Media24Media.com: सलामी बल्लेबाज

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label सलामी बल्लेबाज. Show all posts
Showing posts with label सलामी बल्लेबाज. Show all posts

Women's U19 Asia Cup : बांग्लादेश को पटखनी देकर भारत ने जीता अंडर-19 एशिया कप

No comments Document Thumbnail

 Women's U19 Asia Cup : सलामी बल्लेबाज जी तृषा के शानदार अर्धशतक तथा आयुषी शुक्ला, सोनम यादव और पुरणिका सिसोदिया की बेहतरीन गेंदबाजी से भारत ने रविवार को यहां बांग्लादेश को 41 रन से हराकर पहले महिला अंडर19 टी20 एशिया कप का खिताब जीता। तृषा ने 47 गेंद पर 52 रन बनाए जिसमें पांच चौके और दो छक्के शामिल हैंं।


उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 117 रन बनाए। इसके बाद भारतीय स्पिनरों ने अपना जादू दिखाया और बांग्लादेश को 18.3 ओवर में 76 रन पर ढेर कर दिया।

भारतीय बल्लेबाजों को तेज गेंदबाज फरजाना इस्मिन के सामने संघर्ष करना पड़ा जिन्होंने चार विकेट हासिल किए। भारत की तरफ से सबसे बड़ी साझेदारी तृषा और कप्तान निक्की प्रसाद ने चौथे विकेट के लिए 41 रन की निभाई। बांग्लादेश के सामने बड़ा लक्ष्य नहीं था और सातवें ओवर में उसका स्कोर दो विकेट पर 44 रन था लेकिन उसने अपने आखिरी आठ विकेट 32 रन के अंदर गंवा दिए। भारत की तरफ से आयुषी ने 17 रन देकर तीन, सोनम ने 13 रन देकर दो और पुरणिका ने 12 रन देकर दो विकेट लिए। 

IPL 2024 : कैप्टन कूल ने छोड़ी CSK की कप्तानी, ऋतुराज गायकवाड़ को मिली टीम की कमान

No comments Document Thumbnail

 IPL 2024 : कैप्टन कूल एमएस धोनी की जगह सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़  चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के नए कप्तान बन गए हैं। आईपीएल के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ने इसकी पुष्टि की है। 42 वर्षीय धोनी ने सीएसके के कप्तान के रूप में पांच आईपीएल खिताब जीते हैं। पिछले साल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल में सीएसके ने गुजरात टाइटंस को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया था। ट्रॉफी जीतने के बाद धोनी ने पुष्टि की कि वे IPL 2024 में भी वापसी करेंगे, जिससे उनकी रिटायरमेंट को लेकर चर्चा खत्म हो गई थी।


दाएं हाथ के बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ 2019 आईपीएल नीलामी के बाद से सीएसके के साथ हैं। उन्होंने लगातार अच्छा खेल दिखाया है और वे भारतीय क्रिकेट टीम में भी शामिल रहे हैं। उनकी तकनीकी कुशलता और सधी हुई बल्लेबाजी शैली ने टीम के प्रमुख सलामी बल्लेबाजों में से एक के रूप में उनकी स्थिति मजबूत कर दी है। आईपीएल 2023 सीजन में भी गायकवाड़ का योगदान अहम था। उन्होंने 16 मैचों में 590 रन बनाए थे।

गायकवाड़ को कप्तान नियुक्त करने का निर्णय भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी सपोर्ट किया है, जिनका धोनी के साथ घनिष्ठ संबंध रहा है। गायकवाड़ को धोनी युग के बाद सीएसके का नेतृत्व करने के लिए एक आदर्श विकल्प माना जा रहा है।

धोनी ने 250 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें 38.79 की औसत से 5,082 रन और 24 अर्धशतक बनाए हैं। IPL की शुरुआत 22 मार्च को चेपॉक में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच के साथ होगी। इस दौरान सभी की निगाहें गायकवाड़ पर होंगी क्योंकि वह कप्तानी की कमान संभालेंगे, जिसका लक्ष्य टीम को लगातार सफलता दिलाना है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.