Media24Media.com: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म. Show all posts
Showing posts with label सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म. Show all posts

100 मिलियन पार, मोदी का परिवार। "वसुधैव कुटुम्बकम्"- सीएम साय

No comments Document Thumbnail

 देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के एक्स हैंडल पर फॉलोवर्स की संख्या 100 मिलियन हो गयी है। प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे अधिक फॉलोवर्स वाले राजनेताओं में से एक हैं।


 प्रधानमंत्री मोदी जी की दुनिया भर में लोकप्रियता अद्वितीय है। तमाम सोशल मीडिया साइट्स पर उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं। 

 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 100 मिलियन फॉलोवर्स होने पर अपने एक्स हैंडल पर लिखा ‘100 मिलियन पार, मोदी का परिवार "वसुधैव कुटुम्बकम्"। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 100 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स के साथ सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले वैश्विक नेता बन गए हैं।

मैं मोदी का परिवार हूं, भाजपा का चुनावी गीत लॉन्च, PM मोदी ने शेयर किया Video

No comments Document Thumbnail

 Lok Sabha Election: पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सभी देशवासियों को समर्पित एक वीडियो शेयर किया है. पीएम ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मेरा भारत, मेरा परिवार'.


बता दें कि वीडियो में भाजपा ने चुनावी कैंपेन 'मैं हूं मोदी का परिवार' का थीम सॉन्ग लॉन्च किया है. जिसके बोल हैं- 'मैं मोदी का परिवार हूं...

हाल ही में पटना में महागठबंधन की रैली में RJD प्रमुख लालू यादव ने कहा था कि 'पीएम परिवारवाद पर हमला करते हैं, लेकिन उनका अपना परिवार नहीं है.' इसी के जवाब में भाजपा ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया था, 'हर किसी से अपनापन, हर किसी से सरोकार…तभी तो 140 करोड़ देशवासी हैं, पीएम मोदी का परिवार.'

इसके बाद से भाजपा नेताओं ने अपने X प्रोफाइल पर नाम के आगे 'मोदी का परिवार' लिखना शुरू कर दिया. गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपनी प्रोफाइल के सामने 'मोदी का परिवार' लिखा है. इसी लिस्ट में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भी नाम शामिल है.

आपको बता दें कि लालू यादव के बयान पर पलटवार करते हुए पीएम मोदी ने कहा था, 'इन्हें बताना चाहता हूं कि मेरा देश, 140 करोड़ देशवासी मेरा परिवार हैं. मैं जब भी परिवारवाद की राजनीति की बात करता हूं, तो विपक्ष के लोग कहते हैं कि मोदी का तो कोई परिवार ही नहीं है.'


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.