Media24Media.com: सी-मार्ट

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label सी-मार्ट. Show all posts
Showing posts with label सी-मार्ट. Show all posts

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया बिलासपुर एवं अंबिकापुर में रीजनल सी-मार्ट का वर्चुअली उद्घाटन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां विधानसभा स्थित अपने कार्यालय से बिलासपुर एवं अंबिकापुर में रीजनल सी-मार्ट का वर्चुअली उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही शहीद महेन्द्र कर्मा तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत 863 संग्राहक परिवारों को 13 करोड़ 46 लाख 35 हजार रूपए की सहायता अनुदान राशि एवं छात्रवृत्ति योजनांतर्गत 7566 छात्र-छात्राओं को 8 करोड़ 4 लाख 65 हजार रूपए की छात्रवृत्ति राशि का अंतरण किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि 28 जिलों में सी-मार्ट बन गए हैं। अब उत्पादों की बिक्री की समस्या नहीं है।


 

सी-मार्ट से उपभोक्ताओं और स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को आसानी हो गई है। समूह की महिलाओं की आय भी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि उन वस्तुओं का उत्पादन ज्यादा करें, जिनकी मार्केट में ज्यादा मांग है। नया उत्पाद बनाने के पूर्व उसका बाजार में स्थिति कैसी होगी, इसका आंकलन बेहतर तरीके से कर लें। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज स्व-सहायता समूह के द्वारा बनाए गए उत्पादों को सी-मार्ट के माध्यम से एक बाजार मिला है। इससे उनकी आमदनी में वृद्धि होने के साथ ही रोजगार भी मिला है। उन्होंने कहा कि एक सी-मार्ट दूसरे जिले के या संभाग के सी-मार्ट से ऑनलाइन माध्यम से जुड़े हुए हैं। 



जिससे  किस सी-मार्ट में कौन-कौन से उत्पाद है, इसकी जानकारी मिल जाती है। मुख्यमंत्री बघेल ने शहीद महेन्द्र कर्मा तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना के हितग्राहियों से सहानुभूतिपूर्वक बात की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस योजना से कम समय में ही पीड़ित परिवार को सहायता राशि मिल रही है। इससे उनके परिवार को एक आर्थिक सम्बल मिला है।

मुख्यमंत्री बघेल ने मेघावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम के दौरान मेघावी छात्रों से बात की। मुख्यमंत्री ने छात्रों को पूरा दिल लगाकर पढ़ाई करने को कहा और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेघावी छात्र-छात्राओं को मिलने वाली इस राशि से उनकी आगे की पढ़ाई में काफी सहायता मिलती है और भी अन्य छात्र-छात्राओं को पूरी मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहन मिलता है।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंह देव, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्र कुमार, बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय, प्रमुख सचिव वन मनोज पिंगुआ, पीसीसीएफ संजय शुक्ला, अपर प्रबंध संचालक लघु वनोपज एस.एस. बजाज उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने डोंगरगढ़ में सी-मार्ट का किया शुभारंभ

No comments Document Thumbnail

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आज राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए छियालीस करोड़ छप्पन  लाख रूपये से अधिक के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने डोंगरगढ़ में सी-मार्ट का शुभारंभ किया। डोंगरगढ़ में पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि धान खरीदी के दौरान अन्य राज्यों से आने वाले धान पर रोक लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने किसानों से पैरादान करने की भी अपील की।



भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्राम छुरिया में आयोजित कार्यक्रम में उमरदा को तहसील का दर्जा देने की घोषणा की। वहीं, मुख्यमंत्री खुज्जी विधानसभा के ग्राम चिल्हाटी भी पहुचें और वहां ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने चिल्हाटी में कॉलेज और सहकारी बैंक की शाखा खोलने तथा आमाटोला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने सहित अनेक घोषणाएं कीं।

बस्तर जिले के 437 ग्राम पंचायतों में प्रशासनिक सुविधाओं के लिए ग्रामीण सचिवालय का शुभारंभ

No comments Document Thumbnail

जगदलपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के तहत जगदलपुर में आयोजित मुरिया दरबार में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बस्तर  जिले के चार सौ सैंतीस ग्राम पंचायतों में प्रशासनिक सुविधाओं के लिए ग्रामीण सचिवालय का शुभारंभ किया। साथ ही टी बी मुक्त बस्तर अभियान के लिए निःक्षय बस्तर का शुभारंभ किया। वहीं, उन्होंने स्कूलों की मॉनिटरिंग के लिए विद्या जतन ऐप लॉंच किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मांझी-चालकी, मेंबर-मेंबरिन और बस्तर दशहरा पर्व से जुड़े पारंपरिक सदस्यों को पोशाक के लिए पांच लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की।



इसके साथ ही मुख्यमंत्री की उपस्थिति में जिले के एक सौ आठ गांवों में फ्री वाई फाई सेवा के लिए जिला प्रशासन और बी.एस.एन.एल.के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने चौदह विभिन्न समाजों को सामाजिक भवन निर्माण के लिए भूमि का पट्टा प्रदान किया। इस अवसर पर उद्योग और जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल भी उपस्थित थे। वहीं, अपने बस्तर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने जगदलपुर में एक करोड़ पचपन लाख रुपए की लागत से बने संभागीय सी-मार्ट का शुभारंभ किया। 

इस सी-मार्ट में विभिन्न संस्थाओं, गोठानों, स्व-सहायता समूहों और कृषि उत्पादक संगठनों के माध्यम से राज्य के कृषकों, कामगारों, शिल्पकारों और बुनकरों द्वारा उत्पादित सामग्री की बिक्री की जाएगी। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने लोहंडीगुड़ा विकासखंड के धुरागांव भी पहुंचे, जहां उन्होंने इमली प्रसंस्करण संयंत्र का शुभारंभ किया। वहीं, मुख्यमंत्री ने आज कांकेर के नथिया नवागांव में मिलेट प्रसंस्करण उद्योग का भी लोकार्पण किया। यहां पर कोदो-कुटकी और रागी के प्रसंस्करण और इनके मूल्य संवर्धन से संबंधित इकाई स्थापित की गई है।

कलेक्टर ने सी-मार्ट में की रसोई में उपयोगी समान की खरीदी

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने आज महिला समूहों द्वारा निर्मित घरेलू उत्पादों की सी-मार्ट में खरीदी- की। उन्होंने रसोई घर उपयोग में आने वाले मसालेंऔर स्नान में उपयोग आने वाली दैनिक सामग्री ली। उनके साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत एस.आलोक ने और साथ आए अधिकारियों ने अपने उपयोग का समान लिया। कलेक्टर क्षीरसागर ने सामग्री की हाथ ट्राली ले कर सी-मार्ट में रखी सामग्री देखी और घर के उपयोग में आने वाला समान ख़रीदा। 

       


सलीके से रखे गए समान और सजावट की तारीफ़ की

उन्होंने सी-मार्ट की सलीके से रखे गए समान और सजावट की तारीफ़ की। दीदियों से बातचीत की बिहान दीदियों ने कलेक्टर को बताया बरी, पापड़, अचार, साबुन, अगरबत्ती, एलईडी बल्ब आदि की बिक्री काफ़ी है। कलेक्टर ने कहा कि समान पूरी गुणवत्ता का हो इसका विशेष ध्यान दिया जाए। तभी और ग्राहक समान लेने आएँगे। गुणवत्ता से कोई समझोता न करें। क्वालिटी मेंटेन रखे। और कहा कि शासन की मंशा है कि समूह की महिलाओं द्वारा उत्पादित सामग्री के लिए बाज़ार मिले। इसलिए शासन द्वारा पूरे प्रदेश में सी-मार्ट खोलें जा रहे है।

ताकि ग्रामीण महिलाओं द्वारा बनाई गयी सामग्री ग्राहकों को एक छत के नीचे आसानी से मिले। शुरुआत में कुछ दिक़्क़त आ सकती है। धीरे-धीरे ग्राहकों का स्थानीय स्तर पर बने शुद्द समान की बिक्री में और तेज़ी आएगी। उन्होंने कहा की उत्पादित बिक्री बढ़ाने पर बल देते हुये कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि सी-मार्ट का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों एवं महिला स्व सहायता समूहों, कुम्भकारों, अन्य पारंपरिक कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देना है। 

इसके साथ ही सी-मार्ट के माध्यम से स्थानीय निवासियों को रोज़गार के बेहतर अवसर और नागरिकों को एक ही स्थान पर गुणवत्तायुक्त वस्तुएं उचित कीमत मिले यह मंशा है। सी-मार्ट में उत्पादों की अधिक बिक्री स्थानीय बाजार और रोज़गार को बढ़ावा देगी। उत्पादों को लोकप्रिय बनाने के लिये अच्छी मार्केटिंग और बेहतर प्रचार-प्रसाद किया जाए। इसके साथ ही उत्पादों का सोशल मीडिया में प्रचार-प्रसार भी करें। कलेक्टर ने इस मौक़े पर सी मार्ट चलाने वाली मौजूद महिलाओं से कहा कि खुलने और बंद होने का समय ग्राहकों की सुविधा के अनुरूप यह ध्यान रखें।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.