Media24Media.com: Amit Shah

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Amit Shah. Show all posts
Showing posts with label Amit Shah. Show all posts

अमित शाह आज रायपुर में लेंगे बीजेपी नेताओं की बैठक, कल भी रहेंगे कुछ समय तक

No comments Document Thumbnail

Amit Shah in Raipur Visit:  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज रायपुर दौरे पर रहेंगे। जारी शेड्यूल के मुताबिक वे शाम शाम 6ः50 बजे रायपुर पहुंचेंगे। जिसके बाद शाम 7.05 बजे बीजेपी ऑफिस पहुंचे। फिर शाम 7.10 बजे से 8.00 बजे बीजेपी नेताओं से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा रात 8 बजे से रात 10 बजे तक गोपनीय बैठक लेंगे। रात 10 बजे के बाद स्थानीय नेताओं से मुलाकात करेंगे।


6 जुलाई की सुबह 8 बजे से स्थानीय नेताओं से चर्चा करेंगे। सुबह 10 बजे से 10ः30 बजे तक नेताओं से मुलाकात करेंगे। सुबह 10.30 बजे बीजेपी ऑफिस से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। सुबह 10ः45 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

बता दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को राजधानी प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान सुबह 10:10 बजे पीएम मोदी रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। सीएमओ ने उनके प्रवास का मिनट-टू मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जारी कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी 7 जुलाई को रायपुर में 2 घंटे 40 मिनट रुकने वाले हैं।

पीएम 7 जुलाई को सुबह 10:10 बजे रायपुर पहुंचेंगे। 10:15 बजे रायपुर एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल साइंस कॉलेज मैदान के लिए रवाना होंगे। 10:35 बजे युनिवर्सिटी ग्राउंड में बन रहे टेंप्रेरी हेलीपैड पहुंचेंगे। सुबह 10:40 हेलीपेड से कार्यक्रम स्थल की ओर रवाना हो जाएंगे। इसके बाद पीएम मोदी 10:45 बजे से 11:20 बजे तक छत्तीसगढ़वासियों को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे। साथ ही विभिन्न कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। 


खालिस्तानी नेता ने दी अमित शाह को ‘इंदिरा गाँधी जैसा हाल’ करने की धमकी

No comments Document Thumbnail

चंडीगढ़ । ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख और खालिस्तान समर्थक नेता अमृतपाल सिंह ने बेहद भड़काऊ भाषण (hate speech) दिया है। उसने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) को धमकी देते हुए कहा कि जो इंदिरा गांधी का हुआ, वही हश्र अमित शाह का होगा। अमृतपाल सोमवार को मोगा जिले के बुधसिंह वाला गांव में पंजाबी सिंगर दीप सिद्धू की बरसी कार्यक्रम में शामिल होने आया था। वह वारिस पंजाब दे संगठन का प्रमुख है, जिसे दीप सिद्धू ने ही बनाया था।


भले दुनिया भर की फौज आ जाए

खालिस्तानी नेता ने लोगों को संबोधित करते कहा कि पंजाब का बच्चा-बच्चा खालिस्तान की बात करता है। जिसको जो करना है कर ले। हम अपना हक मांगते हैं। हमने इस धरती पर राज किया है। इस धरती के हकदार हम हैं। इस धरती के दावेदार केवल हम हैं। इस धरती पर राज का दावा हमारा है। इससे कोई पीछे नहीं हटा सकता है। चाहे अमित शाह हो चाहे मोदी हो, चाहे भगवंत मान हो। दुनिया भर की फौज आकर भी कहे तो भी दावा नहीं छोड़ेंगे। खालिस्तान हमारा हक है, जिसे लेकर रहेंगे।

क्या शाह हिंदू राष्ट्र की बात कहने वालों पर कार्रवाई करेंगे?

अमृतपाल सिंह ने कहा कि हिंदुस्तान की हुकूमत सेक्युलर हुकूमत है। मुझे बताओ कि क्या कभी देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने कहा कि हिंदू राष्ट्र की बात कहने वालों पर कार्रवाई करेंगे। इसका मतलब फर्क है। मुझे ये लगता है कि दबाने से कुछ नहीं दबता। इंदिरा गांधी ने यह करके देख लिया, क्या नतीजा निकला। यह भी करके देख लें, इनकी इच्छा पूरी करने वाली बात है। हम तो हथेली पर सिर रखकर चल रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह भी अपनी इच्छा पूरी करके देख लें।

हमें गिरफ्तारियों का डर नहीं

अमृतपाल सिंह ने आरोप लगाया कि सरकारों ने हमारे समागम, हमारी यात्रा को रोकने की भरसक कोशिश की लेकिन सिखों ने उनका जमकर मुकाबला किया। सरकारें हमारी गिरफ्तारी की बात कर रही हैं तो उनको मालूम होना चाहिए कि हम जत्थे के साथ गिरफ्तारी देते हैं।

 

प्रधानमंत्री मोदी बने सोमनाथ ट्रस्ट के नए अध्यक्ष

No comments Document Thumbnail

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोमनाथ ट्रस्ट का नया अध्यक्ष (Modi President of Somnath Trust) चुना गया है. पहले केशुभाई पटेल ट्रस्ट के अध्यक्ष थे. उनके निधन के बाद हुई वर्चुअल मीटिंग में पीएम मोदी को ट्रस्ट का अध्यक्ष चुना गया. सभी ट्रस्टियों ने पीएम मोदी को अध्यक्ष चुना. पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत 6 लोग इसके ट्रस्टी हैं.





रायपुर : छेरीखेड़ी ओवरब्रिज के नीचे मिली अज्ञात महिला की लाश





असल में, सोमवार को सोमनाथ ट्रस्ट की बैठक हुई जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वसम्मति से ट्रस्ट का अध्यक्ष (Modi President of Somnath Trust) घोषित किया गया. इससे पहले, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल सोमनाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष थे. उनके निधन के बाद यह पहली मीटिंग थी जिसमें प्रधानमंत्री मोदी को सोमनाथ ट्रस्ट का अध्यक्ष घोषित किया गया.





सोमनाथ ट्रस्ट की वर्चुअल मीटिंग में पीएम मोदी के साथ-साथ गृह मंत्री अमित शाह और दूसरे अन्य सदस्य शामिल थे. सभी सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का प्रस्ताव रखा और उनको अध्यक्ष चुना गया.





पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, वरिष्ठ बीजेपी नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी समेत छह लोग इस ट्रस्ट के सदस्य हैं. सोमनाथ ट्रस्ट की पहली बैठक अक्टूबर 1949 में हुई जिसमें नवानगर के जाम साहब दिग्विजय सिंह को अध्यक्ष चुना गया था.





जाम साहब ने सोमनाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष के तौर पर 1967 तक काम किया. सोमनाथ ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष केशुभाई पटेल का पिछले महीने निधन हो गया जिसकी वजह से यह पद खाली हुआ था. ट्रस्ट मंडल में 8 सदस्यों की जगह है जिसमें फिलहाल दो जगह खाली है. इसमें एक केंद्र सरकार और एक राज्य सरकार का पद है.


Indian Navy Day 2020 : PM मोदी ने कहा- निडर होकर रक्षा करने वाली सेना को शुभकामनाएं

No comments Document Thumbnail

नई दिल्‍ली :  देश आज नौसेना दिवस ( Indian navy day) मना रहा है। हर साल चार दिसंबर को देश के जाबांज जवानों को याद करते हुए नौसेना दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश के जवानों को नौसेना दिवस की बधाई दी और जवानों के जज्बे को सलाम किया। 





यह भी पढ़ें : –PM मोदी : अगले कुछ हफ्तों में आ जाएगी कोरोना वैक्सीन





उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने जवानों (Indian navy day) को बधाई देते हुए कहा, ‘शं नो वरुण: “जल के देवता हमारे लिए शुभ हों” नौसेना दिवस के अवसर पर भारत की समुद्री सीमाओं के सजग प्रहरियों के शौर्य को नमन, उनके परिजनों के धैर्य को नमन! कृतज्ञ देश, राष्ट्र की सुरक्षा और सेवा में आपके अदम्य साहस और समर्पण पर सदैव विश्वास करता है, आप पर गर्व करता है। जय हिन्द!





प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा





‘हमारे सभी बहादुर नौसेना कर्मियों और उनके परिवारों को नौसेना दिवस की शुभकामनाएं। भारतीय नौसेना निडर होकर हमारे तटों की रक्षा करती है और जरूरत के समय मानवीय सहायता भी प्रदान करती है। हमें सदियों से भारत की समृद्ध समुद्री परंपरा भी याद है।’





Navy Day greetings to all our valorous navy personnel and their families. The Indian navy fearlessly protects our coasts and also renders humanitarian assistance in times of need. We also remember India’s rich maritime tradition over centuries. pic.twitter.com/k2PMgvc0F3— Narendra Modi (@narendramodi) December 4, 2020





वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नौसेना दिवस पर बधाई देते हुए कहा, ‘भारतीय नौसेना दिवस 2020 के अवसर पर इस उत्कृष्ट बल के सभी कर्मियों को मेरी शुभकामनाएं। समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करके हमारे समुद्र को सुरक्षित रखने में भारतीय नौसेना सबसे आगे है। मैं उनकी वीरता, साहस और व्यावसायिकता को सलाम करता हूं।





On the occasion of #indiannavyday2020 my greetings and best wishes to all personnel of this outstanding force. The @indiannavy is at the forefront of keeping our seas safe by ensuring maritime security. I salute their valour, courage and professionalism. pic.twitter.com/2iJzAWSnAH

— Rajnath Singh (@rajnathsingh) December 4, 2020


Farmers Protest: सरकार और किसान नेताओं के बीच आज बातचीत

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली : किसान आंदोलन (Farmer protest Live Update) को खत्म करने के प्रयास में जुटी केंद्र सरकार ने किसान नेताओं से मीटिंग के लिए आमंत्रण भेजा है। बताया जा रहा है कि आज दोपहर 3 बजे किसान नेताओं संग बैठक होगा। इससे पहले किसान नेताओं ने केंद्र की अपील को दरकिनार करते हुए सोमवार को कहा कि वे नए कृषि कानूनों के खिलाफ 'निर्णायक लड़ाई' के लिए दिल्ली आए हैं और मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन (Farmer Protest) जारी रहेगा।





यह भी पढ़ें : –जानिए कैसी होगी आपके नए महीने की शुरुआत, क्या कहता है आपका आज का राशिफल





प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर किया हमला





वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कानूनों का बचाव किया और विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि वे सरकार के फैसले पर भ्रम फैला रहे हैं। उधर, विपक्षी दलों ने सरकार पर दबाव बढ़ा दिया है और कहा है कि केंद्र को किसानों के 'लोकतांत्रिक संघर्ष का सम्मान' (Farmer protest Live Update) करना चाहिए तथा संबंधित कानूनों को निरस्त करना चाहिए। प्रदर्शनकारी किसानों के एक प्रतिनिधि ने सिंघू बॉर्डर पर संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।





यह भी पढ़ें : –देव दीपावली में वाराणसी पहुंचे पीएम मोदी, कृषि कानून के गिनाए फायदे





'मांगों से नहीं होगा समझौता'





भारतीय किसान यूनियन (दकौंडा) के महासचिव जगमोहन सिंह ने कहा, 'हम अपनी मांगों से समझौता नहीं कर सकते।'' उन्होंने कहा कि यदि सत्तारूढ़ पार्टी उनकी चिंता पर विचार नहीं करती तो उसे 'भारी कीमत' चुकानी होगी। किसानों के प्रतिनिधि ने कहा, 'हम यहां निर्णायक लड़ाई के लिए आए हैं।' उन्होंने कहा, 'हम दिल्ली की सीमाओं पर डटे रहेंगे और यहां से अपनी रणनीति बनाएंगे। हम प्रधानमंत्री से यह कहने के लिए दिल्ली आए हैं कि वह किसानों के 'मन की बात' सुनें, अन्यथा सरकार और सत्तारूढ़ पार्टी को भारी कीमत चुकानी होगी।'





31 मामले दर्ज किए गए





वहीं, भारतीय किसान यूनियन हरियाणा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि आंदोलन को ''दबाने'' के लिए अब तक प्रदर्शनकारियों के खिलाफ लगभग 31 मामले दर्ज किए गए हैं। चढूनी ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं हो जातीं, किसानों का प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने दावा किया कि नए कृषि कानूनों से देश के कृषि व्यवसाय पर कॉरपोरेट घरानों का एकाधिकार हो जाएगा।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.