Media24Media.com: साइबर सेल

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label साइबर सेल. Show all posts
Showing posts with label साइबर सेल. Show all posts

धान खरीदी में फर्जीवाड़ा करने वाला केन्द्र प्रभारी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के गुरुवाइनडबरी धान खरीदी केंद्र में फर्जीवाड़ा करने वाले आरोपी रामदास बंजारे को पुलिस ने तिफरा बिलासपुर के पास घेरा बंदी कर आज गिरफ्तार किया। गुरुवाइनडबरी धान खरीदी केंद्र प्रभारी रहते हुए इसने फर्जीवाड़ा कर शासन को 91 लाख 68 हजार से अधिक का आर्थिक नुकसान पहुंचाया था।

धान खरीदी में गड़बड़ी का मामला सामने आने पर कलेक्टर राहुल देव के निर्देश पर केन्द्र प्रभारी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी लोरमी श्रीमती माधुरी धीरही के नेतृत्व में थाना लालपुर एवं साइबर सेल की टीम द्वारा आरोपी रामदास बंजारे की गिरफ्तारी के लिए सभी संभावित स्थानों पर छापेमारी की गई। एफ.आई.आर. के बाद से आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। इस दौरान सूचना मिली कि आरोपी बिलासपुर के तिफरा के पास छिपकर अपना नाम पता बदल कर रह रहा था। सूचना पर तत्काल थाना लालपुर और साइबर सेल की टीम को गिरफ्तारी के लिए बिलासपुर भेजा गया और तिफरा के पास आरोपी को घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

सहायक आयुक्त सहकारिता हितेश श्रीवास ने बताया कि रामदास बंजारे द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में धान खरीदी के दौरान बेईमानीपूर्वक 25 सौ क्विंटल से अधिक धान का गबन किया गया था। इसके साथ ही किसानों से खरीदे गए धान में से 600 बोरी धान को बेईमानी पूर्वक बिक्री करने के लिए श्याम राईस प्रोडक्ट बरेला के ट्रक क्रमांक सीजी 12 एस 2108 में लोड कराया गया था। उक्त कृत्य के लिए उनके खिलाफ थाना लालपुर मुंगेली में आईपीसी की धारा 420, 409 तथा 511 के तहत अपराध दर्ज करते हुए जांच की जा रही थी। विवेचना में पाया गया था कि उसके द्वारा लगभग 91 लाख 68 हजार रुपए के धान का फर्जीवाड़ा किया गया है। आरोपी रामदास बंजारे अपराध दर्ज होने के बाद से ही फरार चल रहा था।   

CG CRIME : नकली शराब बनाने वाले गिरोह का भांडाफोड़, आबकारी ने की बड़ी कार्रवाई

No comments Document Thumbnail

 CG CRIME : खैरागढ़ पुलिस को नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने में बड़ी सफलता मिली है. भारी मात्रा में लगभग 450 लीटर नकली शराब का जखीरा पुलिस ने बरामद किया है. गातापार थाना क्षेत्र के ग्राम मुढ़ीपार में एक घर में नकली शराब बनाए जाने की सूचना मिली थी. जिस पर कार्रवाई करते हुए थाना गातापार और साइबर सेल खैरागढ़ ने एसपी त्रिलोक बंसल के नेतृत्व में मुढ़ीपार के लालमाटी गांव में दबिश दी. मौके पर पुलिस को भारी मात्रा में नकली शराब, खाली बोतल, फर्जी लेबल और फर्जी होलोग्राम सहित बड़ी मात्रा में स्प्रिट मिला है. मौके से पांच आरोपियों के साथ एक नाबालिग को भी गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों द्वारा शासकीय मदिरा दुकान में मिलने वाले देसी प्लेन शराब का हु ब हु नकल तैयार कर आस पास के क्षेत्रों में तस्करी किया जाता था।


पूरे मामले में आरोपी गेमेंद्र सेन और नन्दकिशोर सिन्हा खाली बोतलों की व्यवस्था किया करते थे. जिसे नाबालिक बालक के घर में छिपा कर रखा जाता था. जब खाली बोतलों की संख्या पर्याप्त हो जाती थी. तो आरोपीयों के द्वारा गोंदिया निवाशी हरीश नागपुरे को सूचित किया जाता था। जिसके बाद हरिश महाराष्ट्र से स्प्रिट की व्यवस्था करके मुढ़ीपार आता था जहां सभी आरोपी मिलकर स्प्रिट से नकली शराब को तैयार करते थे. 

खाली बोतलों में स्टिकर होलोग्राम और ढक्कन की हु ब हु नकल की जिम्मेदारी पांचवे आरोपी घनश्याम सिंह राजपूत पर थी. देशी प्लेन मदिरा तैयार होने के बाद सभी आरोपी मिलकर सप्लाई करके उससे अर्जित पैसों को आपस में बांटते लेते थे. फिलहाल पुलिस ने पांच आरोपियों सहित एक नाबालिक को गिरफ्तार कर लिया है. एसपी त्रिलोक बंसल ने बताया कि नकली शराब बनाने में लेबल और होलोग्राम की व्यवस्था में और लोग भी हो सकते हैं. जिसकी जांच जारी है आगे पुलिस और भी बड़े खुलासे कर सकती है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.