Media24Media.com: Andhra pradesh latest news

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Andhra pradesh latest news. Show all posts
Showing posts with label Andhra pradesh latest news. Show all posts

कुरनूल में भीषण सड़क हादसा, 14 लोगों की मौत, कई घायल

No comments Document Thumbnail

आंध्र प्रदेश के मधेपुरा गांव (Madhepura Village) में भीषण सड़क हादसा (Accident in Andhra Pradesh ) हुआ है। हादसे में 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिसमें कुछ बच्चे भी शामिल हैं। जबकि कई लोग घायल हैं। जानकारी के मुताबिक आंध्र प्रदेश के कुरनूल अंतर्गत मधेपुरा गांव एक लॉरी और टेम्पो की भिड़ंत हो गई, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।





यह भी पढ़ें:- भीषण सड़क हादसा: 10 से ज्यादा लोगों की मौत, 40 से ज्यादा घायल





बता दें कि कुछ हफ्ते पहले ही बस्तर के सीमावर्ती राज्य ओडिशा के कोटपाड़ में भी ऐसा ही एक भीषण सड़क हादसा (Accident In Odisha ) हुआ था, जिसमें 10 से ज्यादा महिलाओं की मौके पर मौत हो गई थी। जबकि 40 से ज्यादा ग्रामीण घायल हो गए थे। जानकारी के मुताबिक सभी लोग ओडिशा से पिकअप वाहन में सवार होकर बस्तर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान वे हादसे का शिकार हो गए।





नेशनल हाईवे कोटपाढ़ की घटना (Accident In Odisha)





यह हादसा नेशनल हाईवे कोटपाढ़ के पास हुआ था। जहां तेज रफ्तार पिकअप पेड़ से जा टकराई। पुलिस ने बताया कि सभी ग्रामीण बस्तर के कलचा गांव के रहने वाले थे। घायलों को कोटपाढ़ के स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया था। मृतकों में महिलाओं की संख्या ज्यादा थी। ड्राइवर पिकअप को काफी तेज चला रहा था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ था।





यह भी पढ़ें:- सड़क किनारे सो रहे लोगों को ट्रक ने रौंदा, हादसे में 15 लोगों की मौत, 5 का इलाज जारी





वहीं 31 जनवरी को दंतेवाड़ा जिले में CM के कार्यक्रम के लिए ग्रामीणों को ले दा रही ट्रकों का एक्सीडेंट (accident in dantewara) हो गया था। दुर्घटना कुआकोंडा थाना के सामने हुई थी। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में कई ग्रामीणों की मौत हो गई थी। जबकि करीब 40 से 50 लोगों घायल हो गए थे।


आंध्रप्रदेश में फैली रहस्यमयी बीमारी, जानिए क्या है लक्षण

No comments Document Thumbnail

कोरोना वायरस से अब तक भारत उभर नहीं पाया था कि अब इन दिनों आंध्र प्रदेश में फैली (mysterious disease in Andhra Pradesh) एक अजीब बीमारी लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। अब तक इस बीमारी का पता नहीं चल पाया है। आंध्रप्रदेश में तकरीबन 500 से ज्यादा लोग इस बीमारी का शिकार हो चुके हैं, वहीं एक की मौत हो चुकी है।





अमित शाह ने अचानक बदली किसानों से मिलने की जगह





अब जांच में पता चला है कि एलुरु शहर में पेयजल और दूध में निकेल तथा सीसा जैसे भारी तत्वों की मौजूदगी प्राथमिक रूप से रहस्यमय (mysterious disease in Andhra Pradesh) बीमारी का कारण है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में एम्स के विशेषज्ञों द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट के आधार पर कहा गया कि रहस्यमय बीमारी का कारण निकेल और सीसा को पाया गया है।





बीमारी के लक्षण





  • इस बीमारी में लोगों को मिर्गी के दौरे पड़ने, बेहोश होने, घबराहट, उल्टी और पीठ दर्द जैसी समस्याएं होने लगीं।
  • मरीजों के शरीर में भारी धातु तत्वों की मौजूदगी पायी गयी।




बीमार हुए लोग फिलहार ठीक हो रहे हैं. रहस्यमय बीमारी के कारणों का पूरा ब्योरा केंद्रीय एजेंसियों के रिपोर्ट सौंपने के बाद सामने आएगा। प्राथमिक तौर पर सीसा को इसका कारण पाया गया है।






Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.