Media24Media.com: सूचना

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label सूचना. Show all posts
Showing posts with label सूचना. Show all posts

मुख्यमंत्री बघेल 24 अप्रैल को ट्रिपल आईटी और हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 24 अप्रैल, सोमवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11.30 बजे नवा रायपुर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अंतरराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) के तृतीय दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।मुख्यमंत्री बघेल शाम 3.30 बजे राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा दुर्ग के लिए रवाना होंगे।

यहां वे शाम 4 बजे भिलाई इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के ऑडिटोरियम में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह एवं 8वां विश्वविद्यालय स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे। इसके पश्चात् वे रायपुर लौट आएंगे। मुख्यमंत्री शाम 7 बजे ग्राम चंदखुरी स्थित कौशल्या माता मंदिर में माता कौशल्या महोत्सव - 2023 के समापन समारोह में शामिल होंगे।


’फरार आरोपियों की सूचना देने वाले को मिलेगा पुरस्कार’

No comments Document Thumbnail

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा घोषणा की गई है कि थाना सकरी बिलासपुर में दर्ज अपराध एवं आर्म्स एक्ट के प्रकरण में फरार आरोपी दानिश अंसारी, उम्र 32 वर्ष, बनारस (उ.प्र.), एजाज अंसारी उर्फ एैज अंसारी, उम्र लगभग 35 वर्ष, बनारस (उ.प्र.), विनय द्विवेदी उर्फ गुरूजी उर्फ वासू, उम्र करीब 23 वर्ष, मानिकपुर, चित्रकुट (उ.प्र.), पप्पू दाढ़ी, उम्र 38 वर्ष, बनारस (उ.प्र.), ताबीज अंसारी उर्फ इरफान अहमद, उम्र लगभग 28 वर्ष, गाजीपुर (उ.प्र.) की सूचना देने वाले को 5 हजार रूपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा।

सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा तथा पुरस्कार वितरण के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर का निर्णय अंतिम होगा। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर 07752-223330, मो.नं. 9479193001, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर 07752-222191, मो.नं. 94791-93002, पुलिस नियंत्रण कक्ष, बिलासपुर 07752-228504, मो.नं.  94791-93099 पर संपर्क किया जा सकता है।

मीडिया ऑनलाइन सट्टेबाजी मंचों के विज्ञापन प्रकाशित करने से बचें

No comments Document Thumbnail

रायपुर। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने एक बार फिर परामर्श जारी करके मीडिया से ऑनलाइन सट्टेबाजी मंचों के विज्ञापन प्रकाशित करने से बचने को कहा है। परामर्श में कहा गया है कि कुछ विदेशी ऑनलाइन सट्टेबाजी मंचों ने टीवी चैनलों पर अपने विज्ञापन के लिए समाचार वेबसाइटों का उपयोग करना शुरू कर दिया है। मंत्रालय ने निजी उपग्रह टेलीविजन चैनलों और ऑनलाइन सामग्री प्रसारित करने वाले ओटीटी मंचों को परामर्श जारी करते हुए कहा है,  



कि देश के अधिकतर भागों में जुआ खेलना प्रतिबंधित है। यह युवाओं और बच्चों सहित सभी लोगों के लिए वित्तीय और सामाजिक-आर्थिक खतरे पैदा कर रहा है। मंत्रालय ने कहा है कि सट्टेबाजी के मंचों से संबंधित विज्ञापन और उन्हें बढ़ावा देने वाली सामग्री को अब भी कई समाचार मंचों और ओटीटी पर देखा जा रहा है। इस बीच, दुर्ग पुलिस ने महादेव और रेड्डी अन्ना ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े बैंक खातों के करीब एक करोड़ तीन लाख रूपये फ्रीज कर दिए हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने अब तक इस मामले में पंद्रह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से इकतीस नग मोबाइल, दस नग लैपटॉप, चौबीस एटीएम कार्ड, सोलह चेकबुक, बारह पासबुक, ग्यारह सिम कार्ड सहित सट्टे के दौरान उपयोग में आने वाले उपकरण जब्त किए हैं। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से पकड़े गए नौ आरोपियों की निशानदेही और मिले दस्तावेज के आधार पर चालीस बैंक खातों की जांच की जा रही है। इनमें से छह खातों को फ्रीज किया गया है।

दुर्ग में दो दिवसीय मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी 14 से

No comments Document Thumbnail

दुर्ग। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो के रायपुर प्रादेशिक कार्यालय द्वारा कल से दुर्ग के स्वामी विवेकानंद सभागार में आजादी के अमृत महोत्सव विषय पर दो दिवसीय मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ ही आम लोगों के लिए परिचर्चा, रैली, प्रश्नमंच जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।



वहीं, पत्र सूचना कार्यालय रायपुर द्वारा अंबिकापुर में अट्ठारह सितंबर को ग्रामीण पत्रकारिता पर आधारित एक कार्यशाला ‘‘वार्तालाप’’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला में वरिष्ठ पत्रकार और विषय विशेषज्ञ ‘‘जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रसार में ग्रामीण पत्रकारिता की भूमिका’’ विषय पर ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों और संवाददाताओं से विचार-विमर्श करेंगे। इस कार्यशाला को केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री रेणुका सिंह भी संबोधित करेंगी।

ऑनलाइन मोबाइल गेम्स के माध्यम से एक मजेदार डिजिटल लर्निंग अनुभव : यादव

No comments Document Thumbnail

रायपुर। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने जिन्गा इंडिया के साथ ऑनलाइन मोबाइल गेम्स के माध्यम से एक मजेदार डिजिटल लर्निंग अनुभव विकसित किया है। पत्र सूचना कार्यालय रायपुर के निदेशक कृपा शंकर यादव ने रायपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि आजादी क्वेस्ट ऑनलाइन मोबाइल गेम्स की एक मनोरंजक और शिक्षाप्रद सीरीज है, जिसका उद्देश्य एक मजेदार गेम प्ले के माध्यम से खिलाड़ियों को भारत की स्वतंत्रता सेनानियों की वीरता के बारे में अधिक जानकारी देने के लिए एक मंच प्रदान करना है।



इस मौके पर पत्र सूचना कार्यालय रायपुर के उप निदेशक सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि हिरोज ऑफ भारत ऐप को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में डाउनलोड किया जा सकता है। वहीं, केंद्रीय संचार ब्यूरो, प्रादेशिक कार्यालय, रायपुर के कार्यालय प्रमुख, शैलेष फाये ने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह के तहत केंद्रीय संचार ब्यूरो रायपुर और क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर तथा जगदलपुर द्वारा विविध प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.