Media24Media.com: Arrested

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Arrested. Show all posts
Showing posts with label Arrested. Show all posts

Manipur Violence: महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाने वाले आरोपी का मोबाइल जब्त

No comments Document Thumbnail

Manipur Violence : मणिपुर में दिन प्रतिदिन हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। 4 मई को तीन महिलाओं को निर्वस्त्र करने और उनमें से एक के गैंगरेप और महिलाओं  के परिवार के दो पुरुष सदस्यों की हत्या के मामले की जांच के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने गिरफ्तार  किए गए छह आरोपियों में से एक के पास से एक सेल फोन बरामद किया है, जिसके बारे में उनका मानना ​​है कि इसका इस्तेमाल वारदात का वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए किया गया था। पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान उजागर नहीं की है, जिसने वीडियो रिकॉर्ड किया है। लेकिन, पुलिस सेल फोन को जांच की कड़ी में अहम सबूत मानकर चल रही है।


रविवार रात मणिपुर पुलिस ने ट्वीट किया कि पांच गिरफ्तार आरोपियों को 11 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। जबकि, अन्य संदिग्धों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। जांच विवरण से अवगत एक पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, “फोन जब्त कर लिए गए हैं और साइबर सेल को भेज दिए गए हैं। हमें विश्वास है कि हमारे पास वह फ़ोन है जिस पर वीडियो रिकॉर्ड किया गया था।”

अन्य आरोपियों की तलाश

इस बीच, पुलिस अन्य लोगों की भूमिका की पहचान करने के लिए छह लोगों से पूछताछ कर रही है, जिन पर महिलाओं को निर्वस्त्र करने और बाद में उनके परिवार के दो पुरुष सदस्यों की हत्या करने में शामिल होने का संदेह है। अधिकारी ने कहा, “यह संभव है कि इस मामले में शामिल कुछ लोग उस भीड़ का भी हिस्सा थे जिसने 4 मई की आधी रात के आसपास बी फीनोम गांव पर हमला किया था। उस रात नोंगपोक सेकमाई को पुलिस स्टेशन क्षेत्र के एक और गांव के बारे में जानकारी मिली थी जिस पर हमला किया गया था। इसकी जांच की जाएगी कि क्या वही भीड़ उस गांव में आगजनी में भी शामिल थी।”

ट्राइबल लीडर्स फोरम की रिपोर्ट से हड़कंप

इस बीच, रविवार को इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम ने एक रिपोर्ट जारी की, जिसमें कम से कम 13 अलग-अलग संगीन वारदातों का विवरण दिया गया है। इनमें 3 मई से शुरू होने वाली हिंसा के दौरान भीड़ द्वारा महिलाओं की हत्या, बलात्कार शामिल है। आईटीएलएफ की रिपोर्ट विभिन्न गवाहों और परिवार के सदस्यों के साक्षात्कार पर आधारित है। पुलिस या राज्य सरकार ने अभी तक मामलों की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की है। रिपोर्ट में घटनाओं की पुष्टि के लिए एफआईआर या अन्य दस्तावेज शामिल नहीं हैं।

रिपोर्ट में ऐसा क्या है?

आईटीएलएफ की रिपोर्ट में उल्लिखित घटनाओं में से एक 57 वर्षीय नौकरशाह (मणिपुर सरकार में एक अवर सचिव) और उसके 27 वर्षीय बेटे की है। आईटीएलएफ की रिपोर्ट में कहा गया है कि 4 मई की सुबह, थौबल जिले के लांगोल इलाके में लगभग 200 लोगों की भीड़ ने महिला और उसके बेटे पर हमला किया, जिन्होंने उनकी कार जला दी और दोनों की हत्या कर दी। मणिपुर पुलिस ने रिपोर्ट पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

गौरतलब है कि 3 मई के बाद से, पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर जातीय झड़पों की चपेट में है। मुख्य रूप से विवाद आदिवासी कुकी-जुमी और मैतई समुदाय के बीच है। कुकी ज्यादातर पहाड़ी जिलों में रहते हैं और बहुसंख्यक मैतेई इम्फाल घाटी में प्रमुख समुदाय है। सबसे पहले 3 मई को चुराचांदपुर शहर में झड़पें हुईं, जब कुकी समूहों ने राज्य के आरक्षण मैट्रिक्स में प्रस्तावित बदलाव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया, इसमें मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिया गया था। इस हिंसा ने तुरंत राज्य को अपनी चपेट में ले लिया और जगह-जगह दंगे शुरू हो गए।

सराईपाली : रथयात्रा के दौरान हत्या, तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

सराईपाली. थाना सरायपाली में दिनांक 01 जुलाई 2022 को  धरमसिंह चौहान पिता संतोष चौहान निवासी वार्ड नंबर 15 महलपारा सरायपाली द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया. शाम करीब 6 बजे उनका लड़का दुष्यंत चौहान, भतीजा लक्ष्मण चौहान और नाती अंकित चौहान तीनों पैदल रथयात्रा देखने के लिये राजमहल मैदान सरायपाली गये थे। रथयात्रा से जाते समय रात करीबन 08:30 बजे राजमहल से पीछे गणेश जायसवाल निवासी संजयनगर सरायपाली ने पुरानी रंजिश को लेकर इसके पुत्र दुष्यंत चौहान को धारदार चाकू से मारकर हत्या कर दिया है. जिससे उसकी अस्पताल में मृत्यु हो गई है.

रिपोर्ट पर थाना सरायपाली में मर्ग इंटिमेशन कायम कर मर्ग पर से धारा 302 IPC का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. थाना सरायपाली पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर तत्काल रवाना किया गया. आरोपी की पता तलाश के दौरान मुखबिर से आरोपी गणेश जायसवाल को योगेश जायसवाल द्वारा मोटर सायकल में बिठाकर बरमकेला तरफ जाने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम बरमकेला तरफ रवाना हुई. रास्ते में योगेश जायसवाल मोटर सायकल क्र. CG06GS 0150 से आते दिखा जिसे रोककर आरोपी के संबंध में पुछताछ किया गया.

जिस पर वह आरोपी को उसके मामा गांव ग्राम खैरगड़ी थाना सरिया जिला रायगढ उसके मामा के घर छोड़ना बताया. जिस पर योगेश जायसवाल को साथ लेकर ग्राम खैरगड़ी रवाना होकर आरोपी के मामा के यहां दबिश दिये. जिस पर आरोपी के वहां से अन्यत्र कहीं चले जाना पता चलने पर आरोपी का आसपास पता तलाश किया गया। पता तलाश के दौरान आरोपी को विग्नेश महापात्र के साथ मोटर सायकल क्र. CG13M 7722 से भागते देखा गया। जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया. आरोपी गणेश जायसवाल को पुछताछ करने पर हत्या करना स्वीकार किया.

योगेश जायसवाल एवं विग्नेश महापात्र द्वारा आरोपी को भगाने में सहयोग करना पाया गया. आरोपी गणेश जायसवाल से घटना में प्रयुक्त चाकू को जप्त किया गया तथा योगेश जायसवाल एवं विग्नेश महापात्र द्वारा घटना में प्रयुक्त उक्त दोनों मोटर सायकल को जप्त कर  लिया गया. अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपीगण 1. गणेश जायसवाल पिता तीरथराम जायसवाल उम्र 21 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 04 संजयनगर थाना सरायपाली, 

2. योगेश जायसवाल पिता तीरथराम जायसवाल उम्र 22 साल साकिन संजयनगर सरायपाली एवं 3. विग्नेश कुमार महापात्र पिता कन्हैया महापात्र उम्र 25 वर्ष साकिन खैरगढ़ी थाना सरिया जिला रायगढ को गिरफ्तार कर किया गया।  कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष वासनिक, उप निरीक्षक विनोद नेताम, उप निरीक्षक अनिल पालेश्वर, म0प्र0आर0 हेमाद्री देवता, योगेंद्र दुबे, कमल जांगड़े, योगेंद्र बंजारे, मानवेंद्र ढीढी, दिनेश बुड़ेक, अनंत गेंड्रे, शिवशंकर राज प्रकाश साहू , अमित जायसवाल , अनिल मांझी व समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा.

नशे में सिपाही ने महिलाओं को छेड़ा,विरोध पर युवक को मारी गोली

No comments Document Thumbnail

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में शादी समारोह में जा रही महिलाओं के साथ शराब के नशे में धुत्त सिपाही (Drunk constable shoot man in UP) ने अपने साथियों के साथ छेड़खानी (Flirting ) की। जब एक युवक ने इसका विरोध किया तो उसे गोली मार दी। युवक को घायल अवस्था में हायर सेंटर वाराणसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी सिपाही सहित तीन लोगों को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है।





यह भी पढ़ें : –Corona in India : कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा साढ़े 94 लाख के पार





छेड़खानी के विरोध पर युवक को मारी गोली





घटना सरायमीर थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव की है. सरायमीर थाना क्षेत्र के कमालपुर के रहने वाले शंकलाल के घर शादी समारोह आयोजित था. शादी समारोह में शामिल होने के लिए शंकलाल के भाई गोविंद के घर की महिलाएं और युवतियां जा रही थी. गोंडा जिले में सिपाही के पद पर तैनात गांव का ही सर्वेश (Drunk constable shoot man in UP) सड़क किनारे अपनी गाड़ी खड़ी कर अपने तीन-चार साथियों के साथ शराब और सिगरेट पी रहा था. आरोपियों ने शादी समारोह में जा रही महिलाओं पर फब्तियां कसना शुरू कर दिया. किशनलाल ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई. इसी दौरान शराब के नशे में सर्वेश ने किशनलाल को गोली मार दी.





पुलिस ने सिपाही सहित तीन लोगों को किया गिरफ्तार





गोली चलने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. गंभीर रूप से घायल किशनलाल को पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया. परिजनों ने घायल किशनलाल को वाराणासी में उपचार के लिए भर्ती कराया है. घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सर्वेश सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.