Media24Media.com: स्टॉफ नर्स

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label स्टॉफ नर्स. Show all posts
Showing posts with label स्टॉफ नर्स. Show all posts

सरकारी अस्‍पताल में ईलाज के लिए आए छात्रावास के बच्चों से दुर्व्‍यवहार, कलेक्टर ने 2 नर्सो को किया सस्पेंड

No comments Document Thumbnail

 बलरामपुर :  छात्रावास के बच्चों का इलाज कराने पहुंची अधीक्षिका से बदतमीजी करने वाली 2 स्टॉफ नर्सों को कलेक्टर ने निलंबित कर दिया है. अधीक्षिका से दुर्व्यवहार करती नर्सो का वीडियो भी वायरल हुआ था. बलरामपुर कलेक्टर आर एक्का ने बच्चों और अधीक्षिका बदतमीजी करने वाली स्टॉफ नर्स आंचल सिंह और रजनी तिर्की को निलंबित कर दिया है।


 

मिली जानकारी अनुसार राजपुर ब्लॉक के परसापानी आदिवासी हॉस्टल के कुछ बच्चों को ईलाज कराने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया था. नर्सो ने 4 पर्ची बनाकर बच्चों को डॉक्टर के पास भेजा. डॉक्टर ने बच्चों का चेकअप किया और चारों पर्ची वापस नर्सो को देने कहा. बच्चों ने सभी पर्ची नर्सो को दिया. इसके बाद इंजेक्शन लगाने की बारी आई तो नर्सो ने केवल 2 ही पर्ची होने की बात कही. इसी बात को लेकर नर्सो ने पहले बच्चों फिर अधीक्षिका से बदतमीजी की. नर्सो की इस हरकत का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। 


स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल का निर्देश, लापरवाही करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, मानवीय पहलुओं का रखा जाए ध्यान

No comments Document Thumbnail

रायपुर। सरगुजा जिले के विकासखण्ड अंबिकापुर अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नवानगर में प्रसूता द्वारा जमीन पर प्रसव किए जाने की घटना संज्ञान में आते ही स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घटना की जांच के निर्देश दिए थे। मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच करवाई गई।

जांच के दौरान बीएमओ, संस्था प्रभारी, बीपीएम, स्टॉफ नर्स, एएनएम एवं स्थानीय मितानिन उपस्थित रहे। जांच के तहत सभी के समक्ष उक्त प्रकरण के बारे में बयान लिया गया, तथा जच्चा-बच्चा प्रसूता महिला एवं नवजात बच्चों को देखा गया। प्रसव को लेकर प्रोटोकॉल का पालन नही करने वाले खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ पी.एन. राजवाड़े को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। रात्रिकालिन स्टॉफ द्वितीय एएनएम श्रीमती मीना चौहान को तत्काल प्रभाव से हटाकर आयुष्मान मंदिर रेवापुर में कार्यादेशित किया गया।

डयूटी में पदस्थ स्टॉफ नर्स बिना पूर्व सूचना के स्टॉफ नर्स कन्या पैंकरा कार्य में अनुपस्थित थी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया, निलंबन अवधि में संबंधित का मुख्यालय शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नवापारा किया गया। निलबंन अवधि में संबंधित को जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं की भविष्य में भी ऐसी गंभीर लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए और मरीजों के मानवीय पहलुओं का विशेष ध्यान रखा जाए।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.