ग शहर, पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, मोहलामानपुर, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, जगदलपुर, चित्रकोट,दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केंद्रों में आकर वोट डालने वाले महिला मतदाताओं की संख्या वोट डालने वाले पुरुष मतदाताओं की तुलना में अधिक है।

छत्तीसगढ़ में दो चरणों में हुए मतदान में कुल 1 करोड़ 55 लाख 61 हजार 460  मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया  जिसमे 77 लाख 48 हजार 612  पुरुष मतदाता और 78 लाख 12 हजार 631 महिला मतदाता शामिल हैं। इस प्रकार विधानसभा निर्वाचन 2023 में अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाली महिला मतदाताओं की कुल संख्या भी वोट डालने वाले पुरुष  मतदाताओं की कुल संख्या से अधिक है।

CG Assembly Election : दूसरे चरण में रोचक हुई काका पर भतीजा की लड़ाई

No comments Document Thumbnail

 CG Assembly Election : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में  'इस बार काका पर भतीजा भारी'। यह नारा इस सीट पर होने वाले रोमांचक मुकाबले का सार बयां कर रहा है, जहां से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधायक हैं। दुर्ग जिले से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद विजय बघेल जिले की पाटन सीट पर मुख्यमंत्री के सामने हैं। हालांकि, वह पहली बार उनके खिलाफ चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। विजय बघेल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दूर के भतीजे हैं।


छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान 17 नवम्बर को होगा, जिसमें 70 विधानसभा क्षेत्रों में 958 उम्मीदवारों के लिए वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण में कई बड़े नेता आमने-सामने होंगे, जिसमें पाटन विधानसभा सीट से सीएम भूपेश बघेल और उनके भतीजे विजय बघेल आमने-सामने होंगे। इसी तरह अंबिकापुर विधानसभा सीट से उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के सामने भाजपा के प्रत्याशी राजेश अग्रवाल होंगे। छत्तीसगढ़ के आखरी चरण के मतदान में कुल 1 करोड़ 63 लाख 14 हजार 479 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 81 लाख 41 हजार 624 पुरुष मतदाता, 81 लाख 72 हजार 171 महिला मतदाता तथा 684 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं।

यह बड़े चेहरे होंगे आमने-सामने 

छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट पाटन से सीएम भूपेश बघेल के सामने उनके भतीजे विजय बघेल को मैदान में है। सीतापुर विधानसभा सीट से कांग्रेस ने अमरजीत सिंह भगत को तो वहीं भाजपा ने रामकुमार टोप्पों, दुर्ग (ग्रामीण) की विधानसभा सीट से कांग्रेस ने मंत्री ताम्रध्वज साहू पर तो भाजपा ने ललित चंद्राकर कड़ी टक्कर देंगे। इसके अलावा छत्तीसगढ़ की अंबिकापुर विधानसभा सीट से कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव के सामने भाजपा के राजेश अग्रवाल रहेंगे।

दूसरे चरण के मतदान का समय 

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण में 70 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान के लिए सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। केवल बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के नौ मतदान केंद्रों कामरभौदी, आमामोरा, ओढ, बड़े गोबरा, गंवरगांव, गरीबा, नागेश, सहबीनकछार और कोदोमाली में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। इनके अलावा बिन्द्रानवागढ़ के शेष मतदान केंद्रों में अन्य 69 विधानसभा क्षेत्रों की तरह सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे।

इन विधानसभा क्षेत्रों में होंगे मतदान 

विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण में भरतपुर-सोनहट, मनेन्द्रगढ़, बैकुंठपुर, प्रेमनगर, भटगांव, प्रतापपुर, रामानुजगंज, सामरी, लुण्ड्रा, अम्बिकापुर, सीतापुर, जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, लैलूंगा, रायगढ़, सारंगढ़, खरसिया, धर्मजयगढ़, रामपुर, कोरबा, कटघोरा, पाली-तानाखार, मरवाही, कोटा, लोरमी, मुंगेली, तखतपुर, बिल्हा, बिलासपुर, बेलतरा, मस्तूरी, अकलतरा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, चंद्रपुर, जैजैपुर, पामगढ़, सराईपाली, बसना, खल्लारी, महासमुंद, बिलाईगढ़, कसडोल, बलौदाबाजार, भाटापारा, धरसींवा, रायपुर ग्रामीण, रायपुर नगर पश्चिम, रायपुर नगर उत्तर, रायपुर नगर दक्षिण, आरंग, अभनपुर, राजिम, बिन्द्रानवागढ़, सिहावा, कुरूद, धमतरी, संजारी-बालोद, डौंडीलोहारा, गुण्डरदेही, पाटन, दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, भिलाई नगर, वैशाली नगर, अहिवारा, साजा, बेमेतरा और नवागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे।

CG Assembly Election : सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर आएंगे छत्तीसगढ़, करेंगे रोड शो

No comments Document Thumbnail

 CG Assembly Election : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा के स्टार प्रचारक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आने वाले हैं। वे 4 और 5 नवंबर को अलग-अलग जिलों में 9 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 8 सभा और 4 रोड शो करेंगे।


सीएम योगी आदित्यनाथ का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

4 नवंबर को सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह 10.30 रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जिसके बाद सुबह 11.10 बजे अंतागढ़ पहुंचेंगे। यहां सीएम आमसभा को संबोधित करेंगे। 12.10 बजे अंतागढ़ से रवाना होकर डोंगरगांव जाएंगे। 12.40 बजे डोंगरगांव में आमसभा में चुनावी हुंकार भरेंगे। फिर दोपहर 2 बजे पंडरिया जायेंगे। पंडरिया में भी सीएम योगी आमसभा करेंगे। दोपहर 3 बजे पंडरिया से कवर्धा रवाना होंगे। 3.30 बजे कवर्धा में रोड शो करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कवर्धा से शाम 5.30 बजे रायपुर एयरपोर्ट लौटेंगे। शाम 6 बजे बिरगांव में सभा और रोड शो करेंगे। रात 8 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में योगी आदित्यनाथ आराम करेंगे। 5 नवंबर को सीएम योगी लगभग 10 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। सुबह 11 बजे बीजापुर में आमसभा को संबोधित करेंगे। 12.30 बजे बस्तर पहुंचकर आमसभा करेंगे। योगी आदित्यनाथ 2.10 बजे राजनांदगांव में सभा और रोड शो करेंगे। शाम 4.30 बजे भाटापारा में सभा और रोड शो करेंगे। शाम 6.30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.