Media24Media.com: सहकारी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label सहकारी. Show all posts
Showing posts with label सहकारी. Show all posts

किसानों की बेहतरी छत्तीसगढ़ सरकार की प्राथमिकता : कृषि मंत्री रविंद्र चौबे

No comments Document Thumbnail

रायपुर। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे आज सेवा सहकारी केंद्र धमधा में 14 लाख रूपए की लागत से बने किसान कुटीर भवन लोकार्पण और नवीन धान खरीदी उपकेंद्र करेली का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के किसानों को कुटीर भवन व नवीन धान खरीदी उपकेंद्र के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। मंत्री चौबे ने कहा कि किसानों की बेहतरी छत्तीसगढ़ सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होंने कहा कि किसान कड़ी धूप में तपस्या कर, हर परिवार के थाली में अन्न मुहैया कराता है, ऐसे अन्नदाता किसान भाईयों के हितों का ध्यान रखना और उनका सम्मान करना हम सबकी जिम्मेदारी है।



मंत्री चौबे ने कहा कि सरकार ने सहकारी समिति के अंतर्गत किसानों की सुविधा के लिए किसान कुटीर भवन का निर्माण कराया है, ताकि यहां आने वाले किसान भाईयों को विश्राम, पेयजल आदि की सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि किसान भाई आसानी से अपनी उपज बेच सके। इसको ध्यान में रखकर नए धान खरीदी उपकेंद्र भी खोले गए हैं, इसका एक उदाहरण करेली भी है। उन्होंने यह भी बताया कि धमधा समिति में में कुल 11 गांव  थे, जिनमें से 3 गांव  वर्ष 2020 में बरहापुर नवीन समिति में स्थानांतरित हो गए। 8 शेष गांव धमधा में थे, जिसमें से 4 गांव वर्तमान में धान खरीदी उपकेंद्र करेली में स्थानांतरित हुए हैं। इस क्षेत्र के किसानों को अपने निकटतम स्थल पर धान विक्रय करने की सुविधा प्राप्त होगी।

मंत्री श्री चौबे ने इस अवसर पर फसल बीमा को लेकर भी शासन की मंशा पर प्रकाश डाला और कहा कि फसल बीमा आपदा की स्थिति में किसानों का सुरक्षा कवच है। जिसका लाभ हर किसान को लेना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कृषक की आमदनी मुख्य रूप से तीन बातों पर निर्भर करती है,पहला कृषक सभी सीजन में फसल ले, दूसरा खेती के लिए नवीनतम टेक्नोलॉजी का उपयोग करें और तीसरा उन्नत किस्म के बीज का उपयोग करें। छत्तीसगढ़ सरकार इसी दिशा में कर रही है और किसानों के लिए ऐसा इकोसिस्टम बनाया जा रहा है, जोकि उनके आर्थिक विकास का आधार स्तंभ हो।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अपेक्स बैंक अध्यक्ष व केबिनेट मंत्री दर्जा छत्तीसगढ़ शासन माननीय बैजनाथ चन्द्राकर भी उपस्थित थे। चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार नीति में किसानों व नागरिकों की सेवा निहित है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ उन चुनिंदा राज्यों में से एक है जहां 750 करोड़ बीमा क्लेम किसानों को दिया गया है। चार सालों में किसानों की बदलती हुई तकदीर का जिक्र भी किया, जिसमें उन्हें बैंकिंग जैसी बुनियादी सुविधाओं से भी जोड़ा गया और माइक्रो एटीएम जैसे सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई।

इस अवसर पर किसानों को कृषि यंत्रों का भी  वितरण किया गया। कार्यक्रम में संचालक कृषि डा.अयाज़ तम्बोली, संचालक उद्यानिकी माथेश्वरन व्ही. अपर संचालक कृषि पीडिया, अपर संचालक मंडी बोर्ड सवन्नी, अपेक्स बैंक के डीजीएम भूपेश चंद्रवंशी, प्रबंधक अभिषेक तिवारी, बड़ी संख्या में किसानों, सोसाइटी प्रतिनिधियों, कृषि विभाग, उद्यानिकी, सहकारिता तथा मंडी बोर्ड के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।

वनोपज संघ के अध्यक्ष पद पर प्रमोद निर्विरोध निर्वाचित, अमर बने उपाध्यक्ष

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। जिला वनोपज सहकारी संघ मर्यादित महासमुंद के अध्यक्ष पद पर प्रमोद चंद्राकर निर्विरोध निर्वाचित हुए। जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए अमर नाग निर्वाचित घोषित किए गए। गौरतलब है कि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की कुशल रणनति में जिला वनोपज सहकारी संघ के संचालक मंडल के चुनाव में प्रमोद चंद्राकर, सेतकुमार, रतनलाल बंजारे, नैन सिंह ठाकुर, रामजी ध्रुव, श्रीलाल बरिहा, बसंत सिन्हा, पंको प्रधान, सुकांति बरिहा व अमर नाग चुने गए। सभी दस संचालक चंद्राकर के पैनल से थे। लिहाजा प्रमोद चंद्राकर के इस प्रतिष्ठित पद पर निर्वाचन तय था। 



आज दो सितंबर को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व अन्य प्रतिनिधियों का निर्वाचन संपन्न हुआ। जिसमें जिला वनोपज सहकारी संघ मर्यादित महासमुंद के अध्यक्ष पद पर प्रमोद चंद्राकर निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। वहीं उपाध्यक्ष अमर नाग निर्वाचित हुए। जबकि छग राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित रायपुर के प्रतिनिधि के रूप में रविशंकर कश्यप तथा छग राज्य सहकारी संघ मर्यादित रायपुर के प्रतिनिधि के रूप में भागीरथी मार्कंडे चुने गए। 

इस दौरान संचालक मंडल के अमर नाग, सेतकुमार, रतनलाल बंजारे, नैन सिंह ठाकुर, रामजी ध्रुव, श्रीलाल बरिहा, बसंत सिन्हा, पंको प्रधान, सुकांति बरिहा मौजूद रहे। इधर निर्विरोध निर्वाचन होने के बाद संसदीय सचिव व विधायक चंद्राकर के समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की। बाद इसके समर्थकों ने विधायक चंद्राकर के साथ ही प्रमोद चंद्राकर, उपाध्यक्ष अमर नाग को पुष्पहार पहनाकर जीत की बधाई देते रहे। इस दौरान यहां कृषि उपज मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, बीज अनुसंधान समिति के संचालक दाऊलाल चंद्राकर, नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर, सेवनलाल चंद्राकर, खिलावन बघेल,

संजय शर्मा, नरेंद्र दुबे, राजेन्द्र चंद्राकर, चमन चंद्राकर, सुरेश दिवेदी, नानू भाई, जसबीर ढिल्लो, अनवर हुसैन, गिरजाशंकर चंद्राकर, विजय साव, सोमेश दवे, ओमप्रकाश यादव, हार्दिक सोना, रविसिंह ठाकुर, हर्ष शर्मा, दिलीप चंद्राकर, पुष्कर चंद्राकर, नरेश सारथी, प्रेमलाल साहू, गौरव चंद्राकर, रहीम खान, चूड़ामणि चंद्राकर, पूनम चंद्राकर, अजय थवाईत, हितेश साहू, कपिल साहू, राजू साहू, जावेद चौहान, कमलेश चंद्राकर, आलोक नायक, नीरज चंद्राकर, आकाश चंद्राकर, मोनू नामदेव आदि ने बधाई दी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.