Media24Media.com: सतनाम पंथ

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label सतनाम पंथ. Show all posts
Showing posts with label सतनाम पंथ. Show all posts

बाबा गुरू घासीदास जी ने दिखाया मानवीय गुणों के विकास का रास्ता - मुख्यमंत्री साय

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सतनाम पंथ के प्रवर्तक बाबा गुरू घासीदास जी की 18 दिसम्बर को जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। साय ने कहा है कि बाबा गुरू घासीदास जी ने अपने उपदेशों के माध्यम से दुनिया को सत्य, अहिंसा और सामाजिक सद्भावना का मार्ग दिखाया।


उन्होंने सम्पूर्ण मानव जाति को ’मनखे-मनखे एक समान’ का प्रेरक संदेश देकर समानता और मानवता का पाठ पढ़ाया। बाबा जी ने छत्तीसगढ़ में सामाजिक और आध्यात्मिक जागरण की आधारशिला रखी। उन्होंने लोगों को मानवीय गुणों के विकास का रास्ता दिखाया और नैतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना की।

साय ने कहा कि गुरू घासीदास जी का जीवन दर्शन और विचार मूल्य आज भी प्रासंगिक और समस्त मानव जाति के लिए अनुकरणीय हैं।

मुख्यमंत्री ने बाबा गुरू घासीदास जयंती पर दी शुभकामनाएं

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सतनाम पंथ के प्रवर्तक बाबा गुरू घासीदास जी की 18 दिसम्बर को जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। साय ने कहा है कि बाबा गुरू घासीदास जी ने अपने उपदेशों के माध्यम से दुनिया को सत्य, अहिंसा और सामाजिक सद्भावना का मार्ग दिखाया।

उन्होंने मनखे-मनखे एक समानके प्रेरक वाक्य के साथ यह संदेश दिया कि सभी मनुष्य एक समान है। उन्होंने शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ सामाजिक समरसता और सबके उत्थान की दिशा में काम किया। साय ने कहा कि बाबा गुरू घासीदास जी ने लोगों को मानवीय गुणों के विकास का रास्ता दिखाया और नैतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना की। उनका जीवन दर्शन और विचार मूल्य पूरी मानव जाति के लिए कल्याणकारी है और अनुकरणीय है।

बाबा ने सम्पूर्ण मानव जाति को दिया मनखे - मनखे एक समान का प्रेरक संदेश

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। मानव-मानव एक समान का संदेश देकर जागृति लाने वाले सतनाम पंथ के प्रवर्तक ,समाज को मान सम्मान दिलाकर मुख्य धारा से जोड़ने वाले  गुरुघासीदास की 266 वी जयंती ग्राम परसकोल मे धूमधाम से मनाया गया। ग्राम परसकोल मे समाज के लोगों ने भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मे समाज के युवा,युवती, बच्चों समाज के द्वारा शांति के प्रतीक सफेद झंडे लेकर निकले और जैतखाम में पालो चढ़ाया गया रात्रि में राम विलास खूटे का कार्यक्रम रखा गया रात्रि कालीन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासमुंद कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर थी।

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे महासमुंद जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने अपने संबोधन में कहा कि गुरु के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। गुरु घासीदास सतनामी समाज ही नहीं सर्व समाज के आराध्य हैं। बाबा ने मानवीय गुणों के विकास का रास्ता दिखाया और नैतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना की। उपदेशों के माध्यम से दुनिया को सत्य, अहिंसा और सामाजिक सद्भावना का मार्ग दिखाया।

बाबा ने सम्पूर्ण मानव जाति को मनखे - मनखे एक समान का प्रेरक संदेश दिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जागेश्वर चंद्राकर कृष्ण कुमार चंद्राकर सचिन गायकवाड गणेश ध्रुव ममता चंद्राकर राकेश चंद्राकर मोती जांगड़े मौजूद रहे कार्यक्रम में शांति बाई टंडन सफरी बाई सुमित्रा सोनवानी जगमोहन कोसरे सेवकराम ढिढी सहित ग्राम वासी उपस्थित थे

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.