Media24Media.com: हेल्थ टिप्स

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label हेल्थ टिप्स. Show all posts
Showing posts with label हेल्थ टिप्स. Show all posts

खाना खाने के तुरंत बाद नहीं करना चाहिए इन चीजों का सेवन, हो सकता है भारी नुकसान

No comments Document Thumbnail

खाना खाने के बाद कई लोगों की आदत होती है कि वे कई तरह की चीजों का सेवन करते है, जिससे कई बार उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं खाना खाने के बाद कई ऐसी आदतें जिन्हें अगर हम छोड़ दें तो हमारी सेहत को बहुत फायदा पहुंचेगा। जैसे की कई लोग खाने के बाद चाय कॉफी पीते हैं जो बहुत ही नुकसानदायक है। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपको खाना-खाने के बाद किन-किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।





कोंडागांव की दो लापता लड़कियां गुना से बरामद





खाना खाने के तुरंत बाद नहीं करना चाहिए इन चीजों का सेवन (These things should not be consumed immediately after eating food)





खाना-खाने के तुंरत बाद नहीं पीना चाहिए चाय-कॉफी (Tea and coffee should not be drunk immediately after meals)





खाना खाने के तुंरत बाद चाय या कॉफी पीना बहुत गलत आदत है इसे तुरंत छोड़ देना चाहिए। इससे डाइजेशन यानी पाचन की प्रक्रिया में रुकावट आती है। इस आदत की वजह से आपको कुछ और भी नुकसान हो सकते हैं जैसे - अनीमिया होना, हाथ-पैर ठंडे रहने की दिक्कत हो सकती है, सिर घूमना और भूख न लगना जैसी दिक्कतें हो सकती है। डॉक्टरों के मुताबिक खाना खाने से 1 घंटा पहले और 1 घंटे बाद तक चाय या कॉफी का सेवन (Tea and coffee should not be drunk immediately after meals) नहीं करना चाहिए।





खाना खाने के तुरंत बाद नहीं करना चाहिए फलों का सेवन (One should not consume fruits immediately after eating food)





खाना खाने के तुरंत बाद फलों का सेवन भी सेहत को नुकसान पहुंचाता है। अगर आपका पेट भरा हुआ है और उस समय आप फल खाने लगेंगे तो इन फलों को पचाने में पेट को दिक्कत होगी, जिससे आपको फलों का भरपूर पोषण नहीं मिल पाएगा। इसीलिए आपको खाना-खाने के तुरंत बाद फलों का सेवन (One should not consume fruits immediately after eating food) नहीं करना चाहिए।





खाना-खाने के तुंरत बाद नहीं पीना चाहिए ठंडा पानी (Cold water should not be drunk immediately after meals)





खाना खाने के बाद ठंडा पानी पीना बहुत लोगों की आदत होती है, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी पीने से खाना झुंड या गुच्छे में जम जाता है, जिससे डाइजेशन की प्रक्रिया धीमी हो जाती है और खाने को पचाना मुश्किल (Cold water should not be drunk immediately after meals) हो जाता है। खाने के 45 मिनट बाद गुनगुना पानी या फिर रूम टेंपरेचर वाला पानी पीना चाहिए।





युवाओं के लिए 11 से 23 जनवरी तक ऑनलाइन प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, 8 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती





खाना-खाने के तुंरत बाद नहीं पीना चाहिए सिगरेट (One should not smoke cigarettes immediately after eating)





सिगरेट पीना सेहत के लिए हानिकारक है और खाना खाने के तुरंत बाद स्मोकिंग करना और भी खतरनाक (One should not smoke cigarettes immediately after eating) है। ऐसा करने से इरिटेबल बावल सिंड्रोम नाम की बीमारी हो सकती है, जिससे अल्सर होने का खतरा रहता है।





खाना-खाने के तुंरत बाद नहीं पीना चाहिए ऐल्कॉहॉल (Alcohol should not be drunk immediately after meals)





खाने के तुरंत बाद ऐल्कॉहॉल का सेवन भी खतरनाक (Alcohol should not be drunk immediately after meals) है। इससे इससे भी डाइजेशन की प्रक्रिया प्रभावित होती है और शरीर के साथ-साथ आंतों को बहुत नुकसान पहुंचता है।





खाने के बाद ये काम भी न करें (Do not do these things after eating)





खाने के तुरंत बाद नहाना नहीं (Do not take a bath immediately after meals) चाहिए। दरअसल खाना खाने के तुरंत बाद नहाने से शरीर का बॉडी टेंपरेचर अचानक बहुत कम हो जाता है। इसके कारण ब्लड सर्कुलेशन पर असर पड़ता है। ऐसा होने पर जिस खून को डाइजेशन में शरीर की मदद करनी चाहिए वह स्किन का तापमान बनाए रखने के लिए स्किन की तरफ आ जाता है।





अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ और भी आसान, सिर्फ इस दस्तावेज से हो जाएगा काम





खाने के तुरंत बाद सोना भी नहीं (Don't even want to sleep immediately after eating) चाहिए। ऐसा करने से आपको हार्ट बर्न यानी सीने में जलन, खर्राटे आना और स्लीप ऐप्निया की भी दिक्कत हो सकती है। खाने के बाद कुछ देर टहल लें और उसके बाद ही सोने के लिए जाएं।


अगर आप भी खाते हैं रात को देर से खाना, तो जान लीजिये क्या होता है इससे नुकसान

No comments Document Thumbnail

आज कल के व्यस्त और भाग दौड़ा भरी जिन्दगी के कारण हम खाने पीने पर ध्यान नहीं देते है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते है जो मोबाइल और टीवी देखने के चक्कर में रात को देर से खाना खाते हैं। रात में देर से खाने की ये आदत आपके सेहत पर बहुत बुरा असर डाल (side effects of eating late) सकती हैं। इससे न सिर्फ आपके शरीर का वजन बढ़ाता हैं, बल्कि ये आदत आपके दिल की सेहत पर भी बुरा असर डाल सकती हैं। डॉक्टरों के मुताबिक खाना हमेशा सही समय पर ही खाना चाहिए। खासकर रात के खाने को लेट से नहीं खाना चाहिए। इसलिए घर के बड़े लोग भी हमेशा समय पर खाने की सलाह देते हैं।





सावधान: अगर आप भी सोने से पहले करते हैं स्मार्टफोन का यूज, तो जान ले क्या है इसके दुष्प्रभाव





ज्यादातर हम ताजा, स्वस्थ और पौष्टिक भोजन खाना पसंद करते हैं, लेकिन गलत समय पर सिर्फ एक बार किया गया भोजन आपकी दिन भर की मेहनत को खराब कर देता है। अगर आप भी उन लोगों में शामिल है, जो अक्सर रात को देर से खाते हैं तो आज हम आपको इससे होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दे रहे हैं, ताकि इस आदतो को सुधारकर अपने सेहत को अच्छा बनाए रख सके।





रात को देर से खाना खाने से होने वाले नुकसान (Disadvantages of eating food late at night)





रात को देर से खाना खाने से होता है पाचन खराब (Digestion is disturbed by eating food late at night)





जब आप देर रात का खाना खाते हैं तो यह कई गैस्ट्रिक बीमारियों को जन्म देता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि खाना ठीक से पचता नहीं है और इसके फल स्वरूप पेट में ज्यादा एसिड बनने लगाता है, जिससे गैस्ट्रिक की समस्या होती है। देर रात को खाना खाने से भोजन ठीक से पचता नहीं है, जिससे कब्ज, पेट साफ न होना, बवासीर सहित कोलोन और आंतों की बीमारियां हो सकती हैं।





रात को देर से खाना खाने से वजन कम करना होता है मुश्किल (It is difficult to lose weight by eating food late at night)





देर रात खाना खाने की वजह से वजन बढ़ता है। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आपको समय पर खाना खाना चाहिए। अगर आप आमतौर पर रात 12 बजे सोते हैं, तो आपको रात का खाना 9 बजे तक खा लेना चाहिए। वहीं अगर आपका लक्ष्य आपके शरीर की वसा या आपके कोलेस्ट्रॉल को कम करना है, तो देर रात खाने की आदतों को छोड़ना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।





पीरियड्स लेट आने के ये हो सकते है कारण,जानें क्या-क्या है कारण





रात को देर से खाना खाने से होता है नींद में व्यवधान (Eating late at night causes sleep disturbance)





जो लोग देर से खाते हैं वे आमतौर पर देर से सोते हैं। जिस कारण उन्हें ठीक से नींद लेने में परेशानी हो सकती है। देर रात भोजन करने से न तो भोजन का पाचन होगा और ना ही आप चैन से सो पाएंगे। आपको पर्याप्त और चैन की नींद के लिए भोजन का ठीक से पाचन बेहद जरूरी है।





रात को देर से खाना खाने से मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ा सकता है बुरा प्रभाव (Eating food late at night can have a bad effect on mental health)





जब आप ठीक से नहीं सोते हैं तो आप दिनभर चिड़चिड़ा महसूस करते हैं। इससे डिप्रेशन और चिंता की संभावना ज्यादा होती है। अगर आप पर्याप्त मात्रा में सुकून की नींद नहीं ले पाते, तो इसका असर आपकी मानसिक सेहत पर भी पड़ता है। दिमाग को पर्याप्त आराम नहीं मिल पाता, नतीजतन चिड़चिड़ापन पैदा होता है।





मास्क पहनते समय इन बातों का रखें ध्यान





रात को देर से खाना खाने से होती है ब्लड प्रेशर में बढ़ोतरी (Eating food late at night increases blood pressure)





रात में देर से खाने और सोने से भी उच्च रक्तचाप और मधुमेह हो सकता है। देर रात किया जाने वाला भोजन एसिडिटी और पेट और सीने में जलन पैदा कर सकता है, जिसका असर हृदय और आपके ब्लडप्रेशर पर भी पड़ता है। इसलिए कोशिश करें कि रात को समय पर भोजन करें और इन बीमारियों से बचें।





रात को देर से खाना खाने से होता है वेट गेन (Eating late in the night causes weight gain)





रात के समय आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। इसके अलावा यह कैलोरी जलाने में उतना प्रभावी नहीं है जितना कि दिन के समय में रहता है। इस प्रकार देर से खाने से वजन बढ़ता है। देर रात खाना खाने के बाद सोना और भोजन का सही पाचन न होने से शरीर में बिना पचा भोजन कोलेस्ट्रॉल के रूप में जमा हो जाता है। यह मोटापे की सबसे बड़ी वजह बनता है।





हार्ट अटैक का खतरा (Eating late at night is a risk of heart attack)






रात में ब्लड प्रेशर का स्तर कम रहना चाहिए, लेकिन जब कोई देर रात खाना खाता है तो, कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ जाता है। इससे, ब्लड प्रेशर लेवल भी प्रभावित होता है।अगर, रात के समय ब्लड प्रेशर ज्यादा देर या लम्बी अवधि तक हाई रहता है तो, इससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।





हाई बीपी के हैं शिकार, तो इन चीजों को कहें ना





कोलेस्ट्रॉल बढ़ना (Eating late at night increases cholesterol)





रात को बहुत देर से खाना खाते हैं तो इसे पचाने में भी परेशानी होती है। जिससे कोलेस्ट्रॉल बढ़ने और दिल की बीमारियां होने का खतरा बना रहता है।





नाइट इटिंग सिंड्रोम (Eating late at night causes night eating syndrome)





देर रात में खाना खाना एक तरह की बीमारी भी मानी जा सकती है । ये एक प्रकार का सिंड्रोम है, जिसके चलते लोग जल्‍दी खाना खाना ही नहीं खहते हैं । ये जानने के बाद भी कि रात का खाना उन्‍हें कितना अधिक नुकसान पहुंचा सकता है उसके बाद भी वो देर रात खाने से बाज नहीं आते । देर रात खाना खाने से कार्बोहाइड्रेट और फैट की अत्‍यधिक मात्रा शरीर में जाती है जो नुकसान पहुंचाती है ।





हाइपरटेंशन की समस्या (Eating late at night causes hypertension)





एक रिसर्च में ये भी पाया गया है कि जो लोग देर रात खाना खाते हैं उनमें हाइपरटेंशन होने की संभावना भी बढ़ती है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.