Media24Media.com: Assembly Elections 2023

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Assembly Elections 2023. Show all posts
Showing posts with label Assembly Elections 2023. Show all posts

Assembly Elections 2023 : छत्तीसगढ़ और मिजोरम में मतदान शुरू, कई दिग्‍गजों का भविष्‍य दांव पर

No comments Document Thumbnail

 Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ में पहले चरण के लिए विधानसभा की 20 सीटों और मिजोरम की सभी 40 सीटों पर मतदान जारी है. पहले चरण के मतदान में छत्तीसगढ़ के 40 लाख से ज्यादा मतदाता 223 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. वहीं मिजोरम में 8.57 लाख से अधिक मतदाता 174 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत ईवीएम के पिटारे में कैद करेंगे. आपको बता दें कि 3 दिसंबर को इसके नतीजे जारी किए जाएंगे.


छत्तीसगढ़ में पहले चरण में जिन 20 सीटों पर मतदान होना है उनमें से 12 अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए जबकि एक अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के लिए आरक्षित है. 2018 के चुनाव में बीजेपी को इन 20 सीटों में से 18 पर हार का सामना करना पड़ा था. पहले चरण के मतदान के लिए 25,429 मतदान कर्मियों को तैनात किया गया है. छत्तीसगढ़ में 10 सीटों पर सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा. बाकी 10 सीटों पर सुबह 8 से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी.

बता दें कि छत्तीसगढ़ में 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 68 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी. बीजेपी को 15 सीटों पर जीत मिली थी.

मिजोरम के सीएम ने डाला वोट

मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने वोट डाला है. उन्होंने आइजोल उत्तर-2 विधानसभा सीट के लिए 19-आइजोल वेंगलाई-I YMA हॉल पोलिंग स्टेशन पर वोट डाला. 

विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही खरगे ने BJP को लेकर की भविष्यवाणी, पढ़े पूरी खबर

No comments Document Thumbnail

 Assembly Elections 2023: देश के पांच राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो गया है. इसी बीच विपक्षी पार्टियों की बयानबाजी भी शुरू हो गई है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्विट कर लिखा, '5 राज्यों के चुनावों की घोषणा के साथ भाजपा और उसके साथियों की विदाई का भी उद्घोष हो गया है. इन पांचों राज्यों में कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ जनता के पास जाएगी. जन-कल्याण, सामाजिक न्याय और प्रगतिशील विकास ही कांग्रेस पार्टी की गारन्टी है.


चुनाव आयोग के मुताबिक मिजोरम में 7 नवंबर को मतदान होगा. यहां एक चरण में वोटिंग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. इसके साथ छत्तीसगढ़ में दो चरण में विधानसभा चुनाव होंगे. छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को वोटिंग होगी.

राजस्थान में 23 नवंबर को विधानसभा चुनाव होगा. मध्यप्रदेश में एक चरण में 17 नंवबर को चुनाव के लिए वोटिंग होगी. वहीं, तेलंगाना में 30 नंवबर को जनता प्रदेश की अगली सरकार चुनेगी. इसके साथ ही 3 दिंसबर को सभी राज्यों के नतीजों का ऐलान किया जाएगा.

Assembly Elections 2023 : छत्तीसगढ़ समेत 5 राज्यों के चुनाव तारीखों का ऐलान, इस दिन होंगे मतदान, 3 दिसंबर को आएंगे नतीजे

No comments Document Thumbnail

 Assembly Elections 2023 : राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने इन सभी 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखें तय कर ली हैं। किस राज्य में किस तारीख को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी, इसकी ताजा जानकारी आप यहां ले सकते हैं।




-तेलंगाना में 30 नवंबर को चुनाव आयोग विधानसभा चुनाव कराएगा।

-मध्यप्रदेश में 7 नवंबर को विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे।

-राजस्थान में 23 नवंबर को एक चरण में वोटिंग कराएगा चुनाव आयोग।

-छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को वोटिंग होगी।

-मिजोरम में 7 नवंबर को वोटिंग और नवंबर को सभी राज्यों के नतीजे आएंगे।

-पोस्टल बैलट को अब घर लेकर नहीं जा सकेंगे सरकारी कर्मचारी। इनको खास केंद्रों पर ही भरकर जमा करना होगा।

-5 राज्यों में शराब, ड्रग्स और अवैध रकम पर रोक के लिए 940 चेकपोस्ट होंगे।

-राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में 1.77 लाख मतदान केंद्र होंगे।

-5 राज्यों में 60 लाख युवा पहली बार वोट डालेंगे।

कांग्रेस ने राजस्थान, छत्तीसगढ़, MP और तेलंगाना के लिए बनाई स्क्रीनिंग कमेटी, जाने इन नेताओं को मिली बड़ी ...

No comments Document Thumbnail

Assembly Elections 2023: कांग्रेस ने आगामी विधासभा चुनावों की तैयारी तेज कर दी है. इसी कड़ी में पार्टी ने बुधवार (2 अगस्त) को चुनावी राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के लिए स्क्रीनिंग कमेटी  की घोषणा की है. जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को स्थान दिया गया है.


पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनावी राज्यों के लिए स्क्रीनिंग कमेटी के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है.

छत्तीसगढ़ की कमेटी के अध्यक्ष होंगे अजय माकन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन छत्तीसगढ़ के लिए गठित स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्षता करेंगे. एल हनुमनतैया और नेटा डिसूजा इसमें सदस्य होंगे. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव, कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, प्रभारी कुमारी सैलजा और कुछ अन्य नेता इसमें पदेन सदस्य होंगे.



क्या काम करती है स्क्रीनिंग कमेटी?

कांग्रेस सांसद के. मुरलीधरन तेलंगाना के लिए गठित स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्षता करेंगे. बाबा सिद्दीकी और जिग्नेश मेवानी इसके सदस्य होंगे. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी और कुछ अन्य नेता इसके पदेन सदस्य होंगे. स्क्रीनिंग कमेटी हर सीट पर कुछ संभावित उम्मीदवारों के नाम तय करके पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति को भेजती है जहां उम्मीदवार के नाम पर अंतिम मुहर लगती है. इन सभी राज्यों में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होना है.

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.