Media24Media.com: समर्पित

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label समर्पित. Show all posts
Showing posts with label समर्पित. Show all posts

मुख्यमंत्री साय ने गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब एवं राजेश अग्रवाल को दी शुभकामनाएँ

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शपथ ग्रहण करने वाले कैबिनेट के नए सदस्य गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब तथा राजेश अग्रवाल को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

मुख्यमंत्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त मंत्रीगण अपनी समर्पित निष्ठा और कार्यकुशलता के साथ जनसेवा के लिए पूर्ण तत्परता से कार्य करेंगे तथा छत्तीसगढ़ राज्य को विकास और सुशासन की दिशा में नए आयाम प्रदान करेंगे।

मुख्यमंत्री साय ने सभी मंत्रियों के उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामना करते हुए कहा कि राज्य सरकार सामूहिक सहयोग और प्रतिबद्धता के बल पर जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी।


जीवनभर चिकित्सक बन की सेवा, मरणोपरांत भी बने मानवता की मिसाल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। शंकर नगर निवासी एवं प्रख्यात चिकित्सक डॉ. सुगन चंद छाजेड़, जिन्होंने अपना पूरा जीवन चिकित्सा सेवा को समर्पित किया, मरणोपरांत भी मानवता की सेवा की मिसाल बन गए। डॉ. छाजेड़ का पार्थिव शरीर शिक्षा एवं अनुसंधान के उद्देश्य से पं. जे.एन.एम. मेडिकल कॉलेज रायपुर को प्राप्त हुआ है।

जीवनकाल में डॉ. छाजेड़ शरीर के महत्व और चिकित्सा शिक्षा में उसकी आवश्यकता को भली-भांति समझते थे। यही कारण था कि उन्होंने अपनी मृत्यु के बाद भी शरीर को चिकित्सीय अनुसंधान और शिक्षा के लिए समर्पित करने की इच्छा व्यक्त की थी। उनकी इस महान इच्छा का सम्मान करते हुए छाजेड़ परिवार ने उनका देहदान किया, जिससे भावी चिकित्सकों को प्रशिक्षण और शोध में अमूल्य सहयोग मिलेगा। यह प्रेरणादायी कदम समाज में देहदान के महत्व को नई दिशा देता है।

मरणोपरांत उनके इस अमूल्य योगदान के लिए पंडित नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय के एनाटॉमी अर्थात शरीर रचना विज्ञान विभाग के द्वारा उनके परिवार को देहदान का सर्टिफिकेट भी प्रदान किया गया।


महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग के लिए अनुदान मांगे पारित

No comments Document Thumbnail

रायपुर। महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के विभागों के लिए वर्ष 2024-25 के लिए 3009 करोड़ 28 लाख 14 हज़ार रुपए की अनुदान मांगे छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज पारित की गई। इनमें समाज कल्याण विभाग से संबंधित व्यय के लिए मांग संख्या 34 के तहत 121 करोड़ 76 लाख 27 हज़ार रुपए और महिला एवं बाल विकास विभाग के लिए मांग संख्या 55 के तहत 2887 करोड़ 51 लाख 87 हजार रूपए की अनुदान मांगे शामिल हैं।


महिला एवं बाल विकास विभाग

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने विभाग के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु कुल राशि 5682 करोड़ 85 लाख 83 हजार रूपए की अनुदान मांगें छत्तीसगढ़ राज्य की महतारियों को समर्पित करते हुए कहा कि यह बजट प्रदेश की नारी शक्ति, किशोरी बेटियों और नौनिहालों के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने यह संकल्प लिया है कि प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से संबल बनाएगी तथा उनका सशक्तिकरण करेगी। यह वादा हमने निभाया और लगभग सभी पात्र महिलाओं को 1000 रूपये प्रतिमाह उनके खाते में अंतरित करने का निर्णय लिया है। आगामी माह में राशि का अंतरण भी प्रारंभ कर देंगे। महतारी वंदन योजना में लगभग 8000 करोड़ रूपये का व्यय संभावित है। इसके लिए वर्ष 24-25 में प्रथम चरण में 3000 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। इससे महिलाओं के सामाजिक आर्थिक सशक्तिकरण में सहायता मिलेगी।

श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि कामकाजी महिलाओं के बच्चों की देखभाल हेतु 1500 स्थानों पर पालना केन्द्रों हेतु बजट में 20 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि बच्चों का स्वास्थ्य एवं पोषण हमारी सरकार की प्राथमिकता में है। बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए बजट में 82.80 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। कुपोषण दूर करने पोषण आहार हेतु बजट में 700 करोड़ का प्रावधान किया गया है। बजट में 1000 कन्या शालाओं, महाविद्यालयों में सेनेटरी नेपकिन वेडिंग मशीन हेतु 13 करोड़ का प्रावधान है। ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी भवनों के लिए 24 करोड़ रूपए और शहरी क्षेत्रों में 100 आंगनबाडी हेतु 12 करोड़ रूपये का प्रावधान और आंगनबाड़ी को नर्सरी स्कूलों की तरह विकसित करने के लिए 29 करोड़ रूपए का बजट प्रावधान किया गया है। मिशन शक्ति हेतु 10 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। छत्तीसगढ़ महिला कोष से स्व-सहायता समूहों तथा महिलाओं को ऋण योजना का लाभ दिलाने हेतु 25 करोड़ 20 लाख का प्रावधान।

श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि वर्ष 2024-25 में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना हेतु 7600 कन्याओं के विवाह का लक्ष्य रखते हुए 38 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना हेतु 116 करोड़ 56 लाख रूपये और मिशन वात्सल्य के लिए 94 करोड़ 80 लाख रूपए का प्रावधान किया गया है। साथ ही महिला सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए 5 करोड़ 27 लाख रूपए का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि महिला हेल्पलाइन नम्बर (181), चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर (1098) के एकीकरण टोल फ्री नम्बर 112 हेतु 75 करोड़ 71 लाख रूपये का प्रावधान किया गया है।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष योजनाओं और सेवाओं में उन्नत तकनीक अपनाने के लिए विभाग को डिजिटलाईजेशन करने के लिए बजट में 5 करोड़ 75 लाख रूपये का बजट प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि गत सरकार द्वारा संचालित 25 योजनाओं का युक्तियुक्तकरण किया गया है और इन योजनाओं को 10 अम्ब्रेला योजना के रूप में संचालित करने का निर्णय लिया है। छत्तीसगढ़ महिला कोष द्वारा महिला स्व-सहायता समूहों को ऋण योजना के लिए 25 करोड़ 20 लाख रूपए का प्रावधान किया गया है।

समाज कल्याण विभाग

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और उभयलिंगी व्यक्तियों के साथ ही अन्य व्यक्तियों के लिए विभागीय योजनाओं से संबंधित किसी भी समस्या के त्वरित निराकरण के लिए हेल्पलाइन नंबर 155326 या टोल फ्री नंबर 1800-233-8989 संचालित है। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में एक करोड़ 30 लाख रूपए का प्रावधान किया गया है। नशापान की प्रवृत्ति पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राज्य के सभी विकासखण्डों के ग्राम पंचायतों में 2951 भारतमाता वाहिनी का गठन किया गया है। इसके लिए बजट में 10 करोड़ रूपए का प्रावधान है। 

श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि दिव्यांग व्यक्तियों को पीआरआरसी सेंटर के माध्यम से अत्याधुनिक कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण प्रदाय करने के लिए एक करोड़ 59 लाख 72 हजार रूपए का प्रावधान है। दिव्यांग व्यक्तियों के सामाजिक पुनर्वास के लिए निःशक्त जन विवाह प्रोत्साहन योजना के लिए 4 करोड़ रूप्ए का प्रावधान किया गया है। योजना के तहत दिव्यांग दम्पति को एकमुश्त एक लाख रूपए की सहायता दी जाती है। दिव्यांग व्यक्तियों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए संबल योजना के तहत एक करोड़ 91 लाख रूपए और वृ़द्धाश्रमों के संचालन के लिए 4 करोड़ 15 लाख रूपए का प्रावधान किया गया है।    


रायगढ़ में 38 वें चक्रधर समारोह का शुभारंभ 19 सितम्बर से

No comments Document Thumbnail

रायपुर। 38 वें चक्रधर समारोह का आगाज 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी के साथ रायगढ़ में होने जा रहा हैं। कलाकारों के उम्दा प्रस्तुति का गवाह बनने चक्रधर समारोह का मंच सज-धज कर तैयार हो चुका है। यहां तीन दिनों तक नृत्य और संगीत का मनमोहक संगम देखने को मिलेगा।

गौरतलब है कि 19 से 21 सितंबर तक कला और संस्कृति को समर्पित चक्रधर समारोह का नगर निगम ऑडिटोरियम में गरिमापूर्ण आयोजन होने जा रहा है। जिसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम स्थल का रंग-रोगन किया गया है। साज-सज्जा के साथ समारोह का मंच अपने अतिथि कलाकारों के स्वागत हेतु आतुर है। मालूम हो कि इस बार का चक्रधर समारोह विशेष होने जा रहा है। स्थानीय कलाकारों की बहुआयामी प्रतिभा से सजे समारोह के साक्षी बनने का मौका दर्शकों को मिलेगा।

कार्यक्रम की तय रूपरेखा के अनुसार 19 सितंबर को शाम 6 बजे से उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल के मुख्य आतिथ्य में समारोह का शुभारंभ होगा। उद्घाटन के अवसर पर वेदमणि सिंह ठाकुर एवं ग्रुप रायगढ़ गणेश वंदना की प्रस्तुति देंगे। चक्रधर कला एवं संगीत विद्यालय, रायगढ़ द्वारा राज्यगीत (नृत्य के साथ), पं.परितोष पोहनकर द्वारा शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति देंगे। इसी तरह श्रीमती सोमा दास एवं ग्रुप चक्रधर बाल सदन रायगढ़ की बालिकाओं द्वारा कथक नृत्य की विशेष प्रस्तुति, डॉ.विनोद मिश्र (ख्याल एवं ढुमरी)पर शास्त्रीय गायन, सुश्री आर्या नंदे ‘‘श्रीधारा’’ द्वारा ओडिसी नृत्य, सुश्री गीतिका ठेठवार द्वारा बांसुरी वादन, सुश्री मधुमिता नकवी द्वारा शास्त्रीय गायन, सुश्री अंजली शर्मा द्वारा कथक नृत्य, प्रफुल्ल सिंह गहलोत द्वारा कथक नृत्य एवं दीपक आचार्य एवं ग्रुप रायगढ़ छत्तीसगढ़ी लोक-संगीत रंग की प्रस्तुति देंगे।

चक्रधर समारोह में 20 सितम्बर को दोपहर 12 से शाम 05 बजे तक ओपी जिंदल स्कूल, तराईमाल द्वारा देशभक्ति, न्यू होराइजन स्कूल रायगढ़ द्वारा छत्तीसगढ़ी नृत्य, संस्कार पब्लिक स्कूल रायगढ़ द्वारा ईश्वर भक्ति पर सेमी क्लासिकल, विद्या विकास कांसेप्ट स्कूल रायगढ़ द्वारा कृष्ण लीला नृत्य पर प्रस्तुति देंगे। इसी प्रकार सेंट जेंवियर्स स्कूल रायगढ़ द्वारा राजस्थानी और हरियाणवी, ओपी जिंदल स्कूल पतरापाली द्वारा शिव तांडव पर कथक एवं भरतनाट्यम, जीजी बोर्डिग स्कूल धनुवारडेरा द्वारा गुजराती नृत्य, आदर्श ग्राम्य भारती किरोड़ीमल नगर रायगढ़ द्वारा संबलपुरी गीत (केसरी लो) पर रास, सेजेस शासकीय स्कूल तमनार द्वारा छत्तीसगढ़ी नृत्य, साधुराम विद्या मंदिर रायगढ़ द्वारा दुर्गा एवं काली पर आधारित मराठी नृत्य, कार्मेल हिन्दी माध्यम स्कूल रायगढ़ द्वारा देश भक्ति गीत पर नृत्य की प्रस्तुति देंगे।

20 सितम्बर को शाम 6 बजे से सुश्री आनंदिता तिवारी द्वारा कथक नृत्य मनोज जायसवाल द्वारा सितार वादन, सुश्री ज्योतिश्री बोहिदार (रायगढ़ घराना) द्वारा कथक नृत्य, गरीब दास महंत रायगढ़ द्वारा तबला वादन, सुश्री नेहा बनर्जी द्वारा कथक नृत्य, सुश्री आरती सिंह द्वारा लोक संगीत (लोकचंदा), सुश्री घनिष्ठा दुबे (रायगढ़ घराना) द्वारा कथक नृत्य, मो.रौशन अली रायगढ़ द्वारा देशभक्ति एवं भजन गायन, हुतेन्द्र ईश्वर शर्मा रायगढ़ द्वारा लोक रंग नाचा, कु.श्रुतिदास रायगढ़ द्वारा ओडिसी नृत्य, मो.अयान द्वारा पियानो वादन एवं सुश्री ऐश्वर्या पंडित गायन की प्रस्तुति देंगी।

इसी प्रकार 21 सितम्बर को दोपहर 12 से 04 बजे तक सुश्री धरित्री सिंह चौहान पुसौर द्वारा कथक, सुश्री शार्वी सिंह परिहार द्वारा कथक, शेखर गिरी एवं ग्रुप द्वारा पंथी नृत्य, विजय शर्मा द्वारा जसगान एवं लोक गायन तथा नृत्य, सुश्री गीतिका वैष्णव द्वारा महिषासुर मर्दिनी/लोकगायन/नृत्य, मनोज तिवारी द्वारा जस जागरण लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम, सुश्री अनंता पाण्डेय द्वारा कथक, ललित यादव द्वारा सुगम संगीत भजन, सुश्री पर्ल मोटवानी द्वारा शास्त्रीय गायन, डॉ.दीपिका सरकार एवं गुप द्वारा भरत नाट्यम, हरे  कृष्ण तिवारी द्वार बांसुरी वादन, सुश्री शार्वी केशरवानी द्वारा कथक एवं विजय सिंह द्वारा छत्तीसगढ़ी लोक गीत की प्रस्तुति दी जाएगी।

21 सितम्बर को शाम 6 बजे से इंदिरा संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ द्वारा विशिष्ट कार्यक्रम की प्रस्तुतियां होगी। सुश्री तब्बू परबीन (रायगढ़ घराना) द्वारा कथक नृत्य, अनिल तांडी एवं ग्रुप भिलाई द्वारा भरत नाट्यम, सुश्री आशना दिल्लीवार द्वारा कथक नृत्य, इबरार अहमद एवं संजय चौहान रायगढ़ द्वारा छत्तीसगढ़ी भजन/लोकगायन, सुश्री सुहानी स्वर्णकार सारंगढ़ द्वारा कथक नृत्य, डॉ.गौरव कुमार पाठक बिलासपुर द्वारा शास्त्रीय गायन एवं युवराज सिंह आजाद एवं ग्रुप रायगढ़ द्वारा नाटक (इप्टा) की प्रस्तुति देंगे।

महासमुन्द : पचहत्तर डिजिटल बैंकिंग इकाइयां राष्ट्र को समर्पित

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पचहत्तर डिजिटल बैंकिंग इकाइयां राष्ट्र को समर्पित कीं। देश के हर क्षेत्र में डिजिटल बैंकिंग सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य से इनकी स्थापना की जा रही है। इस अवसर पर मोदी ने कहा कि ये बैंकिंग इकाइयां डिजिटल सेवाओं को सशक्त बनाएंगी और देश को बैंकिंग का बेहतर बुनियादी ढांचा प्रदान करेंगी। 



उन्होंने कहा कि इससे बैंकिंग और वित्तीय प्रबंधन में सुधार होगा और पारदर्शिता तथा वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिलेगा। मोदी ने कहा कि सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि बैंकिंग सेवाएं देश के कोने-कोने तक पहुंचें। इधर, छत्तीसगढ़ में भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दो जिले - महासमुंद और बालोद में डिजिटल बैंकिंग यूनिट का उद्घाटन किया।



इस मौके पर महासमुंद क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू और विधायक तथा संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर उपस्थित थे। इस मौके पर सांसद साहू ने कहा कि महासमुंद में डिजिटल बैंकिंग का खुलना जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इससे उपभोक्ताओं की परेशानियां दूर होंगी। आज देश के पचहत्तर जिलां के साथ महासमुंद भी डिजिटल इंडिया का साक्षी बना है। उन्होंने कहा कि महासमुंद आकांक्षी जिले में शामिल है। 



अब इस बैंक से पूरे सालभर दिन-रात उपभोक्ताओं को सेवाएं दी जाएंगी। गौरतलब है कि डिजिटल बैंकिंग इकाइयां लोगों को विभिन्न प्रकार की बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करेंगी। इनमें बचत खाता खोलना, बैलेंस की जानकारी, पासबुक प्रिंट करना, राशि अंतरण करना, सावधि जमा में निवेश करना, ऋण आवेदन, क्रेडिट तथा डेबिट कार्ड के लिए आवेदन करना और विभिन्न प्रकार के भुगतान शामिल हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.