Media24Media.com: 50 ट्रेन कैंसिल

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label 50 ट्रेन कैंसिल. Show all posts
Showing posts with label 50 ट्रेन कैंसिल. Show all posts

ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुए झगड़े में पैसेंजर ने दूसरे यात्री को लगाई आग, 3 लोगों की मौत, 8 घायल

No comments Document Thumbnail

केरल। केरल के कोझिकोड में रविवार को एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुए झगड़े में एक व्यक्ति ने एक दूसरे व्यक्ति को आग लगा दी, जिसके चलते तीन लोग जलकर मर गए। रेलवे के सूत्रों ने यह जानकारी दी। बताया जा रहा है कि अलप्पुझा-कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस के यात्रियों ने आपातकालीन चेन खींच दी जिसके बाद ट्रेन धीमी होने पर वह व्यक्ति फरार हो गया। अभी आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। सूत्रों के मुताबिक, घटना रात करीब 9 बजकर 45 मिनट पर हुई जब ट्रेन कोझिकोड शहर को पार करने के बाद कोरापुझा रेलवे पुल पर पहुंची थी।


पेट्रोल छिड़कर लगाई आग, तीन जलकर मरे

जानकारी है कि केरल के कोझिकोड जिले के इलाथूर के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने एक यात्री पर पेट्रोल छिड़क कर चलती ट्रेन में आग लगा दी। इस घटना में 3 लोगों की जलकर मौत हो गई। ये घटना अलप्पुझा-कन्नूर एक्सप्रेस के डी1 डिब्बे में रात करीब 10 बजे हुई। जहां घटना हुई थी, वहां रेलवे ट्रैक के पास एक बच्चे सहित तीन लोगों के शव मिले हैं। मत्तन्नूर निवासी रहमथ, उसकी बहन की दो साल की बेटी और नौफ़ल रेलवे ट्रैक के पास मृत पाए गए थे। पुलिस की जांच चल रही है। फोरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर पहुंच गए हैं।

आग लगाने वाला व्यक्ति ट्रेन से हुआ फरार

यात्रियों ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को सूचना दी और आग बुझाई। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ”प्रारंभिक सूचना के अनुसार कथित तौर पर आग लगाने वाला व्यक्ति घटना के बाद फरार हो गया। झुलसे हुए बाकी याक्षियों को आरपीएफ ने अस्पताल में भर्ती कराया और आवश्यक निरीक्षण के बाद ट्रेन रवाना हो गई।’’ शुरुआती खबरों के अनुसार संदेह है कि दो व्यक्तियों के बीच कहासुनी के बाद यह घटना हुई। कोझिकोड पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

टेरर एंगल होने का है शक

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब ट्रेन कन्नूर पहुंची, तो कुछ यात्रियों ने घटना के बाद एक महिला और एक बच्चे के लापता होने की शिकायत की. उन्होंने कहा कि लापता व्यक्तियों की खबर सामने आने के बाद पटरियों का निरीक्षण किया गया जहां उन्हें महिला और बच्चे सहित तीन शव बरामद हुए.

उन्होंने बताया कि मरने वालों की पहचान मत्तनूर निवासी रहमत, उसकी बहन और उसकी दो साल की बेटी के रूप में हुई है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें संदेह है कि आग देखकर वे ट्रेन से गिर गए या उतरने की कोशिश की थी. इसके अलावा पुलिस को मामले में टेरर एंगल होने का शक है, क्योंकि पटरियों से एक बैग बरामद हुआ था जिसमें पेट्रोल की एक और बोतल और दो मोबाइल फोन थे.

 

 

Alert: अगर आपकी भी है कहीं जाने की तैयारी, तो एक बार देख ले ये लिस्ट, रेलवे ने किया देश के 50 ट्रेनों को कैंसिल

No comments Document Thumbnail

अगर आपकी भी कहीं जाने की तैयारी है या अगर आप हाल ही में ट्रेन से यात्रा करने जा रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। दरअसल, भारतीय  रेलवे ने पटरियों और मरम्मत के कार्यों के कारण देश भर के विभिन्न हिस्सों में चलने वाली ट्रेनों को रद्द या उनका रूट बदल दिया है। इन रेल गाड़ियों की संख्या करीब 50 है। भारतीय रेलवे समय-समय पर पटरियों और मरम्मत के कार्यों के कारण ट्रैफिक ब्लॉक करता है। इससे ट्रेनों की आवाजाही में सुधार होता है। इस लिए कुछ ट्रेनों को रद्द या उनका रद्द बदल दिया जाता है। कई दफा ट्रेनों के टाइम टेबल में भी बदलाव किया जाता है। रेलवे अपनी इनक्वायरी वेबसाइट पर कैंसिल ट्रेन लिस्ट जारी भी करता है।



रेलवे जिन ट्रेनों को रद्द करता है। उसकी जानकारी यात्रियों को दी जाती है। इसके लिए स्टेशनों पर अनाउंसमेंट भी होता है। वहीं रेलवे के इनक्वायरी नंबर 139 पर कॉल कर ट्रेनों का स्टेटस पता किया जा सकता है। ट्रेनों के कैंसिल होने पर यात्रियों को टिकट के पूरे पैसे रिफंड हो जाते है। देश में कोरोना  के कारण इतिहास में पहली बार ट्रेनों का संचालन बंद हो गया है। अब स्थिति काबू में आते ही धीरे-धीरे ट्रेनों को चलाया जा रहा है। हालांकि पूरी तरह से ट्रेनें शुरू नहीं हुई है। भारतीय रेलवे स्पेशल ट्रेन चला रहा है। इस बीच रेलवे ने 50 ट्रेनों का रूट बदल दिया या उन्हें कैंसिल कर दिया है। ऐसे में जो यात्रा करने वाले हैं। वो लिस्ट चेक कर ही घर से बाहर निकले। नहीं तो आपको भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।




यहां देंखे कैंसिल हुई ट्रेनों की लिस्ट







आपदा को अवसर में बदलने का और लोगों की जेब ढीली करके उनसे वसूली करने का गुर कोई रेलवे विभाग (Festival special train) से सीखे। यह बात इसलिए कही जा रही है कि कोरोनाकाल में बंद हुई ट्रेनें अब धीरे-धीरे चलनी शुरू हो गई है, लेकिन सभी ट्रेनों को फेस्टिवल स्पेशल के रूप में रेलवे (Indian railway) चला रहा है और यात्रियों से मनमाना किराया वसूल कर रहा है।


किराए से ज्यादा वसूली 


सुविधाओं के नाम पर रेलवे की ओर से कुछ भी प्रदान नहीं किया जा रहा है, उसके बावजूद यात्री ट्रेनों में यात्रा करने के लिए मजबूर हैं। अब यह बात समझ में नहीं आ रही है कि आखिर क्यों रेलवे ट्रेनों को स्पेशल नंबर पर चला रहा (Festival special train) है और यात्रियों से क्यों किराए की ज्यादा वसूली की जा रही है। जबकि कोरोना काल के चलते देश के सभी लोगों की आर्थिक स्थिति पर काफी बुरा असर पड़ा है। व्यापार -व्यवसाय भी बहुत बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इन सबके बावजूद सरकार को और रेलवे को शायद इन सब बातों से कोई लेना-देना नहीं है। वह तो बस वसूली करने में लगी हुई है।


मध्यमवर्ग परिवार की जेब लगातार ढीली 


इस बात को लेकर यात्रियों में घोर नाराजगी है। भाटापारा जैसे रेलवे स्टेशन से वर्तमान में लगभग 12 गाड़ियां चल रही हैं, लेकिन स्टेशन पर नाममात्र की भी सुविधा उपलब्ध नहीं है।  इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों ने रेल विभाग और केंद्र सरकार से यह मांग की है कि अब ट्रेनों को रेगुलर नंबर पर ही चलाया जाए, ताकि लोगों को नाहक परेशानियों का सामना ना करना पड़े। इसके अतिरिक्त यात्रियों ने यह भी मांग की है कि ट्रेनों में लिया जाने वाला भाड़ा पूर्ववत ही किया जाए। वर्तमान में स्पेशल नंबर व फेस्टिवल स्पेशल के नाम से अतिरिक्त भाड़ा लिया जा रहा है, जिससे मध्यमवर्ग परिवार की जेब लगातार ढीली हो रही है।




Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.