Media24Media.com: BJP Candidate List

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label BJP Candidate List. Show all posts
Showing posts with label BJP Candidate List. Show all posts

BJP Candidate List: BJP ने जारी की 72 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, नागपुर से गडकरी को मिला टिकट

No comments Document Thumbnail

 BJP Candidate List: लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 72 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।   इस लिस्ट में हरियाणा के करनाल से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, नागपुर से नितिन गडकरी समेत कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं।


बीजेपी ने अपनी दूसरी लिस्ट में हरियाणा की सिरसा सीट से अशोक तंवर को मैदान में उतारा है, जबकि गुरुग्राम से राव इंद्रजीत सिंह यादव मैदान में होंगे। इसके अलावा, अम्बाला से बंतो कटारिया, भिवानी-महेंद्रगढ़ से चौधरी धरमबीर सिंह को टिकट दिया है। वहीं, फरीदाबाद से कृष्ण पाल गुर्जर को टिकट मिला है। हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को मैदान में उतारा गया है, जबकि शिमला से सुरेश कुमार कश्यप मैदान में होंगे।

कर्नाटक की चिक्कोडी सीट से अन्नासाहेब शंकर जोल्ले, बागलकोट से पीसी गद्दीगौडर, बीजापुर से रमेश जिगजिणगी, गुलबर्गा से उमेश जी जाधव को टिकट दिया गया है।  इसके अलावा, बेल्लारी से बी श्ररामुलू, हावेरी से बसवाराज बोम्मई को मैदान में उतारा गया है। धारवाड़ से प्रल्हाद जोशी को टिकट दिया गया है। तुमकुर वी सोमन्णा को टिकट दिया गया है। बेंगलुरु साउथ से तेजस्वी सूर्या मैदान में होंगे। मध्य प्रदेश की बात करें तो बालाघाट से भारती पारधी, छिंदवाड़ा से विवेक साहू, उज्जैन से अनिल फिरोजिया को टिकट दिया गया है। इंदौर से शंकर लालवानी को उम्मीदवार बनाया गया है।

महाराष्ट्र की धुले सीट से सुभाष रामराव भामरे, जलगांव से स्मिता वाघ, अकोला से अनूप धोत्रे को टिकट दिया गया है। नागपुर से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी फिर से मैदान में होंगे। वहीं, जालना से रावसाहेब दादाराव दानवे को उम्मीदवार बनाया गया है। उत्तराखंड की गढ़वाल सीट से अनिल बलूनी, हरिद्वार से त्रिवेंद्र सिंह रावत को भी टिकट मिला है।

अगले कुछ दिनों में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। चुनाव आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं और जल्द ही आम चुनाव के शेड्यूल की घोषणा हो सकती है। पिछला लोकसभा चुनाव अप्रैल और मई महीने में कुल सात चरणों में करवाया गया था। इसी वजह से संभावना जताई जा रही है कि इस बार भी अप्रैल और मई में कई फेज में वोट डाले जा सकते हैं और नतीजों की घोषणा मई के आखिरी में हो सकती है। 

BJP Candidate List : रक्षाबंधन तक आएगी भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट

No comments Document Thumbnail

BJP Candidate List : छत्तीसगढ़ विधानसभा में होने वाले चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की दूसरी सूची जल्द ही आएगी पार्टी सूत्रों की माने तो रक्षाबंधन के बाद यानी एक या दो तारीख को भाजपा अपनी दूसरी लिस्ट जारी करने वाली है। इस सूची में तकरीबन 32 विधानसभा के प्रत्याशियों के नाम के ऐलान किया जा सकते हैं।


जिसमें कई महत्वपूर्ण सीटों पर भी प्रत्याशियों का ऐलान भाजपा की तरफ से किए जाएंगे। विश्वसनीय सूत्रों की माने तो भाजपा इन 32 विधानसभा में से बिलासपुर, बस्तर, रायपुर, सरगुजा संभाग की कई अहम सीटों के नाम की घोषणा की जाएगी।

भारतीय जनता पार्टी इस बार विधानसभा चुनाव में नए चेहरों पर दांव खेल सकती है। लिहाजा रक्षाबंधन के बाद जारी होने वाली 32 विधानसभा सीटों में कई ऐसे चेहरे होंगे, जो पहले संगठन में सक्रिय रहे हैं। वहीं कई चेहरे चौंकाने वाले भी सामने आ सकते हैं। खबर है कि रायपुर संभाग के विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के फेरबदल होने की संभावनाएं जताई जा रही है।

रायपुर में दावेदारों की भरमार

इधर रायपुर में जहां चार विधानसभा सीटों पर कांग्रेस में दावेदारों का आंकड़ा जल्द ही जल्द ही 100 के आसपास पहुंच जाएगा। इनमें से अब तक सर्वाधिक 36 आवेदन रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर कांग्रेस नेताओं ने दिए है। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल की ये सीट है, जो कांग्रेस के लिए एक अभेद्य किले सरीखा है। वहीं भाजपा में रायपुर के उत्तर विधानसभा सीट में संजय श्रीवास्तव, श्रीचंद सुंदरानी, प्रमोद साहू का नाम बड़े दावेदारों में शामिल है। इसके अलावा रायपुर के ग्रामीण विधानसभा में भी दावेदारी को लेकर कई चेहरे सामने आए हैं।

रायपुर ग्रामीण में युवा नेता अमित साहू का नाम सबसे मजबूती के साथ उभरा है। अमित के अलावा पूर्व विधायक नंदे साहू का भी नाम चल रहा है। इन दो नामों के अलावा हाल ही में भाजपा प्रवेश करने वालें डॉ. ओम प्रकाश देवांगन भी एक सशक्त दावेदार है। पश्चिम विधानसभा से पूर्व मंत्री राजेश मूणत के अलावा प्रफुल्ल विश्वकर्मा का नाम पूरे जोर शोर से सामने रखा जा रहा है। प्रफुल्ल विश्वकर्मा के अलावा भी दो अन्य भाजपाई यहां से दावेदार है।

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.