Media24Media.com: हरियाणा में गैंगरेप

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label हरियाणा में गैंगरेप. Show all posts
Showing posts with label हरियाणा में गैंगरेप. Show all posts

शर्मनाक: 10वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप, नर्सिंग छात्रा भी बनाई गई हवस का शिकार

No comments Document Thumbnail

देश में गैंगरेप की घटना लगातार बढ़ती (incidence of gang rape cases in India) ही जा रही है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से रेप और गैंगरेप की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला हरियाणा के पलवल का है, जहां  एक नाबालिग के साथ कई युवकों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया है। साथ ही उसका अश्लील वीडियो भी बनाया गया। वहीं पलवल के महिला थाने में रेप का एक और मामला दर्ज हुआ है, जहां महिला की अश्लील वीडियो भी वायरल की गई है। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

हथीन थाना प्रभारी जसवीर ने बताया कि एक व्यक्ति ने शिकायत में कहा है कि उसकी 17 साल की बेटी दसवीं कक्षा में पढ़ती है। उसकी बेटी को परवीन और अभिषेक अपने दो अन्य साथियों के साथ बहला-फुसलाकर गाड़ी में गांव से बाहर ले गए। बाद में नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ आरोपियों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। उसकी बेटी के अश्लील फोटो और वीडियो भी बना ली, जिसके बाद इस बारे में किसी को बताने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी देकर गांव से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

जांच अधिकारी अनीता ने दी जानकारी

महिला थाना की पुलिस जांच अधिकारी अनीता ने बताया कि एक महिला ने शिकायत में कहा है कि उनके गांव में जन सेवा संपर्क केंद्र खुला हुआ है, जिस पर वो गैस सिलेंडर लेने के लिए गई थी। इस दौरान उसकी मदद सोनू ने की। इसके बाद सोनू का उसके घर आना-जाना हो गया। इसी बीच एक दिन आरोपी उनके घर सिलेंडर देने आया। उस समय वो घर पर अकेली थी। सोनू ने उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसकी अश्लील वीडियो बनाई और फोटो भी खींच लिए।

युवक ने वायरल किया वीडियो 

वहीं वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसे पलवल बुलाया और उसे नेशनल हाईवे पर एक होटल में ले गया, जहां पर उसकी मर्जी के खिलाफ फिर दुष्कर्म किया। आरोपी ने धमकी दी कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो वीडियो को वायरल कर दूंगा, जिसके कुछ दिन बाद फिर आरोपी ने पलवल आने के लिए कहा तो पीड़िता ने आरोपी से तंग आकर इनकार कर दिया। पीड़िता के इनकार करने पर आरोपी ने उसका वीडियो वायरल कर दिया, जिसके बाद पीड़िता न्याय के लिए पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

भोपाल में नर्सिंग छात्रा से रेप दुष्कर्म

इधर, भोपाल के गुनगा इलाके में नर्सिंग छात्रा के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे शादी का वादा किया था। युवती ने बताया कि युवती जिस गांव की रहने वाली है, उस गांव में आरोपी की मौसी रहती है। वो मौसी से मिलने आता-जाता था। इसी दौरान दोनों की दोस्ती हो गई। बाद में प्यार में बदल गई।

निजी कॉलेज में पढ़ती है छात्रा

पुलिस के मुताबिक गुनगा में रहने वाले 20 साल की युवती गौतम नगर इलाके में संचालित निजी कॉलेज में नर्सिंग की छात्रा है। वो गांव से ही हर दिन कॉलेज आती-जाती है। उसके गांव में छावनी पठार सूखीसेवनिया का रहने वाला अजय कुशवाह अपनी मौसी के घर आता-जाता था। इस दौरान उसकी दोस्ती अजय से हो गई। दोनों के बीच फोन पर बात होने लगी। बाद में प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। 

शादी का झांसा देकर रेप

इसी बीच अजय ने भोपाल में किराए से कमरा लिया। दिसंबर 2020 में आरोपी युवती को लेकर अपने रूम में पहुंचा, जहां उसके साथ गलत काम किया। युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने उससे शादी का वादा किया। हाल ही में युवती ने आरोपी से शादी करने के लिए कहा। इस पर उसने इनकार कर दिया। इस पर युवती थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपी खेती-किसानी करता है, जिसकी तलाश जारी है।

विधवा महिला के साथ घर में घुसकर गैंगरेप, वीडियो बनाकर दी जान से मारने की धमकी

No comments Document Thumbnail

देश में रेप और गैंगरेप की घटना लगातार बढ़ती (incidence of gang rape cases in India) ही जा रही है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से रेप और गैंगरेप की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला हरियाणा के पलवल का है, जहां एक विधवा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता का कहना है कि उसे घर में अकेला देखकर 2 युवक घर में घुस गए, जिसके बाद दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बनाया। वहीं विरोध करने पर वीडियो को वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। फिलहाल महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 2 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि एक विधवा महिला पलवल में अकेली रहती है, जो अकसर ससुराल से मायके आती जाती रहती है। पीड़िता का आरोप है कि वह 13 नवंबर को अपने मायके में घर पर अकेली थी। परिवार के सदस्य खेतों में काम करने के लिए गए हुए थे। उसी दौरान जिला नूंह के सिंगार गांव के रहने वाले फकरूद्दीन और अताउल्लाह उनके घर आए। इसके बाद दोनों महिला को कमरे के अंदर ले गए, जहां उन्होंने बंधक बनाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। 

पुलिस ने दी मामले की बारे में जानकारी

महिला ने पुलिस को बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों ने अश्लील वीडियो भी बना लिया था। इसका जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी के साथ वीडियो को वायरल करने की भी धमकी दे दी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसके बच्चों को भी जान से मारने की धमकी दी, जिसके डर के कारण वो चुप रही, लेकिन आरोपियों से परेशान होकर उसने इस संबंध में 6 दिसंबर को अपने माता-पिता बताया। फिर पिता उसे लेकर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस पर महिला पुलिस ने 7 दिसंबर को देर शाम दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक

पलवल में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक महिला को उसके पति ने तीन तलाक दे दिया। पीड़िता का आरोप है कि पति उसके साथ अप्राकृतिक संबध बनाता है और ससुर द्वारा दुष्कर्म किया गया है। जब उसने विरोध किया तो उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर ससुराल पक्ष के 9 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देश में अपराधिक घटनाएं तेजी से बढ़ रहे हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.