Media24Media.com: सरायपाली

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label सरायपाली. Show all posts
Showing posts with label सरायपाली. Show all posts

सरायपाली में दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत, दो घायल

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। जिले के सरायपाली शहर में आज शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में बिजली के खंभे से बाइक के जबरदस्त टक्कर से एक ही गांव के 04 युवकों में से 02 की मौके पर ही मौत हो गई हैवहीं 02 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों घायल युवकों को सरायपाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है।


घटना सरायपाली शहर के लकड़ी डिपो के पास की बताई जा रही है। सरायपाली थाना प्रभारी शशांक पौराणिक ने जानकारी देते हुए बताया कि, शहर के लकड़ी डिपो के पास बाइक क्रमांक CG 06 GB 7691 में चार लोग सवार थे। ओवरलोड होने के साथ-साथ बाइक अनियंत्रित स्पीड में थी। बैलेंस बिगड़ने के कारण स्पीड बाइक सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी की चारों युवकों में से 02 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों का नाम अनीष बाघ (20) पिता प्रहलाद बाघ  और किशन भोई (22) पिता राजकुमार भोई है, वहीं 02 युवक गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका नाम मनीष बाघ पिता प्रहलाद बाघ उम्र 19 वर्ष और गोपाल प्रधान पिता नरेंद्र प्रधान उम्र 30 वर्ष है। दोनों घायल युवकों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली भेजा गया, जहां से उपचार के बाद उनकी गंभीर अवस्था को देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया गया है।

सरायपाली में अवैध धान परिवहन पर कार्रवाई, ट्रक जब्त कर मंडी के सुपुर्द

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। सरायपाली अनुविभागीय अधिकारी (आईएएस) सुश्री नम्रता चौबे के निर्देशन में आज सरायपाली क्षेत्र में अवैध धान परिवहन पर सख्ती बरतते हुए प्रशासन ने बिना दस्तावेजों के धान ले जा रहे एक ट्रक को जब्त कर मंडी के सुपुर्द कर दिया।

अधिकारियों को सूचना मिली थी कि एक ट्रक बिना वैध दस्तावेजों के धान का परिवहन कर रहा है। तत्पश्चात, जांच टीम ने कार्रवाई करते हुए ट्रक को रोका और दस्तावेज मांगे, परंतु चालक दस्तावेज प्रस्तुत करने में असमर्थ रहा। इस मामले में प्रशासन द्वारा ट्रक को जब्त कर मंडी में सुरक्षित रखा गया। प्रशासन का कहना है कि अवैध परिवहन पर सख्ती जारी रहेगी, और जांच में दोषी पाए जाने वालों पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

रबी फसल में धान की खेती पर लगाई रोक तो होगा चक्काजाम - संजय चौधरी

No comments Document Thumbnail

सरायपाली। युवा नेता संजय चौधरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर रबी फसल में धान की खेती न करने महासमुंद कलेक्टर के द्वारा मुनादी कराने के आदेश पर विरोध जताया एवं आदेश को निशर्त वापस लेने की मांग की है महासमुंद कलेक्टर द्वारा 28-10-2024 फसल विविधीकरण एवं जल संरक्षण का कारण बताते हुए रबी फसल में धान न लगाने के जिले के सभी अनुविभागीय, अधिकारियों, तहसीलदारों, जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी को मुनादी कराने के लिए आदेश जारी किया है।

चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा से ही किसान विरोधी सरकार रही है किसान गांजा या अफीम की खेती नहीं करते हैं कि उन्हें अब खेती के लिये भी अनुमति लेनी पड़े धान उगाने पर भी सरकार अगर प्रतिबंध लगायेगी तो किसान कहां जायेंगे।

सरकार के फ़ैसले से बिफरे हुये हैं

उनका कहना है कि छत्तीसगढ़ में पहले ही किसान लगातार आत्महत्या कर रहे हैं. ऐसे में सरकार का यह निर्णय किसानों को मौत के मुंह में धकेलने की तरह है। सरकार औद्योगिक घरानों को तो हज़ार-हज़ार फीट गहरे बोरवेल करके भूजल दे रही है लेकिन किसानों के नाम पर सरकार को पानी की कमी का रोना आने लगता है।

छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है और छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में धान की पैदावार सबसे अधिक होती है जमीन में दलहन, तिलहन और गेंहू जैसे अन्य फसल लगाने से फसलों में उत्पादन कम होता है. साथ ही इससे मजदूरों की समस्या और आर्थिक रूप से किसानों पर भार बढ़ेगा।

कोटवार गांवों में रबी फसल में धान की खेती नहीं करने की मुनादी कर रहे हैं और धान की फसल लगाने पर कृषि विभाग के अधिकारी धान की खेती नहीं करने एवं बिजली विभाग के अधिकारी बिजली काटने की धमकी देते घूम रहे हैं. इन सबके बीच सरकार को पानी पी-पीकर कोसते किसान फिलहाल सड़कों पर उतरने की तैयारी में है।

जोंक परियोजना को लेकर शासन प्रशासन काम करें तो पिथौरा बसना सरायपाली जल संकट की समस्या लगभग खत्म जाएगी। जलस्तर को बढ़ाने के लिए सभी बैराज, एनीकट, जलाशयों एवं अन्य अधोसंरचना का सर्वे कराकर मरम्मत योग्य कार्यों को शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की जिससे कि जलस्तर बढ़ सके।

इस प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कलेक्टर महोदय से निवेदन करते है कि निशर्त वापस लेने की मांग करते हैंकिसानों को रवि फसल में धान की फसल लेने से रोका गया तो उग्र आंदोलन NH 53 पर चक्काजाम किया जाएगा जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।



एस डी एम चौबे ने की अवैध रेत डंपिंग पर कारवाई

No comments Document Thumbnail

 सरायपाली एस डी एम नम्रता चौबे ने बिना अनुमति के डंप किये गए रेत के भंडारण पर आज जप्ती की कारवाई की है। आज सरायपाली के ग्राम चट्टी गिरोला मे चंदन अग्रवाल द्वारा निजी जमीन पर 14 घन मीटर के हिसाब से 12 ढेर अर्थात 168 घंन मीटर रेत का भण्डारण किया गया था।




जिसे एस डी एम द्वारा औचक निरी क्षण के दौरान पंचनामा कर जप्त की गई। साथ ही उसी स्थान से एक हाइवा मे रेत का परिवहन करते हुए भी पाया गया,जिसे जप्त कर सिंघोड़ा थाना मे अभिरक्षा मे रखा गया है। इस दौरान नायब तहसीलदार श्री हरी प्रसाद भोई भी मौजूद थे।


ज्ञात है की जिले मे कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर अवैध रेत उत्तखनन,परिवहन,और भण्डारण पर सतत कारवाई की जा रही है।

लघु सिंचाई तालाब निर्माण योजना से ग्राम टिभुपाली और अरण्ड में पहली बार सूखे खेत हुए तर

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। राज्य शासन की लघुत्तम सिंचाई तालाब निर्माण योजना से सूखे खेतों में पहली बार पानी पहुंचा है। जिससे सैकड़ों एकड़ सूखे और दरार पड़े खेतों में हरियाली छायी है। किसान अब यहां धान की फसल लेकर अपनी आजीविका सुदृढ़ कर रहें हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन की झलक सरायपाली अंतर्गत ग्राम टिभुपाली में वर्ष 2023-24 में कृषि विभाग द्वारा खोदे गए लघु तालाब से किसानों की जिंदगी में खुशी झलक रही है। ग्राम टिभुपाली में वर्ष 2023-24 में लघुत्तम सिंचाई तालाब निर्माण योजना अंतर्गत 43.79 लाख रुपए की लागत से तालाब खोदा गया। यहां पहली बरसात में तालाब लबालब हो गया। इससे तालाब के नीचे खेतों में हरियाली बिखर गई। अब यहां के किसान खरीफ में पहली बार धान की फसल ले रहें हैं। तालाब से लगभग 56 किसानों को 39.50 हेक्टेयर क्षेत्र में लाभ होगा।

ग्राम टिभुपाली के किसान विपिल पटेल, रीतु पटेल, शोभित धु्रव, मोनू बरिहा ने बताया कि उनके खेत पहले भर्री किस्म के थे। जिसमें कभी-कभी कुछ फसल लगा दिया करते थे। लेकिन पूरी तरह बरसात के पानी पर और भगवान भरोसे निर्भर रहना पड़ता था। किसान विपिल पटेल जिनकी 6 एकड़ की खेती है ने बताया कि वे पहली बार अपने खेत में धान की फसल लिए है और इस सीजन में भी अच्छी फसल की उम्मीद है। इसी तरह रीतु पटेल के 2 एकड़ खेत, शोभित ध्रुव के 1.50 एकड़ खेत एवं मोनू ध्रवु के 3 एकड़ खेत में धान की फसल लहलहा रही है। ग्राम के सरपंच मोती पटेल ने भी बताया कि इससे फिरहाल 35 एकड़ में सिंचाई हो रही है। 10 किसानों को सीधा फायदा मिल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को इस सफल योजना के लिए धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है।

इसी तरह पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम अरण्ड में इसी वर्ष तालाब खनन का कार्य किया गया है। यहां के किसानों ने बताया कि इस क्षेत्र में लगभग फसल नहीं हो पाती थी और अंतिम सिंचाई के लिए नाले के पानी पर निर्भर रहना पड़ता था। तालाब खनन से करीब 30 एकड़ खेतों में सिंचाई हो रही है। अरण्ड के सरपंच देवराज सिंह ठाकुर ने बताया कि तालाब खनन से दोहरा फायदा हुआ है एक तो आसपास के क्षेत्र में भू जल का स्तर बढ़ा है वहीं दूसरी ओर फसल पकने के पूर्व अंतिम सिंचाई के लिए किसान निश्चिंत है। उन्होंने क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया है।

आबकारी टीम ने सरायपाली इलाके में 235 लीटर कच्ची शराब और दो स्कूटी जब्त की

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। जिले में मदिरा के अवैध परिवहन एवं विक्रय पर रोक लगाने के उद्देश्य से संचालित सघन जांच-पड़ताल के अभियान के दौरान आबकारी विभाग की टीम ने सरायपाली इलाके में दो अलग-अलग मामलों में 235 लीटर कच्ची महुआ शराब और परिवहन में प्रयुक्त दो स्कूटी को जब्त किया है। जब्त दोनों स्कूटी की कीमत लगभग एक लाख 67 हजार रूपए है।

सरायपाली वृत्त की आबकारी टीम ने ग्राम बेलमुंडी में गश्त दौरान बेलमुंडी गौठान के पास रोड में स्कूटी सवार गूंज राम खूंटे एवं शिबो बरिहा को रोककर तलाशी ली। स्कूटी में रखी बोरी में एवं डिक्की से 150 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। जिसे जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2),46(2)(1) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी शिबो राम बरिहा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया, जब कि तलाशी के दौरान गूंज राम खूंटे मौका देखकर फरार हो गया। इसकी तलाश की जा रही है।

आबकारी विभाग की टीम ने स्कूटी एक्टिवा क्रमांक सीजी 06 एक्स 2384 में सवार करण जोल्हे एवं धर्मेंद्र खूंटे को रोककर तलाशी शुरू की। इसी दौरान दोनों गाड़ी को छोड़कर फरार हो गए। स्कूटी में रखे जूट बोरी एवं डिक्की की जाँच करने कुल 85 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब मिली, जिसे स्कूटी सहित जब्त किया गया। फरार आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2),46(2)(1) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक सरायपाली दरसराम सोनी, आरक्षक राज किशोर पाण्डेय, खिनीराम खुटे एवं कमल पटेल आदि शामिल थे।

महासमुंद : जिले में अब तक 242.7 मिलीमीटर औसत वर्षा

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून 2023 से अब तक 242.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक वर्षा महासमुंद विकासखंड में 382.5 मिलीमीटर, सरायपाली में 232.8 मिलीमीटर, पिथौरा में 231.8 मिलीमीटर,
                                         

बागबाहरा विकासखंड में 216.0 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा 150.8 मिलीमीटर बसना ब्लॉक में दर्ज की गई। आज 6 जुलाई को 6.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले के तहसीलवार वर्षा में आज पिथौरा तहसील में 19.4 मिलीमीटर, महासमुंद तहसील में 7.2 मिलीमीटर, बागबाहरा तहसील में 5.0 मिलीलीटर एवं बसना तहसील में 0.5 मिलीलीटर बारिश दर्ज की गई है।

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारंभ

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। जवाहर नवोदय विद्यालय, सरायपाली के प्राचार्य ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारंभ किया गया है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए परीक्षार्थियों की जन्मतिथि 01 मई 2011 से पूर्व तथा 30 अप्रैल 2013 के बाद की नहीं होनी चाहिए।

 

परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2023 निर्धारित है। विद्यार्थियों के चयन के लिए राष्ट्रीय स्तर की चयन परीक्षा 29 अप्रैल 2023 निर्धारित की गई है। ऑनलाइन पंजीयन लिंक https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/IndeÛ/Registration के माध्यम से सकते है।

सेरीब्रल पाल्सी से ग्रसित मासूम विवान को मिलेगा नया जीवन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। हर पिता अपने बच्चे की खुशी के लिए आसमान से तारे तोड़ लाने की क्षमता रखता है. पंडरीपाली के रहने वाले नरेन्द्र साहू भी अपने बच्चे 8 साल के बच्चे विवान के लिए ऐसा ही करना चाहते हैं, लेकिन वो ऐसा कर नहीं पा रहे. वजह है विवान की सेरीब्रल पाल्सी नाम की जन्मजात बीमारी. विवान खुद से चल फिर नहीं सकता है, ऐसे में पेशे से मजदूर पिता नरेन्द्र को ज्यादातर समय उसके साथ रहना पड़ता है और विवान की बीमारी के लिए बार-बार अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ता है.

 


विवान को और बेहतर इलाज मिल सके इसके लिए नरेन्द्र सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बलौदा में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में पहुंचे. कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करते ही मुख्यमंत्री की नजर विवान पर पड़ी और उन्होने विवान के पिता से बात की. नरेन्द्र ने विवान के बारे में मुख्यमंत्री को बताया. विवान के बारे में जानकर मुख्यमंत्री ने उसके इलाज के लिए तुरंत ही कलेक्टर को निर्देश दिया और हरसंभव मदद करने की बात कही. विवान के इलाज के संबंध में मदद करने के लिए कलेक्टर ने जिले के सीएमएचओ और सरायपाली एसडीएम को विवान के पिता से मिलकर सारी जानकारी एकत्र करने और विवान की स्वास्थ्य जांच कराकर  तत्काल बेहतर इलाज शुरू करने के निर्देश दिए हैं.

भंवरपुर को नगर पंचायत और उप तहसील बनाने की घोषणा

No comments Document Thumbnail

रायपुर भेंट-मुलाकात में महासमुंद जिले की सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भंवरपुर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भंवरपुर को दिल खोलकर सौगातें दीं। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के आग्रह पर ग्राम पंचायत भंवरपुर को नगर पंचायत बनाने, भंवरपुर को उप तहसील बनाने, भंवरपुर में किसी राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा खोलने की प्रक्रिया प्रारंभ करने, पुलिस चौकी भंवरपुर का थाने में उन्नयन, भंवरपुर में कॉलेज की स्थापना, भंवरपुर में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश माध्यम विद्यालय खोलने, भंवरपुर में ओपन जिम और भंवरपुर से सरायपाली तक सड़क निर्माण को तेज गति से पूरा कराने की घोषणा की। 



मुख्यमंत्री की घोषणाओं का उपस्थित समुदाय ने उत्साह के साथ स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार जताया। मुख्यमंत्री बघेल ने भेंट-मुलाकात में ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसानों और हितग्राहियों को योजना का लाभ मिला है या नहीं इसकी जानकारी लेने व शासन की योजनाओं का फीडबैक लेने के लिए भंवरपुर आएं हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में लागू की गई योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। मुख्यमंत्री ने इसके पहले छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की।

रघुनाथ का 3 लाख रूपए की ऋण हुआ माफ: खेती की आमदनी से खरीदी ट्रेक्टर

भेंट-मुलाकात के दौरान पोटापारा के किसान रघुनाथ ने मुख्यमंत्री को बताया 3 लाख का लोन माफ हुआ है। खेती से हुई आमदनी से खेत में पम्प लगाया और ट्रैक्टर खरीदा। ग्राम आरा-पथरा के उमंग साव ने पेट की बीमारी के इलाज के लिए मुख्यमंत्री से सहायता की मांग की, इस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें दो लाख रुपए की सहायता राशि देने का आश्वासन दिया। ग्राम सकरी के रोहित डडसेना ने बताया कि उन्होंने  कुल 11 सौ 60 क्विंटल गोबर बेचकर 02 लाख 32 हजार रुपये की आमदनी की है। युवा मितान क्लब के सदस्य दयानिधि नायक ने मुख्यमंत्री को बताया कि 42 सदस्य हैं, खेलकूद, साफ-सफाई और अनेक गतिविधियों का संचालन क्लब द्वारा किया जा रहा है। हाट बाजार क्लीनिक योजना की लाभान्वित हेम बाई पटेल ने बताया कि बाजार में नियमित गाड़ी आती है। मुझे बीपी की समस्या है, जांच कराई और दवाइयां ले रही हूं। सबकुछ निःशुल्क हुआ है।

गौठान में मशरूम उत्पादन और मुर्गी पालन के लिए बनेगा शेड

भेंट-मुलाकात में रेखा लहरे ने मुख्यमंत्री को बताया कि वर्मी कंपोस्ट से उनके समूह को एक लाख पांच हजार रुपए की आमदनी हुई है। रेखा ने मुख्यमंत्री के समक्ष मशरूम शेड एवं मुर्गी शेड और गौठान में तार घेरे का कार्य करवाने की मांग रखी, इस पर मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को निर्देश दिए। बसना के स्वामी आत्मानंद स्कूल की छात्रा पूजा ने मुख्यमंत्री को बताया कि स्वामी आत्मानंद स्कूल में निःशुल्क उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले साल 400 और स्वामी आत्मानंद स्कूल खुलेंगे। कक्षा पहली के नन्हें छात्र लक्ष्य बंजारे ने मुख्यमंत्री को धारा प्रवाह प्रदेश के 33 जिलों के नाम बताए। नन्हें बालक लक्ष्य की प्रतिभा देखकर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने लक्ष्य को शाबासी दी।

स्वामी आत्मानंद स्कूल की छात्राओं को सायकल वितरण

मुख्यमंत्री ने भंवरपुर में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल बसना के छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल वितरित की। कक्षा नौवीं की छात्रा तेजस्वनी साव, अंकिता प्रधान, शिवानी साहू, श्रद्धा प्रधान मंदाकिनी पांडे को सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत निशुल्क साइकिल दी गई।

किसानों को मसूर बीज मिनी किट का वितरण

मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत भंवरपुर के युधिष्ठिर पटेल, संतोष नायक, रतन सिदार,जगदीश पटेल तथा ग्राम पंचायत कूड़ेला के प्रीतम सिंग सिदार को मसूर बीज मिनी किट का वितरण किया गया। किसानों को दलहन तिलहन खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। और इसी क्रम में मसूर बीज मिनी किट का वितरण किया गया।

दिव्यांग हितग्राहियों को मिली मोटराइड ट्राई साइकिल

मुख्यमंत्री ने ग्राम पिपली पाली की प्रमिला भोई औऱ ग्राम काशी पाली के अशोक को मुख्यमंत्री ने मोटराइज्ड ट्राई साइकिल का वितरण किया। प्रमिला भोई बी.एस. सी. सेकेंड ईयर की छात्रा है पहले उन्हें स्कूल और कॉलेज जाने में काफी परेशानी होती थी। प्रमिला ने बताया कि मोटराइज्ड ट्राई साइकल मिलने मिलने से अब वह आसानी से कॉलेज जा सकती है और अपनी पढ़ाई अच्छे से पूरा कर सकती है। मोटराइज्ड  ट्राई साइकिल पाकर प्रमिला ने खुशी जाहिर करते हुए शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए आभार प्रकट किया।

 

सरायपाली के शिशुपाल पहाड़ को मिलेगी नई पहचान: पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री बघेल की एक मंज़ूरी से जल्द ही सरायपाली को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान मिलने वाली है।आज सरायपाली वासियों से भेंट मुलाक़ात करने पहुँचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिशुपाल पर्वत को पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित करने की घोषणा की। उनके घोषणा करते ही उपस्थित स्थानीय ज़नो ने ज़ोरदार तालियाँ बजाकर मुख्यमंत्री का आभार जताया। अब इस पहाड़ पर ट्रैकिंग, पर्यटकों के लिए कई मूल भूत सुविधाओं को स्थापित करने का रास्ता खुल गया है। अंग्रेजो के जमाने से इलाक़े की पहचान रहे इस पहाड़ को पर्यटन के लिए विकसित करने से सरायपाली को नई पहचान मिलेगी। छतीसगढ़ में पर्यटन से स्थानीय स्तर पर रोज़गार को बढ़ावा देने की नीति से यहाँ के युवाओं के लिए आमदनी के नए अवसर बनेंगे। राज्य ही नहीं दूसरे प्रदेशों से भी पर्यटकों के आने से स्थानीय लोगों को भी अपनी संस्कृति और रीति-रिवाजों से लोगों को अवगत कराने का मौक़ा मिलेगा।



अभी भी सरायपाली का शिशुपाल पर्वत ट्रैकिंग का नया प्वाइंट बना हुआ है। शनिवार और रविवार को यहां पर्यटकों की सबसे ज्यादा भीड़ होती है। बताया जाता है कि इसी पहाड़ के ऊपर किसी समय राजा शिशुपाल का महल हुआ करता था। जब राजा को अंग्रेजो ने घेर लिया तब राजा ने अपने घोड़े की आंख पर पट्टी बांधकर पहाड़ से छलांग लगा दी थी। इसी कारण इस पहाड़ को शिशुपाल पर्वत और यहां के झरने को घोड़ाधार जलप्रपात कहा जाता है। ये राजधानी रायपुर से करीब 157 किमी की दूरी पर और सरायपाली से 30 किमी की दूरी पर स्थित पर्यटन स्थल शिशुपाल पर्वत स्थित है। समुद्र तल से शिशुपाल पर्वत की ऊंचाई करीब 900 फीट है। शिशुपाल पर्वत के ऊपर पहुंचने पर बड़ा सा मैदान है, जहां से बारिश के दिनों में पानी घोड़ाधार जलप्रपात के रूप में करीब 1100 फीट नीचे गिरता है।

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम: महासमुंद जिले में 7 दिसम्बर को

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के अंतर्गत 7 दिसंबर को महासमुंद जिले के विधानसभा क्षेत्र सरायपाली में आमजनों के बीच पहुंचकर शासकीय कार्यक्रम और योजना के मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन का फीड बैक लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री कल 7 दिसंबर को ही सुबह 9 बजे गरियाबंद जिले में अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। उसके बाद प्रेस-वार्ता को सम्बोधित करेंगे। साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री बघेल सवेरे 10.50 बजे गरियाबंद के नवीन पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे और 11.30 बजे महासमुंद जिले के तहसील सरायपाली के ग्राम बलौदा स्थित हाईस्कूल ग्राउण्ड हेलीपेड पहुंचेंगे। 

मुख्यमंत्री ग्राम बलौदा में 11.35 बजे से दोपहर 1.25 बजे तक भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम बलौदा से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे और महासमुंद जिले के तहसील बसना के ग्राम भंवरपुर स्थित हेलीपेड में दोपहर 1.45 बजे पहुंचेंगे। बघेल दोपहर 2.20 से 3.50 बजे तक ग्राम भंवरपुर में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे अपरान्ह 3.55 बजे ग्राम भंवरपुर से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान करेंगे और 4.05 बजे सरायपाली पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री बघेल सरायपाली में शाम 6.30 से रात्रि 8.30 बजे तक विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करेंगे।


मुख्यमंत्री का आम जनता से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की अगली कड़ी में बुधवार 7 दिसम्बर को महासमुंद जिले के सरायपाली विधासनसभा क्षेत्र में भेंट मुलाकात के लिए पहुंचने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरायपाली के ग्राम बलौदा एवं बसना के ग्राम भंवरपुर में आम जनता से भेंट मुलाकात करेंगे और राज्य शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की भी जानकारी  लेंगे। मुख्यमंत्री सरायपली रेस्ट हाऊस में विश्राम करेंगे। दूसरे दिन 8 दिसम्बर को जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे।



इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में 28 करोड़ 65 लाख 05 हजार रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। जिसमें 23 करोड़ 62 लाख 94 हजार रुपए के 29 कार्यों का भूमिपूजन और 5 करोड़ दो लाख 11 हजार रुपए के 15  कार्यों का लोकार्पण करेंगे। भूमिपूजन में नवीन सड़क निर्माण, पुल-पुलिया, नया विश्राम गृह निर्माण और महाविद्यालय में अतिरिक्त कक्ष निर्माण आदि कार्य शामिल है। लोकार्पण कार्यों में स्कूल में आहता निर्माण, रंगमंच निर्माण, सी.सी. रोड, सामुदायिक भवन, तालाब में पचरी निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण आदि शामिल है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री हितग्राहियों को सामग्रियों का भी वितरण करेंगे।

राजस्व एवं पंचायत विभाग की टीम ने बोन्दानवापाली के चयनित गौठान से अतिक्रमण हटाया

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। राज्य शासन की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा एवं बाड़ी के तहत जिले के सरायपाली विकासखण्ड या गके ग्राम बोन्दानवापाली मंे गौठान के लिए चयनित शासकीय भूमि पर सुभाष द्वारा अतिक्रमण किया था। जिसे राजस्व विभाग द्वारा स्वयं से अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन उनके द्वारा अतिक्रमण को नहीं हटाया जा रहा था।


इस पर सरायपाली के अनुविभागीय अधिकारी हेमंत रमेश नंदनवार के निर्देश पर सरायपाली तहसीलदार द्वारा आज सुबह बेदखली की कार्रवाई जे.सी.बी. लगाकर किया गया। इस दौरान पंचायत एवं राजस्व विभाग के अमले उपस्थित थे।

महासमुंद : 13 उचित मूल्य दुकानों के लिए आवेदन की तिथि में वृद्धि

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। अनुविभाग सरायपाली के अंतर्गत सहकारी समितियों के द्वारा संचालित 13 शासकीय उचित मूल्य दुकानों छिबर्रा(घाट), खैरझिटकी, कलेंडा, माधोपाली, गोहेरापाली, केना, लिमगाँव, परसकोल, जलपुर, छिबर्रा (गेर्रा), आवलाचक्का, कँवरपाली, बालसी का समर्पण किया गया था। उक्त सरकारी उचित मूल्य की दुकानों का आबंटन किए जाने 06 सितम्बर 2022 को आवेदन आमंत्रित किए गए थे। आवेदन की तिथि में वृ़िद्ध करते हुए नयी तिथि 19 अक्टूबर 2022 की गई है। इन दुकानों का युक्तियुक्तकरण किया जाना है।



इन ग्राम पंचायतों में छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के तहत विकासखंड में स्थित वृहत्ताकार आदिम जाति बहुद्देशीय सहकारी समितियों, प्राथमिक कृषि साख समितियों, वन सुरक्षा समितियों, महिला स्व-सहायता समूहों, ग्राम पंचायतो, अन्य  उपभोक्ता सहकारी समितियों से जो उचित मूल्य की दुकान के संचालन हेतु इच्छुक है। वे निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र समस्त दस्तावेजों के साथ संस्था विहित प्रारूप एक में अपना आवेदन पत्र 19 अक्टूबर 2022 तक अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय सरायपाली में कार्यालयीन अवधि में निर्धारित प्रारूप में जमा कर सकते है। सभी ग्राम पंचायतों में उचित मूल्य की दुकान की आबंटन की कार्यवाही छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के तहत की जावेगी।     

महासमुन्द से तुमगांव, पटेवा, झलप, पिथौरा, सांकरा, बसना, सरायपाली, सोहेला होते हुए बरगढ़ तक रेल लाइन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। रायपुर से महासमुन्द होते हुए बरगढ़ तक नई रेल लाइन की सुविधा के लिए दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को ज्ञापन सौंपा गया  है। पत्र में मांग की गई है कि इस क्षेत्र में नई रेल लाइन जल्द बिछाई जाए। इस मांग को छत्तीसगढ़ से ओडिशा तक लगभग 150 संगठनों का समर्थन पत्र मिला है महासमुन्द सांसद चुन्नीलाल साहू ने बताया कि रेलमंत्री से मुलाकात हुई। जहां समिति के सदस्यों ने विस्तार से रेल सुविधा की आवश्यकता की जानकारी दी। नई रेल लाइन के लिए बेलसोन्डा से तुमगांव, पटेवा, झलप, पिथौरा, सांकरा, बसना, सरायपाली, सोहेला होते हुए बरगढ़ तक सुविधाजनक रेल लाइन निर्माण की जानकारी नक्शे के माध्यम से दी गई।

रेलमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए सांसद व प्रतिनिधि मंडल


इसलिए की जा रही नई रेल लाईन की मांग

इस दौरान रेल मंत्री वैष्णव को बताया गया कि यह नई रेल लाईन निर्माण से रायपुर से हावड़ा व मुम्बई व्हाया बरगढ़ होते हुए जहां सीधी लाइन जाएगी, तो वहीँ बिलासपुर जंक्शन में ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलने के साथ ही 50 किलोमीटर तथा भुवनेश्वर से रायपुर के बीच की दूरी 150 किलोमीटर कम हो जाएगी। इस दौरान इस बात को गंभीरता से लेते हुए रेलमंत्री ने दोबारा सर्वे कराए जाने का आश्वासन प्रतिनिधिमंडल को दिया।समिति के सदस्यों के अनुसार रायपुर बरगढ़ रेल लाइन निर्माण के लिए लगभग दो साल से प्रयासरत हैं। अब जाकर संघर्ष समिति सरायपाली को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को ज्ञापन देने में सफलता मिली है। पिछले 2 साल से कोरोना काल व राजनैतिक अस्थिरता के चलते रेलमंत्री से मिलना संभव नहीं हो पा रहा था।

हो जाएगी 227 किलोमीटर की दूरी कम

बताया गया कि इस सुविधा से रेल व यात्रियों को जहां 227 किलोमीटर की दूरी कम होगी, वहीं बलांगीर, टिटलागढ़ के यात्रियों को सीधी ट्रेन की सुविधा भी मिल जाएगी। इस मांग पर भी विचार किए जाने का आश्वासन रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने समिति के सदस्यों को दिया। महासमुंद के सांसद चुन्नीलाल साहू के नेतृत्व व सरायपाली के पूर्व विधायक त्रिलोचन पटेल के साथ समिति के सदस्यों ने नई दिल्ली स्थित रेल भवन में रेलमंत्री से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा गया। समिति ने जानकारी दी कि रेलमंत्री वैष्णव ने ज्ञापन को गम्भीरता से लेते हुए पुनः सर्वे कराए जाने की बात कही है।

1962 से संघर्षरत, 2012 में सर्वे

इस संबंध में रायपुर बरगढ़ रेल लाइन निर्माण संघर्ष समिति के समन्वयक दिलीप गुप्ता ने बताया कि रेल लाइन निर्माण के लिए क्षेत्र की जनता विगत 1962 से संघर्षरत हैं। 2012 में सर्वे भी किया गया था, किंतु विभिन्न कारणों से यह योजना अधर में लटक गई। रेल सुविधा की गंभीरता व आवश्यकता को देखते हुए सरायपाली, सोहेला व बरगढ़ के सक्रिय व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मांग को फिर आगे बढाते हुए 2 वर्ष पूर्व रायपुर बरगढ़ रेल लाइन निर्माण संघर्ष समिति का गठन कर इस आंदोलन को आगे बढ़ाने का कार्य किया है।

150 संघों का समर्थन

इसके लिए कई बैठकें कर इसे जन आंदोलन को रूप देने का प्रयास किया गया। नई रेल लाइन निर्माण को महासमुंद के सांसद चुन्नीलाल साहू, क्षेत्रीय विधायकों में किस्मत लाल नंद (सरायपाली), देवेंद्र बहादुर सिंह (बसना), द्वारिकाधीश यादव (खल्लारी), पूर्व विधायक त्रिलोचन पटेल व ओडिसा के देवेश आचार्य (बरगढ़), शुशांत सिंह, (भटली-सोहेला) व जयनारायण मिश्रा (संबलपुर) के साथ, अनेक सामाजिक, राजनीतिक संगठनों, बरगढ़ रेल उपभोक्ता संघ के साथ अनेक संघ संगठनों ने समिति को अपना लिखित समर्थन पत्र मिला है। इस तरह लगभग 150 संघों का समर्थन इस समिति को मिल चुका है।

रेल मंत्री ने मांग स्वीकारी

इस संबंध में सांसद चुन्नीलाल साहू ने बताया कि रेल लाइन संघर्ष समिति द्वारा किए जा रहे प्रयास प्रशंसनीय है। वे भी इस रेल लाईन निर्माण के लिए लगातार प्रयासरत थे। इस संबंध में उनके द्वारा ज्ञापन भी रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को विगत दिनों देते हुए समिति के सदस्यों से मुलाकात किए जाने का समय भी मांगा गया था। मांग स्वीकार करते हुए 3 अगस्त 2022 को समय दिया। इस अवसर पर रायपुर बरगढ़ रेल लाइन निर्माण संघर्ष समिति के महासचिव कृष्णचन्द्र पंडा, संगठन सचिव अभिजीत प्रतिहार, उपाध्यक्ष प्रीतम सिंह, सह सचिव सत्यजीत प्रधान तथा सह सचिव तिलक साहू उपस्थित थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.