Media24Media.com: सावन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label सावन. Show all posts
Showing posts with label सावन. Show all posts

Rain Alert in Chhattisgarh : प्रदेश में होगी झमाझम बारिश मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

No comments Document Thumbnail

 Rain Alert in Chhattisgarh : सावन से पहले एक बार फिर प्रदेश में मौसम करवट बदलने वाला है। बारिश का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। प्रदेश में झमाझम बारिश के साथ आषाढ़ का विदाई होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।


 विभाग ने प्रदेश के 9 जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट और 6 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के अनुसार, रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, दुर्ग, बालोद में बारिश हो सकती है। वहीं खैरागढ़ छुईखदान गंडई, राजनांदगांव, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

महाकाल की सवारी में भक्तों पर किया कुल्ला और थूका, आरोपी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 उज्जैन : सावन के दूसरे सोमवार को निकाली बाबा महाकाल की सवारी में शामिल भक्तों पर थूकने का मामला सामने आया है। छत पर खड़े तीन मुस्लिम युवकों ने भक्तों पर थूका। वीडियो बहू प्रसारित होने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रशासन के सूत्रों के अनुसार आरोपियों के मकान तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी।


एसपी सचिन शर्मा का कहना है कि सावन के दूसरे सोमवार पर बाबा महाकाल की सवारी निकल रही थी। सवारी शहर के अलग-अलग मार्गो से होते हुए टंकी चौक पहुंची थी। जहां बहुमंजिला भवन पर तीन युवक खड़े हुए थे। सवारी के गुजरने के दौरान युवकों ने नीचे खड़े भक्तों पर थूका।


नीचे खड़े कुछ युवकों ने इस करतूत का वीडियो मोबाइल से बना लिया। इसमें युवक थूकते हुए और कुल्ला करते हुए नजर आ रहे हैं। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया है। जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया और तत्काल कार्यवाही करते हुए। अदनान, सुफियान व अशरफ नामक युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सावन लौट निवासी भेरूगढ़ नाका चौराहा की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इंदौर विधायक रमेश मेंदोला ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को फोन लाकर मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश भूरिया ने बताया कि सवारी के दौरान कुछ श्रद्धालुओं ने देखा कि उनके ऊपर पानी पीकर थूकने की कुछ लोग प्रयास कर रहे हैं। शिकायत के आधार पर थाना खारा कुआं में आईपीसी की धारा 295 (a) ,153 ( a) , 505 , 296 में केस दर्ज किया गया है। दोषियों के खिलाफ कानून सम्मत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


19 साल बाद सावन पर बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें क्यों खास है सोमवार का व्रत

No comments Document Thumbnail

Sawan Somwar :  इस बार सावन मास की शुरूआत 4 जुलाई से होने जा रही है। श्रावण मास 04 जुलाई से लेकर 31 अगस्त तक रहेगा यानि की सावन का महिना इस बार एक माह का नहीं बल्कि पूरे 59 दिनों का रहेगा। जिसमें कुल 8 सोमवार पड़ेंगे। यह दुर्लभ संयोग करीब 19 वर्षों बाद बना है। करीब दो माह का श्रावण मास के पडऩे से भक्तों में अपार उत्साह है।


हर साल की तरह इस वर्ष बड़ी संख्या में कांवडिये कांवड़ यात्रा पर निकलेंगे जिसकी तैयारी भी अभी से शुरू हो गई है। हिंदु धर्म में सावन मास का बहुत बड़ा महत्व है ऐसा माना जाता है कि सावन मास भगवान भोलेनाथ को सबसे प्रिय है। यह महिना शिव को समर्पित होता है। श्रावण मास में पडऩे वाले प्रत्येक सोमवार शिवभक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है। इसमें तीन गुण रत, रज एवं तम होता है और प्राचीन मतानुसार पार्वती माता के शरीर से बेलपत्र की उत्पत्ति मानी जाती है इसलिए भगवान शिव की अर्चना में इसका विशेष महत्व होता है।

हर तीसरे साल एक दिन जुड़ता है

वैदिक पंचांग के गणना अनुसार और चंद्रमास के आधार पर एक चंद्रमास में 354 दिन और मास में 365 दिन होते हैं। दोनों में 11 दिनों का अंतर हो जाता है। हर तीसरे वर्ष के बाद 33 दिनों का एक अतिरिक्त महीना बनता है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल अधिकमास (मलमास) के समायोजन से सावन दो महिने का पड़ रहा है। यह बड़ा ही दुलर्भ संयोग है । निश्चित तौर पर इस बार शिव भक्ति के लिए लंबा समय भक्तों को मिलेगा। शिव की भक्ति करने पर भोलेनाथ भक्तों का कल्याण करेंगे और प्रसन्न होकर अवश्य ही वे भक्तों को मनोवांछित फल भी प्रदान करेंगे।

सावन मास में मनोकामना पूरी होती है

शिव पुराण के मुताबिक शंकर भगवान सावन मास में शिव की भक्ति करने वाले भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। वैसे तो हर वर्ष भक्तों को सावन मास के आने का इंतजार बेसब्री से रहता है भक्त पहले एक माह तक सावन में शिवजी की भक्ति करते थे लेकिन इस वर्ष एक माह नहीं बल्कि पूरे 59 दिनों तक भोलेनाथ की पूजा का सुअवसर भक्तों को प्राप्त होगा।जिसमें 08 सोमवार भी पड़ेंगे। यह संयोग करीब 19 वर्षों बाद बना है।

पहला सोमवार 10 जुलाई
दूसरा सोमवार 17 जुलाई
तीसरा सोमवार 24 जुलाई
चौथा सोमवार 31 जुलाई
पांचवां सोमवार 07 अगस्त
छठवां सोमवार 14 अगस्त
सातवां सोमवार 21 अगस्त
आठवां सोमवार 28 अगस्त

रायपुर जिले में चलेगा 'हर घर हरियाली 'अभियान

No comments Document Thumbnail

रायपुर जिले में हरियाली प्रसार करने के लिए पहले सावन सोमवार 18 जुलाई को वृक्षारोपण महा अभियानहर घर हरियालीके तहत घर-घर पौधों का वितरण किया जाएगा। जिला प्रशासन की तरफ से इस वृक्षारोपण महा अभियान में अपेक्षा की गई है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस अभियान में शामिल हो। प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा जरूर लगाएं और पेड़ बनने तक सुरक्षा की जवाबदारी स्वयं ले। प्रकति की सुदंरता एवं संरक्षण के लिए प्रत्येक आदमी को वृक्षारोपण करना चाहिए।



वन और उद्यानिकी विभाग ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय कार्यालय तक माँग के अनुसार संख्या में पौधे उपलब्ध कराये जायेंगे। इस अभियान के तहत उपयोगिता और स्थान के अनुसार पौधे लगाए जाएंगे। सार्वजनिक स्थानों, सरकारी भवनों, स्कूलों, उद्योग, आंगनबाड़ी केंद्रों, रिहायशी इलाकों में फलदार-छायादार पेड़ लगेंगे तो सड़क किनारे और डिवाइडर्स पर प्रदूषण शोषक पेड़ लगाए जाएँगे। इस अभियान में पूरे जिले के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पेड़ लगाया जाएगा। इस वृक्षारोपण महा अभियान में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने निवास स्थान में रुद्राक्ष के पौधे का रोपण करेंगे। 

इस महाभियान में प्रदेश के जनप्रातिनिधिगण, शासकीय अधिकारी/कर्मचारी सहित आमजनो की भी सक्रिय भूमिका होगी। शासकीय कार्यालयों में पौधों की उपलब्धता के लिए वितरण स्टाल बनेंगे। आमजन इन दफ़्तरों से पौधे लेकर अपने घरों और चिन्हांकित ज़मीन पर लगा सकेंगे। वृक्षारोपण के लिए जन जागरूकता और पेड़ लगाने के लिए पार्षदों, सरपंचों सहित जनप्रतिनिधियों और समाज सेवी संस्थाओंकी भी मदद ली जाएगी। सभी सरकारी कार्यालयों में भी उपलब्ध जमीन पर पौधे लगाए जाएँगें।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.