Media24Media.com: Bulandshahr news

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Bulandshahr news. Show all posts
Showing posts with label Bulandshahr news. Show all posts

महिला SI का ट्रेनिंग इंस्पेक्टर ने बनाया MMS, शादी नहीं करने के लिए करता था ब्लैकमेल, तंग आकर…

No comments Document Thumbnail

अक्सर महिलाएं अपने वर्क प्लेस में बॉस या साथी कर्मचारियों द्वारा रेप जैसे घिनौनी घटनाओं का शिकार होती है। ऐसा ही एक मामला उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर से सामने आया है। जहां महिला सब इंस्पेक्टर के साथ ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर (Inspector raped women SI) ने रेप किया। जिसके कारण लेडी SI खुदकुशी मामले में फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर (PTI) पर रेप का केस दर्ज किया गया है।





रेप का बनाया MMS और..





आरोप है कि अधिकारी ने लेडी सब इंस्पेक्टर की चाय में नशा मिलाकर उसके साथ रेप किया था। रेप का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया गया और फिर लगातार उसका रेप किया जाता रहा। इसी से तंग आकर महिला सब इंस्पेक्टर ने खुदकुशी कर ली थी।





Read More- INDO- China Sikkim Clash- सिक्किम के नाकू ला में चीन ने फिर की घुसपैठ की कोशिश, जवानों ने ऐसे दिया जवाब





नहीं करने दे रहा था शादी





आपको बता दें कि 1 जनवरी को लेडी सब इंस्पेक्टर ने आत्महत्या कर ली थी। सब इंस्पेक्टर की भाई की शिकायत पर अफसर के खिलाफ (Inspector raped women SI) मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि एसआई 28 दिसंबर को आरोपी से मिली थी। इसी दौरान उसके चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसका रेप किया गया। महिला सब इंस्पेक्टर की शादी तय हो चुकी थी, लेकिन ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर उसे शादी ना करने का दवाब बना रहा था।





मकान मालिक ने दी पुलिस सूचना





2015 बैच की SI शामली की रहने वाली थी और बुलंदशहर के अनूपपुर में तैनात थी। पेईंग गेस्ट के तौर पर रह रही एसआई मकान मालकिन के घर पर ही खाना खाती थी। रात करीब 9 बजे जब वो खाना खाने नीचे नहीं आयी तो मकान मालकिन ने दरवाजा तोड़कर देखा, तो महिला सब इंस्पेक्टर फांसी पर लटक रही थी।


यूपी में महिला SI ने की आत्महत्या, मृतका के भाई ने PTI पर यौन शोषण का लगाया आरोप

No comments Document Thumbnail

उत्तरप्रदेश : पुलिस प्रशासन लोगों की सेवा और सुरक्षा के लिए है। आम लोग न्याय के लिए पुलिस के पास जाते हैं, लेकिन तब क्या हो जब पुलिस ही खुद को असहाय महसूस करे और आत्महत्या कर ले। ऐसा एक मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से सामने आ रहा है। जहां जिले के अनूपशहर कोतवाली में तैनात एक महिला एसआई ने आत्महत्या (Women SI raped in UP) कर ली है। जिसके बाद महिला के भाई ने पीटीसी मुरादाबाद के पीटीआई पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। साथ ही अनूपशहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।





जानकारी के अनुसार अनूपशहर कोतवाली में तैनात महिला दरोगा के भाई ने एसएसपी को एक पत्र लिखा है, जिसमें उसने बताया कि अनूपशहर कोतवाली (Anupshahar Kotwali) में उसकी बहन एसआई के पद पर तैनात थी। वह 29 दिसंबर को छुट्टी पर घर आई थी, तब उसने बताया था कि पीटीसी मुरादाबाद में कार्यरत पीटीआई उमेश शर्मा से उसका गुरु-शिष्य का रिश्ता था। एक बार उमेश शर्मा बुलंदशहर आया था, वहीं पर उसे भी बुलाया और चाय में नशे की गोलियां मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया।





पीटीआई वीडियो बनाकर देता था धमकी





मृतका के भाई से एसएसपी को लिखे पत्र में बताया कि पीटीआई उमेश शर्मा वीडियो दिखाकर वह लगातार उसकी बहन का यौन शोषण करता रहा। महिला एसआई की शादी तय हो जाने के बाद उमेश ने उससे रिश्ता तोड़ने की बात कही। ऐसा नहीं करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। इस बात को लेकर मृतका तनाव में थी और उसने आत्महत्या (Women SI raped in UP) कर ली।





आतंकी संगठन ने दी धमकी, 25 और 26 जनवरी को करेंगे दिल्ली की बिजली गुल





उसकी बहन ने एक जनवरी की शाम अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद उसकी मां सदमे में आकर गंभीर रूप से बीमार हो गई, जिसके चलते वह घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सका था। महिला एसआई के भाई ने आरोपी उमेश शर्मा के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.