Media24Media.com: सांसद रूपकुमारी चौधरी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label सांसद रूपकुमारी चौधरी. Show all posts
Showing posts with label सांसद रूपकुमारी चौधरी. Show all posts

खेलों में हार-जीत से बढ़कर हमारे अंदर की क्षमता, मेहनत और आत्मविश्वास मायने रखता है : रूपकुमारी चौधरी

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद : जिले में 24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन आज सासंद रूपकुमारी चौधरी के मुख्य आतिथ्य एवं विधायक  योगेश्वर राजू सिन्हा की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय स्थित मिनी स्टेडियम में हुआ। कार्यक्रम का समापन खिलाड़ियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट के साथ किया गया। इस अवसर पर स्कूली छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई। विजेता खिलाड़ियां को सांसद रूपकुमारी चौधरी व विधायक योगेश्वर राजू सिन्हो के हाथों कप और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में बस्तर एवं बिलासपुर संभाग संयुक्त रूप से ओवर ऑल चैंपियन का खिताब हासिल किया। इस दौरान कलेक्टर विनय कुमार लंगेह भी मौजूद थे।


समापन अवसर पर सांसद रूपकुमारी चौधरी ने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में टीम भावना के साथ खेलने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेलों में हार-जीत से बढ़कर हमारे अंदर की क्षमता, मेहनत और आत्मविश्वास मायने रखता है। जो खिलाड़ी मैदान में उतरे, वे पहले से ही विजेता हैं, क्योंकि उन्होंने अपने डर और कमजोरियों पर विजय प्राप्त की है। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी अपनी प्रतिभा और कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किए है। आप सभी इसी तरह राज्य को गौरवान्वित करते रहें।

विधायक  योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के अलावा मैदान पर खेलते देखना सुखद होता है। खेल का मैदान भी एक तरह की पाठशाला है। यहां हार और जीत से ज्यादा आवश्यक मैदान में उतरकर खेलना है। ये आपको मानसिक रूप से मजबूत बनाते है। आप सभी ने खेल भावना, जोश और उत्साह के साथ इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिए और अनुशासन भी बनाए रखा यह वास्तव में एक सच्चे खिलाड़ी की पहचान है। उन्हांने सभी खिलाड़ियों और प्रतियोगिता से जुड़े सभी अधिकारी-कर्मचारी, कोच को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी। प्रतियोगिता के समापन अवसर पूर्व नपा अध्यक्ष  पवन पटेल, स्काउट संघ अध्यक्ष ऐतराम साहू,  प्रदीप चंद्राकर, पार्षदगण महेन्द्र जैन, मीना वर्मा,  मुन्ना देवार,  मनीष शर्मा एवं  कौशिल्या बंसल,  आनंद साहू,  प्रकाश शर्मा,  हनीश बग्गा, जिला शिक्षा अधिकारी  मोहन राव सावंत, सहायक संचालक  नंद कुमार सिन्हा एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, खेल से संबंधित अधिकारी-कर्मचारी, खिलाड़ी और खेल प्रेमी जन मौजूद थे।


विदित है कि 23 से 26 सितम्बर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर, सरगुजा सहित कुल 5 जोन से कुल 360 खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में कुल 03 खेल शामिल किए गए थे। जिसमें कबड्डी में 19 वर्ष बालक/बालिका, खो-खो में 14 वर्ष बालक/बालिका एवं रग्बी में 17 वर्ष बालक/बालिका कुल 180-180 बालक/बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता का अंतिम परिणाम
कबड्डी 19 वर्ष (बालक) विजेता - बिलासपुर, उप विजेता रायपुर, तृतीय दुर्ग, (बालिका वर्ग) विजेता - रायपुर, उप विजेता बिलासपुर तृतीय दुर्ग, खो-खो 14 वर्ष (बालक) विजेता - बस्तर, उप विजेता दुर्ग, तृतीय रायपुर, (बालिका वर्ग) विजेता - बस्तर, उप विजेता बिलासपुर, तृतीय दुर्ग, रग्बी 17 वर्ष (बालक) विजेता - बस्तर, उप विजेता रायपुर, तृतीय बिलासपुर, (बालिका वर्ग) विजेता - बिलासपुर, उप विजेता बस्तर, तृतीय दुर्ग रहा।

लाफिनकला में सांसद रूपकुमारी चौधरी ने किया रंगमंच और शेड का लोकार्पण, भागवत कथा में हुई शामिल

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद । ग्राम लाफिनकला मे 8 से 16 सितंबर तक श्रीमदभागवत महापुराण ज्ञान सप्ताह का आयोजन किया गया। जिसमें सिरकट्टी आश्रम के संत स्वर्गीय सियाभुनेश्वरी शरण के शिष्य महामण्डलेश्वर गोवर्धन शरण कथावाचक रहे। भागवत ज्ञान सप्ताह के अंतिम दिवस सोमवार को सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी उपस्थित होकर श्रीमद् भागवतगीता कथा में शामिल हुई। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर में नवनिर्मित रंगमंच व शेड का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्य अतिथि के आसंदी से कहा कि भागवत कथा सुनने वाले सौभाग्यशाली होते हैं। विशिष्ट अतिथियों में पवन पटेल पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष व वर्तमान पार्षद, समाजसेवी रमेश साहू भी उपस्थित रहे।


इस अवसर पर सरपंच श्रीमती हेमीन पटेल, मंदिर समिति अध्यक्ष नेतन पटेल , पवन साहू सचिव मंदिर समिति, संतराम साहू पूर्व सचिव मंदिर समिति, रामकुमार साहू अध्यक्ष ग्राम समिति, तोष कुमार साहू सचिव ग्राम समिति, जगदीश साहू कीर्तनकार, हेमू राम साहू पूर्व अध्यक्ष ग्राम समिति, रामजी साहू पूर्व सचिव ग्राम समिति, उपसरपंच डुमन लाल साहू ,पंचगण कमलेश साहू, पूर्णिमा साहू, नेहा साहू , 



मंजू पटेल, रोशनी वैष्णव, इंदिया साहू, ग्रामीण साहू समाज अध्यक्ष केतन साहू ,विनोद पटेल, भोजराम पटेल, नरोत्तम पटेल, शिक्षक महेन्द्र पटेल, बिसाहू निषाद,अरुण मानिकपुरी, समारू विश्वकर्मा,पूर्व सरपंच राधेश्याम साहू, बाल समाज लीला व रामायण मंडली अध्यक्ष हरिराम साहू, कोषाध्यक्ष जनक राम साहू , मैनेजर संतराम साहू , संचालक गोवर्धन साहू , सदस्य जीवराखन साहू, पंचराम साहू, भोजनालय व्यवस्था मे लोकूराम साहू,गोविन्द साहू,पवन साहू, तिलक पटेल, परमेश्वर पटेल व यजमान के रूप मे राधेश्याम - सुरूज निषाद, संतूराम-मिलापा निषाद, हेमलाल-सोहद्री निषाद,दरबारी-बिशाखा निषाद, हीरा-रम्हला पटेल, हेमू-सुखमनी साहू, पुरानिक-चित्रेखा साहू ,अवधेश -झरना साहू व अन्य सहयोगी के रूप मे तिलोचन साहू, चन्द्रहास साहू, नीरज साहू, पूनमचंद साहू सहित बड़ी संख्या मे ग्रामीणों ने उपस्थित होकर श्रीमद् भागवतगीता कथा का लाभ लिया। समारोह में मंच संचालन शिक्षक गोवर्धन साहू ने किया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.