Media24Media.com: स्वेच्छानुदान

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label स्वेच्छानुदान. Show all posts
Showing posts with label स्वेच्छानुदान. Show all posts

छत्तीसगढ़ : राज्यपाल डेका ने नक्सली हिंसा में घायल जवानों को इलाज के लिए आर्थिक सहायता दी

No comments Document Thumbnail

 रायपुर । राज्यपाल रमेन डेका ने अपनी संवेदनषीलता का परिचय देते हुए नक्सली हिंसा में घायल हुए कांकेर जिले के जिला रिजर्व फोर्स के दो जवानों खिलेष्वर गावड़े और हिरामन यादव को बेहतर ईलाज के लिए 25-25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता अपने स्वेच्छानुदान मद से प्रदान की है।


इसके अलावा सषस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर संचालनालय सैनिक कल्याण बोर्ड को 2 लाख रूपए की राषि भी स्वेच्छानुदान मद से प्रदान की है। उन्होंने आम जनता से भी 7 दिसम्बर को मनाए जाने वाले सषस्त्र सेना झण्डा दिवस के उपलक्ष्य में भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए अधिक से अधिक राषि देने की अपील की।

सड़क दुर्घटना तथा ग्राम पिरदा में बारूद फैक्ट्री ब्लास्ट में मृतकों एवं घायलों को स्वेच्छानुदान से मंजूर की गई राशि

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : राज्य के संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कबीरधाम जिले के विकास पंडरिया के ग्राम बाहपानी में 20 मई को हुई दुःखद सड़क दुर्घटना एवं बेमेतरा जिले की भिंभौरी तहसील के ग्राम पिरदा में 25 मई को स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड बारूद फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में मृतकों के परिजनों तथा घायलों सहित 51 अनुदानग्रहिताओं को अपने स्वेच्छानुदान मद से कुल 01 करोड़ 51 लाख 50 हजार रूपए की राशि स्वीकृत की है। मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रूपए तथा घायलों को 50-50 हजार रूपए के मान से सहायता राशि स्वीकृत की गई है।


कबीरधाम जिले के ग्राम बाहपानी की सड़क दुर्घटना में 19 मृतकों के परिजनों को 5 लाख रूपए के मान से 95 लाख रूपए तथा इस घटना में 16 घायलों को 50-50 हजार रूपए के मान से कुल 8 लाख रूपए की राशि मुख्यमंत्री साय द्वारा स्वेच्छानुदान मद से मंजूर की गई है।

इसी प्रकार बेमेतरा जिले के ग्राम पिरदा की स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड बारूद फैक्ट्री में 25 मई को हुए ब्लास्ट में एक मृतक एवं 8 लापता व्यक्तियों के परिजनों को 5 लाख रूपए के मान से कुल 45 लाख रूपए की आर्थिक सहायता तथा इसी घटना में 7 घायलों को 50 हजार रूपए के मान से कुल 3 लाख 50 हजार रूपए की सहायता राशि की मंजूरी मुख्यमंत्री ने दी है।

मुख्यमंत्री ने कबीरधाम जिले के ग्राम बाहपानी की सड़क दुर्घटना में मृतक मती प्यारी बाई, कुमारी सोनम बाई धुर्वे, मती धनैया बाई धुर्वे, सिरदारी राम धुर्वे, कुमारी किरण, मती शांति बाई, मती तिको बाई, मती मीला बाई, मती जनिया बाई, मती मुंगिया बाई, मती झंगलो बाई धुर्वे, मती सियाबाई, मती पैंटोरिन बाई मेरावी, मती बिस्मत बाई मेरवी, मती लीला बाई, मती परसदिया देवी, मती भारती बाई, मती कुनती बाई, मती धानबाई धु्रर्वे के परिजन को 5-5 लाख रूपए की राशि तथा 16 घायलों मती ममता, मती मुन्नी बाई, गुलाब सिंह, दयाराम, शिवनाथ, महावीर, कार्तिक, मती धन्नू, मती इन्द्राणी, जोधीराम, अनिल, फूलचंद, मानसिंह, राम, रम्हउ, बजरू को 50-50 हजार रूपए की सहायता राशि मंजूर की है।
इसी तरह ग्राम पिरदा की स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट में मृतक सेवक राम और 8 लापता व्यक्तियों पुष्पराज देवदास, विजय देवदास, राजू धु्रव, नीरज धु्रव, लोकनाथ यादव, शंकर यादव, नरहर यादव, भीष्म साहू के परिजन को 5-5 लाख रूपए की राशि तथा 7 घायलों इन्द्रकुमार रघुवंशी, दिलीप धु्रव, नीरज यादव, चंदन कुमार, मनोहर यादव, रवि कुर्रे, शेषनाथ निषाद को 50-50 हजार रूपए की सहायता राशि मुख्यमंत्री साय द्वारा मंजूर की गई है।

महासमुंद : जिले के जरूरतमंदों के लिए स्वेच्छानुदान राशि स्वीकृत

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। पुनर्वास, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अपने स्वेच्छानुदान मद से जिले के जरूरतमंदों के लिए राशि स्वीकृत की है। जिसमें जिला मुख्यालय महासमुंद के कु. कनुप्रिया, आयुसी चन्द्राकर, सिद्धार्थ दीवान, महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम खट्टी के कु. लुकेश्वरी ध्रुव, प्रियंका यादव, झरना महानंद, भावना सिन्हा, ग्राम सोरिद के तुलसी सहीस, ग्राम साराडीह के उर्मिला, ग्राम बेलसोंडा के जयप्रकाश यादव एवं ग्राम घोघरा के लिलेश कुमार साहू के लिए राशि स्वीकृत की है।

इसी प्रकार पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम गड़बेला के कु. खलेश्वरी, रेशमा रात्रे, दुर्गा पटेल, डाली पटेल, लाली पटेल, मुस्कान साहू, डॉली निर्मलकर, कुनाल साहू एवं ग्राम सेवईयां के प्रियांशू सोनी के लिए राशि स्वीकृत की गई है। संबंधित हितग्राहियों को स्वीकृत राशि प्राप्त करने के लिए मतदाता फोटो परिचय पत्र, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, राशन कार्ड, स्वयं की दो फोटो एवं अन्य दस्तावेज के साथ संबंधित क्षेत्र के तहसील कार्यालय में तहसीलदार के पास जमा करना होगा। ताकि स्वीकृत राशि का भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने महिला पर्वतारोही को दी 5 लाख की आर्थिक सहायता

No comments Document Thumbnail

बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम भरनी निवासी महिला पर्वतारोही कुमारी निशु सिंह को स्वेच्छानुदान मद से 5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। तहसील कार्यालय सकरी में आज जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार ने उक्त राशि के चेक निशु सिंह को सौंपे। बिलासपुर की निशु सिंह छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध माउंटेनियर है।

उन्होंने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटियों में से एक किलिमंजारो सहित हिमालय के कई चोटियों पर विजय हासिल की हैं। उनकी इच्छा निकट भविष्य में माउण्ट एवरेस्ट चढ़ाई करने की है। इसकी तैयारी एवं संसाधन एकत्र करने में वे जुटी हुई हैं। उन्होंने एवरेस्ट अभियान में सहयोग के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार प्रकट किया है।

 

महासमुंद : सीएम ने अपने स्वेच्छानुदान मद से जिले के जरूरतमंदों के लिए राशि स्वीकृत

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने स्वेच्छानुदान मद से जिले के जरूरतमंदों के लिए राशि स्वीकृत किए है। जिसमें महासमुंद जिले के ग्राम भोरिंग निवासी श्रीमती मोंगरा आवड़े, शत्रुहन सेन, रेखराम साहू, नागेश्वर वैष्णव, मेघराज साहू, विनय कुमार साहू, राहुल आवड़े, रेख राम साहू एवं कार्तिक राम साहू के लिए राशि स्वीकृत किए है।

इसी प्रकार सरायपाली विकासखण्ड के ग्राम अंर्तला निवासी कश्यप कर तथा पिथौरा विकासखण्ड के ग्राम भगत देवरी की श्रीमती नायक के लिए राशि स्वीकृत किए है। संबंधित हितग्राही को स्वीकृत राशि प्राप्त करने के लिए मतदाता फोटो परिचय पत्र, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, राशन कार्ड और स्वयं की दो फोटो एवं अन्य दस्तावेज संबंधित क्षेत्र के तहसील कार्यालय में तहसीलदार के पास जमा करना होगा। ताकि राशि का भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से किया जा सके।


महासमुंद : 5 जरूरतमंदों के लिए स्वेच्छानुदान राशि स्वीकृत

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने स्वेच्छानुदान मद से जिले के पांच जरूरतमंदों के लिए राशि स्वीकृत किए है। इनमें महासमुंद विकासखण्ड के ग्राम बिरकोनी के मनहरण साहू, वार्ड नम्बर 4 नगर पंचायत तुमगांव के मोहम्मद सलीम एवं बागबाहरा विकासखण्ड के ग्राम कोल्दा की श्रीमती सिरमोती के लिए राशि स्वीकृत किए है। इसी प्रकार सरायपाली विकासखण्ड के ग्राम सराईपाली के केशव साहू एवं ग्राम पतेरापाली के भोजराज साहू के लिए राशि स्वीकृत किए है।

संबंधित हितग्राही को स्वीकृत राशि प्राप्त करने के लिए मतदाता फोटो परिचय पत्र, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, राशन कार्ड, स्वयं की दो फोटो एवं अन्य दस्तावेज के साथ संबंधित क्षेत्र के तहसील कार्यालय में तहसीलदार के पास जमा करना होगा। ताकि स्वीकृत राशि का भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से किया जा सके।

मुस्कान की तमन्ना हुई पूरी, रिसर्च के लिए दो लाख रुपए की मिली मंजूरी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुस्कान को भी क्या मालूम था कि एक दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री उनके घर के आसपास आएंगे और उनका जो सपना है उसे पूरा कर देंगे ? बीएससी गणित की पढ़ाई पूरी करने के बाद रिसर्च करने का ख्वाब संजोए मुस्कान अपने इरादे घर में इसलिए भी जाहिर नहीं कर पाती थी कि पढ़ने और बाहर जाने के लिए लाखों रुपए कहा से आएंगे ?  क्योंकि एक छोटा सा किराना दुकान से घर का खर्च चलता है,फिर छोटे भाई-बहन भी तो है। अपनी ख़्वाहिशों को दबाए हुए मुस्कान खुद भी घरवालों की मदद के लिए ट्यूशन पढ़ाती थी। 



आज जब मुस्कान ने सुना कि घर के पास मुख्यमंत्री आने वाले हैं और वे लोगों से मिलते भी हैं तो यह सोचकर चली आई कि पता नहीं मिल पाऊंगी या नहीं, उम्मीदें पूरी होंगी या नहीं! यहाँ जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुस्कान की व्यथा और इच्छा जानीसुनी तो मिनटों में उनकी मिन्नतों को पूरा कर दिया। धरमजयगढ़ की धरा पर भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के जरिए आए प्रदेश के मुख्यमंत्री बघेल को छात्रा मुस्कान अग्रवाल ने जब अपनी व्यथा बताई कि वह गरीब परिवार से है और बीएससी की पढ़ाई पूरी कर चुकी है

अब आगे रिसर्च के फील्ड में जाना चाहती है। बैंगलोर में जाकर पढ़ाई करने चाहती है। इसके लिए कोचिंग करना जरूरी है, लेकिन वह सक्षम नहीं है। मुख्यमंत्री बघेल ने छात्रा की बातों को ध्यान से सुना और कहा बताओ कितना चाहिए? छात्रा मुस्कान ने स्टीमेट नहीं बनाने की बात बताई तो मुख्यमंत्री ने मजाकिया लहजे में कहा कि आप एक मुख्यमंत्री से बिना स्टीमेट के बातें कर रहे हो तो मैं कैसे आपको राशि दे पाऊंगा। पल भर के लिए शांत होकर चुप्पी साधने वाली मुस्कान  की मुस्कुराहटों को देखकर मुख्यमंत्री ने उन्हें आवेदन देने की बात कहते हुए तुरंत ही स्वेच्छानुदान से दो लाख रुपए देने को घोषणा कर दी। 

मुख्यमंत्री की इस घोषणा पर वहाँ उपस्थित महिलाओं सहित लोगों ने तालियां बजाकर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। धरमजयगढ़ की मुस्कान अग्रवाल ने बताया कि वह घर में पैसे की कमी को देखते हुए किसी को अपनी इच्छा बता नहीं पाती थी। कई बार उसने बाहर पढ़ने जाने का प्लान भी बदल दिया था। आज पल भर में मुख्यमंत्री से मुलाकात और मांग पूरी होने पर छात्रा मुस्कान ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए धन्यवाद भी ज्ञापित किया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.