Media24Media.com: सामूहिक विवाह

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label सामूहिक विवाह. Show all posts
Showing posts with label सामूहिक विवाह. Show all posts

मुख्यमंत्री साय 8 मार्च को जशपुर के सलियाटोली में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर और सामूहिक विवाह में होंगे शामिल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 08 मार्च को कुनकुरी के सलियाटोली स्थित बालासाहेब देशपांडे महाविद्यालय मैदान में स्व. दिलीप सिंह जूदेव स्मृति में आयोजित वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री श्री साय सलियाटोली के मिनी स्टेडियम में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत विवाह बंधन में बंधने वाले 365 जोड़ों को आशीर्वाद देंगे।

स्व. दिलीप सिंह जूदेव स्मृति में आयोजित इस वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में मुख्यमंत्री आयुष्मान और सिकल सेल कार्ड, टी.बी. मरीजों को फूड बॉस्केट, तथा निक्षय मित्रों को प्रमाण पत्र वितरित करेंगे।यह शिविर जिला प्रशासन, जशपुर द्वारा एम्स रायपुर के सहयोग से सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान एम्स रायपुर एवं अन्य उच्च संस्थानों के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों का चिन्हांकन कर उपचार करेंगे, साथ ही निःशुल्क दवाइयाँ उपलब्ध कराई जाएंगी।गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को रायपुर रेफर कर विशेष इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। इस चिकित्सा शिविर में एम्स रायपुर के मेडिसिन, सर्जरी, कैंसर, न्यूरोलॉजी, नाक-कान-गला, नेत्र, अस्थि, गुर्दा, चर्म, स्त्री रोग और मनोरोग विशेषज्ञ मरीजों का उपचार करेंगे। मरीजों की सुविधा के लिए पंजीयन काउंटर, जनरल ओपीडी काउंटर, लैबोरेटरी काउंटर, और सभी विशेषज्ञ विभागों के पृथक-पृथक काउंटर स्थापित किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 365 जोड़ों का विवाह

सलियाटोली मिनी स्टेडियम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 365 हिंदू जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री वर-वधू को अपना आशीर्वाद देंगे। उल्लखेनीय है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की कन्याओं के विवाह में सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत प्रत्येक जोड़े के विवाह पर 50 हजार रुपये तक की राशि व्यय करने का प्रावधान है।

सामूहिक विवाह आधुनिक समाज की आवश्यकता है: बृजमोहन अग्रवाल

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : सामूहिक विवाह समाज की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है। यह शादियों को किफायती बनाने, सामाजिक बुराइयों को कम करने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह विचार रायपुर लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार बृजमोहन अग्रवाल ने सतनामी सामूहिक आदर्श विवाह समारोह के दौरान व्यक्त किए।


राजधानी के न्यू राजेंद्र में आयोजित समारोह में अग्रवाल ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सुखद दांपत्य जीवन की कामना की।

अग्रवाल ने कहा कि, आज के समाज में सामूहिक विवाह एक महत्वपूर्ण आवश्यकता बन गया है। शादियों में बढ़ते खर्चों ने आम लोगों के लिए शादी करना मुश्किल बना दिया है। दिखावा और प्रतिस्पर्धा ने शादियों को बोझिल और महंगा बना दिया है। सामूहिक विवाह इस समस्या का एक प्रभावी समाधान है। सतनामी समाज हमेशा से ही सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एक आदर्श पेश करता रहा है। परम पूज्य गुरु बाबा घासी दास ने सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लोगों को एक किया उनके बताए रास्ते पर चलकर सभ्य समाज का निर्माण किया जा सकता है।

कार्यक्रम में डॉ राम मनोहर, मती शकुंतला, मती रजनी डाण्डे एसपी घृतलहरे जी (संरक्षक), बीआ बंजारे संरक्षक, जेबी बंजारे- अध्यक्ष, दिनेश खुटे उपाध्य पृथ्वी राज बघेल, सु अंजली बरमाल, कृष्णा बरमार, बबलु , सुभाष कोसरे, शंकुतला बंजारे, राजेंद्र बंजारे, रघुनाथ भरद्वाज, अशोक, हरीश बंजारे, कृष्णा कसले समेत समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।रायपुर : सामूहिक विवाह समाज की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है। यह शादियों को किफायती बनाने, सामाजिक बुराइयों को कम करने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह विचार रायपुर लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार बृजमोहन अग्रवाल ने सतनामी सामूहिक आदर्श विवाह समारोह के दौरान व्यक्त किए।
राजधानी के न्यू राजेंद्र में आयोजित समारोह में अग्रवाल ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सुखद दांपत्य जीवन की कामना की।

अग्रवाल ने कहा कि, आज के समाज में सामूहिक विवाह एक महत्वपूर्ण आवश्यकता बन गया है। शादियों में बढ़ते खर्चों ने आम लोगों के लिए शादी करना मुश्किल बना दिया है। दिखावा और प्रतिस्पर्धा ने शादियों को बोझिल और महंगा बना दिया है। सामूहिक विवाह इस समस्या का एक प्रभावी समाधान है। सतनामी समाज हमेशा से ही सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एक आदर्श पेश करता रहा है। परम पूज्य गुरु बाबा घासी दास ने सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लोगों को एक किया उनके बताए रास्ते पर चलकर सभ्य समाज का निर्माण किया जा सकता है।

कार्यक्रम में डॉ राम मनोहर, मती शकुंतला, मती रजनी डाण्डे एसपी घृतलहरे जी (संरक्षक), बीआ बंजारे संरक्षक, जेबी बंजारे- अध्यक्ष, दिनेश खुटे उपाध्य पृथ्वी राज बघेल, सु अंजली बरमाल, कृष्णा बरमार, बबलु , सुभाष कोसरे, शंकुतला बंजारे, राजेंद्र बंजारे, रघुनाथ भरद्वाज, अशोक, हरीश बंजारे, कृष्णा कसले समेत समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से बेटियों के विवाह की चिंता हुई दूर : मंत्री राजवाड़े

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : राजिम कुंभ कल्प मेला के दौरान राजीव लोचन मंदिर प्रांगण में आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। योजना अंतर्गत जिले के 177 बेटियों का विवाह सम्पन्न हुआ। सभी जोड़ों का धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह सम्पन्न कराया गया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल महिला एवं बाल विकास मंत्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, जिले के प्रभारी मंत्री एवं खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल दास बघेल, राजिम विधायक रोहित साहू सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया। राज्य शासन द्वारा योजना अंतर्गत 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता नव विवाहित जोड़ों को दी जाती है। सामूहिक विवाह में वधुओं को 21 हजार रूपये का चेक राशि सहित शेष राशि से श्रृंगार सामग्री और घरेलू सामग्री उपहार स्वरूप प्रदान किया गया। सामूहिक विवाह में छुरा, मैनपुर, फिंगेश्वर, गरियाबंद एवं देवभोग विकासखंड के नवयुवक - युवतियां जोड़े शादी के पवित्र बंधन में बंधे।

सामूहिक कन्या विवाह में मौजूद महिला एवं बाल विकास मंत्रीमती राजवाड़े ने नवविवाहित जोड़ों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सभी वर्गो के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना शुरू किया गया था। योजना अंतर्गत जनवरी 2024 तक प्रदेश में कुल 1 लाख 14 हजार 750 जोड़ों को लाभान्वित किया गया है। समाज में वैवाहिक कार्यक्रमों में खर्च को रोकने के लिए यह योजना लाभदायक है । मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 50 हजार रूपये नव विवाहित जोड़ों को दिया जाता है। इससे विवाह के समय होने वाले खर्च और जरूरी तैयारियों की चिंता दूर हो गई। जिससे कमजोर एवं गरीब परिवारों के बेटियों के विवाह में होने वाले खर्च की भी बचत हो रही है। प्रधानमंत्री जी के गारंटी के तहत सभी विवाहितों के लिए महतारी वंदन योजना का शुभारंभ किया है, जिसमें अभी तक 70 लाख से महिलाओं का पंजीयन किया गया है। पात्र महिलाओं को इस योजना के माध्यम से प्रत्येक माह 1 हजार रुपये प्रदान किया जायेगा।

विश्वास ही विवाह का आधार, समन्वय के साथ वैवाहिक जीवन बिताएं - मंत्री बघेल

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिले के प्रभारी एवं खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने नव दंपत्तियों को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विवाह का आधार विश्वास होता है। पति-पत्नी को एक-दूसरे पर विश्वास और समन्वयता के साथ वैवाहिक जीवन बिताना चाहिए। उन्होंने वर-वधुओं को एक-दूसरे का सम्मान करते हुए परिवारों का भी मान-सम्मान बनाये रखने के लिए प्रेरित किया।

 

"मामा की दुआएँ लेती जा, जा तुझको सुखी संसार मिले": मुख्यमंत्री चौहान

No comments Document Thumbnail

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि गरीब अभिभावकों को अब अपनी बेटियों के विवाह की चिंता नहीं करनी चाहिए। उनका मामा बेटियों की शादी करवा रहा है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में सरकार द्वारा सामूहिक विवाह कराए जाते हैं और वर-वधू को 49-49 हजार रुपए के चेक गृहस्थी की सामग्री खरीदने के लिए प्रदाय किए जाते हैं। इस योजना का प्रारंभ वर्ष 2006 में किया गया था, तब से आज तक मध्य प्रदेश की लाखों गरीब बेटियों के विवाह/ निकाह हमारी सरकार ने करवाए हैं।

मुख्यमंत्री चौहान धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ आज सीहोर जिले के गिल्लौर, तहसील भैरुंदा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह /निकाह आयोजन में सम्मिलित हुए। उन्होंने विवाह /निकाह कर रहे 470 जोड़ों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि "मामा की दुआएँ लेती जा, जा तुझको सुखी संसार मिले"।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में बहन-बेटियों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। लाड़ली लक्ष्मी और मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के बाद अब लाड़ली बहना योजना प्रारंभ की गई है, जिसमें बहनों को 1000 रूपये की राशि प्रतिमाह दी जाती है। अब इस योजना में न्यूनतम आयु की सीमा को घटाकर 21 वर्ष कर दिया गया है। योजना में धीरे-धीरे राशि बढ़ाई जाएगी और 3000 रूपये तक प्रतिमाह बहनों को दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आजीविका मिशन में बहनों को जोड़कर उनकी आमदनी बढ़ाई जाएगी। हमारा लक्ष्य है, हर बहन की माह में कम से कम 10 हजार रूपये आमदनी हो। मेरी हर बहन लखपति हो। हमें बहनों को मजबूर नहीं रहने देना है, मजबूत बनाना है। प्रदेश में कोई गरीबी में नहीं रहेगा, सरकार आपके साथ है, मामा आपके साथ है।

मुख्यमंत्री चौहान ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि विवाह एक पवित्र संस्कार है, पवित्र बंधन है। आपस में मिल-जुल कर साथ रहें। पति पत्नी के बीच का विश्वास नहीं तोड़ना चाहिए। विवाह से दो शरीर एक आत्मा हो जाते हैं। दोनों परिवारों का नाम रोशन करें। सुख और शांति पूर्वक रहें।

विवाह संस्कार पूरे विधि-विधान से संपन्न हुआ। सम्मेलन में 430 विवाह और 40 निकाह संपन्न हुए। आयोजन में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, सांसद रमाकांत भार्गव, विधायक करण सिंह आदि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह से खुशियों का नजारा मिला : कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी

No comments Document Thumbnail

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिला प्रशासन के सहयोग से मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत आज सारंगढ़ में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सांरगढ़ श्रीमती उत्तरी जांगड़े, कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी और पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया गया था। इस समारोह में सारंगढ़ और बरमकेला से कुल 120 जोड़े विवाह बंधन में बंधे।

कार्यक्रम में विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने वर-वधुओं को विवाह की शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि यह बहुत खुशी की बात है आप वैवाहिक बंधन में बंध रहे हैं। उन्होंने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को उनके मानदेय पर बढ़ोत्तरी के लिए और सारंगढ़-बिलाईगढ़ नया जिला बनने पर सभी जिलेवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने वर-वधुओं और परिजनों को बधाई और बहुत-बहुत शुभकामना दी है। उन्होंने कहा कि यह विवाहोत्सव से हमें खुशियों का नजारा मिला है। राज्य शासन द्वारा वर्तमान में 25 हजार रूपए की सहायता राशि दी जा रही है।

मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार आगामी अप्रैल माह से मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना यह सहयोग राशि बढ़कर वर-वधुओं को 50 हजार मिलेगी। इस कार्यक्रम के अतिथियों में छत्तीसगढ़ राज्य गौसेवा आयोग के सदस्य पुरूषोत्तम साहू, अरूण मालाकार, श्रीमती मंजू मालाकार, श्रीमती विलास सारथी, श्रीमती तारा अरूण शर्मा, श्रीमती तुलसी वसंत, श्रीमती सोनी बंजारे, श्रीमती सीता पटेल, संजय दुबे, विष्णु चन्द्रा, गोल्डी नायक, पुष्पराज बरिहा सहित वर-वधुओं के परिजनों बड़ी संख्या में उपस्थित थे। नवरात्रि के अवसर पर यह एक ऐसा नजारा था जहां सभी महिला अतिथिगण नवदुर्गा स्वरूप वर-वधुओं को आशीर्वाद दे रही थी।

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 251 जोड़ों की शादी, CM भूपेश बघेल ने दिया आशीर्वाद

No comments Document Thumbnail

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नारायणपुर दौरे के दौरान नारायणपुर वासियों को 127 करोड़ 83 लाख रुपए लागत के 101 विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने इनमें से 72 करोड़ 8 लाख 25 हजार रुपए की लागत के 46 विकास कार्यों का लोकार्पण और 55 करोड़ 75 लाख रुपए की लागत के 55 विकासकार्यों का भूमिपूजन किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री बघेल सामूहिक कन्या विवाह योजना में नव विवाहित 251 जोड़ों को उनके खुशहाल दाम्पत्य जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को चेक और उनकी जरूरत के समानों का वितरण भी किया।   

मुख्यमंत्री बघेल ने बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में अबूझमाड़ क्षेत्र के 500 किसानों को मसाहती पट्टे वितरित किए। CM बघेल ने समाज कल्याण विभाग के 36 हितग्राहियों को श्रवण यंत्र, ट्रायसिकल, बैटरी चलित ट्रायसिकल, दिव्यांगजन विशिष्ट पहचान कार्ड, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजनातर्गत राशि प्रदाय, रेशम विभाग के हितग्राहियों को 100 नग टसर बुनियादी रीलिंग मशीन, महिला रेशम कृमिपालन समूह को चेक वितरण, कृषि विभाग के हितग्राहियों को उड़द बीज, स्पेयर पंप, स्प्रिंकलर, श्रम विभाग के हितग्राहियों को भागिनी प्रसूति सहायता योजना और मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना में सहायता राशि के चेक, मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु और दिव्यांगजन सहायता योजना के चेक समेत 26 हितग्राहियों को वनाधिकार पत्र का वितरण किया।

मुख्यमंत्री बघेल ने नारायणपुर जिले जिन विकास कार्यों का लोकार्पण किया, उनमें ब्रेहबेड़ा से मेटाडोंगरी वृहद पुल निर्माण लागत 7 करोड़ 67 लाख रूपए, जिला नारायणपुर में सर्किट हाउस का निर्माण कार्य लागत 5 करोड़ 89 लाख रूपए, सुलेंगा से तिरकानार 5 करोड़ 50 लाख रूपए, नारायणपुर में जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान प्रशासनिक एकेडमिक भवन निर्माण लागत 5 करोड़ 55 लाख रूपए, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण अंतर्गत ग्राम महिमागवाड़ी से ताडोनार तक सड़क निर्माण लागत 3 करोड़ 20 लाख रूपए, स्कूलपारा से कोहकापारा लागत 3 करोड़ 33 लाख रूपए, नयापारा कुकड़ाझोर से खासपारा के लिए लागत 3 करोड़ 35 लाख रूपए सहित अन्य विकास कार्य शामिल है।

इसी तरह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नारायणुर जिले में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के  अंतर्गत 24 करोड़ 72 लाख रूपए की लागत से स्थापित होने वाली 36 सोलर आधारित नल-जल योजना, खोडगांव से चिचाडीपारा लागत 6 करोड़ 22 लाख रूपए, जल जीवन मिशन अंतर्गत सोलर ड्यूल पंपों की स्थापना कार्य लागत 5 करोड़ रूपए, मढोनार से कावानार लागत 3 करोड़ 82 लाख रूपए, 37 नवीन आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण कार्य लागत 2 करोड़ 5 लाख रूपए सहित अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया।

सामाजिक कुरीतियों को रोकने में सामूहिक विवाह की है महत्वपूर्ण भूमिका : मंत्री टेकाम

No comments Document Thumbnail

अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम (Premasai Singh Tekam News) गुरुवार को बलरामपुर-रामानुजगंज के पेंडारी में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सामाजिक कुरीतियों रोकने में सामूहिक विवाह महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। बता दें कि कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 85 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया।





यह भी पढ़ें:- शादी की पहली ही रात दूल्हा और दुल्हन के बीच हुई मारपीट, थाने पहुंचा केस





मंत्री टेकाम (Minister Premasai Singh Tekam) ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में नवविवाहित 85 जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह सहायता योजना का उद्देश्य परिवारों को कन्या के विवाह के संदर्भ में होने वाली आर्थिक कठिनाइयों का निवारण, विवाह के अवसर पर होने वाले फिजूलखर्ची को रोकना है। साथ ही सादगीपूर्ण विवाहों को बढ़ावा, सामूहिक विवाहों के आयोजन के माध्यम से आत्मसम्मान में वृद्धि और उनकी सामाजिक स्थिति में सुधार, बाल-विवाह और विवाहों में दहेज के लेन-देन की रोकथाम करना है।









मंत्री ने कहा (Premasai Singh Tekam News) कि मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना अंतर्गत राशनकार्ड धारी परिवार की 18 साल से ज्यादा आयु की अधिकतम दो कन्याओं को मुख्यमंत्री कन्या विवाह (mass marriage) योजना का लाभ दिया जाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या विवाह सहायता योजना के अंतर्गत नव दंपतियों को 14 हजार रुपए की उपहार सामग्री, वर-वधु के लिए 5 हजार रुपये की श्रृंगार सामग्री, वधु को बैंक ड्राफ्ट के रूप में एक हजार रुपए और सामूहिक विवाह आयोजन की तैयारी के लिए 5 हजार रुपए प्रति कन्या प्रदान किया।





यह भी पढ़ें:- ट्रांजेक्शन फेल होने पर न करें ये गलती, पड़ सकता है भारी





मुख्यमंत्री विवाह योजनांतर्गत विधवा, अनाथ, निराश्रित, कन्याओं को शामिल किया गया है। इस अवसर नवदंपतियों के परिजन सहित महिला बाल विकास विभाग, विकासखंड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।









बता दें कि प्रशासन द्वारा जिले के अन्य विकासखंडों में आगे भी सामूहिक विवाह का आयोजन कर विवाह के इच्छुक 18 साल पूरी कर चुके युवक-युवतियों को लाभान्वित किया जाएगा।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.