Media24Media.com: सांस्कृतिक कार्यक्रम

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label सांस्कृतिक कार्यक्रम. Show all posts
Showing posts with label सांस्कृतिक कार्यक्रम. Show all posts

राज्योत्सव - 2024 : जिला मुख्यालयों में 5 नवम्बर को विभागीय प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर रायपुर से भिन्न सभी जिला मुख्यालयों पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। जिला मुख्यालयों में 5 नवम्बर को एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विकास विभागों की विभागीय प्रदर्शनी में उपलब्धियों, महत्वपूर्ण योजनाओं एवं सफल परियोजनाओं को विशेष रूप से प्रदर्शित की जाएगी।

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर स्थानीय कलाकारों द्वारा 5 नवम्बर को एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह एक नवम्बर से 6 नवम्बर तक जिला मुख्यालयों के समस्त शासकीय भवनों में रोशनी की जाएगी। शासन की जनकल्याणकारी तथा हितग्राही मूलक योजनाओं से संबंधित कार्यक्रमों में लोगों को लाभान्वित किया जाए। जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में मंत्रीगण, सांसदों, विधायकगण, जन-प्रतिनिधि को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा। राज्य शासन द्वारा उक्त कार्यक्रम के आयोजन में मितव्ययिता बरतने के निर्देश दिए हैं।

विकसित भारत संकल्प यात्रा में शिक्षा विभाग के सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति ,संस्कृति एवं शिक्षा,नवाचार का दिखा झलक

No comments Document Thumbnail

तुमगांव। विकसित भारत संकल्प यात्रा नगर पंचायत तुमगांव में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय योगेश्वर राजू सिन्हा जी विधायक महासमुंद, अध्यक्षता राकेश चंद्राकर जी अध्यक्ष नगर पंचायत तुमगांव, विशेष अतिथि पप्पू पटेल उपाध्यक्ष नगर पंचायत तुमगांव, खीर सागर नायक सीएमओ नगर पंचायत तुमगांव,धर्मेंद्र यादव पार्षदइन अतिथियो के आतिथ्य में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

          विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन नगर पंचायत तुमगांव में

शिक्षा विभाग के स्टाल एवं तुमगांव के विभिन्न शासकीय विद्यालयो के सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमो ने खूब वाह-वाही एवं तालियां बटोरी।शासकीय बालक प्राथमिक शाला तुमगांव के बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्कृष्ट रहा।

शासकीय बालक प्राथमिक शाला तुमगांवस्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय तुमगांवनूतन उच्च प्राथमिक शाला तुमगांवशासकीय प्राथमिक शाला भाटापारा तुमगांव शासकीय प्राथमिक शाला गाड़ाघाट, शासकीय कन्या उच्च प्राथमिक शाला तुमगांव, शासकीय कन्या प्राथमिक शाला तुमगांव के बच्चे एवं शिक्षक सम्मिलित हुए। 

शिक्षा विभाग से संकुल समन्वयक आशीष साहू, द्वारिका साहू, बलराम नेताम,जितेन्द्र साहू, भोज राम साहू, कुमार साहब कुर्रे, कुबेर साहू, अनामिका साहू, ज्योति नेताम, दीप्ति चंद्राकर, पद्मिनी दास, फुलगेसिया बरुआ,शारदा तिवारी, अश्विनी धीवर,टी.एस.गजेंद्र,एवं अन्य विभाग से अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

सिरपुर महोत्सवः तीन दिन रहेगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। सिरपुर महोत्सव 5 से 7 फरवरी तक आयोजित होगा। तीनों दिन स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जायेंगे। सिरपुर महोत्सव में तीन तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। शुभारम्भ छत्तीसगढ़ खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत 5 फरवरी शाम को करेंगे। सिरपुर महोत्सव में तीनों दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा जो इस प्रकार है। कार्यक्रम प्रतिदिन दोपहर 12 : 30 बजे से शुरू होकर रात्रि 10 : 00 बजे तक होंगे। रविवार 5 फरवरी को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम इस प्रकार है।

दोपहर 12.30 बजे से 01.00 तक दिनेश साहू एवं साथी भोरिंग महासमुन्द द्वारा छत्तीसगढ़ लोक गीत, दोपहर 01.00 बजे से 01.30 तक छत्तीसगढ़ संस्कृति व परम्परा नृत्य नाटिका एकलव्य आवासी आदर्श विद्यालय भोरिंग महासमुन्द द्वारा नृत्य नाटिका, दोपहर 01.30 बजे से 02.30 तक रंजीत चक्रधारी नाचा गम्मत पार्टी सरायपाली द्वारा कोमाखान नाचा गम्मत की प्रस्तुति होगी। इसी प्रकार दोपहर 02.30 बजे से 03.00 तक सत के अंजोर पंथी नृत्य दल सोनदादर द्वारा पंथी नृत्य का प्रदर्शन होगा। दोपहर 03.00 बजे से 03.30 तक फलझरिया कर्मा पार्टी बिलखण्ड द्वारा कर्मा नृत्य

दोपहर 03.30 बजे से 04.00 तक योगराज चौहान एवं साथी रेवा मोंगरापाली बागबाहरा द्वारा डण्डा नृत्य तथा सायं 04.00 बजे से 04.50 तक छत्तीसगढ़ी लोक कला मंच लोक रागिनी परिवार ग्राम बरभाठा झलप महासमुन्द द्वारा लोक गीत नृत्य की प्रस्तुति होगी। शाम 04.50 बजे से 06.30 तक सिरपुर महोत्सव का उद्घाटन, सायं 6.30 बजे से 06..40 तक कुमारी भाव्या चन्द्राकर शिक्षक कालोनी रायपुर द्वारा कत्थक एकल नृत्य तथा सायं 6.40 बजे से 10..00 तक अलका चंद्राकर परगनिहा फुलवारी लोक कला मंच रायपुर द्वारा लोक कला मंच की प्रस्तुति होगी।

 इसी प्रकार 6 फरवरी को दोपहर सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे इस दिन कार्यक्रम शाम 5 बजे से शुरू होंगे जो रात्रि 1000 बजे तक चलेंगे। सायं 05.00 बजे से 05.30 तक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोंहदा विकासखंड सरायपाली द्वारा कर्मा नृत्य, सायं 05.30 बजे से 06.00 तक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुलारपाली विकासखंड बसना द्वारा डंडा नृत्य की प्रस्तुति देंगे। सायं 6.00 बजे से 06.10 तक कुमारी आस्था पटनायक कक्षा 6वीं की ओडिसी नृत्य एकल नृत्य तथा सायं 6.10 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक लोक रंग अर्जुन्दा दुर्ग द्वारा लोक कला मंच की प्रस्तुति होगी।

 सिरपुर महोत्सव के अंतिम दिन 7 फरवरी को कार्यक्रम दोपहर 3  00 बजे से शुरू होकर रात्रि 10:00 बजे तक चलेंगे। दोप. 03.00 बजे से 03.30 तक बाल कृष्ण राउत नाचा पिरदा विकासखण्ड महासमुन्द द्वारा राउत नाचा, दोपहर 03.30 बजे से 04.00 तक जय गौरी गौरा सुआ दल छपोराडीह सुवा नृत्य, सायं 04.00 बजे से 04.50 तक कौशिल्याबाई निर्मलकर खुर्शीपार सुरता कला मंच, खुर्सीपार देवरी द्वारा भरथरी गीत की प्रस्तुति होगी। सायं 6.30 बजे से 06..40 तक पूरना राउत द्वारा ओडिसी नृत्य एकल नृत्य तथा सायं 6.40 बजे से रात्रि बजे 10.00 तक ईशिता विश्वकर्मा एवं टीम मुंबई द्वारा बॉलीवुड कलाकार की प्रस्तुति होगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.