Media24Media.com: ACB की टीम

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label ACB की टीम. Show all posts
Showing posts with label ACB की टीम. Show all posts

छत्तीसगढ़ : बरसते पानी में ACB ने डीईओ के ठिकानों पर मारा छापा, जानिए क्या है मामला

No comments Document Thumbnail

 ACB Raid :  छत्तीसगढ़ में एसीबी ने की लगातार कारवाई जारी है. आज सुबह बरसते पानी में ACB की टीम ने बिलासपुर के जिला शिक्षा अधिकारी के घर छापा मारा. बिलासपुर के नूतन कॉलोनी स्थित डीईओ के आवास में एसीबी की कार्रवाई चल रही है. कवर्धा स्थित निवास पर भी एसीबी की टीम पहुंची है. बताया जा रहा कि आय से अधिक संपत्ति की शिकायतों के बाद एसीबी ने छापेमारी की है। 


जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू के निवास पर एसीबी के अधिकारियों की दबिश की सूचना स्थानीय पुलिस को भी नहीं दी गई है. इसके कारण जिले के अधिकारियों को भी देर तक इसकी भनक नहीं लग पाई. सुबह जब कालाेनी के लोग जागे तो उन्हें पूरे मामले की जानकारी हुई. फिलहाल एसीबी के अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी के निवास पर दस्तावेज खंगाल रहे हैं. नूतन कालोनी में रहने वाले जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू मूल रूप से कवर्धा के रहने वाले हैं। 


CG NEWS : पूर्व सीएम के करीबियों के यहां एसीबी और ईओडब्ल्यू की रेड

No comments Document Thumbnail

रायपुर। एसीबी/ईओडब्ल्यू ने गुरुवार को शराब और कोयला कारोबार से जुड़े कारोबारियों के रायपुर, दुर्ग, राजनांदगाँव और बिलासपुर समेत प्रदेशभर के 15 ठिकानों पर दबिश दी है. इसके साथ ही टीम ने कई कारोबारियों को हिरासत में भी लिया है। 


जानकारी के अनुसार, दुर्ग खुर्सीपार से पप्पू ढिल्लन, विजय भाटिया के अलावा रायपुर में शराब और कोयला कारोबारियों के देवेंद्र नगर, सदर बाज़ार और पंडरी इलाके में ठिकानों पर कार्रवाई कर रही है. छापेमारी में पूरे प्रदेशभर में 30 से अधिक अधिकारी शामिल बताए गए हैं.

बता दे पूर्व सीएम भूपेश बघेल के दो करीबी शराब कारोबारियों में पप्पू बंसल और विजय भाटिया के यहां ACB की टीम पहुंची है। पप्पू बंसल न्यू खुर्सीपार में रहते हैं और विजय भाटिया का बंगला नेहरू नगर पूर्व में है। दोनों जगह छापे की कार्रवाई जारी है।



राजधानी के बाद कोरबा में ACB का छापा, आबकारी अधिकारी के घर दी दबिश

No comments Document Thumbnail

 रायपुर । शराब घोटाला मामले में राजधानी रायपुर और बिलासपुर के बाद अब ACB की टीम ने कोरबा में छापामार कार्रवाई की है। कोरबा में आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त सौरभ बख्शी के शासकीय मकान में सुबह-सुबह एसीबी की टीम ने दबिश दी। टीम के साथ पुलिस के जवान भी मौजूद है, जिन्हे घर के बाहर तैनात किया गया है। वहीं कोरबा में आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त के आवास में एसीबी की रेड की जानकारी सामने आते ही हड़कंप मच गया है।


गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में 6 हजार करोड़ रूपये के हुए शराब घोटाले की आंच राजधानी रायपुर और बिलासपुर से होते हुए कोरबा तक पहुंच गयी। एक दिन पहले ही ACB और EOW की टीम ने एक साथ प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव विवेक ढांढ, IAS अनिल टूटेजा, निरंजन दास, महापौर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर के मकान सहित शराब कारोबार से जुड़े व्यापारियों और आबकारी विभाग के अधिकारियों के 12 से ज्यादा ठिकाने पर छापेमारी की गयी थी।

कोरबा 26 फरवरी 2024। शराब घोटाला मामले में राजधानी रायपुर और बिलासपुर के बाद अब ACB की टीम ने कोरबा में छापामार कार्रवाई की है। कोरबा में आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त सौरभ बख्शी के शासकीय मकान में सुबह-सुबह एसीबी की टीम ने दबिश दी। टीम के साथ पुलिस के जवान भी मौजूद है, जिन्हे घर के बाहर तैनात किया गया है। वहीं कोरबा में आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त के आवास में एसीबी की रेड की जानकारी सामने आते ही हड़कंप मच गया है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.