Media24Media.com: 2 आरोपी गिरफ्तार

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label 2 आरोपी गिरफ्तार. Show all posts
Showing posts with label 2 आरोपी गिरफ्तार. Show all posts

Mahasamund Crime: 50 लाख रुपये के 200 किलो गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

Mahasamund Crime : गांजा तस्करी का मुख्य केन्द्र बन चुके महासमुंद जिले की पुलिस ने एक बार फिर एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार करने मे सफलता पाई है. सिघोड़ा पुलिस ने होण्डा सिटी कार से 200 किलो गांजा ले जाते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. जब्ते गांजे की कीमत 50 लाख रुपये बताई जा रही है.


दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बरगढ़ ओडिशा से गांजे की एक बड़ी खेप जा‌ने वाली है. सूचना पर सिघोड़ा पुलिस NH-53 पर रेहटीखोल के पास वाहन चेक कर रही थी. इसी दौरान ओडिशा की तरफ से एक होण्डा सिटी कार आई. जिसे पुलिस ने रोका और जांच की तो कार में 8 प्लास्टिक की बोरियों में 200 किलो गांजा मिला.

गांजे की कीमत 50 लाख रुपये है. पुलिस ने कार चालक दीपक साहू, निवासी दुर्ग को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो ये गांजा दुर्ग ले जा रहा था. इस पूरे मामले में पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है.

मामले में एसपी ने प्रेसवार्ता में बताया कि वर्ष 2023 में अब तक 66 प्रकरणों में 124 आरोपियो को गिरफ्तार कर पुलिस ने करीब 11 करोड़ 41 लाख रुपये का 5,335 किलोग्राम गांजा सहित 2 करोड़ 30 लाख रुपये के 56 वाहन जब्त किये हैं.


वन्यप्राणी के शिकार के प्रयास में दो आरोपी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

वन विभाग की ओर से वन अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सरायपाली वन परिक्षेत्र अंतर्गत दो आरोपियों को वन्यप्राणी के शिकार के प्रयास में संलिप्त पाए जाने पर उनके खिलाफ केस दर्ज कर दोनों की गिरफ्तारी की गई। साथ ही दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। 


वन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में विभाग की ओर से राज्य में वन अपराधों की रोकथाम के लिए सतत रूप से अभियान जारी है। इसी कड़ी में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) PV नरसिंग राव और वन मंडलाधिकारी महासमुंद पंकज राजपूत के दिशा-निर्देशन में विभागीय टीम ने 13 अक्टूबर को सरायपाली वन क्षेत्र में वन्यप्राणी शिकार के लिए नंगी GI तार से विद्युत प्रवाह करते पाए जाने पर मौके पर धर-दबोचा गया। 

इन लोगों का रहा योगदान

इनमें वाल्मीक कोलता (खरनियाबहाल) और सुरेंद्र कोलता (खरनियाबहाल) थाना सिंघोड़ा तहसील सरायपाली शामिल हैं। इस कार्रवाई में सरायपाली वन परिक्षेत्र अधिकारी रामलाल, वनपाल सतीश पटेल, अनिल कुमार प्रधान और संतोष पैकरा, चंद्रशेखर सिदार, ज्वालाप्रसाद पटेल, आकाश बेहार समेत विभागीय अमले का सराहनीय योगदान रहा।

CISF के SI की गिरफ्तारी 

बता दें कि 15 सितंबर को वन विभाग की टीम ने पैंगोलिन के अवशेष का सौदा करते CISF (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) के SI को गिरफ्तार किया था। जय स्तंभ चौक के पास से सब इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी हुई थी। जानकारी के मुताबिक जितेंद्र पोरचे रायपुर एयरपोर्ट में SI के पद पर पदस्थ था। SI जितेंद्र पोरचे छिंदवाड़ा से पैंगोलिन स्केल्स मंगवाकर उसे बेचने की फिराक में था, लेकिन इसकी सूचना वाइल्ड लाइफ और क्राइम कंट्रोल ब्यूरो जबलपुर की टीम को मिल गई। टीम के सदस्य ग्राहक बनकर खरीदने के लिए पहुंचे। इस दौरान वाइल्ड लाइफ और क्राइम कंट्रोल ब्यूरो की संयुक्त टीम ने  SI जितेंद्र को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी SI जितेंद्र पोरचे भी छिंदवाड़ा का रहने वाला है। 

पैंगोलिन स्केल्स की तस्करी

पैंगोलिन स्केल्स की तस्करी के लिए ग्रामीण इलाकों में लगातार संपर्क किया जाता है। वाइल्डलाइफ सेक्शन 33 का एक्ट उतना ही गंभीर है, जितना एक लैपर्ड की तस्करी में होती है। इस तस्करी के पीछे कई इंटरनेशनल मार्केट के तार भी जुड़े हुए हैं। इंटरनेशनल मार्केट में कुछ ऐसे कंट्री है। जैसे चाइना, साउथ अफ्रीका और उसके साउथ स्पेशियस है, जहां इसकी मांग ज्यादा होती है। फॉरेन कंट्री में इसका कई दवाइयों के उपयोग होता है। जिस कंट्री में इसका ज्यादा उपयोग होता है, उस जगह पर इसकी तस्करी ज्यादा की जाती है। पैंगोलिन मार्केटेबल प्रोडक्ट नहीं है। इसीलिए इसकी ब्लैक मार्केटिंग बहुत ज्यादा की जाती है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.