Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Avalanche in Uttarakhand. Show all posts
Showing posts with label Avalanche in Uttarakhand. Show all posts

उत्तराखंड: हिमस्खलन की चपेट में आने से 4 नौसेना अधिकारियों की गई जान, रक्षामंत्री ने जताया शोक

No comments Document Thumbnail

देवों की नगरी उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाओं का सिलसिला जारी है। इस बार माउंट त्रिशूल पर एवलांच मतलब हिमस्खलन की चपेट में आने से नौसेना के 4 अधिकारियों की मौत हो गई है। चारों अधिकारियों के शव को 24 घंटे से भी ज्यादा समय तक चले सर्च मिशन के बाद बर्फ से निकाला गया। 

शुक्रवार को आए बर्फीले तूफान में अभी भी नौसेना के अधिकारी और एक शेरपा लापता हैं। भारतीय नौसेना के मुताबिक, जिन अधिकारियों के शव मिले हैं उनमें लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीकांत यादव, लेफ्टिनेंट कमांडर योगेश तिवारी, लेफ्टिनेंट कमांडर अनंत कुकरेती और मास्टर चीफ पैटी ऑफिसर (MCPO) हरी ओम शामिल हैं। 


घटना को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि 'त्रिशूल पर्वत पर भारतीय नौसेना के पर्वतारोहण अभियान का हिस्सा रहे चार नौसेना कर्मियों की दुखद मौत से गहरा दुख हुआ।  इस त्रासदी में राष्ट्र ने न केवल अनमोल युवा बल्कि साहसी सैनिकों को भी खोया है।' 

सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी

नौसेना के पांच अधिकारी तो सुरक्षित बच गए थे, लेकिन बाकी पांच अधिकारी और एक शेरपा फंस गए थे। हिमस्खलन की चपेट में आने के तुरंत बाद ही थलसेना, वायुसेना और उत्तराखंड के स्टेट डिजास्टर रेस्क्यू फोर्स (SDRF) ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया था। बता दें कि बीते महीने यानी 3 सितंबर को नौसेना के 20 अधिकारियों और नौसैनिकों ने मुंबई से पर्वतरोहण की शुरूआत की थी। माउंट त्रिशूल की चढ़ाई के आखिरी दौर में सिर्फ 10 अधिकारी ही पहुंच पाए थे। नौसेना के मुताबिक लापता अधिकारी और  शेरपा के लिए सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी रहेगा।     

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.