Media24Media.com: Balodabazar Update

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Balodabazar Update. Show all posts
Showing posts with label Balodabazar Update. Show all posts

ऑपरेशन मछली कांटा : आफत में पड़ गई थी पंचराम की जान, डॉक्टरों ने ऐसे बचाया

No comments Document Thumbnail

यदि आप भी मछली खाने के शौकीन हैं, तो सावधान हो जाएं । आपकी जरा सी लापरवाही से आपकी जान जोखिम में पड़ सकता है। मछली खाने से कांटा आहार नली में फंसने से एक ग्रामीण की जान पर बन आई थी। जिसे डॉ नितीन तिवारी की सूझबूझ से बिना चीरफाड़ के दूरबीन पद्धति से ऑपरेशन कर आहार नली से बाहर निकाला गया।
यह पूरा वाकया है बलौदाबाजार जिले के रामपुर निवासी पंचराम की। उनकी परेशानी उन्हीं की जुबानी सुनने के लिए वीडियो देखिए:-









पंचराम के आहारनली से बिना चीर-फाड़ किए मछली का चार सेंटीमीटर लम्बा कांटा निकाला गया । बलौदाबाजार के प्रख्यात मल्टीस्पेशलिटी चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल में उसका सफल ऑपरेशन हुआ।





महासमुन्द कलेक्टर ने लगवाया कोविड का टीका, बाद कही यह अहम बात- "वैक्सीन है सुरक्षित और असरदार"





पंचराम बताते हैं कि पांच - छः दिनों तक गले मे दर्द होने और उल्टियां होने से वे खाना नही खा पा रहे थे। तकलीफ बढ़ती जा रही थी। तब उसे चंदादेवी तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। समय पर बेहतरीन इलाज हो जाने से आहार नली में फंसी आफत की कांटा निकल गई और उसे नया जीवन मिला।





चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल बलौदाबाजार के लेप्रोस्कोपिक सर्जन डा. नितिन तिवारी बताते हैं कि ऑपरेशन के बाद अब पंचराम पूर्णत: स्वस्थ है। यह आपरेशन डॉक्टर प्रमोद तिवारी की देखरेख मे डॉक्टर नितिन तिवारी एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। इस "ऑपरेशन मछली कांटा" से पंचराम और उसके परिवार को बड़ी राहत मिली है।





(आपके अस्पताल में भी इस तरह का कोई विशेष उपचार अथवा अलग तरह की घटना हुई हो तो हमें अवश्य बतावें। आपकी उपलब्धि को पूरी दुनिया देखेगी media24media पर)


नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

बलौदा बाजार . पुलिस अधीक्षक आई के एलेसेला के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल, उप पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बघेल मार्गदर्शन में नाबालिग गुम बच्चों की पतासाजी की जा रही है। इसके लिए जिले में चलाए जा रहे मुस्कान अभियान के तहत मुस्कान टीम और पलारी पुलिस टीम द्वारा थाना पलारी के गुम ई. क्र. 34/20 अपराध क्र 280/20 धारा 363 भादवि की नाबालिग लड़की पीड़िता को आरोपी पोखराज विश्वकर्मा पिता गैंदूराम ग्राम डोमा थाना आरंग जिला रायपुर के कब्जे से उनके घर से (Rapist arrested in Balodabazar) बरामद किया गया।





पीड़िता और आरोपी को थाना लाया गया। पीड़िता से पुछताछ करने पर उसने बताया कि पोखराज विश्वकर्मा के द्वारा शादी का प्रलोभन देकर अपने साथ भगाकर ले गया था। प्रकरण में पीड़ता के कथनानुसार धारा 366, 376, भादवि 4, 6 पाक्सो एक्ट जोड़ी गई है। आरोपी पोखराज विश्वकर्मा पिता गैंदूराम विश्वकर्मा ग्राम डोमा थाना आरंग जिला रायपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय बलौदाबाजार पेश किया गया। जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पीड़िता को उसके घर वालों सुपुर्द कर दिया गया गया है।





10 साल की मासूम को सड़क से उठा ले गए 2 बैगा, चीख सुनकर खोजने निकले तो नाबालिग मिली इस हाल में





इसी क्रम में ग्राम कुसमी के प्रार्थी थाना में अपनी लड़की की गुमशुदा हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस पर गुम ई क्र 09/21 कायम कर पतासाजी की जा रही थी। 5 फरवरी को उक्त लड़की को बरामद किया गया। लड़की (Rapist arrested in Balodabazar) ने बताया कि वह अपने प्रेमी से घर में बिना बताए उनके साथ जाकर शादी कर ली है और उसी के साथ रहना चाहती है। पुलिस ने लड़की का ब्यान लेकर बालिक होने से उनके प्रेमी पति के सुपुर्द कर दिया गया है। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सीआर चंद्रा के मार्गदर्शन में सउनि जनकराम यादव, डीएन वर्मा आरक्षक विरेन्द्र साहू, कौशल साहू, महिला आरक्षक लीला साहू एवं मुस्कान टीम द्वारा की गई।


Balodabazar News : घायल जानवरों के इलाज के लिए वटगन में खोला जायेगा पशुगृह एवं रूग्णालय, चोटिल पशुओं को अस्पताल लाने पशु एम्बुलेंस खरीदा जाएगा

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार । छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुन्दर दास की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक आज यहां जिला कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में मूक पशुओं पर बरती जा रही मानवीय क्रूरता पर चिंता व्यक्त की गई। दुर्घटना ग्रस्त पशुओं के इलाज के लिए पलारी विकासखण्ड के ग्राम वटगन में आरक्षित भूमि पर पशुगृह एवं रूग्णावास खोलने का निर्णय लिया गया। सड़कों पर दुर्घटना ग्रस्त पशुओं के अस्पताल तक लाने ले जाने के लिए रेस्क्यू वाहन (पशु एम्बुलैंस) भी खरीदा जाएगा। डीएमएफ मद से इसे मुहैया कराया जाएगा। कलेक्टर सुनील जैन (Balodabazar News) ने इन दोनों प्रकल्पों के लिए पशुधन विकास विभाग से प्रस्ताव देने को कहा हैं।





समिति की बैठक में पशु कु्ररता अधिनियम के प्रावधानों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिया गया। जाने-अनजाने में भी लोग क्रूरता बरतते हैं। बताया गया कि बिना कलेक्टर की अनुमति के एक राज्य से दूसरे राज्य में पशुओं का परिवहन नहीं किया जा सकता। कलेक्टर छानबीन के बाद अनुमति प्रदान करेंगे। इसके लिए 5000 रूपये का शुल्क भी लगेगा। पशुओं को ले जाते समय एक झुण्ड में 25 से ज्यादा जानवर नहीं होगे।





Read More- एक दिन के मुख्यमंत्री की तर्ज पर बना एक दिन का थानेदार, जानें किसे और कैसे मिला ये मौका





बैल, गाय एवं साण्ड को इस दौरान हर दो घण्टे में पानी और चार घण्टे पर भोजन उपलब्ध कराना होगा। एक दिन में 30 किलोमीटर से ज्यादा दूरी यात्रा पर नहीं ले जाया जाएगा। भैंस और बछड़ों के लिए भी अलग-अलग पैमाना है। वाहनों में परिवहन के दौरान एक बार में 5 से ज्यादा पशुओं को ले जाना प्रतिबंधित है। नियमों के उल्लंघन पर 10 हजार रूपये से लेकर 50 हजार रूपये तक का अर्थदण्ड लगेगा। मुर्गियों को उल्टे टांगकर मोटर सायकिल पर परिवहन करना पशु क्रूरता की श्रेणी में आता है। ऐसे लोगों को नियमों की जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया जाना चाहिए।









गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास ने कहा कि पशुओं को लावारिश कहना अपने आप में गौमाता का अपमान है। एक तरफ हम गायों को माता कहते हैं और दूसरी तरफ इन्हें लावारिश कहते हैं। दोनों चीजें एक साथ कैसे हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि गायों की सेवा करने के लिए गौशाला खोलना जरूरी नहीं है। हम जहां पर है, वहीं से गौसेवा (Balodabazar News) कर सकते हैं। जैसे कि किसान खेतों में पैरा को न जलाकर खेतों में ही ऐसे ही खुला छोड़ दें तो इसे खाकर गाय-बैल अपना पेट भरेंगी, यह भी एक प्रकार की गौसेवा है। उन्होंने स्कूली बच्चों में पशुओं के प्रति प्रेमभाव विकसित करने के लिए पर्चे के माध्यम से प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने को कहा है। पुलिस विभाग के अधिकारियों ने बैठक में बताया कि इस साल पशु क्रूरता से जुड़े दो अपराध पंजीबद्ध हुए है। इसके पहले गत वर्ष में 7 अपराध दर्ज किये थें।





कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने पशु कु्ररता निवारण समिति में और ज्यादा से ज्यादा सदस्यों को जोड़ने के निर्देश दिए। आजीवन सदस्य, साधारण सदस्य, संस्थागत सदस्य एवं मानक सदस्य के रूप में सदस्यता ग्रहण की जा सकती है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में खुले में मांस-मटन एवं मछली के विक्रय पर कार्रवाई की जायेगी। बैठक में गौसेवा आयोग के रजिस्टार डाॅ. एन.के.शुक्ला, सचिव डाॅ. एमपी पासी, उप संचालक पशु चिकित्सा डाॅ. चन्द्रकांत पाण्डेय, जिला अध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर, पशु कल्याण अधिकारी संतोष यादव एवं जागेश्वर पटेल सहित समिति के सदस्य एवं पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।


Balodabazar News : कोरोना जांच शिविर में मिले 48 नये पॉजिटिव मरीज, कल पलारी एवं भाटापारा के 5 गांवों में लगेगी शिविर

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार : जिले के कलेक्टर सुनील कुमार जैन के निर्देश पर आज से सघन कोरोना जांच शिविरो का आयोजन किया गया है। इसके अंतर्गत आज बलौदाबाजार, कसडोल, बिलाईगढ़  विकासखण्डों के कुल 7 स्थानों पर कोरोना जाँच शिविरों का आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें कुल 48 नये संक्रमित मरीज मिले है। बलौदाबाजार विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम रिसदा के शिविर में 170 टेस्ट किये गये है जिसमे 04 पॉजिटिव मरीज, ग्राम पंचायत करमदा 108 टेस्ट जिसमें 06 पॉजिटिव मरीज एवं ग्राम पंचायत खैन्दा (द) में  111 टेस्ट जिसमें 02 संक्रमित मरीज मिले है।





यह भी पढ़ें : http://lockdown : प्रदेश में यहाँ लगा एक हफ्ते का संपूर्ण लॉकडाउन





कटगी में 101 टेस्ट में 17 पॉजिटिव मरीज





कसडोल विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम बोरसी में 34 टेस्ट किये गये जिसमें 01 संक्रमित मरीज, ग्राम कटगी में 101 टेस्ट में 17 संक्रमित मरीज एवं ग्राम हसुवा में 34 टेस्ट में 08 नये पॉजिटिव मरीज मिले है। बिलाईगढ़ विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम जोरा में 100 टेस्ट किये गये है। जिसमें 10 संक्रमित मरीज मिले है। इसमें से 02 मरीज विद्युत् विभाग के कर्मचारी एवं 08 आम नागरिक शामिल है।





यह भी पढ़ें : http://छत्तीसगढ़ में कोरोना ने तोड़ा रिकॉर्ड, रायपुर में 756 सहित प्रदेश में रिकॉर्ड 3336 नए कोरोना मरीज की हुई पहचान





एंटीजन रैपिड टेस्ट के साथ RTPCR टेस्ट





कोरोना जाँच शिविर आज सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक चलता रहा। जिसमें एंटीजन रैपिड टेस्ट के साथ कुछ आरटीपीसीआर टेस्ट भी किया गया है। जिसके परिणाम कुछ दिनों बाद प्राप्त होते है। इन शिविरों में ग्रामीण क्षेत्रों के निवासी, मजदूर, किसानों के साथ ही शासकीय कर्मचारी, आम व्यक्ति भी बढ़-चढ़ कर  हिस्सा लिया। कलेक्टर जैन के निर्देश पर सभी एसडीएम इन शिविरों का सतत निगरानी रखें हुए है। इस तरह तीनों विकासखण्डों में आज कुल 658 टेस्ट किया गया। जिसमें 48 संक्रमित मरीज मिले है।





कल पलारी एवं भाटापारा में होगा कोरोना जांच शिविर

कल पलारी एवं भाटापारा विकासखण्डों के 5 गाँवो में होगा कोरोना जांच शिविर का आयोजन किया जायेगा। पलारी तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत भवानीपुर, ग्राम पंचायत देवसुन्द्रा एवं ग्राम पंचायत सैहा आयोजित किये जायेंगे, उसी तरह भाटापारा विकासखण्ड के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला तरंगा एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोपका में शिविर का आयोजन किया जायेगा। शिविर का समय सुबह 10 बजे से लेकर दोहपर 3 बजे तक तय किया गया हैं।

Balodabazar News : बलौदाबाजार जिले में आज कोरोना पॉजिटिव के 39 नए मरीज़ों की हुई पहचान

No comments Document Thumbnail
बलौदाबाजार : जिले में आज कोरोना की पहचान की गई है। अब तक एक दिन में इतने सारे मरीज़ सामने नहीं आये थे। जिले में अब तक मरीज़ों की संख्या बढ़कर 901 हो गई है। वहीं इलाज़ के बाद 25 मरीज़ों को छुट्टी दे दी गई। अब तक 636 मरीज़ों को छुट्टी दी जा चुकी है। जिला कोविड अस्पताल और संकरी कोविड सेन्टर में अब 261 मरीज़ों का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में कोरोना ने लिया भयावह रूप आज 1514 नए कोरोना मरीज मिले

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी ने बताया कि आज बलौदाबाजार विकासखण्ड में सबसे अधिक 19 मरीज़ों की पहचान हुई है। इसके बाद कसडोल विकासखण्ड में 13, पलारी विकासखण्ड में 5 और सिमगा विकासखण्ड में 2 मरीज़ सामने आए हैं। भाटापारा और बिलाईगढ़ विकासखण्ड से अभी तक एक भी मरीज़ रिकार्ड नहीं हुए हैं।

यह भी पढ़ें : शिक्षा विभाग सीधी भर्ती : व्यापम से प्राप्त परीक्षाफल सूची की वैधता में एक वर्ष की वृद्धि

डॉ सोनवानी ने आगे बताया कि लवन नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड चार से 7 मरीज़ एवं वार्ड 14 से एक मरीज़ का रिपोर्ट पॉजीटिव आया है। बलौदाबाजार शहर के अंतर्गत पुरानी बस्ती से 1 मरीज़, वैष्णव कॉलोनी से 1 मरीज़, कान्हा विहार से 1 मरीज़, सिविल लाइन से 1 मरीज़, षष्टी मन्दिर 1 मरीज़ तथा शहर के अन्य वार्डों से 5 तथा गिन्डोला से एक मरीज़ का रिपोर्ट पॉजिटिव दर्ज किया गया है। कसडोल विकासखण्ड के मुड़पार से 7 मरीज़, कटगी से 3 मरीज़, रामपुर से 1 मरीज़, जीएडी कॉलोनी कसडोल से 1 मरीज़, नया गोरधा से 1 मरीज़ मिले हैं. सिमगा विकासखण्ड के अंतर्गत सिमगा शहर के वार्ड 12 से एक मरीज़ और मोहभट्टा से 1 मरीज़ की पहचान हुई है। पलारी विकासखण्ड के अंतर्गत ससहा गांव से 1 मरीज़, गबोद सुंदरी से 1 मरीज़, पलारी वार्ड 4 से एक मरीज़, छेरक़ाडीह से 1 मरीज़ व खरतोरा से एक मरीज़ की पहचान की गई है।
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.