Media24Media.com: स्वच्छ सर्वेक्षण

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label स्वच्छ सर्वेक्षण. Show all posts
Showing posts with label स्वच्छ सर्वेक्षण. Show all posts

छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय मंच पर बिखेरी स्वच्छता की चमक, 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों में बिल्हा देश का सबसे स्वच्छ शहर

No comments Document Thumbnail

रायपुर। केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय के स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में छत्तीसगढ़ के सात शहरों ने अपनी स्वच्छता की चमक बिखेरी है। बिल्हा नगर पंचायत 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों में अब देश का सबसे साफ-सुथरा शहर बन गया है। स्वच्छ सर्वेक्षण में 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में बिल्हा ने देशभर में प्रथम स्थान हासिल किया है। तीन लाख से दस लाख जनसंख्या वाले शहरों में बिलासपुर को पूरे देश में दूसरा और 20 हजार से 50 हजार आबादी वाले शहरों में कुम्हारी को तीसरा स्थान मिला है।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह में इन तीनों नगरीय निकायों के साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्य के कुल सात नगरीय निकायों को पुरस्कृत किया। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव, संबंधित निकायों के महापौर, अध्यक्षों और अधिकारियों ने ये पुरस्कार ग्रहण किए। केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल और केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू भी पुरस्कार समारोह में शामिल हुए।

भारत सरकार के स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में अंबिकापुर, पाटन, विश्रामपुर और रायपुर ने भी राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। स्वच्छ सर्वेक्षण में पहली बार शामिल नई श्रेणी 'स्वच्छता सुपर लीग' (एसएसएल) में अंबिकापुर, पाटन और विश्रामपुर ने जगह बनाई है। यह सम्मान उन शहरों को दिया गया, जो पिछले तीन वर्षों में कम से कम एक बार शीर्ष तीन में रहे हैं और वर्तमान वर्ष में शीर्ष 20 शहरों में शामिल हैं। अंबिकापुर ने 50 हजार से तीन लाख जनसंख्या श्रेणी में तथा पाटन और विश्रामपुर ने 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में एसएसएल में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। इनके अतिरिक्त, राजधानी रायपुर को छत्तीसगढ़ का 'प्रॉमिसिंग (Promising) स्वच्छ शहर' का पुरस्कार मिला है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी विजेता नगरीय निकायों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि राज्य के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने इन शहरों में स्वच्छता के प्रति नागरिकों, स्थानीय निकायों और प्रशासन के सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ये पुरस्कार राज्य के अन्य शहरों को भी अपने शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए प्रेरित करेंगे।

उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने भी आज पुरस्कृत नगरीय निकायों को बधाई दी और कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए केवल एक सम्मान ही नहीं, बल्कि स्वच्छता के प्रति निरंतर प्रयासों का प्रमाण है। आने वाले समय में अन्य नगरीय निकायों को भी स्वच्छता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त होंगे। शहरी सरकारों से लेकर राज्य और केंद्र की सरकार शहरों को स्वच्छ, सुंदर और सुविधापूर्ण बनाने के लिए कई नवाचारों के साथ सतत काम कर रहे हैं।


स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 : पूरे देश में बेस्ट परफॉर्मिंग डिस्ट्रिक्ट में रायपुर जिला को मिला दूसरा स्थान

No comments Document Thumbnail

रायपुर। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 में जिला रायपुर ने तिमाही अक्टूबर से दिसंबर 2022 के मध्य क्वार्टरली प्रोग्रेस रैंकिंग में सर्वाेत्तम प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर के रैकिंग में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा सर्वेक्षण किया गया है। जिसमें कर्नाटक के हावेरी जिला को प्रथम तथा कर्नाटक के ही बेंगलुरू अर्बन डिस्ट्रीक्ट को तीसरा स्थान मिला है। वही छत्तीसगढ़ के रायपुर जिला को  फर्स्ट स्टार केटेगरी में दूसरा स्थान मिला है। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने जिले की जनता एवं स्वच्छ भारत मिशन की टीम को बधाई देते हुए कहा कि सभी के प्रयास से ही संभव हुआ है।

कलेक्टर डॉ भुरे ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर के रैकिंग हेतु डेल्टा अचीवमेंट स्कोर के अनुसार गणना किया जाता है। उन्होंने बताया कि ओडीएफ ग्राम घोषित किए जाने हेतु आवश्यक मापदंड में ओ डी एफ प्लस उदीयमान अंतर्गत- ग्राम के सभी परिवारों एवं संस्थानों में शौचालय, एवं गांव में ठोस अथवा तरल अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था करना तथा ओडीएफ प्लस उज्जवल अंतर्गत- ग्राम के सभी परिवारों एवं संस्थानों में शौचालय तथा गांव में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था और ओ.डी.एफ. प्लस उत्कृष्ट अंतर्गत- ग्राम के सभी परिवार एवं संस्थानों में शौचालय, गांव में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, कम कूड़ा, कम जमा पानी, और प्लास्टिक अपशिष्ट जमा न हो एवं पांच प्रकार की आई ई सी पेंटिंग शामिल है।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश छिकारा ने बताया कि ग्राम को ओ.डी.एफ. प्लस घोषित करने हेतु 478 ग्राम से 264 ग्राम ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और 356 ग्रामों को तरल अपशिष्ट प्रबंधन में चिन्हित कर दिया गया है। जिसमें उदीयमान में कुल 193 गांव, उज्जवल में कुल 111 गांव एवं उत्कृष्ट में 86 गांव घोषित करते हुए कुल 390 ग्राम को ओ.डी.एफ. ग्राम घोषित किया गया है। कुल ग्राम से 81.58 प्रतिशत ग्राम को ओडीएफ प्लस ग्राम घोषित किया गया है तथा ओ.डी.एफ. प्लस फेस-2 अंतर्गत कुल 296 सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया गया है जिसका सामुदायिक स्तर पर उपयोग किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि ओडीएफ प्लस फेस-2 अंतर्गत कुल 319 ग्राम में ठोस कचरा पृथक्करण शेड के साथ वर्मी एवं नाडेप का निर्माण कर इन ग्रामों में स्वच्छता ग्राही दीदियों को संलग्न कर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का कार्य पंचायत स्तर में किया जा रहा है। ओडीएफ प्लस फेस 2 अंतर्गत सभी ग्राम पंचायत एवं ग्रामों में ओडीएफ के स्थायित्व को बनाए रखने हेतु शिक्षा ग्राही द्वारा ग्राम/ ग्राम पंचायत स्तर में विभिन्न गतिविधियां जैसे- सामूहिक श्रमदान, नारा लेखन, दीवाल लेखन, रात्रि चौपाल एवं सामूहिक बैठक अन्य कार्य किया जा रहा है।


स्वच्छता सर्वेक्षण के इंडियन स्वच्छता लीग में छत्तीसगढ़ के आठ शहरों ने बाजी मारी

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में ‘‘आजादी एट द रेट पचहत्तर’’ स्वच्छ सर्वेक्षण दो हजार बाईस के सबसे साफ राज्यों और शहरों को पुरस्कार प्रदान किए। स्वच्छ सर्वेक्षण में बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट की श्रेणी में छत्तीसगढ़ दूसरे स्थान पर रहा। स्वच्छता सर्वेक्षण के इंडियन स्वच्छता लीग में छत्तीसगढ़ के आठ शहरों ने बाजी मारी है। इनमें से सात नगरीय निकाय पहले स्थान पर और एक निकाय दूसरे स्थान पर रहा है। एक लाख से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में दुर्ग जिले के पाटन ने ईस्ट जोन में पहला और देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।



वहीं, एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में अंबिकापुर राज्य में पहले स्थान पर और कोरबा दूसरे स्थान पर रहा। ईस्ट जोन में पच्चीस से पचास हजार आबादी की श्रेणी में सिटीजन फीडबैक अवॉर्ड से बलौदाबाजार को पुरस्कृत किया गया। पचास हजार से कम आबादी वाले निकायों में भटगांव और माना कैम्प, पंद्रह से पच्चीस हजार की आबादी वाले निकायों में खैरागढ़, पच्चीस से पचास हजार की आबादी वाले निकायों में जशुपर नगर और कोंडागांव, पचास हजार से एक लाख की आबादी वाले निकायों में बीरगांव और दस लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में रायपुर में शामिल हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की इस उपलब्धि पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ ने लहराया परचम, स्वच्छता में पाटन ईस्ट जोन में पहले और देश में दूसरे स्थान पर

No comments Document Thumbnail

रायपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण में एक बार फिर छत्तीसगढ़ ने देशभर में परचम लहराया है। छोटे शहरों की कैटेगरी में दुर्ग जिले के पाटन ने ईस्ट जोन में पहला और देश में दूसरा स्थान पाया है। वहीं स्वच्छ शहरों में अंबिकापुर ने अपनी बादशाहत कायम रखी है। बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट की श्रेणी में छत्तीसगढ़ दूसरे स्थान पर रहा। दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में आयोजित स्वच्छ अमृत महोत्सव में एक बार फिर छत्तीसगढ़ ने स्वच्छता में बाजी मारी है।  



छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री शिव डहरिया ने आवासन और शहरी कार्य मंत्री हरदीप पुरी के हाथों  सम्मान ग्रहण किया। कार्यक्रम में संयुक्त सचिव आर एक्का, सूडा के सीईओ एवं मिशन डायरेक्टर सौमिल रंजन चौबे , एडिशनल सीईओ आशीष टिकरिया भी उपस्थित रहे। एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में अंबिकापुर राज्य में पहले नंबर और कोरबा दूसरे नंबर पर रहा।

ईस्ट जोन में 25- 50 हजार आबादी की श्रेणी में सिटीजन फीडबैक अवॉर्ड से बलौदाबाजार पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही स्वच्छता सर्वेक्षण के इंडियन स्वच्छता लीग (आईएसएल) में छत्तीसगढ़ के आठ शहरों ने बाजी मारी है. इनमें से सात नगरीय निकाय पहले नंबर पर और एक दूसरे स्थान पर रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की इस उपलब्धि पर सभी नागरिकों को बधाई देते हुये कहा है कि सभी नागरिकों की स्वच्छता के प्रति जागरूकता से राज्य के इतने शहरों को पुरस्कार मिला है ।

स्वच्छ सर्वेक्षण का पुरस्कार समारोह शनिवार को तालकटोरा स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित किया गया। राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु ने विजयी नगरीय निकायों को पुरस्कृत किया। शुक्रवार को इंडियन स्वच्छता लीग (आईएसएल) में विजयी शहरों का ऐलान किया गया। इंडियन स्वच्छता लीग में अलग-अलग वर्गों के तहत 15 हजार से कम आबादी वाले नगरीय निकायों में भटगांव और माना कैंप, 15 से 25 हजार की आबादी में खैरागढ़, 25 से 50 हजार की आबादी वाले निकाय में जशपुर नगर और कोंडागांव, 50 हजार से 1 लाख में बिरगांव, 1 लाख से 3 लाख की आबादी में अंबिकापुर प्रथम स्थान प्राप्त किये हैं, वहीं 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में रायपुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

पाटन स्वछता में अग्रणी क्यों....

1. गरबा गरबा गरबा बाड़ी और स्वच्छता के कन्वर्जेंस का इंटीग्रेटेड मॉडल, 2. देश का सर्वप्रथम आई ई सी एक्सपेरियेंस जोन, 3. देश का सर्वप्रथम 5 स्टार छोटा शहर, 4. देश का प्रथम ODF शहर, 5. यहाँ के नागरिक स्वच्छता सुविधाओं से पूरी तरह संतुष्ट होने के कारण शहर सिटीजन फीडबैक में आगे, 6. छोटे शहरों का प्रदेश में पहला मलबा प्रसंस्करण प्लांट, 7. पूरे देश हेतु रोल मॉडल 3 मार्च को समस्त राज्य की टीम द्वारा भ्रमण, 8. अर्बन गोठान का उत्कृष्ठ कार्य के साथ कचरा और गोबर का 100 प्रतिशत खाद निर्माण, 9. मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के माध्यम से स्वच्छता कर्मियों का इलाज

ऐसे हुआ सर्वे- स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 हेतु राज्य के समस्त 169 नगरीय निकायों ने भाग लिया है। इस हेतु विगत 08 माह से लगातार सर्वे की टीम निकायों के भ्रमण पर रही है। सर्वे की टीम द्वारा निकायों में मिशन क्लीन सिटी, स्वच्छता श्रृंगार, सुविधा 24, गोधन न्याय योजना, निदान-1100, निष्ठा आदि राज्य प्रवर्तित योजनाओं के साथ-साथ स्वच्छ भारत मिशन की प्रगति का निरीक्षण किया। निकायों के निरीक्षण उपरान्त ओडीएफ की स्थिति पूर्व वर्षों की तरह ही अच्छी पायी गई।

राज्य शासन द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान आयोजित जन-जागरण प्रतिनिधियों जैसे महापुरूषों की प्रतिमाओं की नागरिकों द्वारा साफ-सफाई, चौराहों की ब्रांडिंग, स्मारकों का रख-रखाव आदि में भी राज्य के निकायों के उत्कृष्ट प्रदर्शन का आधार बनी। छत्तीसगढ़ की अनूठी पहल...राज्य ने स्वच्छता कर्मियों को सम्मान समारोह में शामिल होने दिल्ली भेजा

स्वच्छता सर्वेक्षण का सम्मान समारोह में पुरस्कार लेने के लिये छत्तीसगढ़ राज्य ने प्रत्येक शहर से स्वच्छता दीदी को  दिल्ली भेजा है। इनमें पाटन- लता मंडलेश, अंबिकापुर -शशिकला सिन्हा, भिलाई चरोदा -सुनीति वर्मा, चिरिमीरी- अनामिका विश्वकर्मा,अकलतरा -गौरी बाई खांडे,बलोदा बाजार -सुभाषिनी शेंद्रे, बलरामपुर- कलमनी देवी, कवर्धा -निशा खान, जशपुर नगर- राखी सिंह, विश्रामपुर -भारती गुप्ति और खोंगापानी से सुधा मिश्रा एवं सम्बंधित नगरीय निकायों के अध्यक्ष, सीएमओ शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि किसी भी शहर या राज्य ने ये पहल नहीं की है।

स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण में उत्कृष्ट कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ को चार राष्ट्रीय पुरस्कार

No comments Document Thumbnail

रायपुर। स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण में उत्कृष्ट कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ को चार राष्ट्रीय पुरस्कार दिए जाएंगे। यह पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो अक्टूबर को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रदान करेंगी। केन्द्रीय पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय के स्वच्छ सर्वेक्षण-ग्रामीण में ईस्ट जोन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ को पहला स्थान मिला है। 



वहीं सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिलों में ईस्ट जोन में दुर्ग दूसरे और बालोद तीसरे स्थान पर है। ओडीएफ प्लस पर दीवार लेखन प्रतियोगिता में सेंट्रल जोन में छत्तीसगढ़ को तीसरा स्थान मिला है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इन पुरस्कारों के लिए स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण की राज्य टीम को बधाई दी है।

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) में उत्कृष्ट कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ को 4 राष्ट्रीय पुरस्कार

No comments Document Thumbnail

रायपुर। प्रदेश के स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) ने अपने उत्कृष्ट कार्यों से एक बार फिर पूरे देश में अपना डंका बजाया है। केन्द्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय के स्वच्छ सर्वेक्षण-ग्रामीण में ईस्ट जोन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ को पहला स्थान मिला है। वहीं सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिलों में ईस्ट जोन में दुर्ग दूसरे और बालोद तीसरे स्थान पर है। ओडीएफ प्लस पर दीवार लेखन प्रतियोगिता में सेंट्रल जोन में छत्तीसगढ़ को तीसरा स्थान मिला है। प्रदेश को इन उपलब्धियों के लिए राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु स्वच्छ भारत दिवस पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 2 अक्टूबर को आयोजित समारोह में पुरस्कृत करेंगी।

 


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इन पुरस्कारों के लिए स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की राज्य टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ स्वच्छ भारत मिशन में हर साल अच्छा काम कर रहा है। इन अच्छे कामों की बदौलत प्रदेश को प्रतिवर्ष शीर्ष पुरस्कार प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य की स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) टीम अपने अच्छे कार्यों को आगे भी जारी रखेगी और छत्तीसगढ़ देश के सबसे साफ-सुथरे राज्यों में शुमार रहेगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.